GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 18 Apr, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

'जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026'

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026' की घोषणा की, जिसे पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया।
  • यह विधेयक विशेष रूप से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी (अपवित्रीकरण) के मामलों में कठोर सजा सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है।
  • यह विधेयक 'जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम, 2008' में संशोधन करता है। 2008 के मूल अधिनियम में मुख्य रूप से छपाई और रखरखाव से संबंधित नियम थे, जिसमें अधिकतम सजा केवल 2 वर्ष थी।

पंजाब :

  • सीमाएँ: उत्तर में जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण/दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान और पश्चिम में पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
  • नदियाँ: मुख्य रूप से सतलुज, ब्यास और रावी। वर्तमान भारतीय पंजाब में केवल सतलुज और ब्यास का अधिकांश प्रवाह है।
  • मिट्टी: जलोढ़ मिट्टी (Alluvial soil), जो कृषि के लिए अत्यंत उपजाऊ है।
  • राजधानी: चंडीगढ़ (पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी)
  • जिले: कुल 23 जिले (23वां जिला मलेरकोटला है, जो 2021 में संगरूर से अलग हुआ)
  • प्रभाग (Divisions): 5 (जालंधर, पटियाला, फिरोजपुर, फरीदकोट, रूपनगर)
  • विधानसभा: एकसदनीय (Unicameral) - 117 सीटें
  • राजकीय पशु: ब्लैकबक (काला हिरण)
  • राजकीय पक्षी: नॉर्दर्न गोशॉक (बाज)
  • राजकीय वृक्ष: शीशम (Indian Rosewood)
  • राजकीय जलीय जीव: सिंधु नदी डॉल्फिन (Indus River Dolphin)
  • राजकीय फूल: ग्लेडियोलस (Gladiolus)
  • नृत्य: भांगड़ा (पुरुषों के लिए) और गिद्दा (महिलाओं के लिए)।
  • पर्व: बैसाखी, लोहड़ी और होला मोहल्ला।
  • भाषा: पंजाबी (गुरुमुखी लिपि में लिखित), जो राज्य की आधिकारिक भाषा है

रिर्पोट एवं सूचकांक

‘स्टेट ऑफ इंडियाज़ बैट्स (2024–25)’ रिपोर्ट

  • ‘स्टेट ऑफ इंडियाज़ बैट्स (2024–25)’ रिपोर्ट भारत में चमगादड़ों की स्थिति पर पहला व्यापक राष्ट्रीय स्तर का आकलन है।
  • इस रिर्पोट को नेचर कंज़र्वेशन फाउंडेशन (NCF) और बैट कंज़र्वेशन इंटरनेशनल (BCI) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है।
  • यह रिर्पोट भारत में चमगादड़ प्रजातियों के प्रति बढ़ती उपेक्षा और शहरीकरण, वनोन्मूलन, भूमि उपयोग परिवर्तन तथा जलवायु प्रभावों से उत्पन्न खतरों को रेखांकित किया गया है।

रिर्पोट के प्रमुख निष्कर्ष :

  • प्रजाति विविधता: भारत में चमगादड़ों की कुल 135 प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं।
  • स्थानिक प्रजातियाँ (Endemic): इनमें से 16 प्रजातियाँ स्थानिक हैं, जो केवल भारत में ही पाई जाती हैं।
  • संकटग्रस्त प्रजातियाँ: 7 प्रजातियों को IUCN की रेड लिस्ट में 'संकटग्रस्त' श्रेणी में रखा गया है।
  • डेटा की कमी: लगभग 35 प्रजातियों का अब तक मूल्यांकन नहीं किया गया है या उनके बारे में पर्याप्त डेटा उपलब्ध नहीं है, जो एक गंभीर 'नॉलेज गैप' को दर्शाता है।

क्षेत्रीय वितरण और हॉटस्पॉट :

  • पूर्वोत्तर भारत (Northeast India): यह क्षेत्र जैव विविधता का प्रमुख केंद्र है। अकेले मेघालय में भारत की लगभग आधी प्रजातियाँ (66 प्रजातियाँ) पाई जाती हैं।
  • अन्य क्षेत्र: हिमालय, पश्चिमी घाट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और गंगा के मैदान भी इन प्रजातियों के लिए महत्वपूर्ण हैं

