GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 11 Apr, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

उन्नत कृषि महोत्सव’ का उद्घाटन

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में, तीन दिवसीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन: रायसेन (मध्य प्रदेश) के दशहरा मैदान में।
  • उद्देश्य: आधुनिक कृषि तकनीकों (एआई, ड्रोन, सोलर पंप) को बढ़ावा देना, खेती की लागत को कम करना और किसानों की आय बढ़ाना।
  • प्रमुख सत्र: इस महोत्सव में लगभग 20 विषय-आधारित सत्र होंगे, जिनमें फसल कटाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, हॉर्टिकल्चर और पशुपालन पर चर्चा की जाएगी।
  • समापन: महोत्सव का समापन 13 अप्रैल को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में होगा।
  • विशेषता: इस आयोजन में 300 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं और 50,000 से अधिक किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर हो रहा है।

30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स व रजिस्ट्रेशन छूट

  • दिल्ली में 30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक टैक्स व रजिस्ट्रेशन में 100% छूट मिलेगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सरकार ने स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2030 तक के लिए जारी इलेक्ट्रिक वाहन नीति के मसौदा में यह बात कही है।
  • इस नीति के तहत इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ₹3,900 करोड़ से अधिक का आवंटन किया गया है।
  • पहले वर्ष में ₹2.25 हजार रुपये तक की कीमत वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर प्रति किलोवाट घंटा दस हजार रुपये का आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • इलेक्ट्रिक ऑटो सहित इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए पहले वर्ष में ₹50,000 हजार से लेकर तीसरे वर्ष तक ₹30,000 हजार तक का आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • इलेक्ट्रिक चौपहिया मालवाहक गाड़ियों के लिए शुरुआती आर्थिक प्रोत्साहन 1 लाख रुपये तक होगी।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की उपलब्धियां

  • वित्त वर्ष 2025-26 में वंदे भारत एक्सप्रेस से लगभग तीन करोड़ 98 लाख लोगों ने यात्रा की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह पिछले वर्ष के दो करोड़ 97 लाख यात्रियों की तुलना में लगभग 34 प्रतिशत की वृद्धि है।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी शुरुआत के बाद से एक लाख फेरों के माध्यम से 9 करोड़ दस लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की है।
  • भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी-हाई-स्पीड रेलगाड़ी, वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर की गई थी।
  • नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग अब तक 73 लाख से अधिक यात्रियों के साथ सबसे व्यस्त मार्ग है।
  • लंबी दूरी के संपर्क को और मजबूत करते हुए भारतीय रेलवे ने जनवरी 2026 में वंदे भारत शयनयान सेवा शुरू की।

वुमनिया पहल की उपलब्धियां

  • सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) की 'वुमनिया' पहल ने महिला उद्यमियों को अभूतपूर्व बढ़ावा दिया है, जिसमें 2.1 लाख से अधिक पंजीकृत महिला लघु उद्यमों (MSEs) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 13.7 लाख से अधिक ऑर्डर प्राप्त किए।

वुमनिया पहल (Womaniya Initiative) :

  • सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) द्वारा 2019 में शुरू की गई एक प्रमुख पहल है, जो महिला-नेतृत्व वाले सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs), स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और महिला कारीगरों को अपने उत्पाद सीधे सरकारी खरीदारों को बेचने के लिए सशक्त बनाती है।
  • यह पहल बिचौलियों को हटाकर महिला उद्यमियों के लिए बाज़ार, वित्त और मूल्य संवर्धन तक पहुँच सुनिश्चित करती है, जिससे 3% का सार्वजनिक खरीद लक्ष्य पूरा हो।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (NSFDC)

  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (NSFDC) ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड धन का वितरण किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, NSFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में 775 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि का वितरण किया।
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (NSFDC) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत 1989 में स्थापित एक धारा 8 (गैर-लाभकारी) कंपनी है। यह भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व में है और 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले अनुसूचित जाति (SC) परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए रियायती ऋण और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करता है।
  • नोडल मंत्रालय: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • लक्ष्य समूह: केवल अनुसूचित जाति (SC) के लाभार्थी
  • कार्यान्वयन: राज्य चैनलिंग एजेंसियों (SCAs), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs), और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण
  • महत्वपूर्ण जानकारी: 10 अप्रैल, 2001 को NSFDC का विभाजन हुआ, जिसके बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (NSFDC) केवल अनुसूचित जातियों (SC) के लिए, और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (NSTFDC) अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए कार्य कर रहा है।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

UPI के 10 वर्ष पूर्ण

  • 11 अप्रैल 2026 को भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने अपने सफल संचालन के 10 वर्ष पूरा किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

प्रमुख उपलब्धियां :

