15 April, 2026
GK Update
Sun 29 Mar, 2026
राष्ट्रीय समाचार
'मन की बात' कार्यक्रम का 132वां एपिसोड

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मार्च, 2026 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 132वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
'मन की बात' कार्यक्रम :
|
विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान एग्जिट पोल पर प्रतिबंध

- भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान पुदुचेरी सहित सभी चुनावी राज्यों (असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल) में एग्जिट पोल के आयोजन, प्रकाशन और प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
‘आदि काव्य – प्रथम काव्य’ नृत्य

- चीन में भारतीय दूतावास (बीजिंग) में चीनी नर्तकों के एक समूह ने ‘आदि काव्य – प्रथम काव्य’ नामक नृत्य नाट्य की प्रस्तुति दी।
- यह प्रस्तुति प्रख्यात चीनी विद्वान जी शियानलिन द्वारा रामायण के अनुवाद पर आधारित है।
- चीन के भरतनाट्यम कलाकार जिन शानशान द्वारा निर्देशित इस नाट्य प्रस्तुति में 50 से अधिक स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया।
- भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
- प्रदीप कुमार रावत इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनके स्थान पर ब्रिटेन में वर्तमान भारतीय राजदूत विक्रम दोरैस्वामी पदभार ग्रहण करेंगे।
चीन :
|
|
आर्टेमिस-2 मिशन

- नासा के आर्टेमिस-2 मिशन के लिए चुने गए चारों अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा पहुंचे।
- यह 53 वर्षों में चंद्रमा की ओर जाने वाली पहली मानवयुक्त उड़ान की तैयारियों का अंतिम चरण है।
आर्टेमिस-2 मिशन :
|
यूक्रेन और कतर के बीच रक्षा समझौता

- यूक्रेन और कतर ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- यह समझौता यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान हुआ, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा और सैन्य तकनीकी साझाकरण को बढ़ावा देना है।
समझौते के मुख्य बिंदु :
|
UNHRC का 61वें सत्र

- कई यूरोपीय राजनेताओं, अभियानकर्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने यूरोपीय संघ द्वारा पाकिस्तान को दिए गए विशेष व्यापारिक दर्जे, सामान्यीकृत वरीयता योजना प्लस (GSP प्लस) की कड़ी समीक्षा की मांग की है।
- बैठक में पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न, राजनीतिक दमन, जबरन गुमशुदगी और बुनियादी अधिकारों की रक्षा में विफलता जैसे आरोप लगाए गए।
सम्बन्धित तथ्य :
|
WTO का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन

- विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) 26-29 मार्च 2026 तक कैमरून के याउंडे में आयोजित किया गया।
- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल इसमें भाग लिया।
- यह बैठक वैश्विक व्यापार में निष्पक्षता, कृषि (PSH), मत्स्य पालन सब्सिडी, ई-कॉमर्स और WTO सुधारों पर केंद्रित है।
सम्बन्धित तथ्य :
विश्व व्यापार संगठन (WTO) :
|
कोविड-19 का नया वेरिएंट

- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और CDC वर्तमान में कोविड-19 के नए BA.3.2 वेरिएंट 'सिकाडा' की निगरानी कर रहे हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
चर्चित व्यक्ति
विजयपत सिंघानिया

- कपड़ा कारोबार से जुड़े रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- पद्म भूषण से सम्मानित विजयपत सिंघानिया एक विमान चालक भी थे और उन्होंने हॉट एयर बैलून में सबसे अधिक ऊंचाई हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
सुदर्शन पटनायक

- रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को 'जनगणना 2027' का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
'जनगणना 2027' :
|
कला और संस्कृति
पाम संडे का आयोजन

- मिजोरम में ईसाई समुदाय ने 29 मार्च 2026 को पाम संडे मनाया, जिसे स्थानीय भाषा में 'तुमकाऊ नी' कहा जाता है।
- यह दिन ईसा मसीह के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में मनाया जाता है, जो पवित्र सप्ताह की शुरुआत और गुड फ्राइडे से पहले के आखिरी रविवार का प्रतीक है।
खेल समाचार
चार हजार रन बनाने वाले प्रथम बल्लेबाज

- दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में लक्ष्य का पीछा करते हुए चार हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
- उन्होंने यह कीर्तिमान बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गये आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में हासिल किया।
- विराट कोहली पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक को पीछे छोड़ते हुए टी-20 क्रिकेट में छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गये हैं।