प्रमुख खतरे और चुनौतियाँ :

  • आवास का नुकसान: वनों की कटाई, खनन और शहरीकरण के कारण इनके बसेरे नष्ट हो रहे हैं।
  • कृषि: कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग और गहन कृषि पद्धतियाँ इनके लिए खतरा हैं।
  • सामाजिक कलंक: कोविड-19 महामारी के बाद, चमगादड़ों को केवल बीमारियों के वाहक के रूप में देखे जाने से इनके संरक्षण में बाधा आई है।
  • प्रशासनिक बाधाएं: रिपोर्ट में नौकरशाही की देरी को शोध और संरक्षण कार्यों में एक बड़ी रुकावट बताया गया है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

बेंट-टोएड गेको की एक नई प्रजाति की खेाज

  • त्रिपुरा में बेंट-टोएड गेको की एक नई प्रजाति, 'साइटोडैक्टिलस जयदित्यई' खोजी गई है।
  • इसका नाम एक शोधकर्ता के गुरु और सरीसृप विज्ञानी जयदित्य पुरकायस्थ के नाम पर रखा गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वैज्ञानिक नाम: Cyrtodactylus jayadityai sp. nov. (साइटोडैक्टिलस जयदित्यई)।
  • नामकरण: इस प्रजाति का नाम असम के प्रसिद्ध सरीसृप विज्ञानी (Herpetologist) जयदित्य पुरकायस्था के सम्मान में रखा गया है।
  • प्रकाशन: इस खोज का अध्ययन 14 अप्रैल, 2026 को 'यूरोपियन जर्नल ऑफ टैक्सोनॉमी' में प्रकाशित हुआ।
  • खोजकर्ता: असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के भारतीय शोधकर्ताओं की एक टीम
  • स्थान: यह छिपकली उत्तरी त्रिपुरा के निचले इलाकों (lowland) के वनों में पाई गई है।
  • व्यवहार: यह मुख्य रूप से निशाचर (nocturnal) है, जो रात में भोजन की तलाश करती है और दिन में बिलों या चट्टानों की दरारों में रहती है।
  • आनुवंशिक भिन्नता: माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए डेटा के अनुसार, यह अपने निकटतम संबंधी, साइर्टोडैक्टाइलस त्रिपुराएन्सिस (C. tripuraensis) से लगभग 4.7-5.2% भिन्न है।
  • संरक्षण स्थिति: सीमित वितरण (8-12 वर्ग किमी) के कारण, शोधकर्ताओं ने इसे 'डेटा डिफिशिएंट' (Data Deficient) के रूप में वर्गीकृत किया है, हालांकि यह थ्रेटेड (Threatened) श्रेणी में आ सकती है।
  • इस खोज के साथ पूर्वोत्तर भारत में साइटोडैक्टिलस (Cyrtodactylus) प्रजातियों की कुल संख्या 31 हो गई है।
  • यह भारत-बर्मा जैव विविधता हॉटस्पॉट (Indo-Burma biodiversity hotspot) की समृद्ध प्रजाति विविधता को रेखांकित करता है।

रोसलिंड फ्रैंकलिन रोवर

  • स्पेसएक्स 2028 में अपने फाल्कन हेवी रॉकेट के माध्‍यम से यूरोप के रोसलिंड फ्रैंकलिन रोवर को मंगल ग्रह पर भेजेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मिशन का लक्ष्य: मंगल की सतह के नीचे (2 मीटर तक) ड्रिलिंग करके प्राचीन जीवन के संकेतों की खोज करना।
  • बदलाव का कारण: पहले यह मिशन रूसी अंतरिक्ष एजेंसी (Roscosmos) के साथ प्रस्तावित था, लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद ESA ने रूस के साथ संबंध तोड़ लिए।
  • NASA की भूमिका: नासा अब इस मिशन में 'लांचर' (SpaceX के माध्यम से), 'थ्रॉटलेबल ब्रेकिंग इंजन' और 'रेडियोआइसोटोप हीटिंग यूनिट' प्रदान करके सहायता कर रहा है।
  • लैंडिंग साइट: मंगल का ऑक्सिया प्लानम (Oxia Planum) क्षेत्र, जहाँ पानी के प्राचीन अवशेष होने की संभावना है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) :

