New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Fri 27 Feb, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

DHE और IMD के बीच समझौता

  • नागालैंड के उच्च शिक्षा विभाग (DHE) और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में मौसम पूर्वानुमान और वायुमंडलीय अनुसंधान को सशक्त बनाने के उद्देश्‍य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मिशन मौसम (Mission Mausam): इस समझौते के तहत केंद्र सरकार की 'मिशन मौसम' योजना के अंतर्गत दीमापुर गवर्नमेंट कॉलेज में एक 'X-बैंड पोलरिमेट्रिक डॉपलर वेदर रडार' (DWR) स्थापित किया जाएगा।
  • अवधि: यह समझौता 20 वर्षों के लिए वैध रहेगा, जो लंबे समय तक मौसम संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करेगा।
  • महत्व: नागालैंड जैसे पहाड़ी राज्य में आपदा प्रबंधन, नीति नियोजन और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए सटीक स्थानीय मौसम डेटा प्रदान करने में यह साझेदारी सहायक होगी।

'मिशन मौसम' :

  • घोषणा : केंद्रीय कैबिनेट द्वारा सितंबर 2024 में
  • लांच : 14 जनवरी, 2025
  • कार्यान्वयन अवधि : वर्ष 2024-2026 के मध्य
  • समयावधि : दो वर्ष
  • बजटीय आवंटन : दो हजार करोड़ रूपए
  • लक्ष्य : मौसम की हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना एवं भारत को एक जलवायु स्मार्ट राष्ट्र बनाना
  • नोडल एजेंसी : पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तीन प्रमुख संस्थान-
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)
  • राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NCMRWF)
  • भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM)

प्रमुख तकनीकी घटक :

  • अवलोकन नेटवर्क: पूरे देश में 70 से अधिक डॉपलर वेदर रडार (DWR), 10 विंड प्रोफाइलर और 10 रेडियोमीटर की स्थापना।
  • उन्नत मॉडलिंग: 'मौसम GPT' का विकास और पूर्वानुमान के लिए AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और मशीन लर्निंग का उपयोग।
  • क्लाउड सिमुलेशन: वर्षा और ओलावृष्टि को समझने और नियंत्रित करने के लिए IITM में एक 'क्लाउड-सिमुलेशन चैंबर' की स्थापना।
  • सुपरकंप्यूटिंग: डेटा प्रोसेसिंग की गति बढ़ाने के लिए उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) प्रणालियों का सुदृढ़ीकरण।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) :

  • स्थापना: इसकी स्थापना 15 जनवरी, 1875 को हुई थी।
  • 150 वर्ष: विभाग ने 15 जनवरी, 2025 को अपनी सेवा के 150 वर्ष पूरे किए हैं, जिसे पूरे देश में 'स्वर्ण जयंती' के रूप में मनाया गया।
  • मुख्यालय का इतिहास: इसका पहला मुख्यालय कलकत्ता (अब कोलकाता) में था। बाद में इसे शिमला (1905), फिर पुणे (1928) और अंत में 1944 में नई दिल्ली (मौसम भवन) स्थानांतरित किया गया।
  • नोडल मंत्रालय: यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences - MoES) के अधीन कार्य करता है।
  • क्षेत्रीय केंद्र: इसके 6 क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMCs) हैं: मुंबई, चेन्नई, नई दिल्ली, कोलकाता, नागपुर और गुवाहाटी।

पारादीप बंदरगाह पर जेट्टी विकास की मंजूरी

  • पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने पारादीप बंदरगाह पर हरित हाइड्रोजन, अमोनिया और अन्य तरल कार्गो के परिचालन के लिए संबद्ध सुविधाओं सहित जेट्टी विकास की मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अनुमानित लागत: ₹797.17 करोड़
  • वार्षिक क्षमता: 4 मिलियन टन (हरित हाइड्रोजन, अमोनिया और तरल कार्गो)
  • कार्यान्वयन एजेंसी: पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर/BOT आधार पर)
  • पूंजीगत सहायता: पारादीप पोर्ट अथॉरिटी द्वारा निर्माण चरण के दौरान 20% (₹159.43 करोड़) की सहायता
  • परियोजना का उद्देश्य: हरित ऊर्जा उत्पादों के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करना, निर्यात लॉजिस्टिक्स को मजबूत करना और ओडिशा में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना।
  • समय सीमा: 24 महीने के भीतर पूरी की जाने की योजना है।
  • वित्तीय सहायता: पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (PPA) निर्माण के दौरान परियोजना लागत का 20% (लगभग ₹159.43 करोड़) प्रदान करेगा

