GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 26 Mar, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

विदेश मंत्री फ्रांस दौरे पर

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 26-27 मार्च 2026 को फ्रांस के दौरे पर हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भागीदार देशों के साथ भाग लेना है।
  • यह दौरा पेरिस में फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बैरोट (Jean-Noël Barrot) के निमंत्रण पर हो रहा है।

G7 (ग्रुप ऑफ सेवन) :

  • पहली बैठक: 1975, फ्रांस
  • कनाडा शामिल हुआ: 1976
  • रूस को निष्कासित किया गया: 2014
  • वर्तमान सदस्य: कनाडा, फ्रांस, इटली, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका
  • मुख्यालय: कोई स्थायी मुख्यालय नहीं
  • जी-7 से जी-8 का सफर: 1997 से 2013 तक रूस के शामिल होने से यह G8 था, लेकिन 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद रूस को बाहर कर दिया गया।

1200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी

  • रेलवे ने अपने संचार अवसंरचना को उन्नत करने और कवच स्वचालित रेलगाड़ी सुरक्षा प्रणाली को विस्तारित करने के उद्देश्‍य से 1200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रेल मंत्रालय ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य उन्नत फाइबर संचार प्रणालियों और बेहतर सुरक्षा तंत्रों के माध्यम से रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना है।
  • मध्य रेलवे के सभी पांच डिवीजनों में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक मजबूत दोहरे फाइबर संचार नेटवर्क की स्थापना के लिए दो प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
  • स्वदेशी रूप से विकसित कवच 4.0 को तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के 548 किलोमीटर के व्यस्त मार्गों पर तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत लगाया जाएगा।
  • गुजरात के राजकोट और भावनगर डिवीजनों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ऑप्टिकल फाइबर संचार नेटवर्क का निर्माण भी पूरा किया जाएगा।

'कवच' (KAVACH) :

  • भारत की एक स्वदेशी, अत्याधुनिक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ATP) प्रणाली है, जिसे RDSO द्वारा विकसित किया गया है
  • उद्देश्य: ट्रेन के बीच टक्कर रोकना (Collision Avoidance System) और सिग्नलिंग में मानवीय त्रुटि को कम करना।
  • तकनीक: यह हाई-स्पीड रेडियो फ्रीक्वेंसी (RFID) और ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) के संयोजन पर कार्य करती है
  • यह SIL-4 प्रमाणित प्रणाली है, जो लाल सिग्नल तोड़ने (SPAD) और आमने-सामने की टक्कर को रोकने के लिए ब्रेक लगाती है।

UNFCCC को सूचित किए जाने वाले NDC को मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2031-2035 के लिए भारत के नए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को मंजूरी दी है। इस पर कुल 28,840 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
  • यह कदम पेरिस समझौते के तहत भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं को और मजबूत बनाता है। इसे जल्द ही संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) को बताया जाएगा।
  • 2022 के अपडेट के बाद अब 2031-35 के लक्ष्य घोषित किए गए हैं। ये 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन के बड़े लक्ष्य की दिशा में अहम कदम हैं।

भारत की पुरानी और नई उपलब्धियां :

  • 2015 का मूल NDC: 2030 तक GDP की उत्सर्जन तीव्रता में 33-35% कमी और गैर-जीवाश्म ऊर्जा से 40% बिजली क्षमता का लक्ष्य रखा गया।
  • जल्दी सफलता: दोनों लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल हो गए—उत्सर्जन तीव्रता 11 साल पहले और बिजली क्षमता 9 साल पहले।
  • उत्सर्जन तीव्रता: 2005-2020 में 36% कमी हुई। अब नया लक्ष्य 2035 तक 47%।
  • गैर-जीवाश्म ऊर्जा: फरवरी 2026 तक 52.57% क्षमता हासिल (लक्ष्य से 5 साल पहले)। अब नया लक्ष्य 2035 तक 60%।
  • कार्बन सिंक: वन-वृक्षों से 2021 तक 2.29 अरब टन CO2 समतुल्य सिंक बना लिया।

DIBD और PFRDA के बीच समझौता

  • डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग (DIBD) और पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ‘भाषिनी फॉर सेवा-संचालन’ नामक पहल के तहत एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता "भाषिनी फॉर सेवा-संचालन" (BHASHINI for Seva–Sanchalan) पहल के तहत किया गया है, जो एक 'भाषिनी सहयोगी कार्यक्रम' है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस सहयोग का उद्देश्य : पेंशन क्षेत्र में भारत की राष्ट्रीय भाषा डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना-भाषिनी प्लेटफॉर्म के साथ एकीकरण के माध्यम से बहुभाषी डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करना
  • यह समझौता PFRDA प्रणालियों के भीतर अनुवाद उपकरणों, बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल और ध्वनि-आधारित तकनीकों के उपयोग को सक्षम बनाएगा।

भाषिणी:

