GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 02 Mar, 2026

रार्ष्‍टीय समाचार

राष्ट्रपति द्वारा चार प्रमुख महिला-केंद्रित योजनाओं का शुभारंभ

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित "सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली" कार्यक्रम के दौरान दिल्ली सरकार की चार प्रमुख महिला-केंद्रित योजनाओं का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (Saheli Pink Smart Card): यह National Common Mobility Card (NCMC) ढांचे के तहत एक पिंक कार्ड है, जो पात्र महिलाओं और ट्रांसजेंडर निवासियों को DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करता है। यह कार्ड मेट्रो और RRTS में भी भुगतान आधारित यात्रा के लिए उपयोग किया जा सकेगा।
  • दिल्ली लखपति बिटिया योजना (Delhi Lakhpati Bitiya Yojana): यह 2008 की पुरानी 'लाड़ली योजना' का पुनर्गठित और अपग्रेड किया गया रूप है। इसका लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों (वार्षिक आय ₹1.20 लाख तक) की बेटियों को स्नातक या डिप्लोमा पूरा करने तक किश्तों में कुल ₹56,000 की सहायता देना है, जो ब्याज के साथ 21 वर्ष की आयु तक ₹1 लाख से अधिक हो जाएगी।
  • मुफ्त LPG सिलेंडर योजना (Free LPG Cylinder Scheme): इस योजना के तहत दिल्ली के राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रतिवर्ष होली और दीपावली के अवसर पर दो मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके लिए लगभग ₹129 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है और लाभ सीधे Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजा जाएगा।
  • मेरी पूंजी, मेरा अधिकार (Meri Punji Mera Adhikaar): इस पहल के तहत लाड़ली योजना के लंबित बकाये का निपटान किया गया है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने 40,642 पात्र बालिकाओं के बैंक खातों में ₹100 करोड़ से अधिक की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की।
  • यह कार्यक्रम दिल्ली में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना भी उपस्थित थे।

'ऑपरेशन क्रैकडाउन' की शुरुआत

  • तेलंगाना पुलिस ने साइबर अपराध पारिस्थितिकी तंत्र को जड़ से खत्म करने के उद्देश्‍य से 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' की शुरुआत की।

तेलंगाना :

  • राजधानी: हैदराबाद
  • गठन (राज्य स्थापना): 2 जून 2014
  • भारत का कौन-सा राज्य: 29वाँ राज्य (आंध्र प्रदेश से अलग होकर बना)
  • राजभाषा: तेलुगु (उर्दू भी मान्यता प्राप्त)
  • प्रमुख त्योहार: बाथुकम्मा (फूलों का त्योहार), बोनालू, उगादि, संक्रांति और रमजान यहाँ के मुख्य उत्सव हैं।
  • राजकीय पशु: चित्तीदार हिरण
  • राजकीय पक्षी: इंडियन रोलर
  • राजकीय गान:'जया जया हे तेलंगाना जननी जयकेतनम'

अंतरराष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच वार्ता

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने की प्रतिनिधिमंडल स्तर वार्ता की।
  • यह मार्क कार्नी की प्रधानमंत्री के रूप में पहली आधिकारिक भारत यात्रा है, जिन्होंने मार्च 2025 में जस्टिन ट्रूडो के स्थान पर कार्यभार संभाला था।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

वार्ता के मुख्य बिंदु और परिणाम:

  • व्यापार लक्ष्य: दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय वस्तु एवं सेवा व्यापार को दोगुना कर 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • आर्थिक समझौते (CEPA): व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के लिए वार्ताओं को औपचारिक रूप से फिर से शुरू करने और इस वर्ष के अंत तक इसे अंतिम रूप देने पर सहमति बनी।
  • रक्षा और सुरक्षा: दोनों देशों ने एक नए भारत-कनाडा रक्षा संवाद (Defence Dialogue) की स्थापना करने और समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
  • ऊर्जा सहयोग: कनाडाई कंपनी कैमेको (Cameco) ने भारत को यूरेनियम की लंबी अवधि की आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग और स्वच्छ ऊर्जा पर भी चर्चा हुई।

कनाडा :

  • राजधानी: ओटावा
  • सबसे बड़ा शहर: टोरंटो
  • मुद्रा: कनाडाई डॉलर (CAD)
  • विशाल तटरेखा: कनाडा का समुद्र तट विश्‍व में सबसे लंबा है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 202,080 किलोमीटर है
  • झीलों का देश: यहाँ विश्‍व की किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक झीलें हैं। दुनिया का लगभग 18% ताज़ा पानी कनाडा की झीलों में है।
  • सीमा: कनाडा और अमेरिका के बीच की सीमा (8,891 किमी) विश्‍व की सबसे लंबी द्विपक्षीय जमीनी सीमा है।
  • राष्ट्रीय प्रतीक: मेपल पत्ता
  • राष्ट्रीय पशु: बीवर
  • स्वतंत्रता दिवस: 1 जुलाई

