राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026

Sat 14 Mar, 2026

संदर्भ :

  • नीति आयोग ने राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (Fiscal Health Index - FHI) 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण जारी किया।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • जारीकर्ता : नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्रीमती निधि छिब्बर
  • आकलन : पहले फिसकल हेल्थ इंडेक्स में 18 प्रमुख राज्यों के राजकोषीय प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया था, वहीं इस संस्करण में 10 पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों को भी शामिल किया गया है

राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक :

  • नीति आयोग द्वारा राज्यों के वित्तीय प्रबंधन और राजकोषीय अनुशासन का मूल्यांकन करने के लिए विकसित किया गया एक डेटा-आधारित ढांचा है।
  • पारदर्शिता और जवाबदेही: राज्यों के खर्च और राजस्व जुटाने के तरीकों में पारदर्शिता और राजकोषीय विवेक को बढ़ावा देना।
  • नीति निर्धारण: राज्यों की वित्तीय ताकत और कमजोरियों की पहचान कर नीति निर्माताओं को बेहतर निर्णय लेने में सहायता करना।

मूल्यांकन के 5 मुख्य स्तंभ (Pillars) :

  • व्यय की गुणवत्ता (Quality of Expenditure): राज्य अपने बजट का कितना हिस्सा उत्पादक संपत्तियों के निर्माण में लगा रहे हैं।
  • राजस्व जुटाना (Revenue Mobilization): स्वयं के कर और गैर-कर राजस्व में वृद्धि।
  • राजकोषीय विवेक (Fiscal Prudence): राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखने की क्षमता।
  • ऋण सूचकांक (Debt Index): राज्य पर बकाया ऋण का स्तर।
  • ऋण स्थिरता (Debt Sustainability): भविष्य में ऋण चुकाने की क्षमता।

राज्यों का वर्गीकरण :

  • सूचकांक के स्कोर के आधार पर राज्यों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है
  • अचीवर (Achiever): उच्चतम प्रदर्शन वाले राज्य
  • फ्रंट रनर (Front Runner): स्थिर प्रदर्शन वाले राज्य
  • परफॉर्मर (Performer): मध्यम प्रदर्शन वाले राज्य
  • एस्पिरेशनल (Aspirational): सबसे कम स्कोर वाले राज्य, जो उच्च राजकोषीय तनाव का सामना कर रहे हैं

FHI 2026 की प्रमुख विशेषताएँ :

  • शीर्ष ‘अचीवर्स’ राज्य: ओडिशा, गोवा, झारखंड
  • फ्रंट रनर्स: गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक
  • परफॉर्मर्स: मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, तमिलनाडु, राजस्थान
  • एस्पिरेशनल (सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य): पश्चिम बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश, पंजाब

उत्तर-पूर्वी तथा हिमालयी राज्य :

  • अचीवर्स: अरुणाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड
  • परफॉर्मर्स: असम, मेघालय, मिज़ोरम, सिक्किम तथा त्रिपुरा
  • एस्पिरेशनल: हिमाचल प्रदेश, मणिपुर तथा नागालैंड

नीति आयोग :

  • भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत 'थिंक टैंक' है, जो दिशात्मक और नीतिगत इनपुट प्रदान करता है
  • NITI Aayog - National Institution for Transforming India
  • स्थापना: 1 जनवरी 2015 (योजना आयोग के स्थान पर)
  • प्रकृति: यह एक गैर-संवैधानिक और गैर-सांविधिक निकाय है, जिसकी स्थापना केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक कार्यकारी प्रस्ताव के माध्यम से की गई है
  • अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री (पदेन)

Latest Courses