  • पूरा नाम: भारत के लिए भाषा इंटरफ़ेस (Language Interface for India)
  • लॉन्च: 2022 (डिजिटल इंडिया पहल के तहत)
  • उद्देश्य: देश भर के नागरिकों को उनकी अपनी भाषा में डिजिटल सेवाओं और जानकारी तक आसान पहुँच प्रदान करना

मुख्य कार्य:

  • भाषाओं के बीच स्वचालित अनुवाद
  • Speech-to-Text और Text-to-Speech सेवाएँ
  • कवरेज: 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं को कवर करता है

सिंगल-पीस 3D-प्रिंटेड बूस्टर इंजन, 'एग्नाइट' का सफल परीक्षण

  • चेन्नई स्थित स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने विश्व के सबसे बड़े सिंगल-पीस 3D-प्रिंटेड बूस्टर इंजन, 'एग्नाइट' (Agnite) का सफल परीक्षण किया।
  • यह इनकॉनेल (Inconel) मिश्र धातु से बना 1-मीटर लंबा इंजन है, जिसे मात्र 7 दिनों में निर्मित किया गया।
  • यह पूरी तरह से वेल्ड-मुक्त है, जो उत्पादन के समय और लागत को 97% तक कम करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रमुख विशेषता: 'एग्नाइट' एक सिंगल-पीस 3D-प्रिंटेड बूस्टर इंजन है, जो इलेक्ट्रिक मोटर चालित पंपों (Electric motor-driven pumps) का उपयोग करता है।
  • उत्पादन में क्रांति: परंपरागत इंजनों के महीनों के मुकाबले, यह इंजन 7 दिनों में बनकर तैयार हुआ, जो विनिर्माण की गति को बढ़ाता है।
  • परीक्षण और क्षमता: यह परीक्षण चेन्नई में कंपनी की इन-हाउस सुविधा में किया गया। यह इंजन 100-300 किलोग्राम पेलोड को निचली कक्षा (LEO) में ले जाने में सक्षम है।
  • तकनीकी विशेषता: यह 'इनकॉनेल' (निकेल, क्रोमियम, और लोहे का सुपरअलॉय) से बना है, जो उच्च तापमान सहन कर सकता है।
  • महत्व: यह उपलब्धि अग्निबान (Agnibaan) लॉन्च वाहन के लिए महत्वपूर्ण है, जो मांग के अनुसार (on-demand) उपग्रह प्रक्षेपण को सक्षम बनाएगी।

“रिफॉर्म एक्सप्रेस” पहल

  • भारतीय रेलवे ने “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पहल के तहत यात्री सुविधा, माल ढुलाई और निर्माण गुणवत्ता में सुधार के लिए 5 नए प्रमुख बदलावों की घोषणा की है, जिससे 2026 तक कुल सुधारों की संख्या 9 हो गई है।
  • टिकट रद्द करने के नियमों को संशोधित करके पहले की छोटी समय-सीमा को बदलकर 72, 24 और 8 घंटे कर दिया गया है।

नए सुधारों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

वर्ग सुधार मुख्य प्रभाव
यात्री सुविधा प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग पॉइंट में बदलाव किया जा सकता है। यात्रियों के लिए अधिक लचीलापन
यात्री सुविधा रद्द करने और वापसी के नियमों में संशोधन किया गया है। दुरुपयोग को कम करता है, टिकट की उपलब्धता में सुधार करता है
माल नमक परिवहन के लिए नए कंटेनर डिजाइन जंग को कम करता है, कार्यक्षमता बढ़ाता है
माल ऑटोमोबाइल के लिए लचीला कंटेनर डिजाइन ऑटो लॉजिस्टिक्स में रेल की हिस्सेदारी को बढ़ावा
निर्माण परियोजना निष्पादन के लिए 7 नए मानदंड बेहतर गुणवत्ता, जवाबदेही, समय पर डिलीवरी

SC के दर्जे पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय

  • सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायियों तक ही सीमित है।
  • कोर्ट ने कहा कि इन धर्मों को छोड़कर ईसाई या इस्लाम अपनाने पर व्यक्ति का SC दर्जा स्वतः समाप्त हो जाता है और वे आरक्षण व SC/ST एक्ट के पात्र नहीं रहते।
  • न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अनुच्छेद 341 के तहत जारी आदेश के पैरा 3 में एससी दर्जे के लिए धर्म विशेष की शर्त संवैधानिक रूप से वैध है।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

DPIIT और क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सहयोग का मुख्य उद्देश्य : भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना और विशेष रूप से डिजिटल मनोरंजन, ऑनलाइन गेमिंग, और एआई (AI) जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना
  • प्रमुख लक्ष्य क्षेत्र: गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स, इंटरैक्टिव मीडिया, डिजिटल कंटेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकों पर काम करने वाले स्टार्टअप्स
  • इससे पहले 24 मार्च 2026 को DPIIT ने एयर कंडीशनिंग कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था।
  • इस सहयोग का उद्देश्य HVAC प्रौद्योगिकियों, डिजिटल समाधानों, उन्नत विनिर्माण प्रक्रियाओं और आपूर्ति श्रृंखला नवाचार जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे उत्पाद स्टार्टअप्स के विकास को बढ़ावा देना है
  • इस सहयोग के अंतर्गत DPIIT ब्लू स्टार लिमिटेड के साथ मिलकर भारत स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज के अंतर्गत नवाचार चुनौतियों के आयोजन की संभावनाओं का पता लगाएगा, साथ ही HVAC , डिजिटल प्रौद्योगिकियों और विनिर्माण क्षेत्रों पर केंद्रित लक्षित हैकाथॉन का आयोजन करेगा।
  • इस समझौते पर DPIIT के उप सचिव टीएलके सिंह और ब्लू स्टार लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी थियागराजन ने हस्ताक्षर किया।

