New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Sat 28 Mar, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में 11,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के पहले चरण का उद्घाटन किया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) :

  • अन्‍य नाम : जेवर एयरपोर्ट
  • स्थित : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में
  • प्रकार: यह एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जो दिल्ली-NCR, नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा
  • विकासकर्ता: यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL), जो कि ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100% सहायक कंपनी है।
  • विशेषता: यह उत्तर प्रदेश का 5वां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का दूसरा मुख्य एयरपोर्ट है।
  • पूर्ण विकास होने पर इस हवाई अड्डे की प्रारंभिक यात्री संचालन क्षमता 1 करोड़ 20 लाख यात्री प्रति वर्ष होगी, जिसे बढ़ाकर 7 करोड यात्री प्रति वर्ष तक किया जा सकेगा।
  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मार्च 2026 में जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NIA) को परिचालन (एयरोड्रम) लाइसेंस प्रदान किया, जो वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी है।

दिल्ली सरकार के बीच समझौता

  • दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी को एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्‍य से प्रसार भारती के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • इस पहल का उद्देश्य एक अत्याधुनिक एकीकृत इकोसिस्टम तैयार करना है, जो मीडिया उद्योग के प्रमुख क्षेत्रों- फिल्म, टेलीविज़न, एनिमेशन, विज़ुअल इफ़ेक्ट, गेमिंग और कॉमिक्स को एक ही मंच पर एक साथ लाएगा।

C-DOT और दिल्ली पुलिस के बीच समझौता

  • टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के उद्देश्‍य से दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • इसका उद्देश्य स्वदेशी, सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीकों (जैसे- AI-आधारित निगरानी, फेसियल रिकग्निशन, साइबर सुरक्षा) का उपयोग करके पुलिस की परिचालन दक्षता, संचार और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

मुख्य बिंदु:

  • उद्देश्य: आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत स्वदेशी तकनीक का उपयोग कर पुलिस बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण।
  • प्रमुख तकनीकें: इस साझेदारी के तहत नौ उन्नत समाधान तैनात किए जाएंगे
  • जिसमें शामिल हैं:
  • चेहरा पहचान प्रणाली (FRS): संदिग्धों और लापता व्यक्तियों की पहचान करने के लिए।
  • C-DOT सेल ब्रॉडकास्ट समाधान: आपातकालीन अलर्ट और सार्वजनिक सूचनाओं के लिए।
  • संवाद (SAMVAD): सुरक्षित, एन्क्रिप्टेड संचार के लिए एक एकीकृत मंच।
  • त्रिनेत्रा (Trinetra) ESOC: AI-आधारित साइबर सुरक्षा और निगरानी प्लेटफॉर्म।
  • फायदा: इससे पुलिस की सुरक्षा, निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता बढ़ेगी

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (C-DOT) :

  • भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के तहत एक प्रमुख स्वायत्त अनुसंधान एवं विकास (R&D) संस्था है
  • मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • अधीनस्थ मंत्रालय: संचार मंत्रालय, भारत सरकार
  • स्थापना: 1984

टीवी रेटिंग नीति 2026

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश में टेलीविज़न दर्शकों की रेटिंग में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए टीवी रेटिंग नीति (TRP) 2026 को अधिसूचित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह नीति टीवी रेटिंग सेवाएँ प्रदान करने वाली एजेंसियों के पंजीकरण, संचालन, ऑडिट और निगरानी के लिए स्पष्ट मानक निर्धारित करती है।
  • अब टीवी रेटिंग एजेंसी के रूप में पंजीकरण कराने की इच्छुक कंपनी के लिए शुद्ध संपत्ति को वर्तमान बीस करोड़ रुपये से घटाकर पाँच करोड़ रुपये कर दिया गया है।
  • निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निदेशक मंडल में कम से कम 50 प्रतिशत सदस्य स्वतंत्र निदेशक होने चाहिए जिनका प्रसारकों/विज्ञापनदाताओं/विज्ञापन एजेंसियों से कोई संबंध न हो।
  • इसमें रेटिंग के अस्थायी निलंबन और बार-बार उल्लंघन करने पर पंजीकरण रद्द करना शामिल है।
  • टीवी रेटिंग नीति 2026, भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों से संबंधित 16 जनवरी 2014 की मौजूदा दिशा-निर्देशों की जगह लेती है

