GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 05 Apr, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

साधना सप्ताह के तहत मतत्‍वपूर्ण पहलों का शुभारंभ

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में 'साधना सप्ताह' के तहत कई पहलों का शुभारंभ किया।
  • इनमें उन्‍नति पोर्टल और कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के राष्ट्रीय स्तर पर कार्यान्वयन की रूपरेखा शामिल हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 'कर्मयोगी साधना सप्ताह' का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में किया।
  • यह कार्यक्रम 'मिशन कर्मयोगी' के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की क्षमता निर्माण, कौशल विकास और नागरिक-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करना है।
  • उद्देश्य: लोकसेवकों (Civil Servants) को 'नियम-आधारित' (Rule-based) से 'भूमिका-आधारित' (Role-based) कार्यशैली की ओर ले जाना।
  • अवधि: 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक (सप्ताह भर चलने वाला कार्यक्रम)।
  • लक्ष्य: 2047 तक 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने के लिए भविष्य के लिए तैयार (Future-ready) सिविल सेवा का निर्माण करना।
  • केंद्र बिंदु: यह मिशन सरकारी कर्मचारियों की क्षमता निर्माण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पहलों में से एक है, जो व्यक्तिगत और संगठनात्मक विकास पर केंद्रित है।

मिशन कर्मयोगी (राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम - NPCSCB) :

  • शुभारंभ : सितंबर 2020
  • उद्देश्य : सिविल सेवकों को अधिक रचनात्मक, कल्पनाशील, सक्रिय, पेशेवर और तकनीक-प्रेमी

'नमो ड्रोन दीदी योजना'

  • कर्नाटक 'नमो ड्रोन दीदी योजना' (NDDY) के तहत ड्रोन पायलट के रूप में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को प्रशिक्षित करने में भारत का अग्रणी राज्य बन गया है।
  • राज्य में अब तक 145 से अधिक SHG सदस्यों को ड्रोन उड़ाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो देश में सबसे अधिक है।
  • इसके बाद उत्तर प्रदेश (128) और आंध्र प्रदेश (108) का स्थान आता है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’

  • वर्ष 1919 में 'सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी' के प्रथम भारतीय स्वामित्व वाले जहाज, एसएस लॉयल्टी की मुंबई से लंदन की प्रथम यात्रा के स्‍मृति में प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’ मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहली बार इस दिवस का आयोजन 5 अप्रैल, 1964 को किया गया था
  • दिवस का उद्देश्य : समुद्री व्यापार, वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारतीय जहाज रानी (Shipping) उद्योग की भूमिका के प्रति जागरूकता फैलाना

चेतक परियोजना का 47वां स्थापना दिवस

  • सीमा सड़क संगठन (BRO) की चेतक परियोजना ने राजस्थान के बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया।

चेतक परियोजना (Project Chetak) :

  • सीमा सड़क संगठन (BRO) की एक प्रमुख परियोजना है, जो राजस्थान, पंजाब और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है।
  • 1980 में स्थापित यह परियोजना 4,000 किलोमीटर से अधिक के सड़क नेटवर्क और 214 किलोमीटर के खाई-सह-बांध का प्रबंधन करती है।
  • इसका ध्येय वाक्य 'चेतक का प्रयास, देश का विकास' है।

रक्षा समाचार

'INS Aridaman' भारतीय नौसेना में शामिल

  • भारत ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी 'INS Aridaman' को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • INS अरिदमन, INS अरिहंत (2016) और INS अरिघात (2024) के बाद इस श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी है
  • इसका वजन लगभग 7,000 टन है, जो अपने पूर्ववर्तियों (6,000 टन) से अधिक है। इसमें 8 वर्टिकल लॉन्च ट्यूब हैं, जो पहले की तुलना में दोगुनी हैं।
  • यह 3,500 किमी रेंज वाली K-4 मिसाइलों या 750 किमी रेंज वाली K-15 मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है
  • तीन SSBN होने के साथ, भारत अब "सतत समुद्री प्रतिरोध" (Continuous At-Sea Deterrence - CASD) की क्षमता हासिल कर चुका है, जिससे हर समय कम से कम एक परमाणु पनडुब्बी गश्त पर रह सकेगी

