07 March, 2026
GK Update
Thu 12 Mar, 2026
राष्ट्रीय समाचार
FSSAI ने दुग्ध उत्पादकों और विक्रेताओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य किया

- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दुग्ध उत्पादकों और विक्रेताओं (डेयरी सहकारी समितियों को छोड़कर) के लिए अपना व्यवसाय शुरू करने या जारी रखने से पहले पंजीकरण या लाइसेंस लेना अनिवार्य किया।
- यह कदम मिलावट रोकने और खाद्य सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) :
|
लोकसभा में अनुदान की पूरक मांगों पर चर्चा

- लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान की पूरक मांगों (दूसरा बैच) पर चर्चा शुरू हुई, जिसमें ₹2.81 लाख करोड़ से अधिक के सकल अतिरिक्त व्यय को मंजूरी मांगी गई है।
- यह अतिरिक्त खर्च मुख्य रूप से उर्वरक और खाद्य सब्सिडी के लिए है, जो पश्चिमी एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच आवश्यक है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
AB-PMJAY के तहत हिमाचल प्रदेश में मुफ्त इलाज

- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, प्रताप राव जाधव ने राज्यसभा सांसद, इंदु बाला गोस्वामी के एक प्रश्न के उत्तर में संसद में बताया कि, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुल 86 हज़ार 93 मरीजों का इलाज किया गया।
- वर्ष 2024-25 के दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में सर्वाधिक और लाहौल स्पीति ज़िले में सबसे कम मरीजों का इलाज किया गया।
- इस योजना के अंतर्गत इस वर्ष 28 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में 45,768 आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
इच्छामृत्यु की अनुमति

- सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 32 वर्षीय हरीश राणा के मामले में 'पैसिव यूथेनेशिया' (निष्क्रिय इच्छामृत्यु) की अनुमति दी।
सम्बन्धित तथ्य :
महत्वपूर्ण शब्दावली :
|
'कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाओं की भूमिका' पर वैश्विक सम्मेलन

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में 'कृषि-खाद्य प्रणाली में महिलाओं की भूमिका' पर तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन (GCWAS-2026) का उद्घाटन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अनुसंधान और विकास पर सकल व्यय

- शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने राज्यसभा में बताया कि पिछले कुछ वर्षों में देश में अनुसंधान और विकास पर सकल व्यय लगातार बढ़ रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
लोकसभा अध्यक्ष को हटाने का विपक्ष का प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज

- लोकसभा में अनुच्छेद 94(c) के तहत अध्यक्ष को हटाने का विपक्ष का प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत टेक्स 2026 का शुभारंभ

- वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में भारत टेक्स 2026 (Bharat Tex 2026) का शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य समाचार
दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ

- तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल

- राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की।
- मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने लोक भवन में उन्हें शपथ दिलाई।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति

- विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कल चिली के वाल्पारेसो में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- जोस एंटोनियो कास्ट ने चिली के 38वें राष्ट्रपति रूप में शपथ ग्रहण किया।
चिली :
|
|
तंजानिया को मानवीय सहायता के रूप में जीवन रक्षक दवा

- भारत ने मानवीय सहायता के रूप में तंजानिया की राजधानी दार-अस-सलाम स्थित श्री हिंदू मंडल अस्पताल को जीवन रक्षक दवाओं की एक खेप भेजी।
- इसे आई.एन.एस त्रिकंद जहाज पर ले जाया जा रहा है।
- इस अस्पताल की स्थापना वर्ष 1919 में भारतीय मूल के समुदाय द्वारा की गई थी।
अमरीका ने पेशावर में अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया

- अमरीका ने पाकिस्तान के पेशावर में अपना वाणिज्य दूतावास स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है।
- यह दूतावास अफगानिस्तान सीमा के करीब अमरीका का सबसे नजदीकी राजनयकि केंद्र था।
- साथ ही, 2001 में अफगानिस्तान पर हमले से पहले तथा उस हमले के दौरान और बाद में एक प्रमुख परिचालन और लॉजिस्टिक केंद्र रहा।
IEA आपातकालीन तेल भंडार जारी करेगा

- अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के 32 सदस्य देशों ने पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के प्रभावी रूप से बंद होने के कारण अपने इतिहास की सबसे बड़ी आपातकालीन तेल निकासी (emergency oil release) को मंजूरी दी।
मुख्य विवरण:
|
शेष वंशानुगत सांसदों को हटाने का विधेयक

- ब्रिटेन की संसद ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स (वंशानुगत पीयर्स) विधेयक को मंजूरी दी।
सम्बन्धित तथ्य :
वंशानुगत पीयर्स :
|
रक्षा समाचार
NCC के ADG और DDG का दो दिवसीय सम्मेलन

- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के अतिरिक्त महानिदेशकों (ADG) और उप महानिदेशकों (DDG) का दो दिवसीय सम्मेलन 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में शुरू हुआ।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण

- नीति आयोग ने नई दिल्ली में राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026 (Fiscal Health Index 2026) का दूसरा वार्षिक संस्करण जारी किया।
- फिसकल हेल्थ इंडेक्स भारतीय राज्यों के राजकोषीय प्रदर्शन का व्यापक और तुलनात्मक मूल्यांकन प्रदान करता है।
- पहले फिसकल हेल्थ इंडेक्स में 18 प्रमुख राज्यों के राजकोषीय प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया था, वहीं इस संस्करण में 10 पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों को भी शामिल किया गया है।
महत्वपूर्ण दिवस
'विश्व गुर्दा दिवस'

- गुर्दे (Kidney) की बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को 'विश्व गुर्दा दिवस' मनाया जाता है।
- वर्ष 2026 में इस दिवस का आयोजन 12 मार्च काे किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
मुख्य कार्य (Functions) :
|
दांडी सत्याग्रह की शुरुआत

- दांडी सत्याग्रह (या नमक सत्याग्रह) की शुरुआत महात्मा गांधी ने आज के दिन 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम (अहमदाबाद) से की थी।
- इस वर्ष दांडी सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ मनाई गई।
ऐतिहासिक घटनाक्रम :
|









