GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 02 Apr, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

पौधों की उत्तरजीविता दर

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में बताया कि, वृक्षारोपण कार्यक्रमों के तहत लगाए गए पौधों की उत्तरजीविता दर वर्तमान में लगभग 60 से 70 प्रतिशत अनुमानित है।
  • भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट आकलन तंत्र हर दो साल में प्रगति की समीक्षा करता है, जिससे सरकार को यह आकलन करने में मदद मिलती है कि वास्तव में कितने रोपित पौधे जीवित बचे हैं।

18वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR 2023) :

  • कुल वन और वृक्ष आवरण: देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 25.17% (8,27,357 वर्ग किमी)
  • वनावरण (Forest Cover): कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.76% (7,15,342.61 वर्ग किमी)
  • वृक्षावरण (Tree Cover): कुल भौगोलिक क्षेत्र का 3.41% (1,12,014.34 वर्ग किमी)
  • मैंग्रोव क्षेत्र: कुल 4,992 वर्ग किमी (कुल भौगोलिक क्षेत्र का 0.15%)

सर्वाधिक वृद्धि वाले राज्य:

  • छत्तीसगढ़ (683.62 वर्ग किमी)
  • उत्तर प्रदेश (559.19 वर्ग किमी)
  • ओडिशा (558.57 वर्ग किमी)

सर्वाधिक कमी वाले राज्य:

  • मध्य प्रदेश (-612.41 वर्ग किमी)
  • कर्नाटक (-459.36 वर्ग किमी)

शीर्ष राज्य (वन आच्छादन के आधार पर) :

  • क्षेत्रफल (Area) के अनुसार: मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र
  • प्रतिशत (%) के अनुसार: मिजोरम (सर्वाधिक प्रतिशत), अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड
  • कार्बन स्टॉक: भारत का कुल वन कार्बन स्टॉक 7,285.5 मिलियन टन अनुमानित है

भारत से अब तक विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण

  • परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया कि, भारत से अब तक 434 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित किया गया है, इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण मोदी सरकार के कार्यकाल में किया गया।

केन्‍द्रीय मंत्री के अनुसार :

  • भारत में अंतरिक्ष अनुसंधान की वर्तमान लागत लगभग 9 अरब डॉलर है और वर्ष 2033 तक इसके 44 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है।
  • युवा विज्ञान कार्यक्रम से अब तक 1,320 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं।
  • युविका पहल स्कूली विद्यार्थिेयों को अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह कार्यक्रम, देश भर में कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए है

'कर्मयोगी साधना सप्ताह' का शुभारंभ

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में 'कर्मयोगी साधना सप्ताह' (Karmayogi Sadhana Saptah - National Learning Week) का शुभारंभ किया।
  • यह कार्यक्रम 'मिशन कर्मयोगी' के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की क्षमता निर्माण, कौशल विकास और नागरिक-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: लोकसेवकों (Civil Servants) को 'नियम-आधारित' (Rule-based) से 'भूमिका-आधारित' (Role-based) कार्यशैली की ओर ले जाना।
  • अवधि: 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक (सप्ताह भर चलने वाला कार्यक्रम)।
  • लक्ष्य: 2047 तक 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने के लिए भविष्य के लिए तैयार (Future-ready) सिविल सेवा का निर्माण करना।
  • केंद्र बिंदु: यह मिशन सरकारी कर्मचारियों की क्षमता निर्माण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पहलों में से एक है, जो व्यक्तिगत और संगठनात्मक विकास पर केंद्रित है।

मिशन कर्मयोगी (राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम - NPCSCB) :

  • शुभारंभ : सितंबर 2020
  • उद्देश्य : सिविल सेवकों को अधिक रचनात्मक, कल्पनाशील, सक्रिय, पेशेवर और तकनीक-प्रेमी बनाकर "न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन" के लक्ष्य को प्राप्त करना है, जो 2047 तक विकसित भारत के विजन के अनुरूप है
  • iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म: यह एक ऑनलाइन शिक्षण मंच है जिस पर कर्मयोगी अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए कोर्सेज (Courses) पूरा करते हैं।
  • लक्ष्य: यह लगभग 46 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को कवर करने और भविष्य में 1.5 करोड़ कर्मचारियों (राज्य और स्थानीय निकायों सहित) को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखता है।

