GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 17 Apr, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

AIGEG का गठन

  • इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने "एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप" (AIGEG) का गठन किया।
  • यह देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नियमन, नीति विकास और समन्वय के लिए एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी निकाय है।

AIGEG की संरचना :

  • अध्यक्ष : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (वर्तमान में अश्विनी वैष्णव) इसके अध्यक्ष होंगे।
  • उपाध्यक्ष : इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (वर्तमान में जितिन प्रसाद) इसके उपाध्यक्ष होंगे
  • सदस्य संयोजक : इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव इस समूह के कार्यों और समन्वय को संचालित करेंगे
  • सहायक समिति: इस समूह की सहायता के लिए एक प्रौद्योगिकी और नीति विशेषज्ञ समिति (TPEC) का गठन किया जाएगा, जो वैश्विक विकास और उभरते जोखिमों पर सलाह देगी।
  • सर्वोच्च संस्थागत तंत्र: यह भारत में एआई गवर्नेंस नीति विकास और अंतर-मंत्रालयी समन्वय के लिए देश की सर्वोच्च संस्था के रूप में कार्य करेगा

भारत का प्रथम चिप फैब्रिकेशन प्लांट

  • केंद्र सरकार ने गुजरात के धोलेरा में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन (निर्माण) प्लांट के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) को औपचारिक मंजूरी दी।
  • यह परियोजना लगभग ₹91,000 करोड़ के निवेश के साथ 66.16 हेक्टेयर में फैली होगी, जिससे 21,000 से अधिक प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: धोलेरा, गुजरात
  • प्रस्तावक: टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड
  • क्षेत्रफल: लगभग 66.166 हेक्टेयर
  • कुल निवेश: लगभग ₹91,000 करोड़
  • उद्देश्य: भारत में सेमीकंडक्टर का उत्पादन बढ़ाकर आयात पर निर्भरता कम करना और वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनना।

अंग्रेजी के साथ खासी और गारो भाषाओं को आधिकारिक दर्जा

  • मेघालय के मंत्रिमंडल ने 16 अप्रैल 2026 को मेघालय आधिकारिक भाषा अध्यादेश, 2026 को मंजूरी दी, जिसमें अंग्रेजी के साथ-साथ खासी और गारो भाषाओं को आधिकारिक दर्जा दिया गया।
  • यह निर्णय मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा की अध्यक्षता में लिया गया और मेघालय राज्य भाषा अधिनियम, 2005 को निरस्त करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

प्रमुख प्रावधान :

  • खासी और गारो का उपयोग सरकारी संचार, प्रशासनिक कार्यों और विधायी बहसों में संभव होगा।
  • मेघालय राज्य विधानमंडल (अंग्रेजी भाषा की निरंतरता) अधिनियम, 1980 सहित संबंधित कानूनों में संशोधन किए जाएंगे, ताकि विधायक विधानसभा में इन भाषाओं में बहस कर सकें।
  • राज्य की विभिन्न परीक्षाओं में इन भाषाओं को धीरे-धीरे शामिल किया जाएगा, जो युवाओं के लिए अवसर बढ़ाएगा।
  • संवैधानिक प्रावधान (भाग XVII): भारतीय संविधान के अनुच्छेद 345 के तहत किसी राज्य के विधानमंडल को कानून बनाकर उस राज्य में उपयोग होने वाली किसी भी भाषा या भाषाओं को शासकीय कार्यों के लिए चुनने का अधिकार है।
  • आठवीं अनुसूची की मांग: मेघालय विधानसभा ने पूर्व में केंद्र सरकार से खासी और गारो भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। इस ताजा फैसले से राज्य के दावे को और मजबूती मिलेगी।

भाषाई परिवार:

  • खासी भाषा: यह ऑस्ट्रो-एशियाई (Austro-Asiatic) भाषा परिवार की मोन-ख्मेर शाखा से संबंधित है।
  • गारो भाषा: यह तिब्बती-बर्मी (Tibeto-Burman) भाषा परिवार से संबंधित है।

मेघालय :

  • भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है, जिसका अर्थ है "बादलों का घर"
  • यह सात बहनों (सिक्किम सहित) में से एक है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों तथा विश्व के सबसे गीले स्थान के लिए प्रसिद्ध है।
  • यह राज्य खासी, जैंतिया तथा गारो पहाड़ियों के लिए जाना जाता है।
  • राजधानी: Shillong
  • स्थापना: 21 जनवरी 1972
  • आधिकारिक भाषाएँ: अंग्रेजी, खासी और गारो (हाल ही में 16 अप्रैल 2026 को अध्यादेश द्वारा पुष्ट)
  • प्रमुख जनजातियाँ: खासी, गारो, जयंतिया
  • मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा
  • लिंगानुपात: 986 (महिलाओं की साक्षरता अधिक)
  • साक्षरता दर: 75.48%
  • जिले: 12 (वर्तमान में)
  • सीमाएँ: उत्तर-पूर्व में असम, दक्षिण-पश्चिम में बांग्लादेश

‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0’ का शुभारंभ

  • भारतीय सेना ने उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0’ का शुभारंभ किया।
  • यह 16-20 अप्रैल 2026 तक चलने वाला 113 किमी लंबा उच्च ऊँचाई धीरज ट्रेक है, जो बद्री-केदार ट्रेल मार्ग पर आयोजित हो रहा है।
  • CDS जनरल अनिल चौहान ने इसका उद्घाटन किया।

भारतीय सेना :

  • सर्वोच्च कमांडर: भारत के राष्ट्रपति
  • सेना प्रमुख (COAS): जनरल उपेंद्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi)
  • आदर्श वाक्य (Motto): 'सेवा परमो धर्मः' (Service Before Self)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • सेना दिवस: 15 जनवरी (1949 में फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बनने के उपलक्ष्य में)

संरचना और कमान :

  • भारतीय सेना को भौगोलिक और परिचालन आधार पर 7 कमानों में विभाजित किया गया है
  • उत्तरी कमान (Northern Command): उधमपुर
  • पश्चिमी कमान (Western Command): चंडीमंदिर
  • मध्य कमान (Central Command): लखनऊ
  • पूर्वी कमान (Eastern Command): कोलकाता
  • दक्षिणी कमान (Southern Command): पुणे
  • दक्षिण-पश्चिमी कमान (South-Western Command): जयपुर
  • प्रशिक्षण कमान (ARTRAC): शिमला

प्रमुख सैन्य ऑपरेशन :

  • ऑपरेशन विजय (1961): गोवा, दमन और दीव को पुर्तगाली नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए।
  • ऑपरेशन मेघदूत (1984): सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जा हासिल करने के लिए
  • ऑपरेशन कैक्टस (1988): मालदीव में तख्तापलट को नाकाम करने के लिए।
  • ऑपरेशन विजय (1999): कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

फ़नियम-ऑक्साइड मेमरिस्टर’

  • कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क से प्रेरित एक नए प्रकार के नैनो उपकरण ‘हैफ़नियम-ऑक्साइड मेमरिस्टर’ विकसित किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कार्यप्रणाली: यह डिवाइस जैविक सिनैप्स (synapse) की तरह काम करता है, जो डेटा को याद रखने (मेमोरी) और उसे प्रोसेस करने (कंप्यूटिंग) दोनों का कार्य एक ही जगह पर करता है।
  • ऊर्जा दक्षता: यह पारंपरिक कंप्यूटिंग सिस्टम की तुलना में बहुत कम ऊर्जा (लगभग 10 लाख गुना कम) पर कार्य करता है।
  • हैफ़नियम ऑक्साइड (HfO₂): इस पदार्थ का उपयोग पहले से ही CMOS ट्रांजिस्टर में किया जा रहा है, जिससे इसे बड़े पैमाने पर चिप निर्माण में शामिल करना आसान हो जाता है।
  • महत्व: यह 2026 में सामने आई एक प्रमुख खोज है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऊर्जा की बढ़ती मांग को कम कर सकती है।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2026

  • विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ने अपने वार्षिक पुरस्कार 2026 (163वाँ संस्करण) की घोषणा की है।

विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2026 के प्रमुख विजेता :

 

  • लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड (पुरुष): मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - एशेज में शानदार प्रदर्शन।
  • लीडिंग विमेंस क्रिकेटर इन द वर्ल्ड: दीप्ति शर्मा (भारत) - 2025 महिला वनडे विश्व कप में योगदान।
  • लीडिंग टी20 क्रिकेटर इन द वर्ल्ड: अभिषेक शर्मा (भारत) - टी20 प्रदर्शन में रिकॉर्ड रन।
  • फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर : शुभमन गिल (भारत), रवींद्र जडेजा (भारत), ऋषभ पंत (भारत), मोहम्मद सिराज (भारत) एवं हसीब हमीद (इंग्लैंड)
  • भारतीयों ने 9 में से 7 पुरस्कार जीते, जो ऐतिहासिक दबदबा दर्शाता है।
  • विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक :
  • इसे क्रिकेट की "बाइबल" कहा जाता है
  • ब्रिटेन से 1864 से प्रकाशित होने वाली दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित वार्षिक क्रिकेट संदर्भ पुस्तक है