चर्चित व्‍यक्ति

वैश्विक लोकप्रिय नेता

  • अमरीकी डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ द्वारा किए गए वैश्विक सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 68% अनुमोदन रेटिंग के साथ विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने।

सम्‍बन्धित त‍थ्‍य :

  • इस रैंकिंग में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग दूसरे स्थान पर हैं, दोनों को 62 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग मिली है
  • चेक गणराज्य और अर्जेंटीना के नेताओं को क्रमशः 57 प्रतिशत और 56 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग प्राप्त हुई है
  • अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 39 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग मिली और वे शीर्ष दस में शामिल नहीं हो सके
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को 24 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग मिली
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 प्रतिशत के साथ सूची में लगभग सबसे नीचे रहे

किरण मणि

  • OpenAI ने अपने AI संचालन को विस्तार देने के लिए किरण मणि को एशिया-प्रशांत क्षेत्र का प्रमुख नियुक्त किया।
  • OpenAI में आने से पहले, किरण मणि 'जियोस्टार' (JioStar - Reliance & Disney JV) में सीईओ-डिजिटल (CEO-Digital) के पद पर कार्यरत थे।
  • वे सिंगापुर में स्थित होंगे और OpenAI के मुख्य रणनीति अधिकारी (Chief Strategy Officer), जेसन क्वोन को रिपोर्ट करेंगे।

कला और संस्‍कृति

राम नवमी

  • मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में राम नवमी का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।
  • यह पर्व चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन (अक्सर मार्च-अप्रैल में) पड़ता है।
  • चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक रहेगी, जिसमें अधिकांश उदयातिथि के अनुसार 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को उत्सव मनाया जाएगा।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

सरस्वती सम्मान, 2025

  • रामकुमार मुखोपाध्याय द्वारा लिखित बंगाली उपन्यास ‘हरा पार्वती कथा’ को सरस्वती सम्मान, 2025 के लिए चुना गया।
  • सरस्वती सम्मान एक वार्षिक पुरस्कार है जिसकी स्थापना के.के. बिड़ला फाउंडेशन ने 1991 में की थी।
  • यह सम्मान भारतीय भाषा में भारतीय नागरिक द्वारा लिखित और पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है।
  • पुरस्कार विजेता को 15 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

रक्षा समाचार

'वायु बाण' परियोजना

  • भारतीय वायु सेना (IAF) ने 'वायु बाण' नामक एक क्रांतिकारी परियोजना शुरू की है, जो भारत की पहली स्वदेशी हेलीकॉप्टर-लॉन्च ड्रोन प्रणाली है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य हेलीकॉप्टरों से मध्यम हवा में छोटे, स्वायत्त ड्रोन गिराकर दुश्मनों पर सुरक्षित दूरी से सटीक हमले करना और निगरानी (Surveillance) क्षमता बढ़ाना है।

मुख्य विशेषताएं:

  • उद्देश्य: दुश्मन के इलाके में घुसे बिना, सुरक्षित दूरी (Stand-off range) से निगरानी और हमला करना।
  • क्षमता: यह ड्रोन 80 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक मार कर सकता है और लगभग 30 मिनट तक हवा में रह सकता है।
  • तकनीक: इसमें इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और इंफ्रारेड सेंसर हैं, जो दिन-रात काम करने में सक्षम हैं। यह GPS-रहित (GPS-denied) वातावरण में भी कार्य कर सकता है।
  • लॉन्च: इसे उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से सीधे हवा में गिराया जाएगा, जिसके बाद इसके पंख खुल जाएंगे और यह लक्ष्य की ओर बढ़ेगा।
  • पेलोड: यह 500 ग्राम से 1000 ग्राम तक का पेलोड (विस्फोटक) ले जाने में सक्षम है।
  • प्रक्रिया: भारतीय वायुसेना की रीजनल एयरोस्पेस इनोवेशन डिवीजन-गांधीनगर (RAID-GN) द्वारा 10 ड्रोन, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और संबंधित उपकरणों के लिए निविदा (RFP) जारी की गई है।
  • आरंभकर्ता: इस परियोजना का नेतृत्व भारतीय वायु सेना का एयरोस्पेस डिजाइन निदेशालय (डीएडी) कर रहा है
  • यह 150 फीट से 8000 फीट की ऊंचाई पर काम कर सकता हैं

 

Latest Courses