16 March, 2026
GK Update
Fri 20 Mar, 2026
राष्ट्रीय समाचार
फोर्ब्स की विश्व अरबपतियों की फोर्ब्स सूची 2026

- शिक्षक और एडटेक उद्यमी अलख पांडे ने फोर्ब्स की विश्व अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में जगह बनाई।
सम्बन्धित तथ्य :
|
LEED प्लेटिनम प्री-सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाला भारत का प्रथम प्रोजेक्ट

- रिलायंस MET (मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड) सिटी का 'मेट्रोपोलिस' प्रोजेक्ट LEED (लीडरशिप इन एनर्जी एंड एनवायरनमेंटल डिज़ाइन) प्लेटिनम प्री-सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाला भारत का प्रथम प्रोजेक्ट बना है।
- हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित, यह 140 एकड़ की मिश्रित-उपयोग वाली परियोजना सतत विकास और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
U.S.ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) :
|
तलवंडी साबो तक रेल संपर्क को मंजूरी

- रेल मंत्रालय ने सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक तख्त श्री दमदमा साहिब की पवित्र भूमि तलवंडी साबो तक रेल संपर्क को मंजूरी दी।
- यह परियोजना तलवंडी साबो को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए गुरु काशी के दर्शन आसान हो जाएंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
MeitY 300 अवैध एप्लिकेशन को ब्लॉक किया ने

- सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 300 अवैध जुआ और सट्टेबाजी वेबसाइट तथा एप्लिकेशन को ब्लॉक किया।
- इन प्लेटफॉर्मों में ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग वेबसाइट, स्लॉट, रूलेट और लाइव डीलर टेबल तक पहुंच प्रदान कराने वाले ऑनलाइन कैसीनो तथा पीयर-टू-पीयर मार्केटप्लेस के रूप में काम करने वाले बेटिंग एक्सचेंज शामिल हैं।
- ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 :
- यह कानून उन सभी ऑनलाइन खेलों पर रोक लगाता है जिनमें पैसे या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु को दांव (Betting) पर लगाया जाता है, चाहे वे कौशल (Skill) पर आधारित हों या संयोग (Chance) पर
- त्रिस्तरीय नियामक ढांचा: यह कानून ई-स्पोर्ट्स (प्रतिस्पर्धी गेमिंग), ऑनलाइन सोशल गेम्स (मनोरंजन) और रियल मनी गेम्स को अलग-अलग वर्गीकृत करता है
चर्चित व्यक्ति
भूपतिराजु अनमिश वर्मा

- भारतीय पर्वतारोही भूपतिराजु अनमिश वर्मा ने विश्व की सात सबसे ऊंची ज्वालामुखी चोटियों पर सबसे तेजी से चढ़ाई करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
- आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी अनमिश ने इन चोटियों पर 92 दिन, 4 घंटे और 45 मिनट में चढ़ाई की।
- उन्होंने 23 अक्टूबर 2024 को रूस में माउंट एल्ब्रस पर चढ़ाई शुरू की थी और 23 जनवरी 2025 को अंटार्कटिका में सातवीं चोटी माउंट सिडली पर पहुंचे।
जसप्रीत बुमराह

- जापानी परिधान ब्रांड यूनीक्लो (Uniqlo) ने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को भारत में अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
विक्रम दुरईस्वामी

- राजनयिक विक्रम दुरईस्वामी को चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रक्षा समाचार
'अमोघ ज्वाला' युद्धाभ्यास का संचालन

- भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 'अमोघ ज्वाला' युद्धाभ्यास का संचालन किया।
- इस अभ्यास में बहु-क्षेत्रीय परिचालन वातावरण में हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान, ड्रोन, ड्रोन-रोधी प्रणाली और उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से अभ्यास का प्रदर्शन किया गया।
रिर्पोट एवं सूचकांक
"भारत के खेल उपकरण विनिर्माण क्षेत्र की निर्यात क्षमता को साकार करना"

- नीति आयोग ने "भारत के खेल उपकरण विनिर्माण क्षेत्र की निर्यात क्षमता को साकार करना" शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 2036 तक खेल उपकरणों के निर्यात को 275 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 8.1 अरब डॉलर करने की क्षमता बताई गई है।
- यह क्षेत्र 54 लाख अतिरिक्त नौकरियां पैदा कर सकता है और भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026

- विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026 के अनुसार, फिनलैंड लगातार नौवें वर्ष विश्व का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है।
रिर्पोट के अनुसार :
|
कला और संस्कृति
कालिंजर किला पहाड़ी राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल घोषित

- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित कालिंजर किला पहाड़ी को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल घोषित किया गया।
कालिंजर किला :
|
खेल समाचार
विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028

- भारत पहली बार 2028 में विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, जो भुवनेश्वर, ओडिशा में कलिंगा स्टेडियम के अत्याधुनिक इंडोर एथलेटिक्स केंद्र में आयोजित की जाएगी।
- अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने पोलैंड के तोरुण में आयोजित विश्व एथलेटिक्स परिषद की बैठक में भारत को इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी का अधिकार प्रदान किया।
विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप :
|