पारादीप बंदरगाह :

  • भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है, जो ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में महानदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित है।
  • स्थापना : वर्ष 1962 में ओडिशा सरकार द्वारा
  • यह महानदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित है।
  • वर्ष 1965 में भारत सरकार ने बंदरगाह का स्वामित्व और प्रबंधन ओडिशा सरकार से ले लिया।
  • 18 अप्रैल 1966 को भारत सरकार द्वारा पारादीप बंदरगाह को भारत का 8वां प्रमुख बंदरगाह घोषित गया।
  • पारादीप पोर्ट ट्रस्ट, बंदरगाह ट्रस्ट अधिनियम, 1963 के तहत एक स्वायत्त निगम है।
  • यह बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के तहत कार्य करता है

NCP का नया राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

  • महाराष्‍ट्र की प्रथम महिला उपमुख्‍यमंत्री सुनेत्रा पवार को राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुना गया।
  • सुनेत्रा पवार 31 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं।
  • उन्होंने अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन (28 जनवरी 2026, विमान दुर्घटना) के बाद यह पद संभाला।
  • वह शरद पवार और अजित पवार के बाद इस पद पर बैठने वाली तीसरी और पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

महाराष्‍ट्र :

  • राजधानी: Mumbai
  • उप-राजधानी (शीतकालीन): Nagpur
  • सीमाएँ: पश्चिम में अरब सागर, उत्तर-पश्चिम में गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली, उत्तर में मध्य प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व में तेलंगाना, दक्षिण में कर्नाटक और दक्षिण-पश्चिम में गोवा
  • प्रमुख पर्वत: सह्याद्रि (पश्चिमी घाट) और उत्तर में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला।
  • सर्वोच्च शिखर: कलसूबाई (1,646 मीटर)प्रमुख नदियाँ: गोदावरी (महाराष्ट्र की सबसे लंबी नदी), कृष्णा, तापी और नर्मदा।
  • स्थापना: 1 मई 1960 (भाषाई आधार पर बॉम्बे राज्य का विभाजन)
  • विधायिका: द्विसदनात्मक (विधानसभा: 288 सीटें, विधान परिषद: 78 सीटें)

कनाडा के प्रधानमंत्री चार दिवसीय भारत दौरे पर

  • कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मुंबई (27-28 फरवरी): कार्नी ने अपनी यात्रा की शुरुआत मुंबई से की, जहाँ उन्होंने भारतीय और कनाडाई सीईओ, उद्योग विशेषज्ञों और कनाडा के पेंशन फंड प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं।
  • वे 1 मार्च को दिल्ली पहुँचेंगे और 2 मार्च को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
  • 2024 में भारत कनाडा का सातवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था, जिसका द्विपक्षीय व्यापार 30.8 बिलियन डॉलर रहा।
  • दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 बिलियन डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है
  • मार्क कार्नी ने मार्च 2025 में कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

कनाडा :

  • राजधानी: ओटावा
  • प्रशासनिक विभाजन: कनाडा 10 प्रांतों और 3 क्षेत्रों में विभाजित है
  • आधिकारिक भाषाएँ: यहाँ अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों आधिकारिक भाषाएँ हैं
  • मुद्रा: कैनेडियन डॉलर

भारत–इस्राएल के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान

  • भारत और इजराइल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों को "शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए विशेष सामरिक भागीदारी" के स्तर तक उन्नत किया।
  • इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कुल 17 समझौतों और ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया, जो सांस्कृतिक, तकनीकी और आर्थिक सहयोग के व्यापक क्षेत्रों को कवर करते हैं।

प्रमुख समझौता :