अरिहंत श्रेणी (SSBN):

  • INS अरिहंत (S2): भारत की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी (2016 में शामिल)
  • INS अरिघात (S3): दूसरी पनडुब्बी, जो अगस्त 2024 में शामिल हुई
  • INS अरिधमन (S4): हाल ही में शामिल तीसरी और अधिक शक्तिशाली पनडुब्बी

INS तारागिरी नौसेना में शामिल

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी (Project 17A) को नौसेना में शामिल किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह 'नीलगिरी' क्लास (प्रोजेक्ट 17A) के तहत निर्मित चौथा स्टील्थ फ्रिगेट है।
  • इसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा बनाया गया है और इसमें 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
  • यह युद्धपोत ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और आधुनिक एंटी-सबमरीन हथियारों से लैस है।
  • लगभग 6,670 टन वजनी यह जहाज उन्नत स्टील्थ तकनीक से लैस है, जो इसे दुश्मन के रडार की पकड़ में आने से बचाती है।
  • विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान (ENC) के तहत इसकी तैनाती से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की निगरानी और परिचालन शक्ति में बड़ा इजाफा होगा।
  • यह युद्धपोत 1980 में कमीशन किए गए पुराने आई.एन.एस. तारागिरी (लियंडर क्लास फ्रिगेट) का एक आधुनिक अवतार है, जिसने दशकों तक नौसेना की सेवा की थी।

प्रोजेक्ट 17A के अन्य जहाज:

  • INS नीलगिरी (पहला जहाज, MDL द्वारा निर्मित)
  • INS हिमगिरी (GRSE द्वारा निर्मित)
  • INS उदयगिरी (MDL द्वारा निर्मित)
  • INS दूनागिरी
  • INS विंध्यगिरी
  • INS महेंद्रगिरी

खेल समाचार

FIDE रेटिंग सूची 2026

  • 11 वर्षीय भारतीय मूल की शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवानंदन FIDE रेटिंग सूची 2026 में इंग्लैंड की शीर्ष महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ऐतिहासिक रैंकिंग: 11 साल की उम्र में इंग्लैंड की नंबर 1 महिला खिलाड़ी।
  • विश्व स्तर: शीर्ष 100 महिला खिलाड़ियों में 72वें स्थान पर।
  • रेटिंग: 2366 FIDE रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • पृष्ठभूमि: तमिलनाडु के माता-पिता की बेटी, लंदन में रहती हैं और 2020 में शतरंज की शुरुआत की।
  • प्रतिक्रिया: पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने उन्हें बधाई दी और उनकी प्रतिभा को सराहा।

बैंकिग और अर्थव्‍यवस्‍था

"कर साथी" नामक AI आधारित वर्चुअल टैक्स असिस्टेंट का शुभारंभ

  • आयकर विभाग ने करदाताओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्‍य से "कर साथी" नामक AI आधारित वर्चुअल टैक्स असिस्टेंट का शुभारंभ किया।

मुख्य विशेषताएं:

  • 24x7 AI सहायता: यह चैटबॉट चौबीसों घंटे करदाताओं के सवालों का तुरंत जवाब देगा।
  • हिंदी और अंग्रेजी: करदाता अपनी भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) में टैक्स से जुड़े प्रश्न पूछ सकते हैं।
  • नया पोर्टल: इसे आयकर विभाग की नई, तेज़ और आसान वेबसाइट (incometaxindia.gov.in) पर एकीकृत किया गया है।
  • प्रक्रिया में आसानी: 'कर साथी' ITR भरने, नई कर व्यवस्था (New Tax Regime), और कर नियमों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करता है।
  • नियम और फॉर्म्स: यह एआई टूल करदाताओं को नए कर कानूनों (2025) और फॉर्म्स की पेचीदगियों को समझने में मदद करेगा।
  • 'प्रारंभ 2026' अभियान: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने यह नई वेबसाइट और AI असिस्टेंट ऐसे समय में लॉन्च किए हैं जब आयकर नियमों को सरल बनाया गया है। इन नियमों के तहत, टैक्स नियमों की संख्या 510 से घटाकर 333 और फॉर्म्स को 399 से घटाकर 190 कर दिया गया है।

 

Latest Courses