  • इस दौरान UPI की लेनदेन की वॉल्यूम में 12,000 गुना से अधिक का इजाफा हुआ है और लेनदेन की वैल्यू 4,000 गुना से अधिक बढ़ी है।
  • एनालिटिक्स फर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार, UPI के माध्‍यम से वित्त वर्ष 26 में 218.98 अरब लेनदेन हुए और इनकी वैल्यू 285 लाख करोड़ रुपए थी।
  • वित्त वर्ष 17 में यह आंकड़ा 1.786 करोड़ लेनदेन पर था और इनकी वैल्यू 6,952 करोड़ रुपए थी।
  • शुरुआती वर्षों में लेनदेन धीरे-धीरे बढ़े और वित्त वर्ष 18 में 91.5 करोड़ और वित्त वर्ष 19 में 5.39 तक तक पहुंचे।
  • वित्त वर्ष 20 में 12.52 अरब लेनदेन के आंकड़े पर पहुंचा और इनकी वैल्यू 21 लाख करोड़ रुपए से अधिक थी।
  • महामारी के वर्षों में UPI के उपयोग में तेजी आई और वित्त वर्ष 21 में लेनदेन की संख्या 22.33 अरब और वित्त वर्ष 22 में 45.97 अरब तक पहुंच गई, और वित्त वर्ष 2023 में यह फिर से दोगुनी होकर 83.75 अरब लेनदेन तक पहुंच गई।
  • UPI ने वित्त वर्ष 24 में 130.13 अरब और वित्त वर्ष 25 में 185.87 अरब लेनदेन दर्ज किए।
  • 2025 में व्यापारियों द्वारा भुगतान स्वीकार करने का आधार भी विस्तारित हुआ, UPI क्यूआर कोड की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 73.13 करोड़ तक पहुंच गई।
  • पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनलों की संख्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 1.148 करोड़ हो गई।
  • नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में UPI ने 2016 में लॉन्च होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक मासिक लेनदेन दर्ज किया।
  • UPI ने मार्च में 22.64 अरब लेनदेन प्रोसेस किए, जो फरवरी में दर्ज किए गए 20.39 अरब लेनदेन से काफी अधिक है।
  • मार्च का आंकड़ा जनवरी में दर्ज किए गए 21.70 बिलियन लेनदेन के पिछले उच्चतम स्तर को भी पार कर गया।
  • इस दौरान वार्षिक आधार पर, लेनदेन की मात्रा में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) :

  • शुरुआत: 11 अप्रैल 2016, तत्कालीन RBI गवर्नर रघुराम राजन द्वारा
  • विकासकर्ता संस्था: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI - National Payments Corporation of India)
  • नियामक संस्था: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  • उद्देश्य: मोबाइल प्लेटफॉर्म पर तत्काल, सुरक्षित और एकीकृत बैंकिंग लेनदेन की सुविधा प्रदान करना
  • लेनदेन का प्रकार: व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) और व्यक्ति से व्यापारी (P2M)
  • लेनदेन की प्रकृति: 24×7 तत्काल मनी ट्रांसफर (इंटरबैंक ट्रांसफर), QR कोड आधारित भुगतान
  • मुख्य विशेषता: केवल वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) या मोबाइल नंबर से भुगतान
  • UPI से जुड़ी लोकप्रिय ऐप्स: PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM, Amazon Pay आदि
  • BHIM ऐप: NPCI द्वारा विकसित UPI आधारित सरकारी ऐप(शुरूआत : 30 दिसंबर 2016)

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : अप्रैल 2026

  • 3 अप्रैल 2026 को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9.063 अरब डॉलर बढ़कर 697.121 अरब डॉलर हो गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA) : $552.856 अरब
  • स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) : $120.742 अरब, वृध्दि - 7 अरब 21 करोड़ डॉलर
  • विशेष आहरण अधिकार (SDR) : $18.707 अरब
  • IMF के साथ आरक्षित स्थिति (RTP) : $4.816 अरब
  • देश के विदेशी मुद्रा भंडार में अप्रैल के पहले सप्ताह में मजबूत वृद्धि हुई।
  • यह वृद्धि पिछले सप्ताह में 10 अरब डॉलर से अधिक की महत्वपूर्ण गिरावट के बाद हुई है।
  • पिछले सप्‍ताह विदेशी मुद्रा भंडार $688 अरब डॉलर से अधिक था।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के प्रमुख घटक (RBI Act, 1934 के तहत) :