  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान: वर्ष 2026-2029 की अवधि के लिए एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (CEP) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • भू-भौतिकीय अन्वेषण (Geophysical Exploration): उन्नत भू-भौतिकीय और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके खनिज संसाधनों के अन्वेषण में सहयोग के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए
  • मत्स्य पालन और जलीय कृषि: इस क्षेत्र में सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचे पर सहमति बनी है, जिसमें उन्नत जलीय कृषि, रोग प्रबंधन, समुद्री कृषि (mariculture) और समुद्री शैवाल की खेती शामिल है।
  • UPI का उपयोग: भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को इजराइल में उपयोग करने के लिए एनपीसीआई इंटरनेशनल (NIPL) और इजराइल के 'मासाव' (Masav) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है
  • शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI): शिक्षा के क्षेत्र में AI के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक विशिष्ट समझौते पर हस्ताक्षर किए गए
  • महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां (iCET): दोनों देशों ने एआई, क्वांटम प्रौद्योगिकियों और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए 'महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-इजराइल साझेदारी' शुरू की है।
  • साइबर सुरक्षा: भारत में साइबर उत्कृष्टता केंद्र (CoE) स्थापित करने के लिए एक आशय पत्र (LoI) पर हस्ताक्षर किए गए
  • लोथल समुद्री विरासत: गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) के विकास के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग पर सहमति बनी है
  • कृषि नवाचार: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और इजराइल की 'मशाव' के बीच भारत-इजराइल कृषि नवाचार केंद्र (IINCA) की स्थापना के लिए एक MoU हुआ

ANVESH-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

  • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सोनीपत के कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFTEM-K) में ANVESH-2026 नामक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सम्मेलन का नाम: 'उभरते और टिकाऊ स्वस्थ खाद्य पदार्थों के लिए उन्नत अगली पीढ़ी का दृष्टिकोण' (ANVESH-2026)
  • उद्देश्य: टिकाऊ खाद्य प्रणालियों, खाद्य तकनीक और मूल्यवर्धित प्रसंस्करण (Value Addition) में नवाचार को बढ़ावा देना
  • वैश्विक भागीदारी: 25 से अधिक देशों के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माता

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

इंग्लैंड के गॉर्टन और डेंटन के चुनाव में विजेता

  • इंग्लैंड की ग्रीन पार्टी ने ग्रेटर मैनचेस्टर की गॉर्टन और डेंटन (Gorton and Denton) सीट पर हुए विशेष संसदीय उपचुनाव (By-election) में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
  • यह ग्रीन पार्टी की पहली संसदीय उपचुनाव जीत है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उम्मीदवार: ग्रीन पार्टी की उम्मीदवार हन्ना स्पेंसर (Hannah Spencer), जो पेशे से एक प्लंबर और स्थानीय पार्षद हैं, ने यह सीट जीती। उन्हें कुल 14,980 वोट (40.7%) मिले
  • लेबर पार्टी की हार: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी इस चुनाव में तीसरे स्थान पर खिसक गई। लेबर उम्मीदवार एंजेलिकी स्टोगिया को मात्र 9,364 वोट मिले
  • दूसरे स्थान पर रिफॉर्म यूके: दक्षिणपंथी पार्टी रिफॉर्म यूके (Reform UK) के उम्मीदवार मैट गुडविन 10,578 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे

'ऑपरेशन गजाब लिल हक'

  • पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन गजाब लिल हक' शुरू किया, जिसे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच "खुले युद्ध" (Open War) की स्थिति घोषित किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य और अर्थ: 'गजाब लिल हक' का अर्थ है 'धार्मिक रोष' या 'न्यायपूर्ण क्रोध'। पाकिस्तान ने इसे अफगान तालिबान द्वारा सीमा चौकियों पर किए गए कथित "अकारण हमलों" के जवाब में एक प्रतिशोधक कार्रवाई बताया है।
  • प्रमुख लक्ष्य: पाकिस्तानी वायु सेना और जमीनी बलों ने अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों—काबुल, कंधार, पक्तिया और नंगरहार—में तालिबान के सैन्य ठिकानों, गोला-बारूद डिपो और रसद केंद्रों को निशाना बनाया है
  • पृष्ठभूमि: यह तनाव तब बढ़ा जब अफगानिस्तान ने दावा किया कि उसने डूरंड रेखा के पास 19 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों और एक प्रमुख मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है।
  • रणनीतिक महत्व: यह संघर्ष विवादित डूरंड रेखा (Durand Line) और पाकिस्तान के इस आरोप पर आधारित है कि तालिबान शासन टीटीपी (TTP) जैसे समूहों को पनाह दे रहा है

रिर्पोट एवं सूचकांक

ग्लोबल रेजिडेंस प्रोग्राम इंडेक्स 2026

  • हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा जारी ग्लोबल रेजिडेंस प्रोग्राम इंडेक्स 2026 में ग्रीस ने 73 के स्कोर के साथ अपना प्रथम स्थान बरकरार रखा है।
  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहली बार दुनिया के शीर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ निवास देशों में शामिल हुआ है।
  • यूएई ने पांचवें स्थान से उछाल लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है

