GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 15 Apr, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

  • सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शपथ ग्रहण: उन्हें राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना स्थित लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • इस्तीफा: यह बदलाव नीतीश कुमार के 14 अप्रैल, 2026 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और उनके राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद हुआ।
  • उपमुख्यमंत्री: नई सरकार में जेडीयू (JD-U) के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
  • राजनीतिक पृष्ठभूमि: सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के लखनपुर गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में तारापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रह चुके हैं।

बाढ़ से बचाने वाली दीवार के निर्माण को मंज़ूरी

  • दिल्ली सरकार ने यमुना की बाढ़ से बचाने वाली दीवार के निर्माण को मंज़ूरी दी।
  • इस परियोजना के अंतर्गत रिंग रोड के किनारे मजनू का टीला से ओल्ड रेलवे ब्रिज तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी एक मजबूत सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।
  • वर्ष 2027 के मॉनसून सीजन से पहले इस दीवार को तैयार किया जाएगा।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

अफगानिस्तान को BCG के टीके

  • भारत ने अफगानिस्तान में तपेदिक के खिलाफ बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 13 टन बी.सी.जी वैक्सीन और अन्य चिकित्सा सहायता भेजी।
  • BCG (बैसिलस कैल्मेट-गुएरिन) का टीका मुख्य रूप से तपेदिक (टीबी) की रोकथाम के लिए लगाया जाता है, जिसे विशेषकर नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद दिया जाता है।
  • यह टीका टीबी के गंभीर रूपों (जैसे टीबी मेनिनजाइटिस) के खिलाफ जीवन भर सुरक्षा प्रदान करता है।

अफ़गानिस्तान :

  • उत्तरी अक्षांश: 29° से 38° N
  • पूर्वी देशांतर: 60° से 75° E
  • मध्य भाग में हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला
  • सर्वोच्च शिखर: नौशाक
  • दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और पश्चिम एशिया को जोड़ता है
  • प्रमुख नदियाँ : अमु दरिया, काबुल नदी, हरीरुद नदी, हेलमंद नदी
  • राजधानी: काबुल
  • मुद्रा: अफ़गानी (AFN)
  • सरकारी व्यवस्था: अंतरिम तालिबान शासन
  • मुख्य भाषाएँ: पश्तो, दारी
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ : पाकिस्तान(ड्यूरेंड रेखा), ईरान, तुर्कमेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, चीन(वाख़ान कॉरिडोर सीमा)

अमरीका टैरिफ वापसी प्रणाली शुरू करेगा

  • अमरीकी प्रशासन इस महीने की 20 तारीख से टैरिफ वापसी प्रणाली शुरू करने की योजना बना रहा है।
  • जिसके अंतर्गत अमरीका के आयातकों को लगभग 166 अरब अमरीकी डॉलर वापस किए जाएंगे।
  • टैरिफ को फरवरी में अमरीकी सर्वोच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अमरीकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के अनुसार, उसने CAPE नामक एक प्रणाली विकसित की है, जो ब्याज सहित एक ही इलेक्ट्रॉनिक भुगतान में धन वापसी करेगी।
  • अब तक, 56 हजार से अधिक आयातकों ने लगभग 127 अरब अमरीकी डॉलर की कुल राशि की वापसी के लिए पंजीकरण कराया है।
  • यह प्रणाली चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। लगभग 2.9 अरब अमरीकी डॉलर के वापस भुगतान के लिए अभी भी हस्‍तचलित प्रक्रिया की आवश्यकता हो सकती है।

सुपर टाइफून सिनलाकु

  • अमरीका के उत्तरी मारियाना द्वीप समूह में शक्तिशाली तूफान सुपर टाइफून सिनलाकु के कारण भारी तबाही हुई।
  • अमरीकी मौसम विभाग के अनुसार, सिनलाकु इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।

ऑस्ट्रेलिया सेना की प्रथम महिला प्रमुख

  • ऑस्ट्रेलिया ने लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कोयल को सेना की प्रथम महिला प्रमुख नियुक्त किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कार्यकाल: वे आधिकारिक तौर पर जुलाई 2026 में अपना पदभार संभालेंगी।
  • किसका स्थान लेंगी: वे वर्तमान सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट (Simon Stuart) की जगह लेंगी
  • उन्होंने 1987 में आर्मी रिजर्व से अपने सैन्य करियर की शुरुआत की थी।
  • वे 'कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स' (Corps of Signals) से संबंधित हैं।
  • उन्होंने अफगानिस्तान और मध्य पूर्व जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया है।
  • सेना प्रमुख बनने से पहले वे 'चीफ ऑफ जॉइंट कैपेबिलिटीज' (Chief of Joint Capabilities) के पद पर कार्यरत थीं।
  • अन्य नियुक्तियाँ: इस बड़े फेरबदल के तहत वाइस एडमिरल मार्क हैमंड को ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (ADF) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