महाराष्‍ट्र और गोवा के लिए असंबद्ध अनुदान स्‍वीकृत

  • सरकार ने महाराष्‍ट्र और गोआ में पंचायतीराज संस्‍थाओं और ग्रामीण स्‍थानीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग का पांच सौ 92 करोड रुपये से अधिक का असंबद्ध अनुदान स्‍वीकृत और जारी किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • महाराष्ट्र: प्रथम किस्त का ₹79.82 करोड़ (रोका गया हिस्सा जारी) और दूसरी किस्त का ₹221.82 करोड़ जारी किया गया है, जो जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाएगा। यह अनुदान 12 पात्र जिला पंचायतों, 125 पात्र ब्‍लॉक पंचायत और 27 ग्राम पंचायतों के लिए स्‍वीकृत किया गया है।
  • गोवा: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹12.40 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई, जिसमें 2 जिला पंचायत और 191 ग्राम पंचायतें कवर होंगी। इसके तहत दो पात्र जिला पंचायत और राज्‍य की सभी 191 ग्राम पंचायतों को कवर किया जाएगा।
  • अनुदान का उद्देश्य: इन अनुदानों का उपयोग स्थानीय निकायों द्वारा संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों के अंतर्गत स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
  • सिफारिश और जारीकर्ता: पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय की सिफारिश पर वित्त मंत्रालय द्वारा यह अनुदान जारी किया जाता है
  • असंबद्ध अनुदान (Untied Grants): स्थानीय जरूरतों के लिए लचीलापन प्रदान करते हैं।
  • बद्ध अनुदान (Tied Grants): इनका उपयोग स्वच्छता, ओडीएफ (ODF) रखरखाव और पेयजल आपूर्ति जैसे विशिष्ट बुनियादी कार्यों के लिए ही किया जा सकता है।

BIND योजना की उपलब्धियां

  • सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने राज्यसभा में बताया कि, प्रसारण अवसंरचना और नेटवर्क विकास (BIND) योजना के अंतर्गत 68 ट्रांसमीटर स्वीकृत किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इससे आकाशवाणी की कवरेज वर्ष 2021 के 70 प्रतिशत से बढ़कर 81 प्रतिशत हो जाएगी।
  • यह योजना देश में दूरदर्शन और आकाशवाणी के प्रसारण अवसंरचना के विकास, आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए केंद्रीय सेक्टर की योजना है।
  • योजना को 2021-26 के लिए कुल 2 हजार 539 करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ अनुमोदित किया गया है।
  • आकाशवाणी ने तीन महानगरों – दिल्ली, चेन्नई और मुंबई में मीडियम वेब बैंड पर डिजिटल प्रसारण शुरू कर दिया है।

प्रसारण अवसंरचना और नेटवर्क विकास (BIND) योजना :

  • भारत सरकार की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने जनवरी 2023 में मंजूरी दी थी।
  • क्रियान्वयन मंत्रालय : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • यह योजना प्रसार भारती (ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन) के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने, उसकी पहुंच बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री (Content) प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
  • प्रसार भारती देश का सार्वजनिक प्रसारक (Public Broadcaster) है।

भारत में वन स्टॉप केन्‍द्र

  • महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने लोकसभा में बताया कि, संकटग्रस्‍त महिलाओं की सहायता के लिए पूरे देश में 926 वन स्टॉप केन्‍द्र कार्यरत हैं।
  • इन केंद्रों में 13 लाख से अधिक महिलाओं की सहायता की जा चुकी है।
  • मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत पुलिस थानों में 15 हजार से अधिक महिला सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।
  • इनमें से 14 हजार से अधिक केंद्रों का नेतृत्व महिला पुलिस अधिकारी कर रही हैं।

