GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 04 Apr, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

भू भारती पोर्टल का शुभारंभ

  • तेलंगाना सरकार ने भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन को पारदर्शी और सुलभ बनाने के उद्देश्‍य से प्रायोगिक आधार पर पांच मंडलों में भू भारती पोर्टल का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कहां लान्‍च किया गया : साथ खम्मम जिले के कुस्मांची, भद्राद्री जिले के अश्वराओपेट, संगारेड्डी जिले के वटपल्ली और नारायणपेट जिले के कोसगी
  • 45 दिनों के बाद, पोर्टल को प्रत्येक जिले के एक मंडल में शुरू किया जाएगा।
  • प्रमुख विशेषताएं:
  • डिजिटल भू-पार्सल मैप (LPM): आधुनिक सर्वे तकनीक से भूमि का सटीक नक्शा और भू-स्वामियों को अद्वितीय भूधार नंबर मिलेगा।
  • ऑनलाइन सेवाएँ: भूमि पंजीकरण, म्यूटेशन, और कृषि भूमि को गैर-कृषि में बदलने जैसी सेवाएँ अब ऑनलाइन होंगी।
  • पारदर्शिता: रीयल-टाइम डेटा अपडेट के माध्यम से भूमि विवादों को कम करना और बिचौलियों को खत्म करना है।
  • SMS अलर्ट: आवेदन से लेकर पूर्णता तक के हर चरण पर एसएमएस अलर्ट की सुविधा।

'मल्टी-हज़ार्ड अर्ली वॉर्निंग डिसीजन सपोर्ट सिस्टम'

 

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 'मल्टी-हज़ार्ड अर्ली वॉर्निंग डिसीजन सपोर्ट सिस्टम' (MHEW-DSS) विकसित किया, जो एक अत्याधुनिक, स्वदेशी और वेब-GIS आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

सम्‍बन्धितश तथ्‍य :

  • यह डिजिटल प्लेटफॉर्म रीयल-टाइम डेटा, जीआईएस (GIS) और एआई (AI) का उपयोग करके चक्रवात, बाढ़ और लू जैसी आपदाओं के लिए सटीक, स्थान-विशिष्ट (location-specific) प्रभाव-आधारित चेतावनियां देता है, जिससे आपदा प्रबंधन और जान-माल की सुरक्षा में 50% तक सुधार हुआ है।
  • सटीक और त्वरित पूर्वानुमान: यह प्रणाली पूर्वानुमान तैयार करने के समय को 50% कम करती है और सटीकता में 30% तक सुधार करती है।
  • स्थान-विशिष्ट (Hyper-local) अलर्ट: यह Mausamgram के माध्यम से 1.5 लाख से अधिक पिन कोड के लिए 10 दिनों तक का मौसम पूर्वानुमान प्रदान करती है।
  • स्वचालित प्रणाली: यह उपग्रहों, रडारों और सेंसरों के डेटा का उपयोग करके एक केंद्रीकृत GIS-सक्षम मंच पर स्वचालित रूप से काम करती है।
  • आपदा न्यूनीकरण: यह चक्रवात, भारी वर्षा और लू जैसे खतरों के लिए प्रभाव-आधारित चेतावनियां देता है, जिससे निकासी लागत में एक-तिहाई की कमी आई है।
  • व्यापक पहुंच: यह भारत के साथ-साथ पड़ोसी देशों के लिए भी IMD Geospatial वेबसाइट के माध्यम से रीयल-टाइम अलर्ट प्रदान करती है।

'मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना'

  • पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना' को लागू किया।
  • योजना के तहत पंजाब में भी महिलाओं को अब प्रत्‍येक माह 1,000 से 1,500 रुपये की मदद दी जाएगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1,000 रुपये की सहायता देने का वादा किया था
  • अधिसूचना के अनुसार, मौजूदा सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगी महिलाओं को भी इस योजना के तहत लाभ मिलेगा
  • इस योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये की सहायता मिलेगी, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये दिए जाएंगे
  • राज्यों में है ऐसी योजना :
  • मध्य प्रदेश में 'लाड़ली बहना योजना' , जिसके तहत 21 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलते हैं
  • कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 'गृहलक्ष्मी योजना' चलाती है, जिसके तहत 2,000 रुपये दिए जाते हैं
  • महाराष्ट्र में 'माझी लाडकी बहिण योजना' है, जिसके तहत गरीब महिलाओं को 1,500 रुपये मिलते हैं
  • झारखंड में 'मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना' के तहत मिलने वाली रकम को बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है
  • असम में 1,250 रुपये, तमिलनाडु में 1,000 रुपये, पश्चिम बंगाल में 1,000 रुपये और छत्तीसगढ़ में भी 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है