जनगणना 2027 शुरू करने वाला पूर्वोत्तर का पहला राज्य

  • मिजोरम, 1 अप्रैल 2026 को भारत की डिजिटल जनगणना 2027 के पहले चरण (मकान सूचीकरण और आवास) और स्व-गणना अभियान को शुरू करने वाला पूर्वोत्तर का पहला राज्य बना।
  • मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण भरकर इस प्रक्रिया की शुरुआत की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सरकार ने जनगणना के समावेशी स्वरूप को दर्शाने के लिए दो शुभंकर प्रगति (महिला) और विकास (पुरुष) पेश किए हैं।
  • मोबाइल ऐप्स: लगभग 30 लाख फील्ड कर्मचारी 16 भाषाओं वाले मोबाइल ऐप (Android/iOS) के जरिए डेटा इकट्ठा करेंगे।
  • जियो-टैगिंग: पहली बार, सटीकता और बेहतर प्लानिंग के लिए सभी इमारतों को डिजिटल लेआउट मैपिंग (DLM) का इस्तेमाल करके जियो-टैग किया जाएगा।
  • लिव-इन कपल्स: जनगणना पोर्टल के FAQ पर गौर करें तो इसमें लिव-इन कपल्स के लिए भी डेटा का जिक्र है। इसमें वो कपल्स आ सकते हैं जो अपने संबंधों को स्थिर मानते हैं, उन्हें विवाहित के रूप में गिना जाएगा।
  • भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त (RGI) इस पूरी प्रक्रिया की देखरेख कर रहे हैं। सभी व्यक्तिगत डेटा जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत सुरक्षित हैं।
  • देशभर में जनगणना दो मुख्य चरणों में की जाएगी, जिसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹11,718.24 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है।

दक्षिण-पूर्व एशियाई अध्ययन केंद्र का उद्घाटन

  • राजगीर, बिहार स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में दक्षिण-पूर्व एशियाई अध्ययन केंद्र (CSEAS) का उद्घाटन किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्घाटनकर्ता: पी. कुमारन, सचिव (पूर्व), विदेश मंत्रालय।
  • स्थान: नालंदा विश्वविद्यालय परिसर, राजगीर, बिहार।
  • उद्देश्य: भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया (आसियान) के बीच अकादमिक, सांस्कृतिक, और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना।
  • शोध क्षेत्र: यह केंद्र 10 अंतःविषय समूहों (Clusters) में काम करेगा, जिसमें जलवायु परिवर्तन, समुद्री अध्ययन, व्यापार, विरासत, सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रवासन, और डिजिटल सहयोग शामिल हैं।
  • ऐतिहासिक महत्व: यह केंद्र 2026-2030 के लिए आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए एक 'ज्ञान भागीदार' के रूप में काम करेगा, जो भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति को मजबूती देगा।
  • अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति: उद्घाटन समारोह में आसियान देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों और मलेशिया के उप प्रधानमंत्री दातो सेरी अहमद जाहिद हमीदी सहित कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने शिरकत की।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

मार्च 2026 में भारत का GST संग्रह

  • मार्च 2026 में सकल GST संग्रह 8.8% सालाना बढ़कर ₹2,00,064 करोड़ (2 लाख करोड़ रुपये से अधिक) के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।

मुख्य विवरण:

