07 March, 2026
GK Update
Sat 14 Mar, 2026
राष्ट्रीय समाचार
कोलकाता और सिलचर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2026 में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में ₹18,680 करोड़ से अधिक की और सिलचर (असम) में ₹23,550 करोड़ से अधिक की प्रमुख बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी और बंदरगाह परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
सम्बन्धित तथ्य :
सिलचर (असम) - ₹23,550 करोड़+ परियोजनाओं के मुख्य बिंदु:
|
CEC को हटाने के लिए विपक्ष के सांसदों ने संसद में नोटिस दिया

- भारतीय संसद के इतिहास में पहली बार विपक्षी INDIA गठबंधन के 193 सांसदों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों में औपचारिक नोटिस दिया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
मुख्य आरोप :
संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया :
|
राज्य समाचार
गुजरात के प्रथम साउंडिंग रॉकेट का प्रक्षेपण

- गुजरात ने धोलेरा से राज्य के पहले निजी तौर पर विकसित साउंडिंग रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
- अहमदाबाद स्थित स्टार्टअप (Omspace) द्वारा निर्मित, यह सिंगल-स्टेज रॉकेट 3 किमी की ऊंचाई तक गया और मौसम डेटा एकत्र करने के लिए एक मिनी-उपग्रह ले गया।
मुख्य विवरण:
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
SEBI ने इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी।

- SEBI ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी।
- म्यूचुअल फंडों को आम तौर पर स्कीम की शुद्ध परिसंपत्तियों के 20 प्रतिशत तक अधिकतम छह महीने की अवधि के लिए उधार लेने की अनुमति होती है, ताकि रिडेम्पशन भुगतान, आय वितरण या कुछ लेन-देनों के निपटान जैसी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
- यह 20 प्रतिशत उधार सीमा इंट्रा-डे उधार पर लागू नहीं होगी, बशर्ते वे सेबी द्वारा निर्धारित विशिष्ट शर्तों का अनुपालन करें।
- SEBI ने इंट्रा-डे उधार की राशि भी निर्धारित की है।
- यह केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से उसी दिन देय गारंटीकृत प्राप्तियों से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- नई व्यवस्था पहली अप्रैल से प्रभावी होगी।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) :
|
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : मार्च 2026

- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6 मार्च को समाप्त सप्ताह में 11.68 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 716.81 अरब डॉलर रह गया।
खेल समाचार
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026

- नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 208 पदक (75 स्वर्ण, 69 रजत और 64 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
- रूस ने दूसरा, जबकि बोस्निया और हर्ज़ेगोविना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- प्रतियोगिता में आठ देशों, भारत, रूस, नेपाल, भूटान, हांगकांग चीन, सर्बिया, बोस्निया और मिस्र के लगभग 257 एथलीटों ने हिस्सा लिया।
- यह आयोजन 2026 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक के लिए अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण (classification) का एक महत्वपूर्ण अवसर था।
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री :
विश्व स्तर पर शासी निकाय :
भारत में शासी निकाय :
|
कला और संस्कृति
'ट्राइब्स आर्ट फेस्ट 2026'

- केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के ट्रावणकोर हाउस में 'ट्राइब्स आर्ट फेस्ट 2026' (TAF 2026) का आयोजन किया गया।
चर्चित व्यक्ति
कुशल दास

- अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व महासचिव कुशल दास का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उन्होंने नवंबर 2010 में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव का पदभार संभाला और 2022 तक पद पर बने रहे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रमुख उपलब्धियाँ:
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) :
|









