09 February, 2026
GK Update
Tue 10 Feb, 2026
राष्ट्रीय समाचार
पोर्टल 'सत्या' का शुभारंभ

- इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मानकीकरण परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन लैब ऑटोमेशन पोर्टल 'सत्या' (SATYA) का शुभारंभ किया।
- C-DAC द्वारा विकसित यह पोर्टल 'न्यूनतम सरकार - अधिकतम शासन' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' (Ease of Doing Business) के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप है।
देश में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन

- भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा के अनुसार, देश में कुल 29 हजार से अधिक सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं।
- सरकार ने देश भर में पर्याप्त सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना स्थापित करने के लिए फेम-2 योजना के तहत 912 करोड़ रुपये से अधिक और पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 2 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

- बजट सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया।
- विपक्ष ने अध्यक्ष पर "पक्षपातपूर्ण व्यवहार" करने, विपक्ष के नेताओं (विशेषकर राहुल गांधी) को बोलने का समय न देने और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
सेशेल्स को विशेष आर्थिक पैकेज

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स के लिए 17 करोड़ 50 लाख डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
- यह घोषणा नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एरमीनी (Dr. Patrick Herminie) के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद की गई।
- भारत और सेशेल्स ने स्वास्थ्य, मौसम विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सुशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 7 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किया।
सेशेल्स :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए बिना गारंटी वाले ऋण की सीमा

- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए बिना गारंटी वाले ऋण की सीमा को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
बायोफैच 2026

- जर्मनी के नूरेमबर्ग में आयोजित जैविक उत्पादों के विश्व के अग्रणी व्यापार मेले बायोफैच 2026 में भारत को ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ देश’ का सम्मान प्रदान किया गया।
बायोफैच (BIOFACH) 2026 :
|
नियुक्तियां
अशोक कुमार

- भारतीय निर्वाचन आयोग ने अशोक कुमार को दिल्ली का नया मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया।
- वह आर एलिस वाज़ की जगह कार्यभार संभालेंगे।
आर. विजय आनंद

- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आर. विजय आनंद को सिटी यूनियन बैंक (CUB) के नए प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी।
- आर. विजय आनंद का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा, जो 1 मई 2026 से शुरू होगा।
महत्वपूर्ण दिवस
‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’

- बच्चों को आंतों के कीड़े के संक्रमण और संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 फरवरी को ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'अंतर्राष्ट्रीय अरबी तेंदुआ दिवस'

- अरब प्रायद्वीप के गंभीर रूप से लुप्तप्राय अरबी तेंदुए (Panthera pardus nimr) के संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 फरवरी को 'अंतर्राष्ट्रीय अरबी तेंदुआ दिवस' मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व दलहन दिवस

- दालों के महत्व और उनके पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
|
खेल समाचार
एशियाई राइफल/पिस्तौल चैंपियनशिप 2026

- नई दिल्ली में आयोजित एशियाई राइफल/पिस्तौल चैंपियनशिप 2026 में मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- ईशा सिंह ने इसी स्पर्धा के व्यक्तिगत फाइनल में कांस्य पदक जीता, जबकि रिदम सांगवान चौथे स्थान पर रहीं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|









