GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 16 Mar, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

लोकसभा में रेल मंत्रालय के नियंत्रण में अनुदान मांगों पर चर्चा

  • लोकसभा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रण वाली अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरूआत की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल पूंजीगत व्यय (Capex): ₹2,93,030 करोड़ का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से 10.5% अधिक है
  • बजट सहायता: केंद्र सरकार द्वारा ₹2,78,030 करोड़ की बजटीय सहायता प्रदान की गई है, जो कुल पूंजीगत व्यय का 95% है।
  • राजस्व अनुमान: रेलवे का आंतरिक राजस्व ₹3.02 लाख करोड़ होने का अनुमान है, जिसमें से 62% माल ढुलाई (Freight) और 29% यात्री सेवाओं से आने की उम्मीद है।
  • परिचालन अनुपात (Operating Ratio): 2026-27 के लिए इसे 98.4% अनुमानित किया गया है
  • चर्चा के प्रमुख बिंदु और प्राथमिकताएं :
  • नेटवर्क विस्तार: नई लाइनों के लिए ₹36,722 करोड़ और लाइनों के दोहरीकरण (doubling) के लिए ₹37,750 करोड़ प्रस्तावित हैं।
  • आधुनिक ट्रेनें और स्टेशन: वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनों का विस्तार और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास चर्चा के केंद्र में है।
  • हाई-स्पीड रेल: बजट में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की शुरुआत पर विशेष ध्यान दिया गया है।
  • सुरक्षा और तकनीक: कवच (Kavach) सुरक्षा प्रणाली का कार्यान्वयन और आपदा प्रबंधन के लिए तकनीकी उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।
  • अनुच्छेद 113 (2): भारत की संचित निधि (Consolidated Fund of India) से होने वाले व्यय (जो 'भारित' नहीं हैं) को अनुदान मांगों के रूप में लोकसभा के समक्ष मतदान के लिए रखा जाता है।
  • कटौती प्रस्ताव (Cut Motions): चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्य नीतिगत कटौती, मितव्ययिता कटौती या सांकेतिक कटौती प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।
  • विनियोग विधेयक (Appropriation Bill): अनुदान मांगों के पारित होने के बाद, सरकार संचित निधि से धन निकालने के लिए विनियोग विधेयक पेश करती है।

'प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र' पर 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

  • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र' पर 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्घाटन : नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा द्वारा
  • CCI की अध्यक्ष रवनीत कौर ने घोषणा की कि आयोग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उपकरणों के विकास और तैनाती के दौरान प्रतिस्पर्धा-विरोधी परिणामों से बचने के लिए कंपनियों को स्व-समीक्षा (self-audits) करने की सलाह देते हुए एक 'गाइडेंस नोट' जारी किया है

देश में स्वरोजगार में वृध्दि

  • केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में बताया कि, देश में स्वरोजगार 2017-18 के 52% से बढ़कर 58% हो गया है।
  • उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों की औसत दैनिक मजदूरी 2017-18 के 295 रुपये से बढ़कर अब 418 रुपये हो गई है।
  • उन्‍होंने कहा कि नए श्रम संहिता के अनुसार न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की गई है और सभी राज्यों को इससे अधिक मजदूरी का भुगतान करना होगा।

FASTag वार्षिक पास शुल्क में बढोत्‍तरी

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए FASTag वार्षिक पास शुल्क 3,000 से बढ़ाकर 3,075 रुपये किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रभावी तिथि: 1 अप्रैल, 2026
  • पात्रता: वैध FASTag वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन
  • वैधता: 1 वर्ष या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग
  • खरीद/नवीनीकरण: 'राजमार्ग यात्रा' ऐप या NHAI की वेबसाइट
  • उद्देश्य: राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 के अनुसार वार्षिक समायोजन

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की घोषणा

  • निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में एवं पश्चिम बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की।
  • पश्चिम बंगाल के 294 सदस्‍यीय विधानसभा का सत्र 7 मई को, 126 सदस्‍यीय असम विधानसभा का सत्र 20 मई को और 140 सदस्‍यीय केरल विधानसभा का सत्र 23 मई को समाप्‍त होगा।
  • वहीं, 234 सदस्‍यीय तमिलनाडु विधानसभा का सत्र दस मई और 30 सदस्‍यीय पुद्दुचेरी विधानसभा का सत्र 15 जून को समाप्‍त होगा।

विश्‍व का प्रथम 'ऑटोनॉमस मैरीटाइम शिपबिल्डिंग एंड सिस्टम्स सेंटर'

  • आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में जुव्वलादिन्ने मछली पकड़ने के बंदरगाह पर विश्‍व का प्रथम 'ऑटोनॉमस मैरीटाइम शिपबिल्डिंग एंड सिस्टम्स सेंटर' स्थापित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: जुव्वलादिन्ने, आंध्र प्रदेश
  • विकासकर्ता: सागर डिफेंस इंजीनियरिंग, मुंबई
  • फोकस क्षेत्र: मानवरहित सतही पोत (USV), स्वायत्त अंडरवाटर वाहन (AUV), और बुद्धिमान नेविगेशन प्रणाली
  • तकनीक: डिजिटल ट्विन, रोबोटिक निर्माण, 3D प्रिंटिंग, और AI-आधारित प्रणाली
  • उद्देश्य: भारत की स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता को बढ़ावा देना और रक्षा, तटीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए उन्नत समुद्री समाधान प्रदान करना

कला और संस्‍कृति

मतुआ धर्म महा मेला 2026

  • मतुआ धर्म महा मेला 2026 का आयोजन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में अखिल भारतीय मतुआ महासंघ द्वारा किया जा रहा है।
  • यह मेला श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 215वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

हरिचंद ठाकुर:

  • एक महान समाज सुधारक और नामशूद्र (मतुआ) संप्रदाय के संस्थापक थे।
  • जन्म: 1812 में सफ़लडांगा (वर्तमान बांग्लादेश का गोपालगंज जिला) में एक किसान परिवार में हुआ।
  • समुदाय: वे नमसशूद्र समुदाय से थे, जिन्हें उस समय 'चांडाल' कहकर अछूत माना जाता था
  • मतुआ सम्‍प्रदाय :
  • एक सामाजिक-धार्मिक समूह है जो मूल रूप से पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) से है, जिनमें से अनेक व्यक्तियों ने वर्ष 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के बाद धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत में शरण ली।
  • उत्पत्ति का उद्देश्य: अछूत माने जाने वाले 'नमसशूद्र' समुदाय का सामाजिक उत्थान और उन्हें जाति व्यवस्था के उत्पीड़न से मुक्त करना
  • स्वयं-पूर्ण भक्ति: यह संप्रदाय 'स्वयं-साधना' और 'हरि नाम' के संकीर्तन पर आधारित है
  • गार्हस्थ्य धर्म: मतुआ संप्रदाय संन्यास का विरोध करता है। इनका मानना है कि परिवार के साथ रहकर और कर्म करते हुए भी मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है। इनका प्रसिद्ध नारा है— "हाते काम, मुखे नाम" (हाथों में काम और मुख पर भगवान का नाम)
  • प्रमुख व्यक्तित्व
  • श्री श्री हरिचंद ठाकुर: संस्थापक, जिन्हें अनुयायी 'पतित पावन' और भगवान का अवतार मानते हैं।
  • श्री श्री गुरुचंद ठाकुर: हरिचंद ठाकुर के पुत्र, जिन्होंने इस आंदोलन को संगठित किया और शिक्षा को मुख्य हथियार बनाया। उन्होंने बंगाल में पिछड़ों के लिए सैकड़ों स्कूल खुलवाए।
  • बीनापाणि देवी (बड़ो माँ): आजादी के बाद भारत (ठाकुरनगर) में इस संप्रदाय का नेतृत्व किया। उन्हें मतुआ समुदाय की 'कुलमाता' माना जाता है।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

98वां अकादमी पुरस्कार

  • 98वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2026) समारोह का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया।
  • हास्य कलाकार और टेलीविजन कार्यक्रमों के प्रस्तुतकर्ता कॉनन ओ’ब्रायन ने लगातार दूसरे वर्ष ऑस्कर की मेजबानी की।

प्रमुख विजेता :

 

 

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Picture): 'वन बैटल आफ्टर अनदर' (One Battle After Another) ने यह शीर्ष पुरस्कार जीता
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (Best Director): पॉल थॉमस एंडरसन (फिल्म: 'वन बैटल आफ्टर अनदर')
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor): माइकल बी. जॉर्डन (फिल्म: 'सिनर्स')। यह उनका पहला ऑस्कर है
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress): जेसी बकले (फिल्म: 'हैमनेट')
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: शॉन पेन ('वन बैटल आफ्टर अनदर')
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: एमी मैडिगन ('वेपन्स')
  • सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा: पॉल थॉमस एंडरसन ('वन बैटल आफ्टर अनदर')
  • सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग (नया वर्ग): कैसेंड्रा कुलुकंडिस ('वन बैटल आफ्टर अनदर')

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :

  • सबसे अधिक पुरस्कार: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने कुल 6 ऑस्कर जीते
  • सबसे अधिक नामांकन: रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' ने रिकॉर्ड 16 नामांकन प्राप्त किए थे, जिसने इतिहास रचा
  • ऐतिहासिक जीत: 'सिनर्स' के लिए ऑटम डराल्ड अरकापाव सिनेमैटोग्राफी में ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला बनीं

खेल समाचार

'वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026'