15वें यूरोपीय बालिका गणित ओलंपियाड (EGMO 2026)

  • 15वें यूरोपीय बालिका गणित ओलंपियाड (EGMO 2026) का आयोजन फ्रांस के बोर्डो शहर में किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में श्रेया शांतनु मुंधादा (मुंबई) ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सर्वश्रेष्ठ टीम रैंकिंग: 67 प्रतिभागी देशों में से भारतीय टीम ने शानदार छठा (6th) स्थान हासिल किया है. वर्ष 2015 में भारत की पहली भागीदारी के बाद से यह भारत की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है.
  • कुल पदक: चार सदस्यीय भारतीय दल ने कुल मिलाकर एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है

पदक विजेताओं की सूची :

  • स्वर्ण पदक: श्रेया शांतनु मुंधादा (मुंबई)
  • रजत पदक: संजना फिलो चाको (केरल)
  • कांस्य पदक: शिवानी बारथ कुमार (तमिलनाडु)
  • चौथी सदस्य: श्रीमोई बेरा (कोलकाता), जिन्होंने टीम की रैंकिंग में महत्वपूर्ण योगदान दिया
  • भागीदारी: इस संस्करण में 67 देशों के 260 छात्रों ने भाग लिया
  • नोडल एजेंसी: भारत में मेधावी छात्रों की पहचान और उन्हें प्रशिक्षित करने का मुख्य कार्य परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत एक प्रमुख स्वायत्त संस्थान होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (HBCSE-TIFR) द्वारा किया जाता है.
  • EGMO क्या है?: यह हाई स्कूल की छात्राओं के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता है. इसका उद्देश्य गणित के क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

TIME Magazine सूची 2026

  • गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना को टाइम मैगज़ीन लिस्ट 2026 में शामिल किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व: 2026 की इस सूची में भारत का प्रतिनिधित्व तकनीकी, सिनेमा और पाक कला (Culinary Arts) जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से हुआ है, जो वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती Soft Power को दर्शाता है.
  • सुंदर पिचाई (Sundar Pichai): गूगल और अल्फाबेट के सीईओ. उन्हें गूगल के इकोसिस्टम के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका के लिए पहचाना गया है.
  • रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor): वह इस सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं. उनके अभिनय कौशल और वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा की पहुंच को इसके जरिए सराहा गया है. मैगजीन में उनके लिए ट्रिब्यूट (Profile) अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा है.
  • विकास खन्ना (Vikas Khanna): मशहूर सेलिब्रिटी शेफ. उन्हें पाक कला में उत्कृष्टता के साथ-साथ उनके मानवीय प्रयासों (Humanitarian efforts) और सांस्कृतिक संपर्क के लिए सम्मानित किया गया है.
  • भारतीय मूल के अन्य नाम: इस सूची में यूट्यूब के सीईओ नील मोहन (Neal Mohan) और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) भी शामिल हैं.
  • पड़ोसी देश से महत्वपूर्ण नाम: नेपाल के युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह (Balendra Shah) को भी इस प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली है

ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ : मार्च 2026

  • न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को मार्च 2026 के लिए ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विजेता: अमेलिया (मेली) केर
  • देश: न्यूजीलैंड (व्हाइट फर्न्स)
  • उपलब्धि: उन्होंने तीसरी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया है।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन:

  • उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में केवल 3 मैचों में 16 विकेट चटकाए।
  • इसी सीरीज में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन (7/34) भी दर्ज किया।
  • बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 276 रन बनाए।
  • नया कीर्तिमान: इसी दौरान वह ICC विमेंस टी20 रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर भी बनीं
  • मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ (मार्च 2026): भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को पुरुषों की श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है।
  • ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स: यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जनवरी 2021 में शुरू किया गया था, ताकि हर महीने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सम्मानित किया जा सके

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

विश्व आर्थिक दृष्टिकोण रिर्पोट अप्रैल 2026 : IMF

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी अप्रैल 2026 की विश्व आर्थिक दृष्टिकोण (World Economic Outlook - WEO) रिपोर्ट जारी की है।
  • इस रिपोर्ट में एशिया और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण अनुमान प्रस्तुत किए गए हैं।

प्रमुख अनुमान :

