गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

Thu 30 Apr, 2026

संदर्भ :

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • कुल लंबाई: लगभग 594 किलोमीटर
  • उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे
  • लागत: लगभग ₹36,230 करोड़
  • एजेंसी : उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA)
  • मॉडल : सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)
  • चरण-2 प्रस्ताव : प्रयागराज से बलिया और मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार
  • लेन: वर्तमान में 6-लेन (भविष्य में 8-लेन तक विस्तार योग्य)
  • अधिकतम गति: वाहनों के लिए 120 किमी/घंटा निर्धारित है
  • शिलान्यास: 18 दिसंबर, 2021 (शाहजहाँपुर में पीएम मोदी द्वारा)

मुख्य तकनीकी विशेषताएं :

  • हवाई पट्टी: शाहजहांपुर और हरदोई के बीच आपातकालीन लैंडिंग के लिए एक विशेष वायु सेना पट्टी (Airstrip) का निर्माण किया गया है।(हवाई पट्टी : शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी नाइट लैंडिंग सुविधा युक्त स्ट्रिप)
  • पर्यावरण अनुकूल: एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर लाखों पेड़ लगाए गए हैं और जल संचयन (Rainwater Harvesting) की आधुनिक प्रणाली विकसित की गई है।
  • सुरक्षा: उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (ATMS) और सीसीटीवी कैमरों से लैस, यह भारत के सबसे सुरक्षित एक्सप्रेस-वे में से एक है।
  • औद्योगिक नोड्स : एक्सप्रेसवे के किनारे कुल 12 औद्योगिक नोड्स का विकास
  • चिह्नित भूमि : नोड्स हेतु कुल 6,507 एकड़ भूमि का चयन
  • सर्वाधिक बड़ा नोड : बुलंदशहर (2798 एकड़)
  • योजनाबद्ध विस्तार : भविष्य में हरिद्वार और फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ने की घोषणा

रूट और जिले (Route & Districts) :

  • प्रारंभिक बिंदु: बिजौली गांव (मेरठ)
  • समाप्ति बिंदु: जुडापुर दांदू गांव (प्रयागराज)
  • कुल जिले (12): मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूँ, शाहजहाँपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज
  • कनेक्टिविटी: यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ता है

प्रमुख परीक्षा उपयोगकी जानकारी

  • उत्तर प्रदेश अब 8 संचालित एक्सप्रेसवे के साथ देश का शीर्ष राज्य बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के संचालित (Operational) एक्सप्रेसवे :

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद संचालित एक्सप्रेसवे की कुल संख्या अब 8 हो गई है।
एक्सप्रेसवे का नाम लंबाई लेन मुख्य रूट संचालन एजेंसी
गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी 6 मेरठ से प्रयागराज UPIDA
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 किमी 6 लखनऊ से गाजीपुर UPIDA
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 302 किमी 6 आगरा से लखनऊ UPIDA
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 296 किमी 4 चित्रकूट से इटावा (कुदरैल) UPIDA
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 210 किमी 6/12 दिल्ली से देहरादून (सहारनपुर होकर) NHAI
यमुना एक्सप्रेसवे 165 किमी 6 ग्रेटर नोएडा से आगरा YEIDA
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे 96 किमी 14 सराय काले खां से मेरठ NHAI
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 91 किमी 4 गोरखपुर से आजमगढ़ UPIDA

 

  • दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 14 अप्रैल 2026 को किया गया

निर्माणाधीन एवं प्रक्रियाधीन एक्सप्रेसवे :

  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (NE-6): 63 किमी, 6 लेन (NHAI द्वारा निर्माणाधीन, जल्द ही पूरा होने वाला है)
  • गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे: 380 किमी, 6 लेन (NHAI द्वारा प्रस्तावित)
  • विंध्य एक्सप्रेसवे: लगभग 277-320 किमी, 6 लेन (UPIDA द्वारा प्रक्रियाधीन)
  • बलिया लिंक एक्सप्रेसवे: 114 किमी (गाजीपुर से बलिया होकर मांझी घाट तक)
  • मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे: लगभग 120-130 किमी, 6 लेन (प्रस्तावित)
  • झांसी लिंक एक्सप्रेसवे: 118.9 किमी, 6 लेन (प्रस्तावित/निर्माणाधीन)
  • गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेसवे (UP हिस्सा): लगभग 132 किमी (NHAI द्वारा निर्माणाधीन)

अन्‍य प्रमुख जानकारी :

  • एक्सप्रेसवे प्रदेश: उत्तर प्रदेश देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क के 60% से अधिक हिस्से के साथ भारत का 'एक्सप्रेसवे हब' बन गया है।
  • सबसे लंबा एक्सप्रेसवे: गंगा एक्सप्रेसवे (594 किमी) राज्य का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है।
  • सामरिक महत्व: पूर्वांचल, गंगा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन हवाई पट्टियाँ (Airstrips) बनाई गई हैं, जो भारतीय वायुसेना के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे :

एक्सप्रेसवे का नाम लंबाई प्रमुख विशेषता स्थिति
अहमदाबाद-वडोदरा (NE-1) 93 किमी भारत का पहला घोषित नेशनल एक्सप्रेसवे चालू
पूर्वी पेरिफेरल (NE-2) 135 किमी दिल्ली को भारी वाहनों से बचाने के लिए 'स्मार्ट/ग्रीन' रोड चालू
दिल्ली-मुंबई (NE-4) ~1,386 किमी भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे आंशिक चालू
गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी यूपी का सबसे लंबा (मेरठ से प्रयागराज) निर्माणाधीन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 किमी सुल्तानपुर में हवाई पट्टी की सुविधा चालू
दिल्ली-देहरादून 213 किमी एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव कॉरिडोर (12 किमी) चालू

Latest Courses