  • कुल संग्रह: ₹2,00,064 करोड़, 8.8% की साल-दर-साल वृद्धि, वर्ष 2025 में यह 1,83,845 करोड़ रुपए थी
  • घरेलू राजस्व: 5.9% बढ़कर ₹1.46 लाख करोड़ से अधिक
  • आयात राजस्व: 17.8% बढ़कर ₹53,861 करोड़
  • वित्त वर्ष 2026 में कुल वृद्धि: पूरे वर्ष में GST संग्रह 8.3% बढ़कर ₹22.27 लाख करोड़ रहा
  • राज्यों का प्रदर्शन: महाराष्ट्र ने सबसे अधिक योगदान दिया (लगभग ₹0.13 लाख करोड़), इसके बाद कर्नाटक और गुजरात का स्थान रहा
  • रिफंड: मार्च में ₹0.22 लाख करोड़ के रिफंड जारी किए गए, जो 13.8% की वृद्धि है, जिससे शुद्ध राजस्व ₹1.78 लाख करोड़ रहा

वित्त वर्ष 2026-27 की शुरूआत

  • भारत में 1 अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही आम आदमी की आर्थिक जिंदगी में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयकर (Income Tax): नई टैक्स व्यवस्था में अब ₹12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। आयकर अधिनियम 1961 की जगह 'आयकर अधिनियम 2025' प्रभावी हो गया है। नए टैक्स सिस्टम के तहत अब ‘फाइनेंशियल ईयर’ और ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह सिर्फ ‘टैक्स ईयर’ की व्यवस्था लागू की गई है।
  • ITR दाखिल करने की समय सीमा में बदलाव : नौकरीपेशा लोगों के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई ही रहेगी, जबकि अन्य करदाताओं के लिए यह 31 अगस्त तय की गई है। जिन मामलों में ऑडिट जरूरी है, उनके लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर होगी।
  • अब गिफ्ट और वाउचर पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर 15,000 रुपए कर दी गई है, जो पहले 5,000 रुपए थी।
  • PAN और HRA: पैन कार्ड बनवाने के लिए अब अतिरिक्त दस्तावेज अनिवार्य होंगे। मकान किराया भत्ता (HRA) में छूट के लिए मकान मालिक का पैन विवरण देना अनिवार्य होगा। बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को मेट्रो शहरों में शामिल कर लिया गया है, जिससे इन शहरों में रहने वालों को 50 प्रतिशत तक एचआरए छूट मिलेगी।
  • बैंकिंग और UPI: सभी डिजिटल पेमेंट और UPI के लिए 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' (2FA) अनिवार्य कर दिया गया है। ATM से UPI के माध्‍यम से नकद निकासी पर भी अब फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट का चार्ज लगेगा।
  • रेलवे टिकट (Railway Rules): रिफंड नियमों में सख्ती के तहत अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर ही रिफंड मिलेगा। 8 घंटे से कम समय पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक उपलब्ध रहेगी।
  • FASTag और टोल: FASTag महंगा हो गया है, जो अब ₹3,000 की जगह ₹3,075 का मिलेगा। टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
  • महंगी चीजें: लग्जरी घड़ियाँ, आयातित शराब और सिगरेट पर टैक्स बढ़ने से ये महंगी हो गई हैं।
  • सस्ती चीजें: इलेक्ट्रॉनिक सामान (स्मार्टफोन, टैबलेट) और कुछ दवाएं सस्ती हुई हैं।

IMF और विश्व बैंक समूह की वार्षिक

  • थाईलैंड 12-18 अक्टूबर 2026 तक बैंकॉक में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक समूह की वार्षिक बैठकों की मेजबानी करेगा।
  • थाईलैंड ने आखिरी बार 1991 में वार्षिक बैठकों की मेजबानी की थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) :

  • स्थापना: इसकी स्थापना जुलाई 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी और इसने 1945 से औपचारिक रूप से कार्य करना शुरू किया
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वर्तमान सदस्य: इसमें वर्तमान में 190 सदस्य देश शामिल हैं (मई 2024 में लिकटेंस्टीन के शामिल होने के बाद से)
  • प्रबंध निदेशक (MD): वर्तमान में क्रिस्टालिना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) IMF की प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने 1 अक्टूबर 2024 से अपना दूसरा पांच साल का कार्यकाल शुरू किया है।