मार्च 2026 में भारत का थोक मूल्य सूचकांक

  • भारत में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर मार्च 2026 में बढ़कर 3.88% हो गई है, जो फरवरी में 2.13% थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह जनवरी 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है और लगातार पांचवें महीने की वृद्धि को दर्शाता है।
  • खाने-पीने की चीज़ों और खाना पकाने के ईंधन की कीमतों में बढ़त के कारण रिटेल ईंधन और बिजली (Fuel & Power): इस क्षेत्र में महंगाई दर 1.05% रही, जो पिछले महीने के संकुचन (-3.78%) से बड़ी रिकवरी है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में 36.16% की भारी मासिक वृद्धि दर्ज की गई।
  • विनिर्मित उत्पाद (Manufactured Products): इनकी महंगाई दर फरवरी के 2.92% से बढ़कर 3.39% हो गई, जिसका मुख्य कारण कपड़ा, रसायन और बुनियादी धातुओं की बढ़ती लागत है।
  • प्राथमिक वस्तुएं (Primary Articles): इस समूह में महंगाई लगभग दोगुनी होकर 6.36% (फरवरी में 3.27%) हो गई, जो कच्चे माल की कीमतों में मजबूती का संकेत है।
  • खाद्य महंगाई (Food Inflation): WPI खाद्य सूचकांक 1.85% पर स्थिर रहा।

थोक मूल्य सूचकांक (WPI) :

  • यह भारत में थोक स्तर पर वस्तुओं की कीमतों में होने वाले औसत बदलाव को मापता है।
  • यह एक मुख्य मुद्रास्फीति संकेतक है जो विनिर्माण, व्यापार और निर्माण क्षेत्र की आपूर्ति-पक्ष की कीमतों पर नज़र रखता है।
  • प्रकाशन: इसे आर्थिक सलाहकार कार्यालय (OEA) द्वारा मासिक आधार पर जारी किया जाता है, जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) का हिस्सा है
  • WPI बास्केट की संरचना: इसमें तीन प्रमुख समूहों अर्थात् प्राथमिक वस्तुएँ, ईंधन एवं विद्युत तथा विनिर्मित उत्पाद के अंतर्गत आने वाली वस्तुएँ शामिल हैं
  • प्रस्तावित बदलाव: सरकार ने WPI के आधार वर्ष को 2011-12 से बदलकर 2022-23 करने के लिए एक कार्य समूह (Working Group) का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद कर रहे हैं।
  • प्रभावी आधार वर्ष: भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार कार्यालय (OEA) द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट (मार्च 2026 तक) में अभी भी 2011-12 = 100 को ही आधार वर्ष के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

भारत की विकास संभावनाएं : IMF के अनुसार

 

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे ओलिवियर गौरिंचास के अनुसार, पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बावजूद भारत की विकास संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उन्‍होंने कहा कि भारत ने वर्ष 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे विकास दर 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • वर्ष 2026 में इसके लगभग 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • उन्होंने चेतावनी दी कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि और खाद्य पदार्थों की बढ़ती लागत के कारण 2026 में मुद्रास्फीति बढ़कर लगभग 4.7 प्रतिशत हो सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) :

  • एक प्रमुख वैश्विक वित्तीय संस्थान है
  • स्थापना : 1944 के ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान
  • इसने 1945 में औपचारिक रूप से कार्य करना शुरू किया
  • मुख्यालय : वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
  • सदस्य देश : 191 (नवीनतम सदस्य: लिकटेंस्टीन, 21 अक्टूबर 2024 को शामिल)
  • प्रबंध निदेशक (MD) : क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
  • भारत की स्थिति : भारत IMF का एक संस्थापक सदस्य (27 दिसंबर 1945) है

मुख्य कार्य और उद्देश्य :

