GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 11 Feb, 2026

 राष्‍ट्रीय समाचार

संसद प्रश्‍न का उत्‍तर : उपभोक्ता मामले

  • उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा के अनुसार, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक ई-कॉमर्स शिकायतों के माध्यम से उपभोक्ताओं को लगभग ₹37 करोड़ की राशि वापस दिलाई है।
  • यह पहल डिजिटल इंडिया के तहत ग्राहकों के हितों की रक्षा करने का हिस्सा है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) :

  • शिकायत दर्ज करना : टोल-फ्री नंबर 1800 11 4000 पर कॉल करें और सीधे एजेंट से बात करके या टोल-फ्री नंबर 1915 के जरिए 17 भाषाओं में शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं
  • 8800001915 पर SMS भेजें और टीम उपभोक्ता से संपर्क करेगी
  • शिकायतें केंद्रीयकृत आईटी-सक्षम प्रणाली “इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रीड्रेसल मेकेनिज़म (INGRAM)” पोर्टल पर दर्ज की जा सकती हैं
  • भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने 2005 में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) की शुरुआत की थी
  • ई-कॉमर्स में अनुचित व्यापार प्रथाओं से उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण नियम, 2020 अधिसूचित किया गया है।

संसद प्रश्‍न का उत्‍तर : रेल मंत्रालय

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में पश्चिम बंगाल के लिए 14 हजार 205 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटित किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उन्होंने बताया कि 2009 से 2014 के बीच UPA सरकार के कार्यकाल में राज्य का रेल बजट मात्र 4 हजार 300 करोड़ रुपये था।
  • पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं के लिए 4 हजार 662 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से अब तक केवल 27 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण हुआ है।
  • महाराष्ट्र में रेलवे के लिए बजट आवंटन 23 हजार 926 करोड़ रुपये है, जो UPA सरकार के दौरान मात्र एक हजार 100 करोड़ रुपये था।
  • महाराष्ट्र वर्तमान में 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

संसद प्रश्‍न का उत्‍तर : शिक्षा मंत्रालय

  • शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 82 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में से केवल 52 सरकारी स्कूल ही शिक्षा मंत्रालय की विद्यांजलि पहल के अंतर्गत शामिल हो पाए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में दो हजार से अधिक विद्यार्थी वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत हैं।

विद्यांजलि पहल :

  • केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक अनूठी पहल है
  • विद्यांजलि (प्रथम चरण): इसकी शुरुआत सबसे पहले 16 जून 2016 को की गई थी। उस समय इसका उद्देश्य मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों में स्वयंसेवकों के माध्यम से सह-शैक्षणिक गतिविधियों (Co-curricular activities) को बढ़ावा देना था।
  • विद्यांजलि 2.0 (नया संस्करण): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 सितंबर 2021 को 'शिक्षक पर्व' के अवसर पर विद्यांजलि 2.0 पोर्टल की शुरुआत की
  • उद्देश्य : स्वयंसेवकों के माध्यम से स्कूलों में शैक्षणिक सहायता और बुनियादी ढांचे (सामग्री/उपकरण) को सुदृढ़ बनाना

प्रथम ब्रिक्‍स शेरपा सम्‍मेलन 2026

  • भारत की अध्यक्षता में प्रथम ब्रिक्स (BRICS) शेरपा सम्मेलन 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अध्यक्षता: भारत के ब्रिक्स शेरपा और सचिव (आर्थिक संबंध), सुधाकर दलेला द्वारा
  • विषय : "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण"

ब्रिक्स (BRICS) :

  • मूल सदस्य (5): ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका
  • नए सदस्य (6 - 2024/25 से): मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया
  • भारत ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता संभाली है
  • भारत ने ब्रिक्स को केवल सरकारी स्तर तक सीमित न रखकर इसे ‘पीपल-टू-पीपल’ कनेक्ट बनाने का प्रस्ताव दिया है
  • 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन : ब्राजील

