क्‍वांटम वैली की आधारशिला
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




क्‍वांटम वैली की आधारशिला

Mon 09 Feb, 2026

संदर्भ :

  • आंध्रप्रदेश की राजधानी अमरावती में क्‍वांटम वैली की आधारशिला रखी गई।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • आधारशिला: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा अमरावती के उद्दंडारायुनिपालेम में
  • उद्देश्य: इसे भारत का पहला व्यापक क्वांटम इकोसिस्टम बनाना है, जहाँ क्वांटम हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और एल्गोरिदम का विकास एक ही परिसर में होगा
  • क्षेत्रफल: यह प्रोजेक्ट लगभग 50 एकड़ में फैला होगा
  • साझेदारी: इस परियोजना के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने IBM, TCS, और L&T जैसी कंपनियों के साथ समझौता किया है
  • प्रशिक्षण पहल: विप्रो (Wipro) क्वांटम शिक्षा पर केंद्रित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के माध्यम से कार्यबल विकास में सहायता करेगी।
  • स्टार्ट-अप और उद्योग समझौते (MoUs): क्वांटम हार्डवेयर, एल्गोरिदम, क्रिप्टोग्राफी और सेंसिंग प्रौद्योगिकियों में काम करने वाली कई कंपनियों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • मानव पूँजी लक्ष्य: राज्य का लक्ष्य भविष्य के लिए तैयार कार्यबल निर्मित करने हेतु लंबी अवधि में लाखों विद्यार्थियों को क्वांटम कंप्यूटिंग और संबद्ध प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षित करना है।
  • भारत के प्रथम एक सौ 33 क्‍यूबिट क्‍वांटम कम्‍प्‍यूटर स्‍थापित किया जाएगा

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) :

  • प्रारंभ वर्ष : 2023
  • क्रियान्वयन एजेंसी : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST)
  • बजट : ₹6,000 करोड़ (2023–2031)
  • मुख्य उद्देश्य : भारत को विश्व की शीर्ष 6 क्वांटम तकनीक संपन्न देशों में शामिल करना
  • मुख्य क्षेत्र : क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम संचार, क्वांटम सेंसिंग, क्वांटम सामग्री
  • लक्ष्य (Target) : 2031 तक 2000 किमी तक सुरक्षित क्वांटम नेटवर्क विकसित करना

भारत द्वारा शुरू की गई समान पहलें :

पहल / परियोजना संस्था / एजेंसी वर्ष
राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) DST 2023 DST 2023
क्वांटम कम्युनिकेशन लिंक (DRDO) DRDO व IIT दिल्ली 2021
क्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर टूलकिट (QSim) IISc, IIT रोपड़, C-DAC 2022
क्वांटम कम्युनिकेशन लैब C-DOT 2023
क्वांटम एनएबल्ड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (QuEST) DST 2018
राष्ट्रीय साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCCC) MeitY 2020
C-DAC क्वांटम इनिशिएटिव C-DAC 2024

Latest Courses