OFC बैकबोन परियोजना को मंजूरी

  • भारतीय रेलवे ने संचार और सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करने के लिए ₹398.36 करोड़ की लागत से अहमदाबाद और रतलाम प्रभागों में ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) बैकबोन परियोजना को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल लंबाई: यह नेटवर्क 1,929 रूट किलोमीटर (RKm) में फैला होगा
  • अहमदाबाद प्रभाग: 1,456 रूट किलोमीटर
  • रतलाम प्रभाग: 473 रूट किलोमीटर
  • तकनीकी विनिर्देश: इसमें 4×48 कोर (या 2×48 के दो सेट) ऑप्टिकल फाइबर केबल का उपयोग किया जाएगा, जो उच्च बैंडविड्थ और नेटवर्क रिडंडेंसी (redundancy) सुनिश्चित करेगा।
  • बजटीय संदर्भ: यह परियोजना ₹27,693 करोड़ के बड़े "अम्ब्रेला प्रोजेक्ट" का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के शेष मार्गों पर 'कवच' (Kavach) और LTE-आधारित संचार प्रणाली का प्रावधान करना है।
  • क्षेत्रीय आवंटन: पश्चिमी रेलवे के लिए कुल ₹2,800 करोड़ का सब-अम्ब्रेला बजट आवंटित किया गया है, जिसके तहत इस विशिष्ट कार्य को मंजूरी दी गई है।

रक्षा समाचार

‘लार्ज कैविटेशन टनल’ की आधारशिला

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (NSTL) में अत्याधुनिक ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ (LCT) परियोजना की आधारशिला रखी।
  • यह उन्नत सुविधा भारतीय नौसेना के विध्वंसक जहाजों और पनडुब्बियों के डिजाइन, प्रणोदन प्रणालियों के सत्यापन और जलगतिकीय (hydrodynamic) अनुसंधान को स्वदेशी रूप से मजबूत करेगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रणनीतिक राष्ट्रीय संपत्ति: इसे एक रणनीतिक राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में परिकल्पित किया गया है जो अगली पीढ़ी के जहाजों, पनडुब्बियों और पानी के नीचे के प्लेटफार्मों के डिजाइन और विकास में सहायता करेगी।
  • हाइड्रोडायनामिक अनुसंधान: यह सुविधा उन्नत हाइड्रोडायनामिक अनुसंधान (hydrodynamic research) को सक्षम बनाएगी, जिससे जहाजों की प्रणोदन प्रणाली (propulsion), शोर में कमी और स्टील्थ क्षमताओं (stealth capabilities) को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
  • वैश्विक स्तर पर अद्वितीय: यह टनल पनडुब्बियों के लिए 'क्लोज्ड-लूप सिमुलेशन' और सतह के जहाजों के लिए 'फ्री सरफेस सिमुलेशन' दोनों करने में सक्षम होगी, जो इसे दुनिया की चुनिंदा सुविधाओं में से एक बनाती है।
  • विदेशी निर्भरता में कमी: अब तक भारत को महत्वपूर्ण परीक्षणों के लिए विदेशी सुविधाओं पर निर्भर रहना पड़ता था। इस टनल के चालू होने के बाद, भारत अपने स्वयं के संसाधनों के साथ स्वदेशी उपकरणों और प्रणालियों का परीक्षण कर सकेगा।
  • प्रमुख प्लेटफार्मों का सत्यापन: यह डिस्ट्रॉयर और विमान वाहक जैसे बड़े नौसैनिक प्लेटफार्मों के हाइड्रोडायनामिक डिजाइनों के सटीक सत्यापन में मदद करेगी।

बैंकिंग और अर्थव्‍यवस्‍था

विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

  • भारती एयरटेल ने अप्रैल 2026 में 650 मिलियन (65 करोड़) से अधिक ग्राहकों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर मोबाइल ग्राहक आधार के मामले में विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वैश्विक रैंकिंग: भारती एयरटेल अब केवल चाइना मोबाइल (China Mobile) से पीछे है, जिसके पास 1 बिलियन से अधिक ग्राहक हैं।
  • डाटा स्रोत: यह रैंकिंग दूरसंचार उद्योग के वैश्विक निकाय GSMA इंटेलिजेंस (GSMA Intelligence) के आंकड़ों पर आधारित है।
  • क्षेत्रीय वितरण:
  • भारत: भारत में इसके लगभग 368 मिलियन मोबाइल ग्राहक हैं। हालांकि, घरेलू बाजार (केवल भारत) में रिलायंस जियो (Reliance Jio) अभी भी सबसे बड़ा ऑपरेटर है।
  • अफ्रीका: एयरटेल अफ्रीका (Airtel Africa) के माध्यम से कंपनी 14 अफ्रीकी देशों में 179 मिलियन ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।
  • अन्य सेवाएँ: मोबाइल नेटवर्क के अलावा, एयरटेल के पास भारत में 13 मिलियन घरों में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड और 15 मिलियन डिजिटल टीवी ग्राहक भी हैं।
  • वित्तीय प्रभाव: कंपनी अपनी वैश्विक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी डेटा सेंटर इकाई, 'नेक्स्ट्रा' (Nxtra) में लगभग 1 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बना रही है।
  • नेतृत्व: एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि कंपनी बेहतर नेटवर्क और सुरक्षित कनेक्टिविटी में निवेश जारी रखेगी।

