New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Wed 25 Feb, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

FICCI का तीसरा राष्ट्रीय ईवी सम्मेलन

  • FICCI का तीसरा राष्ट्रीय ईवी सम्मेलन 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मुख्य विषय : "ई-मोबिलिटी 2.0: बुनियादी ढांचे, आपूर्ति श्रृंखलाओं और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का विस्तार"
  • यह सम्मेलन केंद्रित था : भारत में 2030 तक 30% इलेक्ट्रिक वाहनों के लक्ष्य को प्राप्त करने और घरेलू विनिर्माण (Net Zero 2070 के अनुरूप) को बढ़ावा देने पर
  • प्रमुख उपलब्धियां: भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बताया कि पीएम ई-ड्राइव (PM E-Drive) योजना के तहत 28 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए हैं।
  • आयोजक: FICCI (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री)।
  • स्थान: फेडरेशन हाउस, तानसेन मार्ग, नई दिल्ली

पीएम ई-ड्राइव :

  • पूरा नाम: 'पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट'
  • नोडल मंत्रालय : भारी उद्योग मंत्रालय (MHI)
  • मंत्रिमंडल की मंजूरी/अधिसूचित : सितंबर 2024
  • कुल बजट : लगभग 10,900 करोड़ रुपये
  • उद्देश्य : देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles : EV) के उपयोग को तेजी से बढ़ावा देना, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का सुदृढ़ निर्माण करना और घरेलू EV विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करना
  • लक्ष्य : इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ाना, स्वच्छ और टिकाऊ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देना, और भारत को आत्मनिर्भर EV निर्माता बनाना
  • लागू वाहन श्रेणियाँ : इलेक्ट्रिक बसें, कारें, दोपहिया, तीनपहिया, और भारी वाहन जैसे इलेक्ट्रिक ट्रक (N2 और N3 श्रेणी)
  • पात्र श्रेणियाँ: ई-2 व्हीलर, ई-3 व्हीलर (ई-रिक्शा, ई-कार्ट, एल5), ई-एम्बुलेंस, ई-ट्रक, ई-बसें, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, और परीक्षण एजेंसियों का उन्नयन

NCERT पुस्तक में "न्यायपालिका में भ्रष्टाचार" का उल्लेख

  • सर्वोच्च न्यायालय ने कक्षा 8 की नई NCERT सामाजिक विज्ञान पुस्तक में "न्यायपालिका में भ्रष्टाचार" का उल्लेख करने वाले अंश पर स्वतः संज्ञान लिया।
  • मुख्य न्यायाधीश ने इसे गंभीर चिंता का विषय और संस्था को बदनाम करने का प्रयास बताते हुए कहा कि यह संविधान की मूल संरचना के विरुद्ध है।

सर्वोच्च न्यायालय :

  • गठन का प्रावधान : अनुच्छेद 124
  • उद्घाटन : 28 जनवरी 1950
  • न्यायाधीश का कार्यकाल : 65 वर्ष
  • मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति : राष्ट्रपति
  • प्रथम मुख्य न्यायाधीश : हरिलाल जे कनिया
  • न्यायाधीश अपना त्यागपत्र : राष्ट्रपति

'पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026' का उद्घाटन

  • कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में 'पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026' का उद्घाटन किया।

'पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026' :

  • थीम : “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत”
  • उद्देश्य: किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों को एक मंच पर लाना और प्रयोगशाला के नवाचारों को सीधे खेतों तक पहुँचाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल यात्रा पर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर इजरायल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं, जो 2017 के बाद पीएम मोदी की दूसरी इजरायल यात्रा है।
  • प्रधानमंत्री मोदी इजरायली संसद, नेसेट (Knesset) को संबोधित करेंगे। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

इजरायल :

  • राजधानी: Jerusalem
  • प्रमुख आर्थिक केंद्र: Tel Aviv
  • स्थान: पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व)
  • स्थापना: 14 मई 1948
  • आधिकारिक भाषा: हिब्रू (Hebrew); अरबी को विशेष दर्जा प्राप्त
  • मुद्रा: न्यू इजरायली शेकेल (ILS)
  • सरकार का स्वरूप: संसदीय लोकतंत्र

एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन पर रणनीतिक सम्मेलन 2026

  • भारत-जर्मन विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र ने नई दिल्ली में एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन पर रणनीतिक सम्मेलन 2026 का आयोजन किया।

प्रमुख प्रतिभागी:

  • डॉ. राजेंद्र सिंह: "भारत के जलपुरुष" ने समुदाय-आधारित जल संरक्षण मॉडल और पारंपरिक जल संचयन ज्ञान पर बल दिया।
  • फिलिप एकरमैन: भारत में जर्मनी के राजदूत ने विज्ञान और स्थिरता में गहरी होती द्विपक्षीय साझेदारी की पुष्टि की।
  • डॉ. कुसुमिता अरोड़ा: IGSTC की निदेशक, जिन्होंने विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद के लिए इस मंच के महत्व को रेखांकित किया

रक्षा समाचार

'भारत रणभूमि दर्शन (D2D)' अभियान

  • सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक में 'भारत रणभूमि दर्शन (D2D)' अभियान के समापन समारोह में भाग लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अभियान का उद्देश्य: भारत की सैन्य विरासत का सम्मान करना और ऐतिहासिक युद्धक्षेत्रों तथा सशस्त्र बलों के बलिदानों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना
  • यात्रा का विवरण: यह 22 दिनों की एक लंबी यात्रा थी जो 3 फरवरी 2026 को गुजरात के द्वारका से शुरू हुई थी।
  • दूरी और मार्ग: इस अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने लगभग 3,400 किलोमीटर की दूरी तय की, जिसमें गुजरात और राजस्थान के प्रमुख सैन्य एवं ऐतिहासिक स्थल शामिल थे।
  • यात्रा का नेतृत्व: भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त रूप से

IISS की मिलिट्री बैलेंस 2026 रिपोर्ट

  • इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) की मिलिट्री बैलेंस 2026 रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष मई में हुआ भारत-पाकिस्तान सैन्य गतिरोध “ऑपरेशन सिंदूर” अब तक का सबसे लंबा (87 घंटे) बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR) वायु संघर्ष था।
  • इसमें भारतीय वायुसेना के Dassault Rafale और Sukhoi Su-30MKI विमानों के जरिए पाकिस्तानी विमानों को निशाना बनाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर :

  • यह ऑपरेशन 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले का जवाब था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी।
  • उत्तरदायी संगठन: इस हमले की जिम्मेदारी 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली थी, जो लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक मुखौटा संगठन माना जाता है।
  • लक्ष्य: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoJK में स्थित 9 प्रमुख आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया।

‘धर्मा गार्डियन’

  • भारत और जापान के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन’ के 7वें संस्करण का आयोजन उत्तराखंड के चौबटिया में किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रतिभागी: भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स और जापान की ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) की 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120-120 सैनिक इसमें शामिल हैं
  • उद्देश्य: अर्द्ध-शहरी क्षेत्र में संयुक्त अभियानों को संचालित करने हेतु सैन्य सहयोग को सुदृढ़ करना और संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाना
  • भारत–जापान के बीच अन्‍य सैन्य अभ्यास: JIMEX (जापान-भारत समुद्री अभ्यास), वीर गार्जियन (वायु अभ्यास), शिन्यु मैत्री (वायु अभ्यास), सहयोग काइजिन (तटरक्षक), मालाबार (भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका)

संयुक्त सैन्‍य अभ्यास वज्र प्रहार

  • भारत और अमरीका के बीच संयुक्त सैन्‍य अभ्यास वज्र प्रहार के 16वें संस्करण का आयोजन हिमाचल प्रदेश में किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल (SFTS) में
  • सहभागी: भारतीय सेना की ओर से पैरा स्पेशल फोर्स के 45 जवान और अमेरिकी सेना की ओर से ग्रीन बरेट्स के 12 कमांडो
  • उद्देश्य: पहाड़ी क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाने की क्षमता बढ़ाना, आपसी तालमेल (interoperability) को बेहतर करना और सामरिक रणनीतियों का आदान-प्रदान करना
  • पिछला संस्करण: अभ्यास का 15वां संस्करण नवंबर 2024 में अमेरिका के इडाहो (Idaho) में आयोजित किया गया था