भारत-ब्रिटेन के बीच समझौता

  • भारत और ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी आयरलैंड) ने 'सामाजिक सुरक्षा अंशदान' से संबंधित एक 'सामाजिक सुरक्षा समझौते' (SSA) पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • हस्‍ताक्षरकर्ता : विदेश सचिव विक्रम मिसरी और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन
  • उद्देश्य : दोनों देशों के उन कर्मचारियों के लिए दोहरे सामाजिक सुरक्षा अंशदान से बचना है जो एक-दूसरे के क्षेत्रों में 36 महीने तक की अस्थायी नियुक्ति पर हैं

ब्रिटेन :

  • आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड किंगडम (UK) के रूप में जाना जाता है
  • चार देशों—इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड—से मिलकर बना एक संप्रभु राष्ट्र है
  • अवस्थिति: यह यूरोप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित एक द्वीप राष्ट्र है।
  • राजधानी: लंदन, जो इसका सबसे बड़ा शहर और वैश्विक वित्तीय केंद्र भी है
  • प्रणाली: यहाँ संवैधानिक राजतंत्र (Constitutional Monarchy) और संसदीय लोकतंत्र है।
  • राष्ट्राध्यक्ष: राजा (वर्तमान में किंग चार्ल्स III)
  • सरकार के प्रमुख: प्रधानमंत्री (वर्तमान में सर कीर स्टार्मर)
  • मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग (GBP - £)

सामूहिक औषधि वितरण (MDA) अभियान का शुभारंभ

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्षिक राष्ट्रव्यापी सामूहिक औषधि वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्‍य : 12 प्रभावित राज्यों में लिम्फैटिक फाइलेरियासिस का उन्मूलन करना
  • लक्ष्य: भारत सरकार ने वैश्विक लक्ष्य 2030 से तीन साल पहले, 2027 तक देश से फाइलेरिया को पूरी तरह समाप्त करना

लिम्फैटिक फाइलेरियासिस (हाथीपांव) :

  • मच्छरों के काटने से फैलने वाला एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग है, जो परजीवी धागे जैसे कीड़ों के कारण होता है
  • यह संक्रमण लसीका तंत्र (lymphatic system) को नुकसान पहुँचाता है, जिससे पैरों, अंगों या जननांगों में दर्दनाक और स्थायी सूजन (लिम्फोएडेमा) हो सकती है, जो व्यक्ति की कार्यक्षमता को बहुत प्रभावित करती है।

'विकसित भारत और नेट जीरो की ओर परिदृश्य' विषय पर रिपोर्ट

  • नीति आयोग ने 'विकसित भारत और नेट जीरो की ओर परिदृश्य' विषय पर कुल 11 अध्ययन रिपोर्ट जारी कीं।
  • यह भारत का पहला सरकार के नेतृत्व वाला बहु-क्षेत्रीय एकीकृत अध्ययन है जो 2047 तक 'विकसित भारत' और 2070 तक 'नेट जीरो' (शुद्ध शून्य उत्सर्जन) के लक्ष्यों को प्राप्त करने के मार्गों का विश्लेषण करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने के लिए 2070 तक लगभग 22.7 ट्रिलियन डॉलर के संचयी निवेश की आवश्यकता होगी, जिसमें से कम से कम 6 ट्रिलियन डॉलर बाहरी स्रोतों से आने चाहिए।
  • भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। नेट जीरो परिदृश्य में विकास का मॉडल 'उपभोग-आधारित' से बदलकर 'पूंजी-गहन' (investment-led) निवेश आधारित हो जाएगा।
  • भारत में कोयले की खपत 2047 तक बढ़ती रहेगी, जिसके बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है। 2070 तक भी उद्योग खपत का लगभग एक-चौथाई हिस्सा जीवाश्म ईंधन से बना रह सकता है, जिसे कार्बन कैप्चर जैसी तकनीकों से प्रबंधित किया जाएगा।
  • ऊर्जा मांग: व्यापक विद्युतीकरण और ऊर्जा दक्षता के माध्यम से 2070 तक अंतिम ऊर्जा मांग में 20% की कमी लाई जा सकती है।