  • स्थापना: 1975 में यूरोपीय एकीकरण के संदर्भ में की गई थी।
  • मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस।
  • सदस्यता: वर्तमान में इसमें 23 सदस्य देश शामिल हैं। स्लोवेनिया 1 जनवरी 2025 को इसका नवीनतम सदस्य बना। कनाडा भी एक सहयोग समझौते के तहत कुछ परियोजनाओं में भाग लेता है।
  • उद्देश्य: विशेष रूप से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए अंतरिक्ष अनुसंधान, तकनीक और उनके अनुप्रयोगों में यूरोपीय देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।
  • प्रक्षेपण केंद्र: इसका मुख्य लॉन्च बेस गयाना स्पेस सेंटर (कौरौ, फ्रेंच गयाना) में स्थित है।

मंगल ग्रह (Mars) :

  • इसे अक्सर "लाल ग्रह" कहा जाता है, सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है।
  • लाल रंग का कारण: इसकी सतह पर मौजूद आयरन ऑक्साइड (जंग) के कारण यह लाल दिखाई देता है।
  • आकार: यह सौरमंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है (बुध के बाद) और पृथ्वी के आकार का लगभग आधा है।
  • वायुमंडल: यहाँ का वायुमंडल बहुत ही विरल (thin) है, जिसमें 95% कार्बन डाइऑक्साइड पाई जाती है
  • गुरुत्वाकर्षण: मंगल का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी का लगभग 38% है।
  • चंद्रमा: इसके दो प्राकृतिक उपग्रह हैं— फोबोस (Phobos) और डीमोस (Deimos)
  • प्रमुख भू-आकृतियाँ:
  • ओलंपस मॉन्स (Olympus Mons): सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी, जो माउंट एवरेस्ट से लगभग तीन गुना ऊँचा है।
  • वैलेस मैरीनेरिस (Valles Marineris): सौरमंडल की सबसे विशाल घाटी (Canyon)
  • दिन (सोल): मंगल पर एक दिन 24.6 घंटे का होता है, जिसे 'सोल' (Sol) कहा जाता है।
  • वर्ष: मंगल सूर्य का एक चक्कर पृथ्वी के 687 दिनों में लगाता है।
  • अक्षीय झुकाव: इसका अक्षीय झुकाव 25.2 डिग्री है (पृथ्वी के 23.5 डिग्री के समान), जिसके कारण यहाँ भी पृथ्वी की तरह ऋतु परिवर्तन होता है

प्रमुख मंगल मिशन :

  • मंगलयान (MOM) - ISRO (भारत): भारत का पहला अंतरग्रहीय मिशन। 2014 में अपने पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुँचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना।
  • परसेवरेंस (Perseverance) - NASA (USA): इसका मुख्य उद्देश्य मंगल पर प्राचीन जीवन के संकेतों की खोज करना और भविष्य में पृथ्वी पर वापस लाने के लिए मिट्टी के नमूने एकत्र करना है। इसके साथ 'इन्जेनुइटी' (Ingenuity) हेलीकॉप्टर भी भेजा गया था, जिसने मंगल पर पहली नियंत्रित उड़ान भरी।
  • होप (Hope) - UAE: इसे 'अमल' मिशन भी कहा जाता है। यह किसी भी अरब देश द्वारा शुरू किया गया पहला मंगल मिशन है, जो मुख्य रूप से मंगल के वायुमंडल का अध्ययन कर रहा है।
  • तियानवेन-1 (Tianwen-1) - CNSA (चीन): चीन का यह मिशन ऐतिहासिक था क्योंकि इसमें एक ही बार में ऑर्बिटर, लैंडर और 'झुरोंग' (Zhurong) रोवर को मंगल पर सफलतापूर्वक उतारा गया।
  • एक्सोमार्स (ExoMars) - ESA (यूरोप): यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का यह मिशन 2028 में रोसलिंड फ्रैंकलिन रोवर को मंगल पर भेजेगा। इसका मुख्य लक्ष्य सतह के 2 मीटर नीचे ड्रिल करके जैविक संकेतों की खोज करना है।
  • क्यूरियोसिटी (Curiosity) - NASA (USA): 2012 से मंगल के 'गेल क्रेटर' (Gale Crater) में सक्रिय यह रोवर मंगल की जलवायु और भूविज्ञान का अध्ययन कर रहा है।
  • इनसाइट (InSight) - NASA (USA): यह एक लैंडर मिशन था जिसने मंगल की आंतरिक संरचना और 'मंगल-कंप' (Marsquakes) का अध्ययन किया (अब यह मिशन समाप्त हो चुका है)।