UNHRC का 61वां सत्र

  • जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 61वें सत्र मेंसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने भारत में जीवंत नागरिक समाज (vibrant civil society) की प्रशंसा की।
  • उन्होंने कहा कि यह भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
  • तुर्क ने पाकिस्तान और चीन में मानवाधिकारों की चिंताजनक स्थिति की कड़ी आलोचना की।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) :

  • स्थापना: 2006, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा
  • इसने पूर्ववर्ती 'संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग' का स्थान लिया
  • मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • सदस्यता: इसमें 47 सदस्य देश होते हैं, जिन्हें UNGA के सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से चुना जाता है।
  • कार्यकाल: सदस्य देशों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है और कोई भी देश लगातार दो कार्यकाल से अधिक सदस्य नहीं रह सकता।

सीटों का वितरण भौगोलिक आधार पर किया जाता हैं:

  • अफ्रीकी देश: 13 सीटें
  • एशिया-प्रशांत देश: 13 सीटें
  • लैटिन अमेरिकी और कैरिबियन देश: 8 सीटें
  • पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देश: 7 सीटें
  • पूर्वी यूरोपीय देश: 6 सीटें
  • भारत को 2026-2028 की अवधि के लिए सातवीं बार UNHRC के सदस्य के रूप में निर्विवाद रूप से चुना गया है
  • पिछला कार्यकाल: भारत इससे पहले 2019-2021 और 2022-2024 के कार्यकाल के लिए सदस्य रह चुका है

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

फरवरी 2026 में भारत का सकल GST संग्रह

  • फरवरी 2026 में भारत का सकल GST संग्रह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.1% बढ़कर ₹1.83 लाख करोड़ से अधिक हो गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • फरवरी 2025 में कुल GST संग्रह ₹1.69 हजार करोड़ रुपये से अधिक था।
  • इस वर्ष फरवरी में केंद्रीय GST संग्रह ₹37,473 करोड़ रुपये और राज्य GST संग्रह ₹45,900 करोड़ रुपये रहा।
  • एकीकृत IGST संग्रह ₹1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य

  • भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रण) की बिक्री अनिवार्य करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अनिवार्य तिथि: 1 अप्रैल 2026 से पूरे भारत में।
  • ईंधन की विशेषता: E20 पेट्रोल (80% पेट्रोल + 20% एथेनॉल) जिसमें न्यूनतम 95 RON होजिससे इंजन सुरक्षित रहे।
  • उद्देश्य: प्रदूषण कम करना और 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य।
  • वाहनों पर प्रभाव: 2023 से 2025 के बाद बने अधिकांश वाहन E20 के लिए तैयार हैंलेकिन पुराने वाहनों में 3-7% तक माइलेज कम हो सकता है।
  • फायदे: इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और चीनी/अनाज के उत्पादन में लगे किसानों को फायदा होगा।

महत्‍वपूर्ण दिवस

‘जनऔषधि सप्ताह 2026’

  • किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ‘जनऔषधि सप्ताह 2026’ का शुभारंभ किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के तहत किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इनके उपयोग को प्रोत्साहित करना
  • कब से कम तक : 1 मार्च से 7 मार्च 2026 तक
  • संस्‍करण : 8वां
  • थीम 2026: “जन औषधि सस्ती भी, भरोसेमंद भी - सेहत की बात, बचत के साथ”
  • प्रमुख गतिविधियाँ: इस दौरान 250 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर, ऑन-साइट डायग्नोस्टिक सेवाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं
  • लक्ष्य: भारत सरकार ने मार्च 2027 तक देशभर में जनऔषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 25,000 करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में 18,000 से अधिक केंद्र कार्यरत हैं।
  • कार्यान्वयन संस्था: यह पहल रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के तहत भारतीय फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो (PMBI) द्वारा संचालित की जा रही है।

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) :

  • योजना के उद्देश्य: आम नागरिकों को किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराना
  • योजना का प्रकार: यह एक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है
  • कार्यान्वयन एजेंसी: फार्मास्युटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) इस योजना के लिए कार्यान्वयन एजेंसी
  • वर्ष 2015 में, 'जन औषधि योजना' को 'प्रधान मंत्री जन औषधि योजना' (PMJAY) के रूप में बदल दिया गया था। इसे 2016 में फिर से PMBJP का नाम दे दिया गया था।

