23 February, 2026
GK Update
Mon 23 Feb, 2026
राष्ट्रीय समाचार
अंगदान तथा प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि

- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत ने अंगदान तथा प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
मुख्य उपलब्धियाँ :
राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) :
|
बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन

- केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वी.ओ. चिदंबरनार (VOC) पोर्ट अथॉरिटी, तूतीकोरिन (तमिलनाडु) में लगभग 1,500 करोड़ रुपये की विभिन्न बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
सम्बन्धित तथ्य :
भारत के प्रमुख बंदरगाह :
|
बिहार नक्सल मुक्त घोषित

- विहार के मुंगेर में अंतिम सशस्त्र माओवादी के आत्मसमर्पण के बाद बिहार को नक्सल मुक्त घोषित किया गया।
बिहार :
|
|
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण

- राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्र भारत के पहले और एकमात्र भारतीय गवर्नर-जनरल, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (जिन्हें 'राजाजी' के नाम से भी जाना जाता है), की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
- चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा अशोक मंडप के पास खुली सीढ़ी पर एडविन लुटियंस की प्रतिमा के स्थान पर स्थापित की गई है।
'मन की बात' कार्यक्रम का 131वां एपिसोड

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में AI, अंगदान, कृषि और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला।
- उन्होंने वर्तमान टी-20 क्रिकेट विश्व कप के बारे में कहा कि, इस चैंपियनशिप में भारतीय मूल के कई खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कनाडा की टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की संख्या सर्वाधिक है।
'मन की बात' कार्यक्रम :
|
|
चर्चित व्यक्ति
मुकुल रॉय का निधन

- पूर्व रेल मंत्री और राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक मुकुल रॉय को पार्टी का दूसरा सबसे बड़ा नेता माना जाता था।
मणि शंकर मुखोपाध्याय

- साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित बंगाली साहित्य के लेखक मणि शंकर मुखोपाध्याय (शंकर) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
79वां ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार

- 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार (BAFTA 2026) का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया।
- इस अवॉर्ड में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।
- लियोनार्डो डिकैप्रियो की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत छह पुरस्कार जीते।
- अमेरिकन फिल्म ‘सिनर्स’ और हॉरर कहानी ‘फ्रैंकस्टीन’ ने तीन-तीन पुरस्कार जीते।
- मणिपुरी की फिल्म 'बूंग' 'सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म' की श्रेणी में बाफ्टा जीतने वाली प्रथम भारतीय फिल्म बन गई है। यह मणिपुरी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के निर्माता हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
दीमापुर रेलवे स्टेशन “ईट राइट स्टेशन” प्रमाणन से सम्मानित

- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के दीमापुर रेलवे स्टेशन को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा प्रतिष्ठित “ईट राइट स्टेशन” प्रमाणन से सम्मानित किया गया।
- एक अन्य उपलब्धि में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार डिवीजन के चार स्टेशनों को भी निर्धारित खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को पूरा करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से “ईट राइट स्टेशन” प्रमाणन प्राप्त हुआ। इनमें अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन, कोकराझार रेलवे स्टेशन, गोलकगंज रेलवे स्टेशन और न्यू माल जंक्शन रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : फरवरी 2026

- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 8.663 अरब डॉलर बढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर 725.727 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
मुख्य विवरण :
|
मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स का आधार वर्ष

- वाणिज्यिक खुफिया एवं सांख्यिकी महानिदेशालय (DGCI&S) ने भारत के मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स का आधार वर्ष 2012-13 से बदलकर 2022-23 किया।
- यह संशोधन अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक बदलावों, वस्तु संरचना में परिवर्तन, व्यापार पैटर्न के विकास और वर्तमान मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतकों के साथ बेहतर संरेखण को प्रतिबिंबित करने के लिए किया गया।
- अपडेटेड इंडेक्स में मासिक, त्रैमासिक एवं वार्षिक निर्यात-आयात इकाई मूल्य सूचकांक, प्रमुख वस्तुओं, SITC वर्गीकरण और शीर्ष 20 व्यापार भागीदारों के द्विपक्षीय सूचकांक शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
HIV-AIDS निरोधक दवाई

- जिम्बाब्वे ने दीर्घकालिक असर वाली HIV-AIDS निरोधक दवाई 'लेनाकापैविर' का वितरण शुरू किया।
सम्बन्धित तथ्य :
HIV-AIDS :
|









