GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 22 Mar, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

ओडिशा का प्रथम 'स्मार्ट विलेज'

  • ओडिशा के कुसुनपुर गांव को राज्य के प्रथम 'स्मार्ट विलेज' के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • इस कार्यक्रम की मेजबानी CSIR–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CSIR-CBRI), रुड़की द्वारा प्रो. प्रदीप कुमार रमणचारला के नेतृत्व में की गई।
  • महाराष्ट्र के नागपुर जिले के सतनावरी गांव को भारत का पहला आधिकारिक 'स्मार्ट और इंटेलिजेंट विलेज' माना जाता है।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

"पारस्परिक ऋण गारंटी योजना" में संशोधन

  • बजट 2025-26 के अनुरूप, सरकार ने MSME विनिर्माताओं और निर्यातकों के लिए जनवरी 2025 में शुरू की गई "पारस्परिक ऋण गारंटी योजना" (MCGS-MSME) में बड़े संशोधन किया हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

मौजूदा “MCGS-MSME” योजना में संशोधन:

  • अग्रिम अंशदान: 5% अग्रिम अंशदान वापसी योग्य है, चौथे वर्ष से आगे प्रत्येक वर्ष 1% वापसी योग्य है, बशर्ते ऋण खाते का प्रदर्शन संतोषजनक हो।
  • पात्रता: सेवा क्षेत्र के MSME को भी इस योजना में शामिल किया गया है
  • मशीनरी/उपकरणों के लिए न्यूनतम परियोजना लागत: उपकरणों/मशीनरी की लागत परियोजना लागत के 60% तक कम कर दी गई है (पहले यह 75% थी)।
  • गारंटी की अवधि: गारंटी 10 वर्षों के बाद समाप्त हो जाएगी।

निर्यातकों के लिए योजना में विशेष प्रावधान शामिल किया गया हैं:

  • पात्र निर्यातक: लाभ कमाने वाली इकाइयाँ जिन्होंने पिछले 3 वित्तीय वर्षों में से प्रत्येक में अपने बिक्री कारोबार का कम से कम 25% निर्यात किया हो और कुछ निर्यात प्राप्ति शर्तों को पूरा करती हों
  • गारंटीकृत ऋण राशि: 20 करोड़ रुपये
  • अग्रिम योगदान: ऋण राशि का 2% (अधिकतम 40 लाख रुपये); गारंटी अवधि के चौथे और पांचवें वर्ष में 1 % की वापसी
  • गारंटी कवरेज: डिफ़ॉल्ट राशि का 75%
  • गारंटी शुल्क: पहले वर्ष: शून्य; उसके बाद, प्रत्येक वर्ष: बकाया ऋण का 0.50%

पारस्परिक ऋण गारंटी योजना (MCGS-MSME) :

  • शुरूआत : 2025
  • ऋण सीमा: उपकरण/मशीनरी की खरीद के लिये अधिकतम 100 करोड़ रुपए का ऋण
  • ऋण गारंटी: राष्ट्रीय ऋण गारंटी न्यासी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) द्वारा सदस्य ऋण संस्थानों (MLI) को ऋण का 60% गारंटी कवरेज प्रदान किया जाएगा।
  • परियोजना लागत: उपकरण/मशीनरी की न्यूनतम लागत परियोजना लागत का 75% है
  • योजना अवधि: 4 वर्ष की अवधि के लिये अथवा 7 लाख करोड़ रुपए की संचयी गारंटी जारी होने तक, जो भी पहले हो

व्यावसायिक LPG के लिए 20% अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी

  • सरकार ने रेस्तरां, ढाबों और होटलों को राहत देते हुए व्यावसायिक LPG के लिए 20% अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दी, जिससे कुल आपूर्ति 50% हो गई है।
  • इसमें PNG के विस्तार के लिए सुधारों के आधार पर 10 प्रतिशत आवंटन भी शामिल है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: मध्य पूर्व में तनाव के कारण हुई ऊर्जा आपूर्ति में बाधा के बीच, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करना
  • शर्तें: अतिरिक्त गैस के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के साथ पंजीकरण अनिवार्य है

विश्‍व का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क

  • भारत का मेट्रो नेटवर्क चीन और अमेरिका के बाद विश्‍व का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वैश्विक स्थिति: भारत ने मेट्रो नेटवर्क की लंबाई में जापान को पीछे छोड़कर चीन और अमेरिका के बाद तीसरा स्थान हासिल किया है।
  • परिचालन और निर्माणाधीन: वर्तमान में 1,143 किमी से अधिक लाइनें कार्यरत हैं और लगभग 936 किमी निर्माणाधीन हैं।
  • विस्तार: 2014 में केवल 5 शहरों से बढ़कर, आज भारत के 29 शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है।
  • दैनिक यात्री: मेट्रो नेटवर्क प्रतिदिन लगभग 1.15 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान करता है।
  • प्रमुख भूमिका: दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की रीढ़ बनी हुई है, जो देश के कुल मेट्रो उपयोग का एक बड़ा हिस्सा संभालती है।