भारतीय सेना की वज्र कोर का 76वां स्थापना दिवस

  • भारतीय सेना की वज्र कोर ने 1 मार्च 2026 को अपना 76वां स्थापना दिवस मनाया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थापना: 1 मार्च 1950
  • विशेषता: यह स्वतंत्रता के बाद गठित होने वाली भारतीय सेना की पहली कोर है।
  • उपनाम: इसे 'पंजाब के रक्षक' (Defenders of Punjab) के रूप में जाना जाता है।
  • ऐतिहासिक गौरव: इस कोर ने 1965 और 1971 के युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डोगराई, बरकी और खेमकरण (पैटन टैंकों का कब्रिस्तान) की जीत इसके गौरवशाली इतिहास का हिस्सा हैं।
  • सम्मान: वज्र कोर को अब तक 25 बैटल ऑनर्स, 4 ऑनर टाइटल्स और 38 थिएटर ऑनर्स से नवाजा जा चुका है।
  • वज्र प्रहार 2026: भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 16वां संस्करण 23 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक बकलोह, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।

सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि

  • उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 2 मार्च को मनाया जाता है।
  • 2 मार्च 1949 को हार्ट अटैक से 70 वर्ष की उम्र में लखनऊ में उनका निधन हुआ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रथम महिला राज्यपाल: वह स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से अपनी मृत्यु (1949) तक संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता: वह 1925 के कानपुर अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
  • उपाधि: उनकी काव्य प्रतिभा के कारण महात्मा गांधी ने उन्हें 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' या 'भारत कोकिला' की उपाधि दी थी
  • प्रमुख साहित्यिक कृतियाँ: द गोल्डन थ्रेशोल्ड (1905), द बर्ड ऑफ टाइम (1912), द ब्रोकन विंग (1912)
  • राष्ट्रीय महिला दिवस: उनके जन्मदिवस (13 फरवरी) को भारत में प्रतिवर्ष 'राष्ट्रीय महिला दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस

  • प्रतिवर्ष 1 मार्च को मनाए जाने वाले ‘विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस’ को इस वर्ष "लचीले और टिकाऊ भविष्य के लिए पर्यावरणीय जोखिमों का प्रबंधन" विषय के साथ मनाया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: नागरिक सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपदा प्रबंधन में शामिल कर्मियों के प्रयासों का सम्मान करना।
  • स्थापना: इसकी शुरुआत 1990 में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा
  • ICDO का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • भारत में राष्ट्रीय स्तर पर 6 दिसंबर को नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड स्थापना दिवस मनाया जाता है।

कला और संस्‍कृति

यादव काल के मंदिर शैली के पत्थर के स्तंभ के अवशेष

  • नागपुर के पास वर्धा जिले के हिंगनघाट में वेना नदी के किनारे 12वीं शताब्दी (यादव काल) के मंदिर स्थापत्य के पत्थर के स्तंभ अवशेष मिले हैं।
  • ये अवशेष काले बेसाल्ट पत्थर पर की गई कलात्मक नक्काशी और 'हेमाडपंती' शैली को दर्शाते हैंजो क्षेत्र के समृद्ध मध्ययुगीन इतिहास और कला को उजागर करते हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: वर्धा जिले के हिंगनघाट कस्बे के पास वेणा नदी के तट पर
  • शोधकर्ता: पंचशील ठुल और प्रवीण काडू
  • संरचना: एक नक्काशीदार स्तंभ और संभवतः मंदिर के गर्भगृह के सामने वाले सभा-मंडप का आधार शामिल है।
  • पत्थर: ये स्तंभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध काले बेसाल्ट (Black Basalt) पत्थर से निर्मित हैं।
  • स्थापत्य शैली: यह खोज यादव वंश के प्रसिद्ध हेमाडपंथी स्थापत्य की पुष्टि करते
  • इस शैली में पत्थरों को बिना किसी चूने या गारे के, इंटरलॉकिंग तकनीक से जोड़ा जाता था
  • नक्काशी: स्तंभों पर कमल के फूल की सूक्ष्म नक्काशी यादव कालीन कारीगरी की उत्कृष्ट मिसाल है।
  • कठोरता: बेसाल्ट जैसे कठोर पत्थर पर इतनी बारीकी से काम करना उस समय के उन्नत कौशल को दर्शाता है।
  • सांस्कृतिक समृद्धि: यह खोज मौर्य और वाकाटक काल के बाद मध्यकाल में भी विदर्भ क्षेत्र की अटूट धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का नया साक्ष्य प्रदान करती है।

यादव राजवंश :