  • विदेशी मुद्रा आस्तियाँ (Foreign Currency Assets - FCA): यह सबसे बड़ा घटक है, जिसमें डॉलर के अलावा अन्य विदेशी मुद्राएँ (यूरो, पाउंड, येन) शामिल हैं।
  • स्वर्ण भंडार (Gold Reserves): इसमें तेजी से वृद्धि हुई है, जो अब कुल भंडार का लगभग 12% से अधिक है।
  • विशेष आहरण अधिकार (SDRs): अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में जमा राशि।
  • IMF के पास रिज़र्व ट्रेंच: IMF के सदस्य देशों के लिए आरक्षित हिस्सा।

भारत के विकास पूर्वानुमान : ADB

  • ADB ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को 6.5% से बढ़ाकर 6.9% किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मजबूत घरेलू मांग, आसान वित्तपोषण स्थितियों और भारतीय वस्तुओं पर अमरीकी टैरिफ में कमी की वजह से चालू वित्त वर्ष में भारत में विकास मजबूत रहने की उम्मीद है।
  • एशिया और प्रशांत क्षेत्र की अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं में इस वर्ष और अगले वर्ष कमी आएगी।
  • पश्चिम एशिया में संघर्ष और निरंतर व्यापार अनिश्चितता के कारण इस क्षेत्र में आर्थिक विकास दर पिछले वर्ष के 5.4 प्रतिशत से घटकर इस और अगले वर्ष में 5.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

एशियाई विकास बैंक (ADB) :

  • प्रकार: बहुपक्षीय विकास बैंक
  • स्थापना: 19 दिसंबर 1966
  • मुख्यालय: मांडलुयॉन्ग सिटी, मेट्रो मनीला, फिलीपींस
  • सदस्य देश: 68
  • वर्तमान अध्यक्ष: Masato Kanda (11वें अध्यक्ष)
  • प्रशासन: सदस्य देशों के प्रतिनिधियों वाले गवर्नर्स बोर्ड द्वारा संचालन
  • कार्यप्रणाली: ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान, गारंटी और इक्विटी निवेश के माध्यम से वित्तीय सहायता
  • कार्य क्षेत्र: एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सतत, समावेशी और लचीले विकास को बढ़ावा
  • प्रमुख शेयरधारक: जापान, अमेरिका, चीन, भारत, ऑस्ट्रेलिया
  • भारत की स्थिति: संस्थापक सदस्य

एकीकृत एयर-ड्रॉप परीक्षण पूरा

  • ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के लिए दूसरा सफल एकीकृत एयर-ड्रॉप परीक्षण (IADT-02) पूरा किया।

IADT-02 परीक्षण के मुख्य तथ्य :

  • उद्देश्य: इस परीक्षण का प्राथमिक उद्देश्य क्रू मॉड्यूल (Crew Module) के पैराशूट-आधारित मंदी प्रणाली (Deceleration System) की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता की जांच करना था, जो अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए अनिवार्य है।
  • प्रक्रिया: भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने लगभग 5.7 टन वजन वाले 'सिम्युलेटेड क्रू मॉड्यूल' को करीब 3 किलोमीटर की ऊंचाई तक उठाया और फिर इसे समुद्र में गिरा दिया।
  • पैराशूट सिस्टम: उतरते समय 10 पैराशूटों (4 विभिन्न प्रकार के) को एक सटीक क्रम में तैनात किया गया, जिससे मॉड्यूल की गति सुरक्षित लैंडिंग (Splashdown) के लिए कम हो गई।
  • महत्वपूर्ण मील का पत्थर: IADT-02 से पहले, पहला परीक्षण (IADT-01) 24 अगस्त 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) :

  • स्थापना: 15 अगस्त 1969 को विक्रम साराभाई के प्रयासों से हुई, जिन्होंने पूर्ववर्ती 'इनकोस्पार' (INCOSPAR) का स्थान लिया।
  • वर्तमान अध्यक्ष: डॉ. वी. नारायणन (14 जनवरी 2025 से कार्यरत), जो भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सचिव भी हैं।

प्रमुख केंद्र और उनके कार्य :

  • विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), तिरुवनंतपुरम: रॉकेट और प्रक्षेपण यान (जैसे PSLV, LVM3) का विकास।
  • सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC), श्रीहरिकोटा: भारत का प्रमुख अंतरिक्ष पोर्ट जहाँ से उपग्रह और रॉकेट लॉन्च किए जाते हैं।
  • यू. आर. राव उपग्रह केंद्र (URSC), बेंगलुरु: उपग्रहों का डिजाइन और निर्माण।
  • अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC), अहमदाबाद: संचार और रिमोट सेंसिंग पेलोड का विकास।
  • राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC), हैदराबाद: उपग्रह डेटा का प्रसंस्करण और वितरण।

महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ और वर्तमान मिशन (2024-2026) :

