राष्ट्रीय समाचार
ब्लैक स्वान समिट इंडिया 2026

- ब्लैक स्वान समिट इंडिया 2026 का आयोजन भुवनेश्वर, ओडिशा में किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
- आयोजक: ओडिशा सरकार ने सिंगापुर स्थित ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN) के सहयोग से अपनी 'भारतनेत्र' (BharatNetra) पहल के तहत किया।
- उद्देश्य: इसका मुख्य लक्ष्य ओडिशा को AI, फिनटेक (FinTech) और इन्शुरटेक (InsurTech) के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना और डिजिटल अर्थव्यवस्था में टिकाऊ रोजगार सृजित करना था।
- मुख्य अतिथि: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 फरवरी को इस शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक को सामाजिक न्याय और लैंगिक समानता का उपकरण बनना चाहिए।
- वैश्विक भागीदारी: इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 24 देशों के लगभग 1,500 से 1,700 प्रतिनिधियों और पांच महाद्वीपों के करीब 100 वक्ताओं ने भाग लिया।
- प्रमुख क्षेत्र: सम्मेलन में रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और भविष्य के 'तकनीकी स्टैक' (tech stacks) पर गहन चर्चा की गई।
|
डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के वैश्विक विस्तार में प्रगति

- भारत सरकार ने इंडिया स्टैक के माध्यम से अपने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) के वैश्विक विस्तार में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
सम्बन्धित तथ्य :
- 23 देशों के साथ समझौते (MoU): भारत ने डिजिटल पहचान, भुगतान और डेटा विनिमय जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए 23 देशों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन देशों में आर्मेनिया, सिएरा लियोन, सूरीनाम, केन्या, क्यूबा, कोलंबिया, ब्राजील, श्रीलंका और मालदीव जैसे राष्ट्र शामिल हैं।
- 8 देशों में UPI लाइव: भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब 8 से अधिक देशों में चालू हो चुका है, जिससे सीमा पार प्रेषण (remittances) और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल रहा है।
- UPI स्वीकार करने वाले प्रमुख देश: वर्तमान में UPI सेवाएँ संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस और कतर में लाइव हैं।
- डिजीलॉकर (DigiLocker) का विस्तार: भुगतान के अलावा, डिजीलॉकर के लिए क्यूबा, केन्या, यूएई और लाओस जैसे देशों के साथ भी विशेष समझौते किए गए हैं।
- ग्लोबल डीपीआई रिपॉजिटरी: भारत ने अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान एक ग्लोबल डीपीआई रिपॉजिटरी लॉन्च की थी, जिसमें भारत ने आधार और कोविन (CoWIN) जैसे 18 प्रमुख डिजिटल समाधान साझा किए हैं
|
राज्य समाचार
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2026

- उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2026 के अनुसार, प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
सम्बन्धित तथ्य :
- अर्थव्यवस्था का आकार: उत्तर प्रदेश 30 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। 2016-17 में यह ₹13.30 लाख करोड़ थी, जो 2024-25 तक बढ़कर ₹30.25 लाख करोड़ हो गई है।
- आगामी लक्ष्य: वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक राज्य की अर्थव्यवस्था के ₹36 लाख करोड़ तक पहुँचने का अनुमान लगाया गया है।
- विकास दर (GSDP): राज्य की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में 10.8% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की गई है।
- प्रति व्यक्ति आय: राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2024-25 में ₹1,09,844 रही, जिसके 2025-26 में बढ़कर ₹1,20,000 होने का लक्ष्य है।
- निवेश: राज्य में औद्योगिक निवेश के प्रस्ताव 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुके हैं। 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026' में ₹2.94 लाख करोड़ के समझौते (MoUs) किए गए हैं।
- 'ट्रिपल एस' (Triple S) गारंटी: विकास की गति को सुरक्षा (Safety), स्थिरता (Stability) और गति (Speed) के मंत्र पर आधारित बताया गया है, जिसने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
- वित्तीय अनुशासन: राज्य का ऋण-जीएसडीपी अनुपात (Debt-to-GSDP ratio) 28.0% है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है
|
सुनवाई में AI का उपयोग करने वाला उत्तर प्रदेश का प्रथम जिला