  • मूल: इन्हें 'सेउना' के नाम से भी जाना जाता है। वे स्वयं को भगवान कृष्ण का वंशज और यदुवंशी मानते थे।
  • शासन काल: 12वीं से 14वीं शताब्दी, इनका शासन तुंगभद्रा से नर्मदा नदी तक फैला था
  • राजधानी: देवगिरी (वर्तमान दौलताबाद, महाराष्ट्र)
  • स्वतंत्रता: प्रारंभ में ये पश्चिमी चालुक्यों के सामंत थे, लेकिन 1187 ई. के आसपास भिल्लम पंचम (Bhillama V) ने स्वतंत्रता की घोषणा की और संप्रभु राज्य की स्थापना की।

प्रमुख शासक :

  • सिंहण द्वितीय (Simhana II): इस वंश का सबसे शक्तिशाली राजा था। इसके शासनकाल में साम्राज्य नर्मदा नदी से लेकर तुंगभद्रा नदी तक फैला था।
  • रामचंद्र देव (Ramachandra): इनके शासनकाल के दौरान ही 1294 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने देवगिरि पर पहला आक्रमण किया था।
  • मराठी भाषा का उदय: यादवों ने मराठी को अपनी राजभाषा बनाया। इसी काल में महान संत ज्ञानेश्वर ने 'ज्ञानेश्वरी' की रचना की।
  • संगीत और विज्ञान: सुप्रसिद्ध संगीत ग्रंथ 'संगीत रत्नाकर' के लेखक शार्ङ्गदेव और महान गणितज्ञ भास्कराचार्य को इसी राजवंश का संरक्षण प्राप्त था।
  • हेमाद्रि (Hemadri): राजा महादेव और रामचंद्र के मंत्री थे, जिन्होंने 'चतुर्वर्ग चिंतामणि' जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की और 'हेमाडपंती' शैली को बढ़ावा दिया

पर्यावरण समाचार

स्म्यू बत्तख

  • असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 7वीं जलपक्षी गणना के दौरान पहली बार दुर्लभ स्म्यू (Smew) बत्तख देखी गई है।
  • स्म्यू (Mergellus albellus) यूरेशियाई टैगा क्षेत्र का एक प्रवासी पक्षी है, जिसे पहली बार काजीरंगा के परिदृश्य में देखा गया है।

7वीं जलपक्षी गणना :

  • गणना के आंकड़े: गणना में 107 प्रजातियों के 1,05,540 जलपक्षी दर्ज किए गए, जो वर्ष 2025 की तुलना में 6,522 जलपक्षी और 17 प्रजातियाँ कम हैं।
  • महत्त्वपूर्ण आर्द्रभूमि ‘हॉटस्पॉट’: रोमारी बील में सर्वाधिक संख्या (15,661 पक्षी) और सर्वाधिक विविधता (77 प्रजातियाँ) दर्ज की गई, जिससे बाढ़भूमि की सहनशीलता पुनः प्रमाणित हुई।
  • संकटग्रस्त प्रजातियों की उपस्थिति: इस गणना में 18 प्रजातियाँ दर्ज की गईं, जिन्हें इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) द्वारा अत्यंत संकटग्रस्त, संकटग्रस्त, असुरक्षित या निकट संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

स्म्यू (Smew - Mergellus albellus) बत्तख :

  • विशेषता: नर स्म्यू का शरीर काला एवं सफेद होता है, जबकि मादा का शरीर धब्बेदार भूरा होता है।
  • आवास: यह सर्दियों में सुरक्षित, मछली-समृद्ध मीठे जल की झीलों और आर्द्रभूमियों को पसंद करता है।
  • भारत में संरक्षण: इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत संरक्षण प्राप्त है, जो प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों की रक्षा करता है।
  • यह दुर्लभ बत्तख काजीरंगा के लाओखोवा बफर क्षेत्र के रौमारी-डोंडुवा बील (Rowmari-Donduwa beels) में देखी गई

पौधे लगाने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • वाराणसी के सुजाबाद डोमरी में निवासियों द्वारा एक घंटे में 2,51,446 पौधे लगाकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • तकनीक: यहाँ मियावाकी (Miyawaki) पद्धति का उपयोग किया गया है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से एक "शहरी वन" (Urban Forest) में तब्दील होगा
  • विविधता: अभियान के तहत 27 देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिनमें शीशम, अर्जुन, सागौन के साथ-साथ आम, अमरूद और औषधीय पौधे भी शामिल हैं।
  • जनभागीदारी: इस महाभियान में करीब 20,000 लोगों (नगर निगम, एनसीसी, एनएसएस और स्थानीय नागरिकों) ने हिस्सा लिया
  • स्थान: यह पौधरोपण वाराणसी के डोमरी और सूजाबाद क्षेत्र में गंगा किनारे लगभग 350 बीघा (या एकड़) भूमि पर किया गया

 

Latest Courses