GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 06 Apr, 2026

अंतरराष्ट्रीय समाचार

सेंट किट्स एंड नेविस के विदेश मंत्री का भारत दौरा

  • सेंट किट्स एंड नेविस के विदेश मंत्री डॉ. डेंज़िल डगलस ने नई दिल्ली का दौरा किया।
  • इस दौरान नई दिल्ली में सेंट किट्स एंड नेविस उच्चायोग (High Commission) का आधिकारिक उद्घाटन किया गया।
  • इस पहल का उद्देश्य द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार तथा ऐतिहासिक संबंधों को सुदृढ़ करना है।

सेंट किट्स और नेविस

  • यह कैरेबियन क्षेत्र के लीवार्ड द्वीप समूह में स्थित दो द्वीपों वाला संप्रभु राष्ट्र है।
  • स्थान: कैरेबियन सागर (लेसर एंटिलीज), प्यूर्टो रिको के दक्षिण-पूर्व में।
  • राजधानी: बैसेटेर (Basseterre) – सेंट किट्स द्वीप पर स्थित
  • मुद्रा: ईस्ट कैरेबियन डॉलर (East Caribbean Dollar – EC$ / XCD)
  • द्वीप:
  • सेंट किट्स (बड़ा द्वीप, माउंट लियामुइगा स्थित)
  • नेविस (छोटा द्वीप, समुद्र तटों और प्रवाल भित्तियों के लिए प्रसिद्ध)
  • शासन व्यवस्था: संवैधानिक राजतंत्र; राजा चार्ल्स तृतीय राष्ट्राध्यक्ष
  • गवर्नर जनरल: डेम मार्सेला लिबर्ड
  • प्रधानमंत्री: टेरेन्स ड्रू

नेपाल सरकार द्वारा दो दिवसीय सप्ताहांत लागू

  • पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण ईंधन संकट को देखते हुए नेपाल सरकार ने सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए दो दिवसीय सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) लागू करने की घोषणा की।
  • सरकारी कार्यालयों का नया कार्य समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
  • ईंधन की बचत के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने हेतु कानूनी ढाँचा तैयार किया जा रहा है।

नेपाल

  • प्रधानमंत्री: बालेंद्र शाह (बालेन)
  • राष्ट्रपति: रामचंद्र पौडेल
  • राजधानी: काठमांडू
  • मुद्रा: नेपाली रुपया
  • प्रशासनिक विभाजन: 7 प्रांत, 77 जिले
  • राज्य धर्म: धर्मनिरपेक्ष (मुख्यतः हिंदू और बौद्ध)
  • राष्ट्रीय खेल: वॉलीबॉल

भौगोलिक स्थिति (Topography)

  • स्थान: स्थलरुद्ध देश;

उत्तर में चीन तथा दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में भारत से घिरा।

भौगोलिक विभाजन:

    • हिमालय क्षेत्र (उत्तर)
    • पहाड़ी क्षेत्र (मध्य)
    • तराई मैदान (दक्षिण)
  • प्रमुख पर्वत:

Latest Courses