07 March, 2026
GK Update
Sun 08 Mar, 2026
राष्ट्रीय समाचार
NIA को परिचालन का लाइसेंस

- नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NIA) को परिचालन (एयरोड्रम) लाइसेंस प्रदान कर दिया है, जो वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी है।
- Zurich Airport International AG द्वारा विकसित, यह हवाई अड्डा अब 24 घंटे उड़ान संचालन के लिए सुरक्षित है और अगले 45 दिनों में यहां से सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
समाचार चैनलों की TRP चार सप्ताह के लिए निलंबित

- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को समाचार चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (TRP) की रिपोर्टिंग को चार सप्ताह के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया।
- मंत्रालय ने पाया कि कई समाचार चैनल इजराइल-ईरान संघर्ष के कवरेज के दौरान अत्यधिक सनसनीखेज और काल्पनिक (speculative) सामग्री दिखा रहे थे।
- यह निर्देश भारत में टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए जारी नीतिगत दिशानिर्देशों (2014) के क्लॉज 24.2 के तहत जारी किया गया है, जो मंत्रालय को रेटिंग एजेंसियों को निर्देश देने का अधिकार देता है
सम्बन्धित तथ्य :
|
टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (TRP) :
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) :
|
ओडिशा में परियोजनाओं का उद्घाटन

- केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में 3,770 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 199 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रमुख उद्घाटन:
नए शिलान्यास और लॉन्च:
|
प्रथम नदी-आधारित प्रकाशस्तंभ का निर्माण

- केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (MoPSW) सर्बानंद सोनोवाल ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग-2) के किनारे भारत के पहले चार नदी-आधारित प्रकाशस्तंभों (नदी दीपस्तंभों) की आधारशिला रखी।
सम्बन्धित तथ्य :
तकनीकी विशेषताएं :
राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (NW-2)
|
इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध : कर्नाटक

- कर्नाटक सरकार ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
9वां अंतर्राष्ट्रीय संथाल आदिवासी सम्मेलन

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान सिलीगुड़ी में 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल आदिवासी सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर निराशा व्यक्त की।
- कार्यक्रम के बाद लोगों से बातचीत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि जब राष्ट्रपति किसी राज्य के दौरे पर होते है तो प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना चाहिए।
सम्बन्धित तथ्य :
विशेष आकर्षण: संथाल लिपि 'ओल चिकी' (Ol Chiki) के महत्व और अन्य भाषाओं को सीखने की आवश्यकता पर चर्चा की गई संथाल :
संस्कृति और समाज:
धर्म और पर्व:
इतिहास:
कार्यकौशल:
|
उत्तराखंड के हरिद्वार में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के हरिद्वार में ₹1,129.91 करोड़ की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
- यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के '4 साल बेमिसाल' (जन-जन की सरकार) के उपलक्ष्य में हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित किया गया था।
'herSTART 5.0' का शुभारंभ

- जरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में महिला उद्यमियों के लिए 'herSTART 5.0' (5वें बैच) का आधिकारिक शुभारंभ किया।
- यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विमेन-लेड डेवलपमेंट' (महिलाओं के नेतृत्व में विकास) के दृष्टिकोण को साकार करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : फरवरी 2026

- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में $4.88 अरब बढ़कर $728.49 अरब हो गया।
विदेशी मुद्रा भंडार के प्रमुख घटक:
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
IBM का इंफ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन सेंटर

- वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी IBM ने बेंगलुरु में अपना पहला इंफ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन सेंटर लॉन्च किया।
- इसे संगम इंफ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन सेंटर (Sangam Infrastructure Innovation Center) नाम दिया गया है, जो बेंगलुरु स्थित IBM के नए इंडिया सिस्टम्स डेवलपमेंट लैब (ISDL) कैंपस में स्थित है।
सम्बन्धित तथ्य :
इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्पोरेशन (IBM) :
मुख्य सेवाएँ और उत्पाद:
|









