GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 18 Mar, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

इनगॉट्स और वेफर्स सौर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए स्वीकृत सूची में शामिल

  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने सौर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए ALMM (Approved List of Models and Manufacturers) में सोलर इनगॉट्स और वेफर्स को शामिल किया।
  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोलर इनगॉट्स और वेफर्स के लिए मॉडल और विनिर्माताओं की तीसरी स्‍वीकृत सूची जारी की है।
  • यह नीति 1 जून 2028 से प्रभावी होगी, जिसका उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना और आत्मनिर्भर भारत के तहत घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करना है।

बच्चे को गोद लेने पर भी मिलेगा 12 सप्ताह का मातृत्व

  • सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में घोषित किया है कि बच्चा गोद लेने वाली माताओं को, बच्चे की आयु की परवाह किए बिना, 12 सप्ताह का सवैतनिक मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) पाने का अधिकार है।
  • कोर्ट ने 3 महीने से छोटे बच्चे की शर्त को असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण (अनुच्छेद 14 का उल्लंघन) बताते हुए, सामाजिक सुरक्षा संहिता की धारा 60(4) को संशोधित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • संवैधानिक आधार: जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने कहा कि यह भेदभाव संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन है
  • मातृत्व का व्यापक अर्थ: कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मातृत्व केवल जैविक प्रक्रिया (Biological Process) तक सीमित नहीं है। गोद लेना भी 'प्रजनन स्वायत्तता' (Reproductive Autonomy) का एक हिस्सा है और दत्तक माता की जिम्मेदारियां जैविक माता के समान ही होती हैं।

सुप्रीम कोर्ट :

  • देश का सर्वोच्च न्यायिक निकाय
  • संविधान के संरक्षक
  • संविधान में उल्लेख: अनुच्छेद 124 से 147 (भाग V)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • न्यायाधीशों की नियुक्ति: अनुच्छेद 124(2) के तहत राष्ट्रपति द्वारा

सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियां और कार्य:

  • मूल अधिकार क्षेत्र: अनुच्छेद 131 (केंद्र-राज्य और अंतर्राज्यीय विवादों से निपटना)
  • अपीलीय क्षेत्राधिकार: अनुच्छेद 132-134 (उच्च न्यायालयों के निर्णयों के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में अपील की जा सकती है)
  • विशेष अनुमति याचिका: अनुच्छेद 136
  • संविधान की व्याख्या: अनुच्छेद 143
  • मौलिक अधिकारों का संरक्षण: अनुच्छेद 32

NCBC का नया अध्यक्ष नियुक्त

  • साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नवनियुक्त अध्यक्ष: साध्वी निरंजन ज्योति ने हंसराज गंगाराम अहीर का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हुआ था।
  • अनुभव: वह नरेंद्र मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में ग्रामीण विकास, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
  • संवैधानिक दर्जा: 102वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2018 के माध्यम से NCBC को संवैधानिक दर्जा दिया गया।
  • अनुच्छेद: इसके गठन और शक्तियों का वर्णन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338B में किया गया है।
  • संरचना: आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और तीन अन्य सदस्य होते हैं।
  • नियुक्ति: इन सभी सदस्यों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा उनके हस्ताक्षर और मुहर के तहत वारंट द्वारा की जाती है।

राज्‍य समाचार

मुलापेटा बंदरगाह परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण को मंज़ूरी

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में मुलापेटा बंदरगाह परियोजना के लिए राज्‍य सरकार को 385 एकड़ नमक भूमि हस्तांतरित करने की मंजूरी दी।

मुलापेटा बंदरगाह परियोजना :

  • स्थान: श्रीकाकुलम जिला, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश
  • उद्देश्य: व्यापार और रसद को बढ़ावा देना, और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देना
  • भूमि हस्तांतरण: 385.24 एकड़ नमक भूमि का हस्तांतरण
  • कनेक्टिविटी: बंदरगाह को NH-16 (हावड़ा-चेन्नई कॉरिडोर) से जोड़ने के लिए सड़क और रेल संपर्क विकसित करने में मदद मिलेगी
  • रोजगार: इस परियोजना से लगभग 25,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है
  • महत्व: यह परियोजना केंद्र और राज्य के बीच समन्वय (डबल इंजन सरकार) का हिस्सा है, जो आंध्र प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है

आंध्र प्रदेश :