RBI की 622वीं बैठक

  • RBI के केंद्रीय बोर्ड ने पटना में आयोजित अपनी 622वीं बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट और 2026-29 की अवधि के लिए 'उत्कर्ष 3.0' (Utkarsh 3.0) रणनीति ढांचे को मंजूरी दी।
  • इस बैठक की अध्यक्षता RBI के वर्तमान गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व जल दिवस 2026

  • मीठे पानी के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 22 मार्च को 'विश्व जल दिवस' मनाया जाता है।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • इस वर्ष (2026) का विषय : "जल और लैंगिक समानता" (Water and Gender)
  • SDG लक्ष्यों के साथ संबंध: यह विषय सीधे तौर पर SDG 6 (स्वच्छ जल और स्वच्छता) और SDG 5 (लैंगिक समानता) के बीच के अंतर्संबंधों को उजागर करता है।
  • इस वर्ष (2026) के अभियान का नारा (Slogan): "जहाँ पानी बहता है, वहाँ समानता बढ़ती है" (Where water flows, equality grows)
  • शुरुआत का प्रस्ताव 1992 में रियो डी जनेरियो में 'पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन' (UNCED) में दिया गया था।
  • प्रथम जल दिवस का आयोजन : 1993
  • सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप: यह दिन संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य -6 के अनुरूप है: 2030 तक सभी के लिए जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना

इस दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने ‘विश्व जल दिवस सम्मेलन 2026’ की आयोजन :

  • आयोजन तिथि : 23 मार्च 2026 को
  • आयोजन का स्‍थान : डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली
  • आयोजक मंत्रालय : जल शक्ति मंत्रालय
  • विषय : "इंडस्ट्री फॉर वाटर"

बिहार दिवस

  • बिहार अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है, जो 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बनने की याद दिलाता है।

बिहार :

  • राजधानी : पटना, प्राचीन काल में पाटलिपुत्र, पुष्पपुर और कुसुमपुर के नाम से भी जाना जाता था
  • 24°20'10" से 27°31'15" उत्तरी अक्षांश तथा 83°19'50" से 88°17'40" पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित
  • कुल क्षेत्रफल : 94,163 वर्ग किमी.
  • कुल भौगोलिक क्षेत्रफल भारत के 2.86% हिस्से को कवर करता है
  • उत्तर से दक्षिण लंबाई 345 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम लंबाई 483 किमी. है
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा ज़िला पश्चिमी चंपारण और सबसे छोटा ज़िला शिवहर है।
  • सीमाएँ : 3 राज्यों (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड) तथा नेपाल से लगती है
  • नेपाल से : 7 ज़िले, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज
  • उत्तर प्रदेश से : 8 ज़िले, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण
  • पश्चिम बंगाल से : 3 ज़िले, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार
  • झारखंड से : 8 ज़िले, भागलपुर, बाँका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कटिहार
  • सबसे उत्तरी ज़िला पश्चिमी चंपारण, सबसे दक्षिणी ज़िला गया, सबसे पश्चिमी ज़िला कैमूर और सबसे पूर्वी ज़िला किशनगंज है।
  • प्रमुख नदियाँ: गंगा नदी बिहार को दो असमान हिस्सों (उत्तर और दक्षिण बिहार) में विभाजित करती है। अन्य सहायक नदियाँ कोसी (बिहार का शोक), गंडक, सोन और पुनपुन हैं
  • जलवायु: यहाँ मुख्य रूप से उपोष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु पाई जाती है
  • राज्य के प्रतीक: राजकीय पशु: बैल, राजकीय पक्षी: गौरैया, राजकीय फूल: गेंदा (या कमल कुछ संदर्भों में), राजकीय वृक्ष: पीपल
  • प्रमुख व्यक्तित्व: डॉ. राजेंद्र प्रसाद (प्रथम राष्ट्रपति), वीर कुंवर सिंह (1857 का विद्रोह), और श्री कृष्ण सिंह (बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री)
  • त्योहार: छठ पूजा यहाँ का सबसे प्रसिद्ध और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण त्योहार है
  • सरहुल: जनजातीय समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला प्रकृति पर्व

चर्चित व्‍यक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2026 तक गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त रूप से 8,931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर, भारत में किसी भी निर्वाचित सरकार के प्रमुख के तौर पर सबसे लंबे समय तक पद पर रहने का कीर्तिमान स्थापित किया।
  • उनसे पहले, पवन कुमार चामलिंग 8 हजार 930 दिन तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे।

अन्‍य प्रमुख उपलब्धियां :

  • मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है और जिन्होंने लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  • मोदी 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 13 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने।
  • वे लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं
  • यूट्यूब चैनल पर मोदी के तीन करोड़ से अधिक सदस्य हैं और वे सबसे अधिक फॉलोअर वाली राजनीतिक हस्तियों में शामिल हैं।
  • इस वर्ष फरवरी में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर मोदी के फॉलोआर की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है जो दुनिया के किसी भी सेवारत राजनेता से अधिक है।
  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मोदी के फॉलोआर की संख्या भी 10 करोड़ 60 लाख से अधिक है

अरुण मामेन

  • MRF Ltd. के वाइस चेयरमैन और एमडी, अरुण मामेन को ऑटोमोटिव टायर निर्माता संघ (ATMA) का चेयरमैन फिर से चुना गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पुनः निर्वाचित: अरुण मामेन (MRF Limited) लगातार दूसरे वर्ष ATMA के चेयरमैन चुने गए।
  • नया वाइस चेयरमैन: राजर्षि मोइत्रा (प्रबंध निदेशक, ब्रिजस्टोन इंडिया) को ATMA का नया वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
  • महानिदेशक: संजय चटर्जी को ATMA का नया महानिदेशक (Director General) बनाया गया है, जो 31 मार्च, 2026 से राजीव बुधराजा का स्थान लेंगे।
  • संगठन का प्रभाव: ATMA भारत के 12 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के टायर उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें 80% से अधिक टायर उत्पादन शामिल है।

‘फैनी उतागुशिमानिंदे’

  • रवांडा की 15 वर्षीय बल्लेबाज ‘फैनी उतागुशिमानिंदे’ महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय (WT20I) क्रिकेट में सबसे कम उम्र शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सबसे कम उम्र की शतकवीर: उन्होंने 15 साल 223 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया
  • डेब्यू में शतक (1st in WT20I): अपने पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी
  • तूफानी पारी: घाना के खिलाफ़ उन्होंने 65 गेंदों में नाबाद 111 रनों की पारी खेली, जिससे रवांडा ने 210/3 का बड़ा स्कोर बनाया
  • पुराना रिकॉर्ड तोड़ा: उन्होंने युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको (16 साल 233 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा

कला और संस्‍कृति

अंकोरवाट मंदिर

  • विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव पी. कुमारन ने कंबोडिया की अपनी यात्रा के दौरान सिएम रीप स्थित विश्व प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर परिसर का दौरा किया।
  • उन्होंने भारत-कंबोडिया की साझा सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया और भारत द्वारा 1986-1993 के बीच मंदिर के संरक्षण में निभाई गई प्रमुख भूमिका को याद किया।
  • भारत, 1986 से 1993 तक इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सहायता देने वाला पहला देश था।

अंकोरवाट मंदिर :

  • स्थान: कंबोडिया (सिएम रीप)
  • निर्माता: खमेर सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय (12वीं शताब्दी)
  • समर्पण: मूल रूप से भगवान विष्णु को, बाद में बौद्ध धर्म का केंद्र
  • विशेषता: 162.6 हेक्टेयर में फैला हुआ है, यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज पर भी अंकित है
  • कला और शैली: यह 'मेरु पर्वत' का प्रतीक है, जिसे वास्तुकला की खमेर शैली में बनाया गया है। इसमें भारतीय गुप्त कला का प्रभाव दिखता है।
  • निर्माण सामग्री: मुख्य रूप से बलुआ पत्थर
  • धार्मिक स्थल : यह पहले विष्णु को समर्पित एक हिंदू मंदिर था , लेकिन बाद में इसे बौद्ध मंदिर में परिवर्तित कर दिया गया
  • विश्व का आठवां अजूबा: विश्‍व का आठवां आश्चर्य माना गया है

पुरस्‍कार और सम्‍मान

'KISS मानवतावादी पुरस्कार 2025'

  • रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को 'KISS मानवतावादी पुरस्कार 2025' से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण और खेल के क्षेत्र में उनके असाधारण सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पुरस्कार: KISS (Kalinga Institute of Social Sciences) मानवतावादी पुरस्कार 2025।
  • प्रदाता: श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफ. मोहन मुनासिंघे और केआईआईटी/केआईएसएस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
  • सम्मान का कारण: रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए काम।
  • आयोजन: ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित एक विशेष समारोह में, जहां उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान दिया गया।
  • प्रतिक्रिया: पुरस्कार स्वीकार करते हुए, नीता अंबानी ने इस सम्मान को पूरी रिलायंस फाउंडेशन टीम को समर्पित किया।

'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार'

  • भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को मार्च 2026 में लंदन के प्रतिष्ठित 'हाउस ऑफ कॉमन्स' (ब्रिटेन की संसद) में 'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें यह सम्मान कला और संस्कृति (Art and Culture) के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान और उपलब्धियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

Latest Courses