  • मौद्रिक सहयोग: वैश्विक स्तर पर मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देना और विनिमय स्थिरता सुनिश्चित करना।
  • वित्तीय सहायता: भुगतान संतुलन (Balance of Payments - BoP) संकट का सामना कर रहे सदस्य देशों को ऋण प्रदान करना।
  • निगरानी (Surveillance): देशों की आर्थिक नीतियों और वैश्विक आर्थिक विकास की निगरानी करना।
  • क्षमता निर्माण: सदस्य देशों को उनके आर्थिक संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करना।

महत्वपूर्ण शब्दावली और रिपोर्ट :

  • SDR (Special Drawing Rights): इसे 'पेपर गोल्ड' भी कहा जाता है। यह IMF की एक अंतरराष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति है, जिसका मूल्य 5 प्रमुख मुद्राओं (डॉलर, यूरो, रॅन्मिन्बी, येन और पाउंड) की टोकरी पर आधारित होता है।
  • कोटा (Quota): प्रत्येक सदस्य देश को उसकी आर्थिक स्थिति के आधार पर एक कोटा आवंटित किया जाता है, जो उसकी मतदान शक्ति और उधार लेने की सीमा को निर्धारित करता है।
  • प्रमुख रिपोर्ट: IMF द्वारा 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' (World Economic Outlook) और 'ग्लोबल फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट' (Global Financial Stability Report) प्रकाशित की जाती हैं।

कला और संस्‍कृति

कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या जिला स्थित श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया।
  • यह भव्य मंदिर मठ के 71वें पीठाधिपति, पूज्य डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को समर्पित एक स्मारक है, जो आध्यात्मिकता और शिक्षा के केंद्र के रूप में कार्य करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वास्तुकला: यह मंदिर पारंपरिक द्रविड़ शैली में निर्मित है।
  • निर्माण लागत: इस भव्य स्मारक को लगभग ₹80 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।
  • धार्मिक महत्व: यह स्थल नाथ संप्रदाय से संबंधित है, जो भगवान शिव की उपासना और योग परंपरा पर आधारित है।
  • स्मारक का स्थान: मंदिर का निर्माण उसी स्थान पर किया गया है जहाँ डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी ध्यान (meditation) किया करते थे; वहाँ उनकी एक प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
  • पुस्तक विमोचन: प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा के साथ मिलकर "सौंदर्य लहरी और शिव महिमा स्तोत्रम" नामक पुस्तक का विमोचन किया।
  • आध्यात्मिक दर्शन: उद्घाटन के पश्चात प्रधानमंत्री ने ज्वाला पीठ (जहाँ माना जाता है कि गुरु गोरखनाथ ने तपस्या की थी) और श्री कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
  • विकसित भारत के 9 सूत्र: अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आदिचुंचनगिरि मठ के 9 मार्गदर्शक सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए लोगों से 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।

खेल समाचार

ICC महिला T20 विश्व कप 2026

 

  • ICC महिला T20 विश्व कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स द्वारा की जाएगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भागीदार टीमें: इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है
  • कुल मैच: 24 दिनों की अवधि में कुल 33 मैच खेले जाएंगे
  • प्रारूप: टीमों को 6-6 के दो समूहों (ग्रुप) में बांटा गया है।
  • ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड।
  • ग्रुप 2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council - ICC) :
  • स्थापना: 15 जून 1909 (इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के रूप में)।
  • मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)। 2005 में इसे लॉर्ड्स (लंदन) से दुबई स्थानांतरित किया गया था।
  • सदस्यता: वर्तमान में इसमें 108 सदस्य देश शामिल हैं (12 पूर्ण सदस्य और 96 सहयोगी सदस्य)
  • अध्यक्ष : जय शाह (1 दिसंबर 2024 से कार्यरत)।
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): संजोग गुप्ता (7 जुलाई 2025 से कार्यरत)

महत्‍वपूर्ण दिवस

हिमाचल दिवस

 

  • प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है, जो 1948 में मुख्य आयुक्त प्रांत के रूप में हिमाचल प्रदेश के गठन का प्रतीक है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के कार्यान्वयन के साथ श्रेणी C राज्य बन गया। बाद में 1 नवंबर 1956 को एक केंद्रशासित प्रदेश बना तथा वर्ष 1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ इसका विस्तार किया गया।
  • 25 जनवरी 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ और यह हिमाचल प्रदेश अधिनियम, 1970 के तहत भारत का 18वाँ राज्य बन गया।
  • सीमाएँ: हिमाचल प्रदेश की सीमाएँ भारत के केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों के साथ साझा होती हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी सीमा चीन से लगती है

 

Latest Courses