रायसीना संवाद 2026
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




रायसीना संवाद 2026

Sat 07 Mar, 2026

संदर्भ :

  • रायसीना संवाद के 11वें संस्‍करण का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जिसमें फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब मुख्य अतिथि थे।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • संस्करण : 11वाँ
  • विषय : संस्कार- कथन, सामंजस्य, उन्नति
  • मुख्य अतिथि: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब
  • उद्घाटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • उद्देश्य: भू-राजनीति (Geopolitics) और भू-अर्थशास्त्र (Geo-economics) पर चर्चा
  • आयोजक: ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) द्वारा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से
  • चर्चा सत्रों में, दुनिया भर की हस्तियों ने छह विषयों पर अपने विचार रखे
  • इनमें- विवादित सीमाएँ: शक्ति, ध्रुवीकरण और परिधि, साझा संसाधनों का पुनर्निर्माण: नए समूह, नए संरक्षक, नए रास्ते तथा शुल्‍क के दौर में व्यापार: पुनर्प्राप्ति, सुगमता और पुनर्निर्माण शामिल थे।
  • भागीदारी: इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 110 देशों के लगभग 2,700 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें नीति निर्माता, सैन्य नेता और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल थे।

रायसीना संवाद :

  • भारत का प्रमुख भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक सम्मेलन है
  • शुरूआत : 2016 से
  • आयोजन स्‍थान : प्रतिवर्ष नई दिल्‍ली में
  • नाम का आधार: इसका नाम 'रायसीना हिल्स' के नाम पर रखा गया है, जहाँ भारत सरकार का मुख्यालय (जैसे राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय) स्थित है।
  • आयोजक: विदेश मंत्रालय (MEA) और Observer Research Foundation (ORF)
  • महत्त्व: यह भारत को एक 'अग्रणी शक्ति' (Leading Power) के रूप में स्थापित करने, अपनी विदेश नीति को उजागर करने और वैश्विक विमर्श को प्रभावित करने में मदद करता है।
  • सिद्धांत: यह सिंगापुर के शंगरी-ला संवाद की तर्ज पर आयोजित होता है।

Latest Courses