  • स्थापना दिवस: 1 नवंबर
  • 2014 में तेलंगाना बनाने के लिए इसका विभाजन किया गया
  • भारत में भाषा के आधार पर बनने वाला पहला राज्य।
  • नेशनल पार्क: पापिकोंडा , राजीव गांधी (रामेश्वरम), श्री वेंकटेश्वर

'मुख्यमंत्री सहायक गौधाम योजना'

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने लावारिस मवेशियों के संरक्षण और प्रबंधन के लिए 'मुख्यमंत्री सहायक गौधाम योजना' की शुरूआत की।
  • इस योजना का उद्देश्य राज्य में आवारा पशुओं की समस्या को दूर करना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना है।

'मुख्यमंत्री सहायक गौधाम योजना' :

  • लक्ष्य और विस्तार: राज्यभर के सभी विकासखंडों के 10-10 गांवों में चरणबद्ध तरीके से कुल 1460 'सुरभि गौधाम' स्थापित किए जाएंगे।
  • प्रथम चरण: प्रथम चरण में 11 जिलों में 29 गौधामों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।
  • वित्तीय सहायता: योजना के तहत चारे और पोषण के लिए पदानुक्रमित वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी (प्रथम वर्ष ₹10, दूसरे वर्ष ₹20, तीसरे वर्ष ₹30, और चौथे वर्ष से ₹35 प्रति पशु प्रतिदिन)।
  • संचालन: गौधामों का संचालन पंजीकृत गौशाला समितियों, गैर सरकारी संगठनों (NGOs), ट्रस्टों और किसान उत्पादक कंपनियों द्वारा किया जाएगा।
  • कर्मचारी मानदेय: चरवाहों के लिए ₹10,916 और गौ-सेवकों के लिए ₹13,126 का मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है।
  • गौ अभ्यारण्य: बिलासपुर के कोटा विकासखंड में 184 एकड़ में राज्य का पहला बड़ा गौ अभ्यारण्य भी प्रस्तावित है।

प्रत्‍येक अंडे पर उत्पादन और एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना अनिवार्य

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से राज्य में बिकने वाले प्रत्‍येक अंडे पर उत्पादन और एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना अनिवार्य होगा।
  • पशुपालन और खाद्य सुरक्षा विभाग के इस निर्णय का उद्देश्य ग्राहकों को खराब अंडों से बचाना, पारदर्शिता लाना और ताजे अंडे की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मुहर की जानकारी: अंडे पर 'P' (Production) यानी उत्पादन तिथि और 'E' (Expiry) यानी एक्सपायरी तारीख लिखी होगी।
  • स्याही का रंग: सामान्य अंडों के लिए गुलाबी और कोल्ड स्टोरेज वाले अंडों के लिए नीली स्याही का उपयोग किया जाएगा।
  • सुरक्षित अवधि: सामान्य तापमान पर अंडा 2 हफ्ते और फ्रिज में 5 हफ्ते तक सुरक्षित माना जाता है।
  • उद्देश्य: उपभोक्ताओं को ताजे अंडे मिलें और बासी/खराब अंडों के सेवन से होने वाली बीमारियों से बचाव हो

'मोती संवर्धन योजना' की घोषणा

  • उत्‍तर प्रदेश सरकार ने किसानाें-मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्‍य से 'मोती संवर्धन योजना' की घोषणा की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वित्तीय सहायता और सब्सिडी: सरकार मोती उत्पादन परियोजनाओं पर 50% तक का अनुदान (सब्सिडी) प्रदान कर रही है। एक इकाई के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
  • बजटीय प्रावधान: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने 2026-27 के बजट में मोती संवर्धन और मत्स्य पालन के इस आधुनिक मॉडल के लिए विशेष धनराशि आवंटित की है।
  • आय में वृद्धि: इस तकनीक के माध्यम से किसान लगभग 18 महीनों के चक्र में अपनी लागत से 4 से 5 गुना अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्रशिक्षण और तकनीक: मत्स्य विभाग लाभार्थियों को सीप से मोती तैयार करने का विशेष प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

आयरलैंड का राष्ट्रीय दिवस समारोह

  • विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आयरलैंड के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

आयरलैंड :