  • वैश्विक विकास दर: 2026 में 3.1%, 2027 में 3.2% (धीमी गति)
  • एशिया: 2025 के 5.0% से घटकर 2026 में 4.4%
  • उभरती अर्थव्यवस्थाएँ: विशेष प्रभावित, विकास में कमी
  • मुद्रास्फीति: 2026 में मामूली वृद्धि, फिर 2027 में गिरावट
  • भारत: 6.5% (2026-27), एशिया में सबसे तेज

मुख्य कारण :

  • मध्य पूर्व युद्ध: कमोडिटी बाजार, ऊर्जा मूल्य, आपूर्ति श्रृंखला पर प्रभाव
  • व्यापार अवरोध: ऊँचे व्यापार बाधाएँ, अनिश्चितता
  • सकारात्मक: प्रौद्योगिकी निवेश (AI), नीतिगत समर्थन ने कुछ हद तक संतुलित किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) :

  • स्थापना: इसकी स्थापना जुलाई 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी और इसने 1945 से औपचारिक रूप से कार्य करना शुरू किया
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वर्तमान सदस्य: इसमें वर्तमान में 190 सदस्य देश शामिल हैं (मई 2024 में लिकटेंस्टीन के शामिल होने के बाद से)
  • प्रबंध निदेशक (MD): वर्तमान में क्रिस्टालिना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) IMF की प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने 1 अक्टूबर 2024 से अपना दूसरा पांच साल का कार्यकाल शुरू किया है।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार

  • वित्त वर्ष 2025-26 में चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया।
  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 151.1 अरब डॉलर तक पहुँच गया।
  • यह 2024-25 में अमेरिका के 140 अरब डॉलर व्यापार को पार करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

प्रमुख आंकड़े :

देश

निर्यात ($ अरब)

आयात ($ अरब) व्यापार ($ अरब) घाटा/अधिशेष ($ अरब)
चीन 19.47 (+36.66%) 131.63 (+16%) 151.1 घाटा 112.16 (रिकॉर्ड)
अमेरिका 87.3 (+0.92%) 52.9 (+15.95%) 140.2 अधिशेष 34.4
  • अमेरिका की स्थिति में बदलाव: अमेरिका पिछले लगातार 4 वर्षों (2021-22 से 2024-25 तक) से भारत का शीर्ष व्यापारिक साझेदार बना हुआ था। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार $140.2 अरब रहा, जिससे वह दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: चीन इससे पहले 2013-14 से 2017-18 तक और पुनः वर्ष 2020-21 में भी भारत का शीर्ष व्यापारिक साझेदार रह चुका है।
  • चिंता का विषय (व्यापार घाटा): भारत का चीन के साथ व्यापार संतुलन अत्यधिक नकारात्मक है। रिकॉर्ड आयात के कारण भारत का व्यापार घाटा बढ़कर $112.16 अरब के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है, जो कि गंभीर आर्थिक असंतुलन को दर्शाता है।
  • भारत ने वर्ष 2030 तक कुल $2 ट्रिलियन ($2000 अरब) के वैश्विक निर्यात का महा-लक्ष्य रखा है, जिसमें $1 ट्रिलियन की वस्तुएं (Goods) और $1 ट्रिलियन की सेवाएं (Services) शामिल हैं
  • ई-कॉमर्स निर्यात लक्ष्य: भारत ने 2030 तक सीमा पार (Cross-border) ई-कॉमर्स के माध्यम से भारी निर्यात हासिल करने की योजना बनाई है।
  • कपड़ा क्षेत्र (Textiles): कपड़ा मंत्रालय ने घरेलू विनिर्माण को मजबूत कर 2030 तक कपड़ा निर्यात को ₹3 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹9 लाख करोड़ करने का लक्ष्य रखा है।
  • अफ्रीकी महाद्वीप: 2030 तक अफ्रीकी देशों को होने वाले निर्यात को दोगुना कर $200 अरब तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना है

प्रमुख देशों और समूहों के साथ भारत के व्यापारिक लक्ष्य :

देश / क्षेत्रीय समूह वर्ष 2030 तक का व्यापार लक्ष्य वर्तमान स्थिति और समझौते
अरब देश $500 अरब फरवरी 2026 में नई दिल्ली घोषणापत्र के तहत रणनीतिक साझेदारी और व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया।
रूस $100 अरब द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों ने $100 बिलियन का संयुक्त लक्ष्य तय किया है।
ब्रिटेन $100 - $112 अरब हाल ही में हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद 2030 तक व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य है।
कनाडा $50 अरब व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) के माध्यम से आपसी व्यापार को इस स्तर तक पहुंचाने की बातचीत जारी है।
ब्राजील $30 अरब फरवरी 2026 में ब्राजीली राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान पुराने $20 अरब के लक्ष्य को बढ़ाकर $30 अरब कर दिया गया।