अंतर्रार्ष्‍टीय समाचार

हिदयाह ने मकसूद क्रूस को अपने अंतरराष्ट्रीय संचालन बोर्ड का अध्यक्ष

  • अबू धाबी स्थित हिदयाह (हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र) ने मकसूद क्रूस को अपने अंतरराष्ट्रीय संचालन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इसकी स्थापना वैश्विक आतंकरोधी मंच की एक पहल के रूप में की गई थी और इसकी मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात के पास है।
  • हिदयाह अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ बहुपक्षीय साझेदारी और वैश्विक विशेषज्ञों के नेटवर्क के माध्यम से काम करता है ताकि सर्वोत्तम प्रथाओं का गहन अध्ययन करके उग्रवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने में जानकारी का आदान-प्रदान किया जा सके।

रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम का आह्वान

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के आह्वान का प्रस्ताव पारित किया।
  • 193 सदस्यीय महासभा में 107 देशों ने मसौदा प्रस्‍ताव के पक्ष में और 12 सदस्‍यों ने विरोध में मतदान किया।
  • भारत, बहरीन, बांग्लादेश, ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और अमरीका सहित 51 देशों ने मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया।
  • यह प्रस्‍ताव यूक्रेन की ओर से प्रस्‍तुत किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा :

स्थापना: 24 अक्टूबर 1945 मुख्यालय: न्यूयॉर्क, USA सदस्य: 193 देश

वेस्ट बैंक में पासपोर्ट सहायता की शुरूआत

  • यरूशलेम स्थित अमरीकी दूतावास ने पहली बार वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों में पासपोर्ट सहायता सहित व्यक्तिगत कांसुलर सेवाएं शुरू करने की घोषण की।
  • अमरीकी दूतावास इससे पहले रामल्लाह और वेस्ट बैंक के अन्य फिलिस्तीनी शहरों में कांसुलर सेवाएं शुरू कर चुका है।

वेस्ट बैंक :

  • पश्चिम एशिया में स्थित एक भूमि-आबद्ध क्षेत्र है, जो जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट पर इज़राइल और जॉर्डन के बीच स्थित है।
  • 1967 के युद्ध के बाद से इस पर मुख्य रूप से इज़राइल का कब्ज़ा है।
  • इसका प्रशासनिक केंद्र रामल्लाह है।
  • प्रमुख स्थल: इसमें पूर्वी यरुशलम, बेथलहम और हेब्रोन जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल हैं

पेरू के नए अंतरिम राष्ट्रपति

  • पेरू की संसद (Congress) ने जोस मारिया बाल्काज़र (José María Balcázar) को देश का नया अंतरिम राष्ट्रपति चुना।
  • 83 वर्षीय बाल्काज़र पिछले एक दशक में पेरू का नेतृत्व करने वाले आठवें नेता बन गए हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नियुक्ति का कारण: बाल्काज़र को पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति जोस जेरी (José Jerí) के स्थान पर चुना गया है, जिन्हें भ्रष्टाचार और एक चीनी व्यवसायी के साथ गुप्त बैठकों के आरोपों में संसद द्वारा महाभियोग (impeach) के बाद पद से हटा दिया गया था।
  • कार्यकाल: वह 28 जुलाई, 2026 तक इस पद पर रहेंगे, जब तक कि अप्रैल 2026 में होने वाले चुनावों के बाद चुना गया नया राष्ट्रपति कार्यभार नहीं संभाल लेता।
  • राजनीतिक पृष्ठभूमि: बाल्काज़र वामपंथी दल पेरू लिबरे (Perú Libre) से जुड़े एक पूर्व न्यायाधीश और वकील हैं।

पेरू :

  • राजधानी: लीमा
  • मुद्रा: पेरूवियन सोल (Peruvian Sol - PEN)
  • महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका

सीमाएँ :

  • उत्तर: Ecuador, Colombia
  • पूर्व: Brazil
  • दक्षिण-पूर्व: Bolivia
  • दक्षिण: Chile
  • पश्चिम: प्रशांत महासागर

 

Latest Courses