चर्चित व्‍यक्ति

हरिवंश नारायण सिंह

  • हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • निर्विरोध निर्वाचन: विपक्ष द्वारा कोई उम्मीदवार खड़ा न किए जाने के कारण उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।
  • प्रस्ताव: राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनि मत से स्वीकार कर लिया।
  • मनोनीत सदस्य के रूप में चयन: उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुए पद पर सदन के लिए मनोनीत किया था।
  • प्रधानमंत्री की बधाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार चुना जाना सदन के उन पर गहरे विश्वास का प्रतीक है।
  • कार्यकाल: राज्यसभा के उपसभापति के रूप में उनका यह तीसरा कार्यकाल 2032 तक रहेगा।
  • हरिवंश नारायण सिंह पहली बार 2018 में उपसभापति चुने गए थे और तब से वह इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं।

संवैधानिक प्रावधान :

  • राज्यसभा के उपसभापति के संबंध में मुख्य संवैधानिक प्रावधान अनुच्छेद 89 से 92 के अंतर्गत दिए गए हैं।

अनुच्छेद 89 – सभापति और उपसभापति :

  • अनुच्छेद 89(1): भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति (ex‑officio Chairman) होता है।
  • अनुच्छेद 89(2): राज्यसभा अपने किसी सदस्य को अपना उपसभापति चुनती है, और जब‑जब यह पद रिक्त होता है, तब सदन एक अन्य सदस्य को उपसभापति चुनता है।

अनुच्छेद 90 – सभापति की अनुपस्थिति के दौरान :

  • जब सभापति (उपराष्ट्रपति) अनुपस्थित हो या उसका पद रिक्त हो, तो उपसभापति सभापति के कार्यों का निर्वहन करता है।
  • इस दौरान उपसभापति को सभापति के समान शक्तियाँ प्राप्त होती हैं (जैसे अध्यक्षीय आदेश, बहस व्यवस्थित करना आदि)।

अनुच्छेद 91 – त्यागपत्र और हटाना :

  • सभापति या उपसभापति अपने पद से त्यागपत्र दे सकता है।
  • सदन की विशेष अधिकृत प्रक्रिया के तहत उन्हें राज्यसभा के दो‑तिहाई या अधिक बहुमत से हटाया जा सकता है (prorogation और censure जैसी प्रक्रियाएँ)

अनुच्छेद 92 – पद धारण की अवधि आदि :

  • सभापति और उपसभापति की पद‑अवधि आमतौर पर राज्यसभा के सदस्य रहने तक या त्याग/हटाने/सदस्यता समाप्त होने तक होती है, जिसे अनुच्छेद 92 के तहत विस्तार से अभिव्यक्त किया गया है।
  • इस अनुच्छेद के तहत ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि ये दोनों पद संसद द्वारा तय वेतन‑भत्ते के अधीन हैं, जिनका भुगतान भारत की संचित निधि पर भारित होता है।

सयानी गुप्ता

  • बॉलीवुड अभिनेत्री सयानी गुप्ता को 'हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन' द्वारा 'पर्सन ऑफ द ईयर 2026' नामित किया।
  • उन्हें इस महीने के अंत में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
  • हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन प्रतिवर्ष 'पर्सन ऑफ द ईयर' पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान करता है जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में दक्षिण एशियाई पहचान और प्रतिनिधित्व को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया है।

जय शाह

  • ICC अध्यक्ष जय शाह को ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ ने ‘यंग ग्लोबल लीडर्स क्लास ऑफ 2026’ में शामिल किया।
  • यह सम्मान वैश्विक क्रिकेट के प्रशासन और विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • चयन का आधार: WEF ने जय शाह को वैश्विक क्रिकेट के भविष्य को संवारने, विशेष रूप से महिला क्रिकेट के विकास, IPL संचालन और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कराने में उनकी अहम भूमिका के लिए चुना है।
  • यंग ग्लोबल लीडर्स (YGL) क्या है?: यह वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा स्थापित 40 वर्ष से कम आयु के प्रभावशाली नेताओं का एक वैश्विक समुदाय है। 2026 की इस क्लास में 55 देशों के 118 उभरते नेताओं को शामिल किया गया है।
  • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF): यह स्विट्जरलैंड (कोलोनी-जिनेवा) में स्थित एक गैर-लाभकारी संस्था है, जिसकी स्थापना 1971 में क्लाउस श्वाब ने की थी। यह अपनी वार्षिक बैठकों के लिए प्रसिद्ध है जो दावोस में आयोजित की जाती हैं।