  • बैंकॉक में आयोजित 'वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026' में भारतीय युवा मुक्केबाजों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीते।
  • यह टूर्नामेंट युवा ओलंपिक भार वर्गों में आयोजित किया गया था और आगामी 'डकार 2026 युवा ओलंपिक खेलों' के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी मंच था।

भारतीय प्रदर्शन:

  • चंद्रिका पुजारी ने महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • गुंजन (48 किग्रा), जोयश्री देवी (54 किग्रा), और अंबेडकर मेतेई (50 किग्रा) ने रजत पदक (सेमीफाइनल में जीत के बाद फाइनल में) हासिल किए, जबकि राधामणि लोंगजाम (57 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।

बॉक्सिंग के लिए विश्व स्तर पर शासी निकाय :

  • वर्ल्ड बॉक्सिंग (World Boxing): वर्तमान में ओलंपिक मुक्केबाजी के लिए यह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय निकाय है। फरवरी 2025 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने इसे मुक्केबाजी के लिए आधिकारिक शासी निकाय के रूप में अनंतिम मान्यता (Provisional Recognition) प्रदान की है। यह संस्था 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में मुक्केबाजी के आयोजन की देखरेख करेगी।
  • इंटरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA): पूर्व में यह एमेच्योर मुक्केबाजी का मुख्य निकाय था, लेकिन शासन और भ्रष्टाचार के मुद्दों के कारण 2023 में IOC ने इसकी मान्यता स्थायी रूप से रद्द कर दी।

प्रोफेशनल बॉक्सिंग निकाय: पेशेवर मुक्केबाजी के लिए कोई एक वैश्विक निकाय नहीं है। इसके बजाय, चार प्रमुख संगठन विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं:

  • WBC (World Boxing Council)
  • WBA (World Boxing Association)
  • IBF (International Boxing Federation)
  • WBO (World Boxing Organization)

बॉक्सिंग के लिए भारत में शासी निकाय :

  • भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (Boxing Federation of India - BFI): यह भारत में मुक्केबाजी का सर्वोच्च शासी निकाय है। यह भारत सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा मान्यता प्राप्त है। मई 2024 में BFI ने ओलंपिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए 'वर्ल्ड बॉक्सिंग' की सदस्यता ग्रहण की। इसका मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में है।
  • भारतीय मुक्केबाजी परिषद (Indian Boxing Council - IBC): यह भारत में प्रोफेशनल मुक्केबाजी को विनियमित करने वाली प्रमुख संस्था है। यह WBC जैसे अंतरराष्ट्रीय निकायों के साथ रणनीतिक भागीदारी करती है।
  • भारतीय व्यावसायिक मुक्केबाजी संघ (IPBA): यह भी पेशेवर मुक्केबाजी के मैचों और राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन और संचालन करता है।

म‍हत्‍वपूर्ण दिवस

'राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस'

  • टीकों के महत्व को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 16 मार्च को 'राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस' मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शुरुआत: इस दिन को पहली बार 16 मार्च 1995 को मनाया गया था, जब भारत ने आधिकारिक तौर पर पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम (Pulse Polio Immunisation Programme) शुरू किया था और ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) की पहली खुराक दी गई थी।
  • उद्देश्य: टीकों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और घातक बीमारियों के उन्मूलन में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करना।
  • उपलब्धि: इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2014 में भारत को 'पोलियो मुक्त' घोषित किया।

भारत के प्रमुख टीकाकरण कार्यक्रम :

  • विस्तारित टीकाकरण कार्यक्रम (EPI): भारत ने इसे 1978 में शुरू किया था, जिसे बाद में 1985 में सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के रूप में बदल दिया गया।
  • मिशन इंद्रधनुष (Mission Indradhanush): दिसंबर 2014 में शुरू किया गया, इसका उद्देश्य उन बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक पहुँचना है जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है या जो छूट गए हैं।
  • गहन मिशन इंद्रधनुष (IMI): टीकाकरण कवरेज को और तेज़ करने के लिए इसके विभिन्न चरण (जैसे IMI 5.0) समय-समय पर चलाए जाते हैं।
  • इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (eVIN): यह वैक्सीन के स्टॉक और उनके भंडारण के तापमान पर नज़र रखने के लिए एक तकनीकी समाधान है।
  • सतत विकास लक्ष्य (SDG): टीकाकरण अभियान सीधे तौर पर SDG-3 (अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण) को प्राप्त करने में मदद करते हैं, विशेष रूप से 2030 तक परिहार्य बाल मृत्यु को समाप्त करने में।

पर्यावरण समाचार

भारत की सातवीं राष्ट्रीय रिपोर्ट (NR-7)