विश्व बैंक :

  • एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो विकासशील देशों को आर्थिक सहायता और तकनीकी सलाह प्रदान करता है।
  • इसका मुख्य लक्ष्य अत्यधिक गरीबी को समाप्त करना और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना है।
  • स्थापना: जुलाई 1944 (ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान)
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
  • सदस्य देश: वर्तमान में 189 सदस्य देश हैं (भारत इसका संस्थापक सदस्य है)
  • अध्यक्ष (President): वर्तमान में अजय बंगा (Ajay Banga) विश्व बैंक समूह के 14वें अध्यक्ष हैं, जिन्होंने 2 जून 2023 को कार्यभार संभाला।

रक्षा समाचार

भारत का का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में

  • रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारत का का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में ₹38,424 करोड़ है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल वृद्धि: पिछले वित्त वर्ष (2024-25) के के 23,622 करोड़ रुपये के आंकड़े से 14,802 करोड़ रुपये (62.66%) की भारी वृद्धि दर्शाता है
  • रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (DPSUs): कुल निर्यात में 54.84% (लगभग ₹21,071 करोड़) का योगदान दिया।
  • रक्षा उपक्रमों (DPSU) के निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 151% की वृद्धि हुई
  • जिसमें निजी कंपनियों ने 14% की वृद्धि दर्ज करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति प्रदर्शित की।
  • योगदान के मूल्य के संदर्भ में, निजी क्षेत्र का रक्षा निर्यात में 17,353 करोड़ रुपये का योगदान रहा, जबकि DPSU का योगदान 21,071 करोड़ रुपये रहा।
  • पिछले वित्तीय वर्ष में उनका यह आंकड़ा क्रमशः 15,233 करोड़ रुपये और 8,389 करोड़ रुपये था।
  • निर्यात गंतव्य: वर्तमान में भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है
  • निर्यातकों की संख्या पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 13.3% बढ़कर 128 से 145 हो गई है।
  • भविष्य का लक्ष्य: भारत सरकार ने साल 2029 तक ₹50,000 करोड़ के वार्षिक रक्षा निर्यात का लक्ष्य रखा है।
  • रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2025 को सुधारों का वर्ष घोषित किया है

नियुक्तियां

विली वॉल्श

  • विली वॉल्श (Willie Walsh) को IndiGo (InterGlobe Aviation Ltd), का नया CEO नियुक्त किया गया।
  • विलियम वॉल्श वर्तमान में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक (Director General) के रूप में कार्यरत हैं।
  • IATA में उनका कार्यकाल 31 जुलाई, 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके तुरंत बाद वह 3 अगस्त, 2026 तक इंडिगो में अपनी नई भूमिका संभाल लेंगे।

IndiGo :

  • भारत की सबसे बड़ी और प्रमुख कम लागत वाली विमानन सेवा (Low-Cost Carrier) है
  • स्थापना : 2005 में राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल द्वारा
  • मूल कंपनी: इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (InterGlobe Aviation Ltd)
  • मुख्यालय: गुड़गांव (गुरुग्राम), हरियाणा
  • परिचालन की शुरुआत: 4 अगस्त 2006 (पहली उड़ान: दिल्ली से गुवाहाटी होते हुए इम्फाल)

मंगला कुप्पा

  • भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम विभाग का मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) नियुक्त किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुप्पा मंत्रालय की मुख्य कृत्रिम मेधा (AI) अधिकारी भी हैं।
  • वह एजेंसी में सूचना प्रौद्योगिकी रणनीति, डिजिटल रूपांतरण और एआई के उपयोग की निगरानी जारी रखेंगी।
  • प्रौद्योगिकी क्षेत्र की वरिष्ठ अधिकारी कुप्पा के पास 25 वर्ष से अधिक का अनुभव है।
  • वह 2010 में श्रम मंत्रालय से जुड़ी थीं और तब से वह मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और ‘बिजनेस एप्लीकेशन सर्विसेज’ की निदेशक सहित कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं।

