01 April, 2026
GK Update
Tue 07 Apr, 2026
रार्ष्टीय समाचार
रेलवे ने सुरक्षा और सिग्नलिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

- भारतीय रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 1,364 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं को मंजूरी दी।
- इसमें लोकोमोटिव पर स्वदेशी ‘कवच’ प्रणाली स्थापित करना, ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क का विस्तार करना और पैनल इंटरलॉकिंग को इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से बदलना शामिल है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
वित्तीय वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा क्षमता में वृद्धि

- वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान भारत ने पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे अधिक 6.05 गीगावाट की वृद्धि दर्ज की है।
- इस वृद्धि के साथ देश की कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावाट से अधिक हो गई है।
- यह आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2024-25 में जोड़ी गई क्षमता की तुलना में लगभग 46% की वृद्धि दर्शाता है।
- इस रिकॉर्ड वृद्धि से भारत का नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो काफी मजबूत हुआ है और वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान मिला है।
आंध्र प्रदेश को HPV वैक्सीन की खुराक

- केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन की एक लाख 90 हजार 890 खुराकें भेजी हैं।
- इससे पहले, सरकार ने 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए पिछले महीने पहले चरण में HPV वैक्सीन की एक लाख 90 हजार 800 खुराकें भेजी थीं।
- यह वैक्सीन सर्विकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह सुरक्षित और प्रभावी है।
- राज्य को केंद्र सरकार से कुल तीन लाख 81 हजार 780 खुराकें प्राप्त हुई हैं।
- लड़कियों के लिए टीकाकरण अभियान अगले माह तक जारी रहेगा।
ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) :
मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है:
बचाव और पहचान :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
वियतनाम के नए राष्ट्रपति

- वियतनाम की नेशनल असेंबली ने कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव तो लाम (To Lam) को देश का नया राष्ट्रपति चुना।
सम्बन्धित तथ्य :
वियतनाम :
|
भारत-आफ्रीका संबंध पर परामर्श समिति की बैठक

- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में भारत और अफ्रीका के संबंधों पर एक परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
- बैठक में, व्यापार और निवेश, ऋण और अनुदान, शिक्षा और कौशल विकास में क्षमता निर्माण पर विशेष चर्चा हुई।
- इसमें रक्षा और क्षेत्रीय तथा बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग सहित, अफ्रीकी देशों में भारत की पहुंच, के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
भारत-आफ्रीका संबंध :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
वित्तीय वर्ष 2025-26 में सहकारी बैंकों का वार्षिक कारोबार

- अमूल (GCMMF) और सारस्वत सहकारी बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹1 लाख करोड़ से अधिक का वार्षिक कारोबार पार किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अमूल (GCMMF) की उपलब्धि :
|
12वें इंडिया रबर एक्सपो 2026

- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित 12वें इंडिया रबर एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया।
- चार दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में देश-विदेश के उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए।
- एशिया के सबसे बड़े रबर उद्योग आयोजन के रूप में पहचाने जाने वाला यह एक्सपो 10 अप्रैल तक आयोजित रहेगा।
- ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 400 से अधिक वैश्विक प्रदर्शक और 45 हजार से ज्यादा आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है, जो उद्योग में नवाचार, सहयोग और विकास को नई दिशा देंगे। आरजू के साथ प्रादेशिक समाचार के लिए सौम्या शरण।
इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और AI के लिए स्वतंत्र विभाग

- महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के लिए एक नए और स्वतंत्र विभाग की स्थापना को मंजूरी दी।
- इस कदम का उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी, एआई और डिजिटल शासन को बढ़ावा देना है।
- मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर को एक कंपनी के रूप में स्थापित करने को भी मंजूरी दी।
- इससे सड़क सूचना प्रणाली, नगर नियोजन और जलयुक्त शिवार योजना सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व स्वास्थ्य दिवस

- 1948 में WHO की स्थापना के स्मृति में प्रतिवर्ष 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) :
|
गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व

- सिख धर्म के नौवें गुरु और 'हिन्द दी चादर' के रूप में विख्यात गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
- उनका जीवन साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।
- उन्होंने कश्मीरी पंडितों के अधिकारों के लिए 1675 में औरंगजेब के खिलाफ खड़े होकर निर्भयता का संदेश दिया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026

- चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 का आयोजन मुंबई में किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रमुख विजेता :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
‘वस्त्र और वस्त्र बाजार: राष्ट्रीय घरेलू सर्वेक्षण 2024

- वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में ‘वस्त्र और वस्त्र बाजार: राष्ट्रीय घरेलू सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट जारी की।
- यह अध्ययन भारत में वस्त्रों की घरेलू मांग और खपत के रुझानों का विश्लेषण करता है।
- वस्त्र मंत्रालय ने बताया कि कपड़ा बाजार का आकार 2010 में 4 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जिसमें 8 दशमलव 3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की गई है।
रिर्पोट के अनुसार :
|