गौतम अडानी

  • गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल किया (अप्रैल 2026, ब्लूमबर्ग इंडेक्स)।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नेटवर्थ: गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर $92.6 बिलियन (लगभग ₹7.7–₹7.8 लाख करोड़) हो गई है।
  • वैश्विक रैंकिंग: अडानी अब दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जबकि मुकेश अंबानी $90.8 बिलियन की संपत्ति के साथ 20वें स्थान पर हैं।
  • संपत्ति में वृद्धि: अडानी की संपत्ति में इस वर्ष अब तक लगभग $8.1 बिलियन का इजाफा हुआ है। इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में अस्थिरता के कारण अंबानी की संपत्ति में इस वर्ष लगभग $16.9 बिलियन की गिरावट देखी गई है।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

'बॉरोअर्स प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ

  • विकासशील देशों ने IMF-विश्व बैंक स्प्रिंग मीटिंग्स 2026 में पहली बार 'बॉरोअर्स प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया।
  • इसे वैश्विक वित्तीय प्रणाली में उधारकर्ता देशों की आवाज को मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम (breakthrough) माना जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: इसका प्राथमिक लक्ष्य संप्रभु ऋण (sovereign debt) प्रबंधन में विकासशील देशों की समन्वय क्षमता को बढ़ाना और वैश्विक ऋण चर्चाओं में उनकी सामूहिक आवाज को बुलंद करना है।
  • सचिवालय: संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) इस प्लेटफॉर्म के सचिवालय के रूप में कार्य करेगा।
  • सदस्यता: यह मंच मुख्य रूप से विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों के लिए एक समर्पित स्थान प्रदान करता है।
  • नेतृत्व: वर्तमान में इसकी कमान मिस्र (अध्यक्ष) और पाकिस्तान (उपाध्यक्ष) के पास है, जिसमें कोलंबिया, मालदीव और जाम्बिया जैसे देश भी शामिल हैं।
  • ऋण संकट: विकासशील देशों पर कुल ऋण $31 ट्रिलियन के पार पहुँच गया है, जिससे उनकी स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
  • वित्तीय वास्तुकला में सुधार: वर्तमान वैश्विक ऋण ढांचा काफी हद तक लेनदारों (Creditors) के हितों के पक्ष में रहा है। यह प्लेटफॉर्म 'ग्लोबल साउथ' के देशों को लेनदारों के साथ अधिक प्रभावी ढंग से बातचीत करने में मदद करेगा।
  • दक्षिण-दक्षिण सहयोग: यह देशों के बीच ज्ञान साझा करने और ऋण प्रबंधन के लिए व्यावहारिक समाधान खोजने में सहायता करेगा।

55,200 से अधिक संस्थाओं को स्टार्टअप के रूप में मान्यता

  • केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक संस्थाओं को स्टार्टअप के रूप में मान्यता दी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • सर्वाधिक वार्षिक मान्यता: यह 2016 में स्टार्टअप इंडिया पहल की शुरुआत के बाद से एक वर्ष में दी गई स्टार्टअप्स की सबसे बड़ी संख्या है।
  • वार्षिक वृद्धि: पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की तुलना में स्टार्टअप्स की संख्या में 51.6% की भारी वृद्धि देखी गई है।
  • कुल संख्या: 31 मार्च, 2026 तक देश में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की कुल संख्या 2.23 लाख को पार कर गई है।
  • रोजगार सृजन: इन स्टार्टअप्स ने अब तक 23.36 लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन किया है, जिसमें अकेले FY 2025-26 में रोजगार में 36.1% की वृद्धि हुई है।
  • महिला उद्यमिता: कुल मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स में से लगभग 48% (1.07 लाख से अधिक) में कम से कम एक महिला निदेशक या भागीदार है।