चंचल कुमार

  • 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
  • उन्होंने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय जाजू का स्थान लिया है।
  • बिहार कॉडर के अधिकारी कुमार इससे पहले पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे।

ए.आर. रहमान

  • ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को यामाहा म्यूजिक इंडिया ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: इस सहयोग का मुख्य लक्ष्य भारत में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देना और संगीत के प्रति लोगों के जुनून को और गहरा करना है।
  • पुराना रिश्ता: ए.आर. रहमान दशकों से अपने संगीत निर्माण में यामाहा के कीबोर्ड और उपकरणों का उपयोग करते आ रहे हैं, जो इस साझेदारी को और भी खास बनाता है।
  • ब्रांड विजन: यामाहा अपनी वैश्विक टैगलाइन 'मेक वेव्स' (Make Waves) के साथ संगीत प्रेमियों को अपने संगीत के जरिए खुद को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करना चाहता है।
  • ए.आर. रहमान (A.R. Rahman), जिन्हें 'मद्रास का मोजार्ट' के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय संगीत जगत के एक ऐसे दिग्गज हैं जिन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी है
  • ऑस्कर (Academy Awards): 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए दो ऑस्कर जीते (सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत 'जय हो')

वीर विक्रम यादव

  • 1996 बैच के ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी वीर विक्रम यादव को भारत सरकार ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया।
  • वे फैज अहमद किदवई का स्थान लेंगे।

नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) :

भारत सरकार का एक सांविधिक निकाय है मुख्‍य कार्य : सुरक्षा मुद्दों से निपटना मुख्यालय : नई दिल्ली

पुरस्‍कार और सम्‍मान

'साहित्य अकादमी फेलोशिप'

  • साहित्य अकादमी ने डॉ. प्रतिभा राय (ओड़िया), लखमी खिलानी (सिंधी) और अब्दुस समद (उर्दू) को अपनी सर्वोच्च मानद उपाधि 'महत्तर सदस्यता' (Fellowship) देने की घोषणा की।

चयनित साहित्यकार:

  • डॉ. प्रतिभा राय (ओड़िया): प्रख्यात ओड़िआ लेखिका, 'याज्ञसेनी' जैसी प्रसिद्ध कृतियों के लिए जानी जाती हैं, जिन्हें ज्ञानपीठ और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • लखमी खिलानी (सिंधी): प्रमुख सिंधी कथाकार, नाटककार और अनुवादक, जिन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • अब्दुस समद (उर्दू): जाने-माने उर्दू लेखक और कवि, जो साहित्य अकादमी और ग़ालिब पुरस्कार से सम्मानित हैं।

ओडिशा पुलिस को 'प्रेसिडेंट्स कलर' सम्मान

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा पुलिस के 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'प्रेसिडेंट्स कलर' सम्मान देने की मंजूरी प्रदान की।
  • यह पुरस्कार ओडिशा पुलिस की असाधारण सेवा, अनुशासन, और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ माओवादी उग्रवाद (Maoist Insurgency), साइबर अपराध और नशीले पदार्थों के नियंत्रण में उनकी सफलता के लिए दिया गया है।
  • अब ओडिशा पुलिस के अधिकारी और जवान अपनी वर्दी की बाईं आस्तीन पर एक विशेष प्रतीक चिन्ह (Emblem) लगा सकेंगे।