  • इसे 'एमराल्ड आइल' या पन्ना द्वीप भी कहा जाता है
  • उत्तर-पश्चिमी यूरोप में स्थित है
  • यह पूर्व में आयरिश सागर द्वारा ग्रेट ब्रिटेन से अलग होता है।
  • इसकी एकमात्र भूमि सीमा उत्तरी आयरलैंड (यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा) के साथ लगती है।
  • सबसे लंबी नदी: शैनन
  • उच्चतम बिंदु: कैरंटुहिल
  • राजधानी: डबलिन
  • मुद्रा: यूरो (€)
  • भारतीय संविधान के कुछ प्रावधान (जैसे राज्य के नीति निदेशक तत्व) आयरलैंड के संविधान से प्रेरित हैं

7वीं भारत-रूस संयुक्त राष्ट्र परामर्श बैठक

  • विदेश मंत्रालय (MEA) के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र (UN) मामलों पर 7वें भारत-रूस परामर्श की सह-अध्यक्षता की।
  • इस बैठक में आतंकवाद-रोधी उपायों, सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार, और शांति स्थापना अभियानों पर प्रमुखता से चर्चा हुई, जिसमें रूस ने स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन दोहराया।

रूस :

  • राजधानी: मॉस्को
  • मुद्रा: रूबल
  • महाद्वीप: यूरोप + एशिया
  • विश्व में स्थान: क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा देश
  • सीमाएँ: 14 देशों से लगती हैं (सबसे अधिक)
  • सबसे लंबी नदी: वोल्गा
  • सबसे गहरी झील: बैकाल झील
  • उच्चतम शिखर: माउंट एल्ब्रस
  • जलवायु: अत्यधिक ठंडी

अर्जेंटीना ने WHO से अपना नाम वापस लिया

  • अर्जेंटीना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपना नाम आधिकारिक रूप से वापस ले लिया है।
  • वियना संधि के अनुसार, इस नोटिफिकेशन के एक साल बाद वापसी प्रभावी होती है।
  • इससे पहले 5 फरवरी 2025 को अर्जेंटीना सरकार ने डब्ल्यूएचओ से वापसी की घोषणा की थी।

कला और संस्‍कृति

भारत जनजाति महोत्सव 2026

  • भारत जनजाति महोत्सव 2026 का आयोजन 18 से 30 मार्च 2026 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • इसका उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने 18 मार्च को किया।
  • महोत्सव में देश-भर के 78 वन-धन विकास केंद्रों के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे और 300 से अधिक जनजातीय कारीगर शामिल होंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजक: यह महोत्सव जनजातीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (TRIFED) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
  • स्थान: नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी (Sunder Nursery) में इस 13-दिवसीय उत्सव का आयोजन हो रहा है।
  • उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य भारत के जनजातीय समुदायों की विविधता, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना को प्रदर्शित करना है।

रक्षा समाचार

बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'सी ड्रैगन 2026'

  • भारतीय नौसेना ने गुआम में अमेरिका के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'सी ड्रैगन 2026' में भाग लिया।

सी ड्रैगन 2026 :

  • आयोजन: मार्च 2026 (गुआम स्थित एंडरसन वायु सेना अड्डा), Vajiram & Ravi
  • भागीदार देश: अमेरिका, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया
  • मुख्य फोकस: पनडुब्बी रोधी युद्ध (Anti-Submarine Warfare - ASW)
  • भारतीय भागीदारी: भारतीय नौसेना ने अपने उन्नत P-8I समुद्री गश्ती और टोही विमान के साथ इसमें भाग लिया

पुरस्‍कार और सम्‍मान

 

‘इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था 'सेंट्रल बैंकिंग' द्वारा 'इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' अवार्ड 2026 से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
  • यह सम्मान RBI द्वारा विशेष और सुरक्षित इंटरनेट डोमेन '.bank.in' को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए दिया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत
  • राष्ट्रीयकरण: 1949 में
  • प्रथम गवर्नर: सर ऑसबोर्न स्मिथ (1935–1937)
  • प्रथम भारतीय गवर्नर: सी. डी. देशमुख (1943–1949)
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

महत्‍वपूर्ण दिवस

'आयुध निर्माणी दिवस'

  • कोलकाता के कोसीपोर में स्थापित देश की प्रथम आयुध निर्माण फैक्ट्री की स्‍मृति में प्रतिवर्ष 18 मार्च को 'आयुध निर्माणी दिवस' मनाया जाता है।

Latest Courses