ग्लोबल रेजिडेंस प्रोग्राम इंडेक्स 2026:

  • प्रथम स्थान: ग्रीस (स्कोर: 73)
  • संयुक्त दूसरा स्थान: इटली, स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) (प्रत्येक का स्कोर: 72)
  • तीसरा स्थान: पुर्तगाल (स्कोर: 71)
  • चौथा स्थान: ऑस्ट्रेलिया (स्कोर: 69)
  • संयुक्त पांचवां स्थान: कनाडा और उरुग्वे (प्रत्येक का स्कोर: 68)

रक्षा समाचार

को-पायलट के रूप में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) 'प्रचंड' में उड़ान भरी।
  • वह किसी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • लगभग 25 मिनट की इस उड़ान में राष्ट्रपति ने जैसलमेर किले और गडीसर झील के ऊपर से हवाई सर्वेक्षण किया और एक 'टैंक टारगेट' पर हमले का अभ्यास भी देखा।
  • कमान: इस मिशन की कमान पायलट ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ ने संभाली
  • आत्मनिर्भर भारत: राष्ट्रपति ने 'प्रचंड' को भारत की रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भरता का एक मजबूत प्रतीक बताया
  • सैन्य अभ्यास: यह उड़ान जैसलमेर के पोकरण रेंज में आयोजित भारतीय वायुसेना के अब तक के सबसे बड़े मारक क्षमता प्रदर्शन 'वायु शक्ति-2026' के हिस्से के रूप में की गई
  • पिछली उपलब्धियां: इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू सुखोई-30 MKI (2023) और राफेल (2025) लड़ाकू विमानों में भी उड़ान भर चुकी हैं।
  • LCH प्रचंड :
  • इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह विश्‍व का एकमात्र लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जो 5,000 मीटर (16,400 फीट) की ऊंचाई पर हथियारों के साथ लैंड और टेक-ऑफ कर सकता है, जो इसे सियाचिन जैसे क्षेत्रों के लिए उपयुक्त बनाता है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

चन्द्रशेखर आज़ाद की 95वीं पुण्यतिथि

  • महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 27 फरवरी को मनाई जाती है, जो कि इस वर्ष उनकी 95वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्म : 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर ज़िले में
  • बलिदान दिवस: उनका निधन 27 फरवरी, 1931 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के अल्फ्रेड पार्क (जिसे अब चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क कहा जाता है) में हुआ था।
  • संगठन: वे हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के कमांडर-इन-चीफ थे।
  • HSRA की स्थापना 1928 में नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में चंद्रशेखर आज़ाद, अशफाकउल्ला खान, भगत सिंह, सुखदेव थापर और जोगेश चंद्र चटर्जी ने की थी
  • प्रमुख घटनाएँ: उन्होंने काकोरी ट्रेन डकैती (1925) और लाला लाजपत राय की मृत्यु का बदला लेने के लिए जे.पी. सांडर्स की हत्या (1928) की योजना में सक्रिय भूमिका निभाई थी

मराठी भाषा गौरव दिवस

  • मराठी कवि विष्णु वामन शिरवाडकर (कुसुमाग्रज) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 27 फरवरी को मराठी भाषा गौरव दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह दिवस मराठी साहित्य, भाषा की समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा 2013 से इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई है।
  • अक्टूबर 2024 में केंद्र सरकार ने मराठी को भारत की 'शास्त्रीय भाषा' (Classical Language) के रूप में मान्यता दी (इसके साथ पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली को भी)
  • संविधानिक स्थिति: मराठी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।
  • ध्यान दें कि 'मराठी भाषा गौरव दिवस' (27 फरवरी) और 'मराठी राजभाषा दिवस' (1 मई) में अंतर है। 1 मई को महाराष्ट्र राज्य की स्थापना के उपलक्ष्य में 'राजभाषा दिवस' मनाया जाता है।

विष्णु वामन शिरवाडकर (कुसुमाग्रज) :

  • एक प्रख्यात मराठी कवि, नाटककार और उपन्यासकार थे
  • जन्म: 27 फरवरी, 1912 को पुणे (महाराष्ट्र) में
  • उपनाम: कुसुमाग्रज (Kusumagraj)
  • महत्व: उन्हें आधुनिक मराठी साहित्य के सबसे महान कवियों और लेखकों में से एक माना जाता है, जो स्वतंत्रता, न्याय और सामाजिक सुधार के लिए लिखते थे