AI-निर्मित सामग्री की परिभाषा

  • केन्‍द्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी-मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता नियम, 2021 में संशोधन अधिसूचित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मुख्य उद्देश्य : डीपफेक और एआई-जनित सामग्री के दुरुपयोग को रोकना
  • नियम प्रभावी : 20 फरवरी, 2026 से
  • सिंथेटिक मीडिया का नियमन: पहली बार नियमों में "सिंथेटिकली जेनरेटेड इंफॉर्मेशन" (SGI) को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है, जिसमें एआई द्वारा बनाई गई ऑडियो और वीडियो सामग्री शामिल है
  • कठोर समय-सीमा: सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को अब सरकार या अदालत द्वारा चिन्हित गैर-कानूनी सामग्री को हटाने के लिए केवल 3 घंटे का समय मिलेगा, जो पहले 36 घंटे था।
  • अनिवार्य लेबलिंग: एआई द्वारा निर्मित फोटो या वीडियो पर स्पष्ट रूप से "AI-generated" का लेबल या वॉटरमार्क होना अनिवार्य है
  • सुरक्षा प्रोटोकॉल: संवेदनशील सामग्री, जैसे बिना सहमति के बनी नग्नता या डीपफेक, को शिकायत मिलने के 2 घंटे के भीतर हटाना होगा

डाक विभाग और राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (NSE) के बीच समझौता

  • डाक विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (NSE) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया, जिसके तहत देश के 1.64 लाख से अधिक डाकघरों के माध्यम से म्यूचुअल फंड उत्पादों का वितरण किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य : ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में म्यूचुअल फंड की पहुंच बढ़ाना है, जहाँ वर्तमान में निवेश के विकल्प सीमित हैं
  • डाक विभाग के चुनिंदा कर्मचारियों को NISM (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स) द्वारा प्रशिक्षित और प्रमाणित किया जाएगा
  • निवेश के लिए NSE के 'NSE MF Invest' प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा
  • अवधि: यह समझौता तीन वर्ष की अवधि के लिए वैध है
  • हस्ताक्षरकर्ता : मनीषा बंसल बादल (जीएम, डाक विभाग) और श्रीराम कृष्णन (सीबीडीओ, NSE)

राज्‍य समाचार

"समृद्धि" योजना के तहत उत्‍तर प्रदेश का प्रदर्शन

  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की "समृद्धि" (SAMRIDH) योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 4 एक्सेलेरेटर का चयन किया गया।
  • इनके माध्‍यम से 35 स्टार्ट अप्स को त्‍वरित सहायता दी गई और 27 को वित्त पोषण प्राप्‍त हुआ है।
  • इस योजना के तहत कुल 9 करोड़ 91 लाख रुपये वितरित किए गए।
  • यह योजना प्रति स्टार्टअप 40 लाख रुपए तक सहायता राशि प्रदान करती है, जिससे एक्सेलेरेटर लाभान्वित होते हैं।

समृद्धि (SAMRIDH) :

  • पूरा नाम : "स्टार्टअप एक्सेलेरेटर फॉर प्रोडक्ट इनोवेशन, डेवलपमेंट एंड ग्रोथ" (Startup Accelerator for Product Innovation, Development and Growth)
  • उद्देश्य : हेल्थ-टेक, एजुकेशन-टेक, एग्री-टेक, कंज्यूमर-टेक, फिन-टेक, सॉफ़्टवेयर ऐज़ अ सर्विस और स्थिरता में मौजूदा एवं अगामी एक्सीलरेटर के माध्यम से लगभग 300 स्टार्टअप्स को तेज़ी से बढ़ावा देना
  • अगस्त 2021 में शुरू किए गए समृद्धि कार्यक्रम का उद्देश्य ₹99 करोड़ के निवेश के साथ 300 सॉफ्टवेयर उत्पाद स्टार्टअप्स को है।
  • समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत, 186 एक्सेलरेटरों ने रुचि पत्र प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप 16 राज्यों में 43 शीर्ष एक्सेलरेटरों को चयनित किया गया है।
  • समृद्ध चयनित एक्सेलेरेटर्स को प्रति स्टार्टअप 2 लाख रुपये का वित्तीय समर्थन प्रदान करता है, इसके साथ ही कार्यक्रम दिशानिर्देशों के अनुसार स्टार्टअप्स को अधिकतम 40 लाख रुपये तक मैचिंग फंडिंग भी प्रदान किया जाता है
  • चयनित एवं त्वरित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किए गए 373 स्टार्टअप्स में से 241 को मैचिंग फंडिंग प्राप्त हुई है