  • भारत ने जैविक विविधता सम्मेलन को सातवीं राष्ट्रीय रिपोर्ट (NR-7) प्रस्तुत की है।
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार, यह रिर्पोट एक ठोस, संकेतक-आधारित राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रस्तुत करती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह 2022 के कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे (KMGBF) के तहत प्रगति का पहला व्यापक मूल्यांकन है
  • यह रिपोर्ट 23 राष्ट्रीय जैव विविधता लक्ष्यों (एनबीटी) की अपेक्षा 142 राष्ट्रीय संकेतकों पर आधारित है
  • इस मूल्यांकन में 33 केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों, वैधानिक प्राधिकरणों, अनुसंधान संस्थानों और अन्य हितधारकों से प्राप्त समन्वित सुझावों को शामिल किया गया है
  • दर्ज वन क्षेत्र 7,75,377 वर्ग किमी (भौगोलिक क्षेत्र का 23.59 प्रतिशत) है, जिसमें से वन आवरण 5,20,365 वर्ग किमी (15.83 प्रतिशत) है
  • कुल वन एवं वृक्ष आवरण 8,27,356.95 वर्ग किमी (25.17 प्रतिशत) तक पहुंच गया है
  • अंतरराष्ट्रीय महत्व के अधिसूचित रामसर आर्द्रभूमियों की संख्या 2014 में 26 से बढ़कर 2026 तक 98 हो गई है
  • भारत के संरक्षण नेटवर्क में अब 58 बाघ अभ्यारण्य, 33 हाथी अभ्यारण्य, 18 जीवमंडल अभ्यारण्य, 106 राष्ट्रीय उद्यान और 574 वन्यजीव अभ्यारण्य शामिल हैं
  • भारत में 3,682 बाघ हैं (वैश्विक बाघ आबादी का 70 प्रतिशत से अधिक)। पहले हिम तेंदुआ जनसंख्या आकलन के अनुसार, भारत में 4,014 एक सींग वाले गैंडे, 22,446 जंगली हाथी, 891 एशियाई शेर और लगभग 718 हिम तेंदुए हैं
  • डॉल्फिन परियोजना के तहत, नदी डॉल्फिन की आबादी के पहले आकलन की रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर जारी किया गया है, जिसमें देश में 6,327 नदी डॉल्फिन की आबादी बताई गई है
  • भारत ने 22 कृषि जैव विविधता हॉटस्पॉट का दस्तावेजीकरण किया है और विविधता, विशिष्टता और कृषि विरासत के आधार पर 171 देशी फसलों और 230 देशी पशु नस्लों, 769 जंगली पौधों (सीडब्ल्यूआर) के संरक्षण को प्राथमिकता दी है
  • संरक्षित क्षेत्रों को देश के प्रमुख कानूनों (भारतीय वन अधिनियम, 1927; वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972; पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986; जैव विविधता अधिनियम, 2002; वन पंचायत अधिनियम, 1931) के तहत अपेक्षित कानूनी संरक्षण प्राप्त है
  • भारत की NR-7 योजना में नागरिकों के योगदान को भी शामिल किया गया है, जिसमें 'मिशन लाइफ' (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के अंतर्गत गतिविधियों और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसी पहलों के माध्यम से किए गए योगदान शामिल हैं

चर्चित व्‍यक्ति

मधु मल्होत्रा

  • दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 13 मार्च 2026 को 71-72 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।
  • उन्होंने 1980-90 के दशक में 'सत्ते पे सत्ता', 'हीरो' ('लंबी जुदाई' गाना), और 'कर्ज' जैसी 100 से अधिक फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

सूर्या मिधा

  • भारतीय मूल के 22 वर्षीय सूर्या मिधा ने विश्‍व के सबसे युवा 'सेल्फ-मेड' अरबपति बनकर मार्क ज़करबर्ग का 18 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रिकॉर्ड: सूर्या मिधा ने 22 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि मार्क ज़करबर्ग 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे।
  • कुल संपत्ति: Forbes के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग $2.2 बिलियन (करीब ₹18,400 करोड़) आंकी गई है।
  • कंपनी: वह एआई-आधारित रिक्रूटमेंट स्टार्टअप 'Mercor' के को-फाउंडर हैं।
  • वैल्यूएशन: उनकी कंपनी Mercor की वैल्यूएशन $10 बिलियन (लगभग ₹83,000 करोड़) तक पहुँच गई है।
  • सह-संस्थापक: सूर्या के साथ उनके दोस्त ब्रेंडन फूडी (CEO) और आदर्श हीरेमठ (CTO) भी 22 साल की उम्र में अरबपति बने हैं, लेकिन सूर्या उनमें सबसे छोटे हैं।

मनजीत सिंह

  • निर्वाचन आयोग ने 1988 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी मनजीत सिंह को असम विधानसभा के आम चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
  • यह नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत आयोग को मिली शक्तियों के प्रयोग में की गई है।

Latest Courses