वन स्टॉप सेंटर (OSC)/सखी केंद्र :

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) द्वारा शुरू की गई एक पहल है
  • 1 अप्रैल 2015 से शुरू की गई यह योजना देशभर में 'मिशन शक्ति' के तहत हिंसा (घरेलू, यौन आदि) से जूझ रही महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाती है
  • लक्षित लाभार्थी: यह योजना 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं सहित सभी महिलाओं और बालिकाओं को समर्थन प्रदान करती है, जो किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रभावित हों — चाहे उनकी जाति, वर्ग, धर्म, क्षेत्र, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, लैंगिक पहचान या संस्कृति कुछ भी हो
  • यह योजना निर्भया फंड के माध्यम से 100% केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित है और इसका क्रियान्वयन राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारों द्वारा किया जाता है।

जन विश्वास-प्रावधान संशोधन विधेयक, 2026

  • वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में जन विश्वास-प्रावधान संशोधन विधेयक, 2026 प्रस्तुत किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह विधेयक कुछ अधिनियमों में संशोधन करके अपराधों को निर्दिष्ट श्रेणी से निकालने और तर्कसंगत बनाने का प्रयास करता है।
  • इसमें 23 मंत्रालयों द्वारा प्रशासित 79 केंद्रीय अधिनियमों में संशोधन का प्रस्ताव है।
  • कुल 784 प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव है। इनमें से 717 प्रावधानों को व्यापार में सुगमता लाने के लिए अपराध की श्रेणी से बाहर किया जा रहा है और 67 प्रावधानों को जीवन में सुगमता लाने के लिए प्रस्तावित किया जा रहा है।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

हॉकी इंडिया का 8वां वार्षिक पुरस्कार :

  • केन्‍द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में आठवें हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : हार्दिक सिंह (पुरुष) और नवनीत कौर (महिला)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: जफर इकबाल
  • एफआईएच अंपायर ऑफ द ईयर 2025: रघु प्रसाद आरवी
  • उभरते खिलाड़ी (डेब्यू गोल): इशिका
  • पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड: दीपिका
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (एशिया कप 2025): अभिषेक
  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला एशिया कप 2025): उदिता
  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (एफआईएच क्वालीफायर 2026): नवनीत कौर
  • व्यक्तिगत उपलब्धि पुरस्कार: सभी विजेताओं को ₹1 लाख प्रत्येक मिला

कला और संस्‍कृति

अमरीका से तीन प्राचीन मूर्तियां भारत लौट रही

  • अमेरिका के वाशिंगटन स्थित स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट से तमिलनाडु के मंदिरों से चोरी की गई तीन अमूल्य प्राचीन कांस्य मूर्तियां भारत लौट रही हैं।
  • इनमें 9वीं सदी की शिव नटराज, 12वीं सदी की सोमस्कंद (शिव-उमा) और 16वीं सदी की संत सुंदरार व परवी की मूर्तियां शामिल हैं।

मुख्य विवरण:

  • मूर्तियां: शिव नटराज (9वीं सदी), सोमस्कंद (12वीं सदी), और संत सुंदरार व परवी (16वीं सदी)।
  • वापसी: 1956-1959 के बीच पुद्दुचेरी में फ्रांसीसी संस्थान के फोटो साक्ष्यों और शोध के बाद इन मूर्तियों के अवैध होने की पुष्टि की गई।
  • अनुबंध: भारतीय दूतावास के उप प्रमुख नामग्या खम्पा और संग्रहालय के निदेशक डॉ. चेस रॉबिन्सन ने इन कलाकृतियों की वापसी के लिए हस्ताक्षर किए।
  • शिव नटराज प्रतिमा: यह मूर्ति स्मिथसोनियन को दीर्घकालिक ऋण पर दी जाएगी, ताकि लोग भारत की समृद्ध विरासत को देख सकें