क्षेत्रीय प्रदर्शन (अग्रणी राज्य) :

  1. महाराष्ट्र (38,660 से अधिक स्टार्टअप्स के साथ शीर्ष पर)
  2. कर्नाटक (22,600)
  3. उत्तर प्रदेश (21,960)
  4. दिल्ली (21,120)
  5. गुजरात
  • स्टार्टअप इंडिया पहल: इसकी शुरुआत 16 जनवरी, 2016 को हुई थी। इसी कारण प्रतिवर्ष 16 जनवरी को 'राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस' मनाया जाता है।
  • मान्यता देने वाली संस्था: किसी भी इकाई को स्टार्टअप के रूप में आधिकारिक मान्यता उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा दी जाती है।

स्टार्टअप किसे माना जाता है? (DPIIT की परिभाषा) :

  • भारत सरकार के अनुसार, किसी संस्था को स्टार्टअप तभी माना जाता है जब वह इन शर्तों को पूरा करे:
  • अवधि: पंजीकरण की तारीख से 10 साल तक स्टार्टअप माना जाता है।
  • प्रकार: वह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, पार्टनरशिप फर्म या LLP के रूप में पंजीकृत हो।
  • टर्नओवर: स्थापना से अब तक किसी भी वित्तीय वर्ष में उसका वार्षिक टर्नओवर ₹100 करोड़ से अधिक न हुआ हो।
  • उद्देश्य: वह नवाचार (innovation), विकास, या उत्पादों/सेवाओं के व्यवसायीकरण की दिशा में काम कर रहा हो जिससे रोजगार सृजन हो।

स्टार्टअप्स को मिलने वाले प्रमुख लाभ :

  • सरल अनुपालन (Compliance): पर्यावरण और श्रम कानूनों के तहत 3 से 5 साल तक स्व-प्रमाणन (Self-certification) की सुविधा।
  • टैक्स छूट: आयकर अधिनियम की धारा 80-IAC के तहत, लगातार 3 वर्षों तक आयकर से छूट (पात्र स्टार्टअप्स के लिए)।
  • बौद्धिक संपदा (IPR) में मदद: पेटेंट आवेदन शुल्क में 80% तक की छूट और ट्रेडमार्क आवेदन में 50% की छूट।
  • फंडिंग सपोर्ट: सरकार ने ₹10,000 करोड़ का 'फंड ऑफ फंड्स' और स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम (SISFS) बनाई है।
  • पब्लिक प्रोक्योरमेंट: सरकारी निविदाओं (Tenders) में अनुभव और टर्नओवर की शर्तों में छूट

महत्वपूर्ण शब्दावली :

  • यूनिकॉर्न (Unicorn): वह स्टार्टअप जिसकी वैल्यूएशन $1 बिलियन (लगभग ₹8,300 करोड़) से अधिक हो जाती है।
  • डेकाकॉर्न (Decacorn): वह स्टार्टअप जिसकी वैल्यूएशन $10 बिलियन से अधिक हो।
  • एंजेल निवेशक (Angel Investors): वे अमीर व्यक्ति जो शुरुआती चरण में स्टार्टअप्स में अपना पैसा निवेश करते हैं
  • भारत वर्तमान में अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम है।
  • देश में स्टार्टअप्स केवल बड़े शहरों (Tier-1) तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अब लगभग 50% स्टार्टअप्स Tier-2 और Tier-3 शहरों से आ रहे हैं।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने 2026-27 के घरेलू सत्र से शुरू होने वाली खिलाड़ी अनुबंध प्रणाली को मंजूरी दे दी है, जिससे यह संरचित पारिश्रमिक मॉडल अपनाने वाला भारत का पहला राज्य संघ बन गया है। इसका उद्देश्य आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इतर घरेलू क्रिकेटरों के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व विरासत दिवस

  • विश्व विरासत दिवस (स्मारकों और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस) प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष का विषय : "संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विरासत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया"
  • स्थापना: इस दिवस का सुझाव 1982 में 'इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स' (ICOMOS) द्वारा दिया गया था।
  • अनुमोदन: यूनेस्को (UNESCO) ने 1983 में इसे आधिकारिक मान्यता दी।
  • आयोजन: मुख्य रूप से ICOMOS द्वारा इसका आयोजन और प्रचार-प्रसार किया जाता है।

 

Latest Courses