  • चंद्रयान-3 (2023): चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग।
  • आदित्य-L1 (2024): भारत का पहला सूर्य मिशन जो जनवरी 2024 में अपने गंतव्य (L1 बिंदु) पर पहुँचा।
  • XPoSat (2024): ब्रह्मांडीय एक्स-रे के ध्रुवीकरण का अध्ययन करने वाला मिशन।
  • SPADEX (दिसंबर 2024 - जनवरी 2025): अंतरिक्ष में दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक जोड़ने (Docking) का महत्वपूर्ण परीक्षण।

महत्‍वपूर्ण दिवस

ज्योतिबा फुले की जयंती

  • महान समाज सुधारक, दार्शनिक और लेखक ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को मनाई गई, जो कि इस वर्ष उनकी 200वीं जयंती मनाई गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्म: 11 अप्रैल, 1827 को महाराष्ट्र के पुणे में 'माली' समुदाय में हुआ था।
  • उपाधि: उन्हें 11 मई, 1888 को सामाजिक कार्यकर्ता विट्ठलराव कृष्णजी वांडेकर द्वारा 'महात्मा' की उपाधि दी गई थी।
  • प्रेरणा: वे थॉमस पेन की प्रसिद्ध पुस्तक 'द राइट्स ऑफ मैन' (The Rights of Man) से गहराई से प्रभावित थे।
  • उन्होंने जातिगत भेदभाव, अस्पृश्यता और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अन्याय के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया

प्रमुख संस्थान और सामाजिक सुधार :

  • सत्यशोधक समाज (1873): उन्होंने 24 सितंबर 1873 को महाराष्ट्र में इसकी स्थापना की। इसका मुख्य उद्देश्य शोषित वर्गों और महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें धार्मिक व सामाजिक गुलामी से मुक्त कराना था।
  • शिक्षा के अग्रदूत: 1848 में उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर पुणे के भिड़े वाडा में लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल खोला।
  • दीनबंधु समाचार पत्र: यह सत्यशोधक समाज के विचारों के प्रसार के लिए 1877 में कृष्णराव पांडुरंग भालेकर द्वारा शुरू किया गया एक मराठी साप्ताहिक पत्र था।
  • बालहत्या प्रतिबंधक गृह (1853): उन्होंने गर्भवती विधवाओं के सुरक्षित प्रसव और शिशु हत्या को रोकने के लिए अपने घर में ही यह केंद्र खोला था।

प्रमुख साहित्यिक रचनाएँ :

  • गुलामगिरी (1873): यह पुस्तक उन्होंने अमेरिकी गुलामी प्रथा के विरोध में लड़ने वाले लोगों को समर्पित की थी।
  • शेतकऱ्याचा आसूड (किसान का कोड़ा): इसमें किसानों के शोषण का चित्रण किया गया है।
  • तृतीय रत्न: एक नाटक जो शिक्षा के महत्व पर आधारित है।
  • सार्वजनिक सत्य धर्म: यह उनकी मृत्यु के बाद प्रकाशित हुई थी, जिसमें मानवतावादी धर्म की बात की गई है।
  • ज्योतिबा फुले को "भारतीय सामाजिक क्रांति का जनक" भी कहा जाता है।

'विश्व पार्किंसन दिवस'

  • पार्किंसन रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को 'विश्व पार्किंसन दिवस' मनाया जाता है।
  • यह दिन डॉ. जेम्स पार्किंसन की जयंती को चिह्नित करता है, जिन्होंने सबसे पहले इस न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार की पहचान की थी।

पार्किंसन रोग :

  • यह एक प्रगतिशील न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार है जो मुख्य रूप से शरीर की गतिविधियों (Movement) को प्रभावित करता है
  • कारण: यह मस्तिष्क के सबस्टैंशिया नाइग्रा (Substantia Nigra) भाग में तंत्रिका कोशिकाओं (Neurons) के नष्ट होने से होता है।
  • डोपामाइन की कमी: ये नष्ट होने वाली कोशिकाएं डोपामाइन नामक एक न्यूरोट्रांसमीटर बनाती हैं। इसकी कमी से शरीर में कंपन और अकड़न जैसे लक्षण आने लगते हैं।
  • मुख्य लक्षण :
  • मोटर लक्षण: कंपन (Tremors), मांसपेशियों में अकड़न (Rigidity), गति में धीमापन (ब्रैडीकाइनेसिया) और संतुलन बिगड़ना।
  • गैर-मोटर लक्षण: नींद में गड़बड़ी, अवसाद, संज्ञानात्मक समस्याएँ (जैसे स्मृति हानि) और बोलने में कठिनाई।
  • तंत्रिका संबंधी अन्‍य रोग: अल्ज़ाइमर रोग, मल्टीपल स्कलेरोसिस (MS), हंटिंग्टन रोग
  • सेरेब्रल पॉल्सी, गुइलेन बैरे सिंड्रोम

 

Latest Courses