जी-7 बैठक : फ्रांस

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फ्रांस के अब्बे डेस वो-डे-सेर्ने में आयोजित जी-7 (G7) विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान वैश्विक आर्थिक सुरक्षा के लिए 'नौवहन की स्वतंत्रता' के महत्व पर विशेष बल दिया।
  • नौवहन की स्वतंत्रता और समुद्री सुरक्षा: डॉ. जयशंकर ने रेखांकित किया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग अनिवार्य हैं। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम एशिया (मशरिक) में अस्थिरता और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में व्यवधानों के कारण उत्पन्न होने वाली चिंताओं का उल्लेख किया।
  • आर्थिक और आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन: उन्होंने अधिक लचीले व्यापार मार्गों और महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) की आपूर्ति श्रृंखलाओं के विस्तार के लिए सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
  • ग्लोबल साउथ की आवाज: मंत्री ने वैश्विक दक्षिण (Global South) की ऊर्जा सुरक्षा, उर्वरक आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को प्रमुखता से उठाया।
  • वैश्विक शासन में सुधार: उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में तत्काल सुधार, शांतिरक्षा अभियानों को प्रभावी बनाने और मानवीय सहायता आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने की वकालत की।

G7 (ग्रुप ऑफ सेवन) :

  • पहली बैठक: 1975, फ्रांस
  • कनाडा शामिल हुआ: 1976
  • रूस को निष्कासित किया गया: 2014
  • वर्तमान सदस्य: कनाडा, फ्रांस, इटली, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका
  • मुख्यालय: कोई स्थायी मुख्यालय नहीं
  • जी-7 से जी-8 का सफर: 1997 से 2013 तक रूस के शामिल होने से यह G8 था, लेकिन 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद रूस को बाहर कर दिया गया।

भारत और ट्यूनीशिया के बीच FOC का 6वां दौर

  • भारत और ट्यूनीशिया के बीच विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का 6वां दौर 27 मार्च 2026 को ट्यूनिस में आयोजित किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सह-अध्यक्षता : भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ​​और ट्यूनीशिया गणराज्य के विदेश मामलों, प्रवासन और विदेश में रहने वाले ट्यूनीशियाई नागरिकों के मंत्रालय के राज्य सचिव श्री मोहम्मद बिन आयद द्वारा
  • व्यापार और निवेश सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, दोनों पक्ष 1 अरब डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार और विविधीकरण करने हेतु केंद्रित प्रयासों की आवश्यकता पर सहमत हुए

ट्यूनीशिया :

  • उत्तरी अफ्रीका का एक भूमध्यसागरीय देश है
  • यह अपनी प्राचीन कार्थेज सभ्यता, सहारा रेगिस्तान और सुंदर समुद्र तटों के लिए जाना जाता है
  • राजधानी: ट्यूनिस
  • आधिकारिक भाषा: अरबी
  • मुद्रा: ट्यूनीशियाई दिनार
  • स्वतंत्रता: 20 मार्च 1956 (फ्रांस से)
  • पड़ोसी देश: इसके पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में अल्जीरिया और दक्षिण-पूर्व में लिबिया स्थित है
  • भारत और ट्यूनीशिया के बीच 1958 से ही मैत्रीपूर्ण राजनयिक संबंध रहे हैं।

रक्षा समाचार

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिकंद

  • भारतीय नौसेना का जहाज त्रिकंद दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती के अंतर्गत मोज़ाम्बिक के मापुटो बंदरगाह पहुंचा।
  • इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।

भारतीय नौसेना :

  • भारत के सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य : "शं नो वरुणः"
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ऑपरेशन ट्राइडेंट में नौसेना की जीत के सम्मान में

इसके तीन मुख्य कमान हैं:

  • पश्चिमी नौसेना कमान: मुंबई
  • पूर्वी नौसेना कमान: विशाखापत्तनम
  • दक्षिणी नौसेना कमान: कोच्चि (प्रशिक्षण कमान)

 

Latest Courses