विज्ञान और प्रौद्यौगिकी

'मिशन मित्र'

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने लद्दाख के लेह में 'मिशन मित्र' (Mission MITRA - Mapping of Interoperable Traits and Response Assessment) का संचालन कर रहा हे, जो गगनयान मिशन की सुरक्षा और सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: यह भारत का पहला व्यापक टीम व्यवहार अध्ययन (Team Behavioural Study) है, जिसे इसरो और भारतीय वायुसेना (IAF) के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन किया गया है।
  • अवधि और स्थान: यह मिशन 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच लेह (लगभग 3,500 मीटर की ऊँचाई) में संचालित किया गया, जो कठोर वातावरण (Hypoxia, कम तापमान) के कारण अंतरिक्ष जैसी स्थितियों का एक प्राकृतिक अनुरूप (Analog) है।
  • गगनयात्री (Astronauts): इस मिशन में गगनयान मिशन के लिए चयनित अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जिनकी शारीरिक और मनोवैज्ञानिक सहनशक्ति का परीक्षण किया जा रहा है।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

म्यांमार के नए म्यांमार

  • म्यांमार की संसद ने सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग को देश का नया राष्ट्रपति चुना।
  • मिन आंग ह्लाइंग वही जनरल हैं जिन्होंने 2021 में आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार का तख्‍तापलट कर दिया था।
  • मिन आंग ह्लाइंग राष्ट्रपति पद के लिए तीन उम्मीदवारों में से एक थे। दूसरे स्थान पर रहे दोनों उम्मीदवार उपराष्ट्रपति बने।

म्यांमार :

  • यह भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' और 'एक्ट ईस्ट' नीतियों के संगम पर स्थित एकमात्र देश है
  • सीमा: भारत और म्यांमार के बीच 1,643 किमी लंबी थल सीमा है, जो अरुणाचल प्रदेश (520 किमी), नागालैंड (215 किमी), मणिपुर (398 किमी) और मिजोरम (510 किमी) से लगती है।
  • दक्षिण-पूर्व एशिया का द्वार: म्यांमार आसियान (ASEAN) देशों के साथ भारत का एकमात्र थल मार्ग है।
  • समुद्री सुरक्षा: बंगाल की खाड़ी में स्थित होने के कारण यह भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
  • कालादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट: यह कोलकाता बंदरगाह को म्यांमार के सितवे (Sittwe) बंदरगाह से जोड़ता है
  • भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग: यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को थाईलैंड और शेष दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ने का प्रयास है।
  • इतिहास: म्यांमार (बर्मा) 1937 में ब्रिटिश भारत से अलग हुआ था और इसे 1948 में स्वतंत्रता मिली थी।

कला और संस्‍कृति

भारत की सबसे महंगी बिकने वाली कलाकृति

  • आधुनिक भारतीय चित्रकला के जनक माने जाने वाले राजा रवि वर्मा की पेंटिंग 'यशोदा और कृष्ण' भारत की सबसे महंगी बिकने वाली कलाकृति बन गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रिकॉर्ड कीमत: यह पेंटिंग ₹167.2 करोड़ (लगभग 18 मिलियन डॉलर) में बिकी है
  • नीलामी संस्था: इस पेंटिंग की नीलामी मुंबई स्थित सफ्रनआर्ट के 'स्प्रिंग लाइव ऑक्शन' में 1 अप्रैल 2026 को हुई
  • खरीदार: इसे प्रसिद्ध उद्योगपति और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक डॉ. साइरस पूनावाला (Dr. Cyrus S. Poonawalla) ने खरीदा है
  • पेंटिंग का विषय: 1890 के दशक में बनाई गई यह पेंटिंग माता यशोदा और बाल कृष्ण के बीच के स्नेहपूर्ण और दिव्य संबंध को दर्शाती है
  • पिछला रिकॉर्ड: इस सेल ने एम.एफ. हुसैन (M.F. Husain) की कृति 'अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा)' का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो पिछले साल लगभग ₹118.7 करोड़ में बिकी थी
  • राजा रवि वर्मा का योगदान: उन्हें 'आधुनिक भारतीय कला का पिता' कहा जाता है。 उन्होंने यूरोपीय यथार्थवाद (European Realism) और भारतीय पौराणिक विषयों का अद्भुत संगम किया
  • लोकप्रिय कला (Mass Art): 1894 में उन्होंने मुंबई में एक लिथोग्राफिक प्रेस की स्थापना की, जिससे उनके चित्र आम लोगों के घरों तक पहुँच सके
  • राष्ट्रीय संपदा: उनकी कलाकृतियों को भारत सरकार द्वारा 'राष्ट्रीय खजाना' (National Treasure) माना जाता है, जिन्हें देश से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है