प्रमुख उपलब्धियाँ:

  • ज्ञानपीठ पुरस्कार (1987): सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक सम्मान
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार (1974): 'नटसम्राट' नाटक के लिए
  • पद्म भूषण (1991): भारत सरकार द्वारा सम्मानित
  • नाटक: 'नटसम्राट' (मराठी रंगमंच का एक मील का पत्थर), 'राजमुकुट' (शेक्सपियर के मैकबेथ का रूपांतरण)
  • सामाजिक योगदान: वे दलितों और वंचितों के अधिकारों के समर्थक थे और उन्होंने 'लोकहितवादी मंडल' (1950) की स्थापना की
  • निधन: 10 मार्च, 1999 को नासिक में

नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि

  • भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेवी और राजनेता नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 27 फरवरी को मनाई जाती है, जो कि इस वर्ष उनकी 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
  • उनका निधन 27 फरवरी, 2010 को चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में 93 वर्ष की आयु में हुआ था। अपने जीवन के आदर्शों के अनुरूप, उन्होंने चिकित्सा अनुसंधान के लिए अपना शरीर एम्स (AIIMS) को दान करने का वसीयतनामा किया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्म :11 अक्टूबर 1916 को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में
  • बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) से उच्च शिक्षा प्राप्त की और लोकमान्य तिलक के राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक बन गए।
  • सरस्वती शिशु मंदिर: 1950 में उन्होंने गोरखपुर में भारत का पहला सरस्वती शिशु मंदिर स्थापित किया।
  • राष्ट्रधर्म और पांचजन्य: उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर राष्ट्रधर्म और पांचजन्य जैसी पत्रिकाओं के प्रकाशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • 1977 के लोकसभा चुनाव में बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) से संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए ।
  • राष्ट्रीय सेवा के सम्मान में उन्हें 1999 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था ।
  • संपूर्ण क्रांति: 1974 के जेपी आंदोलन (जयप्रकाश नारायण) में वे मुख्य रणनीतिकार थे। आपातकाल के दौरान उन्होंने भूमिगत रहकर लोकतंत्र की बहाली के लिए कार्य किया।
  • सत्ता का त्याग: 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने पर उन्हें कैबिनेट मंत्री पद का प्रस्ताव मिला, जिसे उन्होंने संगठन कार्य के लिए ठुकरा दिया। 1980 में 60 वर्ष की आयु होते ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी।
  • चित्रकूट परियोजना: उन्होंने चित्रकूट में 'ग्रामोदय' और 'स्वावलंबन' के मॉडल पर काम किया। उनका लक्ष्य 500 गांवों को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना था।
  • देश का पहला ग्रामीण विश्वविद्यालय: उन्होंने 1991 में चित्रकूट में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना की।
  • सामाजिक पुनर्गठन: उन्होंने 'विवाद मुक्त गांव' की अवधारणा दी, जहाँ ग्रामीण अपने झगड़े अदालत जाने के बजाय आपसी सहमति से सुलझा सकें।

प्रमुख उपलब्धियां और सम्मान :

  • पद्म विभूषण: 1999 में उन्हें उनके सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया।
  • भारत रत्न: 2019 में भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा।
  • देहदान: उन्होंने चिकित्सा विज्ञान की उन्नति के लिए अपना पार्थिव शरीर AIIMS को दान करने का निर्णय लिया था।

चर्चित व्‍यक्ति

रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रज़ा का निधन

  • भारतीय सेना के पूर्व मेजर और प्रसिद्ध रक्षा विशेषज्ञ मारूफ रज़ा का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वे पिछले काफी समय से कैंसर और फेफड़ों के संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे और गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उन्होंने भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट (Grenadiers Regiment) में अपनी सेवाएँ दीं और उत्तर-पूर्व भारत में उग्रवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा रहे।
  • उन्होंने 'कश्मीर्स अनटोल्ड स्टोरी' और 'कन्टेस्टेड लैंड्स' जैसी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं और 'लाइन ऑफ ड्यूटी' (Line of Duty) जैसी प्रशंसित सैन्य वृत्तचित्र श्रृंखला की मेजबानी की।

 

Latest Courses