थान्या सी नाथन 'केरल न्यायिक सेवा परीक्षा 2025' में बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करके राज्‍य की प्रथम दृष्टिबाधित सिविल न्यायाधीश बनी हैं।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

"विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026"

  • सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित "विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026" में भारत ने अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: रियाद, सऊदी अरब के रियाद इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर (मलहम)
  • आयोजक: सऊदी अरब का सैन्य उद्योग महानिदेशालय (GAMI)
  • विषय (Theme): "रक्षा एकीकरण का भविष्य"
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा
  • भारतीय पवेलियन का उद्घाटन : संजय सेठ द्वारा, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी भारतीय कंपनियों द्वारा देश की विनिर्माण क्षमता का प्रदर्शन किया गया

रोड टू एआई इम्पैक्ट समिट 2026

  • रोड टू एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन दुबई नॉलेज पार्क स्थित सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी परिसर में किया जा रहा है।
  • अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य एआई इम्पैक्ट समिट का पूर्वाभ्यास है।
  • इस शिखर सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण नंदा का परिचय था, जो संयुक्त अरब अमीरात के जी42 समूह के साथ साझेदारी में विकसित किया गया एक शक्तिशाली 13 अरब पैरामीटर वाला एआई मॉडल है और इसे विश्व के शीर्ष एआई सुपरकंप्यूटरों में से एक, कॉन्डोर गैलेक्सी पर प्रशिक्षित किया गया है।

रक्षा समाचार

 

पूर्वी कमान का अलंकरण समारोह

  • पूर्वी कमान के अलंकरण समारोह का आयोजन मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अध्यक्षता: पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C), लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी द्वारा
  • पुरस्कार: कुल 38 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें 19 वीरता सेना पदक, 8 विशिष्ट सेवा सेना पदक, 2 युद्ध सेवा पदक, 1 बार विशिष्ट सेवा पदक, 7 विशिष्ट सेवा पदक और 1 उत्तम जीवन रक्षा पदक शामिल हैं
  • यूनिट प्रशंसा: उत्कृष्ट व्यावसायिकता के लिए 49 इकाइयों को 'यूनिट एप्रिसिएशन' से सम्मानित किया गया

महत्‍वपूर्ण दिवस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को मनाई जाती है।
  • इस वर्ष उनकी 58वीं पुण्यतिथि है, जिसे 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय :

  • जन्म : 25 सितंबर 1916, नागला चंद्रभान गाँव, मथुरा (उत्तर प्रदेश)
  • मृत्यु : 11 फरवरी 1968, मुगलसराय (वर्तमान – दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, उत्तर प्रदेश)
  • उनकी जयंती को "अंत्योदय दिवस" के रूप में भी मनाया जाता है
  • भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे
  • वर्ष 2015 में, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) का नाम बदलकर दीनदयाल अंत्योदय योजना-NRLM किया गया

'विश्व बीमार दिवस'

  • बीमारी से जूझ रहे लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने और उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 11 फरवरी को 'विश्व बीमार दिवस' मनाया जाता है।

विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्रों में महिलाओं की पूर्ण और समान भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 11 फरवरी को 'विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है।
  • 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 फरवरी को विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया।
  • इस वर्ष हम इसकी 11वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

विश्व यूनानी दिवस

  • यूनानी विद्वान और समाज सुधारक हकीम अजमल खान की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • दिवस को मनाने का उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य यूनानी चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाना और सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल में इसके महत्व को उजागर करना
  • शुरुआत: केन्‍द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा 2016 से
  • पहला विश्व यूनानी दिवस 2017 में हैदराबाद में मनाया गया था
  • हकीम अजमल खान: वे एक प्रसिद्ध यूनानी चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक थे। उन्हें भारत में यूनानी चिकित्सा को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने का श्रेय दिया जाता है।

 

Latest Courses