खेल समाचार

प्रतिबंधित एथलीटों की सूची में शीर्ष स्‍थान

  • भारत एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) की प्रतिबंधित एथलीटों की सूची में शीर्ष (पहले स्थान) पर पहुँच गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत ने इस मामले में केन्या को पीछे छोड़ दिया है, जो लंबे समय से इस सूची में ऊपर था।
  • प्रथम स्थान (भारत): भारत के कुल 148 एथलीट वर्तमान में डोपिंग या संबंधित उल्लंघनों के कारण निलंबित (Ineligible) हैं।
  • द्वितीय स्थान (केन्या): केन्या 146 निलंबित एथलीटों के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • तृतीय स्थान (रूस): रूस के 66 एथलीट इस सूची में शामिल हैं।
  • इस सूची में कुछ प्रमुख भारतीय नाम शामिल हैं, जैसे 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक दुती चंडीगढ़ , मध्यम दूरी के धावक परवेज खान और स्प्रिंटर धनलक्ष्मी शेखर।
  • दुती 2022 से चार साल का निलंबन झेल रही हैं, जबकि परवेज पर जुलाई 2030 तक छह साल का प्रतिबंध है।
  • धनलक्ष्मी पर आठ साल का निलंबन है क्योंकि पिछले साल अंतर-राज्यीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान उन्हें दूसरी बार पकड़ा गया था।

'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026'

  • प्रथम 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026' (KITG) का समापन 3 अप्रैल 2026 को हुआ, जिसमें कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर रहकर समग्र चैंपियन बना।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • चैंपियन: कर्नाटक 23 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदकों (कुल: 38) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा
  • मेजबान राज्य छत्तीसगढ़ नौवें स्थान पर रहा।

अन्‍य राज्‍यों की रैंक :

  • ओडिशा : रैंक 2: 21 स्वर्ण, 15 रजत, 21 कांस्य (कुल: 57)
  • झारखंड : रैंक 3: 16 स्वर्ण, 8 रजत, 11 कांस्य (कुल: 35)
  • महाराष्ट्र : रैंक 4: 6 स्वर्ण, 10 रजत, 4 कांस्य (कुल: 20)
  • असम : रैंक 6: 5 स्वर्ण, 14 रजत, 12 कांस्य (कुल: 31)
  • छत्तीसगढ़ : रैंक 9: 3 स्वर्ण, 10 रजत, 6 कांस्य (कुल: 19)
  • मध्य प्रदेश : रैंक 11: 2 स्वर्ण, 3 रजत, 6 कांस्य (कुल: 11)
  • पश्चिम बंगाल : रैंक 14: 2 स्वर्ण, 0 रजत, 0 कांस्य (कुल: 2)
  • जम्मू और कश्मीर : रैंक 15: 1 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य (कुल: 8)
  • बिहार : रैंक 19: 1 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य (कुल: 2)
  • राजस्थान : रैंक 22: 0 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य (कुल: 5)
  • आयोजन की अवधि: यह 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया।
  • मेजबान: छत्तीसगढ़ ने इस पहले संस्करण की मेजबानी की। खेल रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा जैसे शहरों में आयोजित किए गए।
  • शुभंकर (Mascot): इन खेलों का शुभंकर 'मोरवीर' था, जो साहस और गौरव का प्रतीक है।
  • उद्देश्य: जनजातीय समुदायों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना, जनजातीय सशक्तिकरण और स्वदेशी खेल परंपराओं को बढ़ावा देना।
  • भागीदारी: इसमें 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 60,000 एथलीटों ने हिस्सा लिया।
  • आयोजक: इसे छत्तीसगढ़ सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ के सहयोग से आयोजित किया गया।

 

Latest Courses