पर्यावरण समाचार

CMS COP15 का आयोजन

  • प्रवासी वन्यजीवों पर 15वें सम्मेलन (CMS COP15) का आयोजन ब्राजील के कैम्पो ग्रांडे में किया गया।
  • यह पहली बार था जब ब्राजील ने इस वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विषय (Theme): इस वर्ष का मुख्य नारा "Connecting Nature to Sustain Life" (जीवन को बनाए रखने के लिए प्रकृति को जोड़ना) था।
  • महत्वपूर्ण परिणाम: सम्मेलन के दौरान लगभग 40 नई प्रवासी प्रजातियों को संरक्षण सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया, जिनमें चीता, धारीदार लकड़बग्घा और बर्फीले उल्लू जैसी प्रजातियां शामिल हैं।
  • रणनीतिक योजना: इस बैठक में समरकंद रणनीतिक योजना 2024–2032 के कार्यान्वयन और इसे 'कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे' के साथ जोड़ने पर जोर दिया गया।
  • पिछला सम्मेलन (COP14): इससे पिछला 14वां सम्मेलन फरवरी 2024 में समरकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित हुआ था।
  • रिपोर्ट के अनुसार, कुल 188 प्रवासी प्रजातियां वर्तमान में विलुप्त होने की संभावना का सामना कर रही हैं, जिनमें 28 स्थलीय स्तनधारी, 23 जलीय स्तनधारी, 103 प्रजातियों के पक्षी, 8 सरीसृप प्रजातियां और 26 प्रकार की मछलियां शामिल हैं।
  • CMS में सूचीबद्ध 26 प्रजातियां, जिनमें 18 प्रवासी तटीय पक्षी शामिल हैं, विलुप्त होने के उच्च जोखिम वाली श्रेणी में आ गई हैं।
  • इस विश्लेषण में 9,000 से अधिक प्रमुख जैव विविधता क्षेत्रों (KBA) या ऐसे स्थानों का मानचित्रण भी किया गया है जो प्रजातियों और पारिस्थितिक तंत्रों को बनाए रखने के लिए अपरिहार्य हैं

मोबाइल एप्लिकेशन ICP

  • कोस्टा रिका के क्लोडोमिरो पिकाडो इंस्टीट्यूट (ICP) ने जहरीले सांपों की सटीक पहचान और उनके काटने से बचाव के लिए 'ICP App' लॉन्च किया।
  • यह ऐप विशेष रूप से कोस्टा रिका में पाए जाने वाले जहरीले सांपों की सटीक पहचान करने और उनके काटने से बचाव के लिए वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

मुख्य विशेषताएं:

  • सांपों की पहचान: यह ऐप कोस्टा रिका में पाई जाने वाली 25 विषैली प्रजातियों की पहचान करने में मदद करता है।
  • तुलनात्मक डेटा: इसमें सांपों की पहचान के लिए विस्तृत विजुअल (तस्वीरें) और लिखित डेटा दिया गया है ताकि लोग असली सांप की तुलना ऐप में दी गई प्रजातियों से कर सकें।
  • भ्रम दूर करना: यह ऐप उन 12 गैर-विषैली प्रजातियों की जानकारी भी देता है जिन्हें अक्सर गलती से जहरीला समझ लिया जाता है, जिससे बेकसूर सांपों को मारे जाने से बचाया जा सके।
  • प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा: सांप के काटने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इसके लिए इसमें सटीक फर्स्ट एड गाइड और सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्‍व ऑटिज्म जागरूकता दिवस

  • ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वीकृति और समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को विश्‍व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2026) का विषय : "ऑटिज्म और मानवता - हर जीवन का महत्व है (Autism and Humanity - Every Life Matters)
  • स्थापना: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2007 में इसे मान्यता दी और 2008 से यह प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
  • उद्देश्य: ASD से ग्रस्त लोगों के अधिकारों, उनकी विशिष्ट प्रतिभाओं और सहायता की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाना
  • ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD): यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल विकार है, जो मुख्य रूप से सामाजिक संचार (Social Communication) और व्यवहार को प्रभावित करता है। इसे 'स्पेक्ट्रम' इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण और गंभीरता हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है

महत्वपूर्ण पहल (भारत):

  • दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016: इसके तहत ऑटिज्म को एक विशिष्ट विकलांगता के रूप में मान्यता दी गई है
  • स्वावलंबन कार्ड (UDID): दिव्यांगजनों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस और पहचान पत्र
  • वैश्विक प्रतीक: नीले रंग को ऑटिज्म जागरूकता का प्रतीक माना जाता है (Light It Up Blue अभियान)

 

Latest Courses