खेल समाचार

16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026

  • 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 का आयोजन रांची (झारखंड) में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया।
  • फाइनल में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 2-1 से हराकर खिताब का बचाव किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजक संस्था: हॉकी इंडिया
  • विजेता: हॉकी झारखंड (स्वर्ण पदक) - इन्होंने फाइनल मुकाबले में हॉकी मध्य प्रदेश को 2-1 से हराया
  • उपविजेता : हॉकी मध्य प्रदेश (रजत पदक)
  • तीसरा स्थान: हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा (कांस्य पदक)
  • संस्करण: यह इस चैम्पियनशिप का 16वां संस्करण था
  • प्रतिभागी टीमें: देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 29 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया।

पर्यावरण समाचार

'पोटोमैक नदी'

  • अमेरिकी नदियों का संरक्षण करने वाला संगठन अमेरिकन रिवर्स ने वाशिंगटन डीसी से होकर बहने वाली 'पोटोमैक नदी' को 2026 के लिए अमेरिका की सबसे संकटग्रस्त नदी के रूप में नामित किया।
  • अमेरिकन रिवर्स संस्था 'अमेरिका की सबसे लुप्तप्राय नदियों' की सूची के लिए देश भर के व्यक्तियों और संगठनों से प्राप्त नामांकनों की समीक्षा करती है, जिसे वह प्रतिवर्ष प्रकाशित करती है।

संकट के मुख्य कारण :

  • सीवेज का भारी रिसाव: जनवरी 2026 में एक पुरानी सीवर लाइन टूटने के कारण करोड़ों गैलन गंदा पानी (Raw Sewage) नदी में बह गया था, जिससे जल की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हुई।
  • डेटा केंद्रों (Data Centers) का विस्तार: वर्जीनिया और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बन रहे डेटा केंद्रों को ठंडा रखने के लिए हर दिन लाखों गैलन पानी खींचा जा रहा है।
  • पुराना बुनियादी ढांचा: दशकों पुराने पाइप और सीवेज सिस्टम अत्यधिक आबादी का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं।
  • पोटोमैक नदी :
  • भौगोलिक स्थिति: यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट की चौथी सबसे बड़ी नदी है।
  • उद्गम (Origin): यह नदी वेस्ट वर्जीनिया के पोटोमैक हाइलैंड्स से दो शाखाओं (उत्तरी और दक्षिणी) के रूप में निकलती है।
  • मुहाना (Mouth): यह वर्जीनिया और मैरीलैंड से होते हुए चेसापीक खाड़ी (Chesapeake Bay) में गिरती है। चेसापीक खाड़ी अमेरिका की सबसे बड़ी और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी एस्टुअरी (ज्वारनदमुख) है।
  • तट पर स्थित प्रमुख शहर: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. (Washington, D.C.) इसी नदी के किनारे स्थित है।
  • प्राकृतिक सीमा: यह नदी मैरीलैंड और वाशिंगटन डी.सी. को एक तरफ तथा वेस्ट वर्जीनिया और वर्जीनिया को दूसरी तरफ से विभाजित करते हुए एक प्राकृतिक सीमा बनाती है।
  • सहोदर नदी (Sister River): इस नदी को जापान की राजधानी टोक्यो से होकर बहने वाली अराकावा नदी (Arakawa River) की "सहोदर नदी" घोषित किया गया है। दोनों नदियों के तट चेरी ब्लॉसम (Cherry Blossoms) के सांस्कृतिक जुड़ाव को साझा करते हैं।
  • प्रमुख सहायक नदियाँ: शेनानडोह नदी (Shenandoah), एनाकोस्टिया नदी (Anacostia), और मोनोकैसी नदी (Monocacy) इसकी मुख्य सहायक नदियाँ हैं।
  • पोटोमैक नदी के बाद सूची में शामिल अन्य नदियाँ सैन जोकिन (कैलिफोर्निया), बाउंड्री वाटर्स (मिनेसोटा), लम्बर (उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना), रोग (ओरेगन), चिलकट (अलास्का), निस्सेकोग (न्यूयॉर्क), डैन (उत्तरी कैरोलिना और वर्जीनिया), अमरगोसा (कैलिफोर्निया और नेवादा) और सुवानी (फ्लोरिडा और जॉर्जिया) हैं।

 

Latest Courses