- न्यायिक सुनवाई और गवाही दर्ज करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का उपयोग करने वाला उत्तर प्रदेश का संभल जिला राज्य का पहला जिला बन गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
- उद्घाटन: इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने संभल (चंदौसी) जिला न्यायालय में ट्रांसक्रिप्शन-आधारित AI टूल्स का उद्घाटन किया।
- पहली गवाही: इस तकनीक का सबसे पहला उपयोग संभल हिंसा मामले (24 नवंबर 2024 की घटना) की सुनवाई में किया गया, जहाँ उपनिरीक्षक (SI) राजीव कुमार की गवाही AI के माध्यम से दर्ज की गई।
- कार्यप्रणाली: यह AI उपकरण गवाहों के बयानों को तत्काल रिकॉर्ड करता है और उनका प्रिंट आउट तैयार कर देता है।
संभल जिला :
- संभल जिला मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आता है
- संभल जिले की घोषणा 28 सितंबर 2011 को की गई थी। पूर्व में इसका नाम 'भीमनगर' प्रस्तावित था
- 23 जुलाई 2012 को भीम नगर से बदलकर संभल कर दिया गया
- जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 2277 वर्ग किमी है
- जिले का प्रशासनिक मुख्यालय बहजोई में स्थित है
- जिले में कुल तीन तहसीलें हैं—संभल, चंदौसी और गुन्नौर
- पौराणिक मान्यता: माना जाता है कि कलयुग में भगवान विष्णु का दसवां अवतार, कल्कि अवतार, इसी धरती पर होगा। यहाँ एक प्राचीन कल्कि विष्णु मंदिर भी है।
- मुगल काल: संभल मध्यकाल में एक महत्वपूर्ण केंद्र था। बाबर ने यहाँ शाही जामा मस्जिद (बाबरी मस्जिद) का निर्माण कराया था। सिकंदर लोदी ने भी इसे अपनी राजधानी बनाया था।
- नामों का सफर: पुराणों के अनुसार, सतयुग में इसका नाम सत्यव्रत, त्रेता में महदगिरी और द्वापर में पिंगल था।
- हस्तशिल्प (ODOP): 'एक जनपद एक उत्पाद' (ODOP) योजना के तहत संभल अपने हस्तशिल्प हॉर्न और बोन (सींग और हड्डी) के काम के लिए प्रसिद्ध है
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
फुट-एंड-माउथ रोग (FMD) वैक्सीन का उत्पादन

- दक्षिण अफ्रीका ने 20 वर्षों में पहली बार स्थानीय स्तर पर निर्मित फुट-एंड-माउथ रोग (FMD) वैक्सीन का उत्पादन और वितरण शुरू किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- प्रारंभिक बैच: 12,900 खुराक का पहला बैच कृषि अनुसंधान परिषद (ARC) की ओन्डरस्टेपॉर्ट पशु चिकित्सा अनुसंधान सुविधा द्वारा विकसित और उत्पादित किया गया है।
- विस्तार योजना: ARC की योजना मार्च 2026 तक प्रति सप्ताह 20,000 खुराक और 2027 तक प्रति सप्ताह 200,000 खुराक तक उत्पादन बढ़ाने की है
- प्रान्तीय वितरण: पहला बैच छह प्रांतों में वितरित किया गया है, जिसमें गौतेंग, लिम्पोपो, म्पुमलंगा और नॉर्थ वेस्ट में से प्रत्येक को 2,000 खुराकें प्राप्त होंगी
- आत्मनिर्भरता: दक्षिण अफ्रीका 2005 से वैक्सीन के लिए बोत्सवाना, अर्जेंटीना और तुर्की जैसे देशों पर निर्भर था
- फुट-एंड-माउथ रोग (FMD) :
- खुर वाले पशुओं (गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर) में होने वाली एक अत्यंत संक्रामक वायरल बीमारी है
- नोट : घोड़े, कुत्ते और बिल्लियाँ इस वायरस से प्रभावित नहीं होते हैं।
- एक एफ्थोवायरस के कारण होता है, जो पिकोरनाविरीडे परिवार का सदस्य है
|
भारत-कनाडा राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून प्रवर्तन और साइबर सुरक्षा में सहयोग के लिए सहमत

- भारत और कनाडा राष्ट्रीय सुरक्षा तथा कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए एक साझा कार्य योजना तैयार करने पर सहमत हुए हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- यह निर्णय ओटावा में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा व खुफिया सलाहकार नताली ड्रोइन के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
- दोनों देश आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए अपने संबंधित सुरक्षा और कानून प्रवर्तन निकायों में संपर्क अधिकारी नियुक्त करेंगे।
- इस कदम से द्विपक्षीय संचार सुव्यवस्थित होगा और नशीली दवाओं के अवैध प्रवाह (विशेष रूप से फेंटेनल प्रिकरसर) और सीमा पार संगठित आपराधिक नेटवर्क जैसे साझा चिंताओं पर समयबद्ध सूचना साझा करना संभव होगा।
कनाडा :
- राजधानी : ओटावा
- मुद्रा : कनाडाई डॉलर (CAD)
- प्रशासन: कनाडा एक संघीय संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजशाही है
|
भारत-मलेशिया के बीच 11 समझातों पर हस्ताक्षर

- भारत और मलेशिया ने फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुआलालंपुर यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए 11 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किया।
- यह यात्रा अगस्त 2024 में दोनों देशों के बीच संबंधों को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' (Comprehensive Strategic Partnership) के स्तर पर ले जाने के बाद हुई है।
प्रमुख समझौते :
- सेमीकंडक्टर: दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में गहरे सहयोग के लिए एक 'फ्रेमवर्क एग्रीमेंट' (Framework Agreement) किया
- व्यापार और निवेश: द्विपक्षीय व्यापार को $18.6 बिलियन से आगे ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों नेताओं ने स्थानीय मुद्राओं (भारतीय रुपया और मलेशियाई रिंगिट) में व्यापार निपटान को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की है।
- रक्षा और सुरक्षा: रक्षा सहयोग को और व्यापक बनाने, खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा हुई। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा (Peacekeeping) में सहयोग के लिए पत्रों का आदान-प्रदान किया गया।
- डिजिटल भुगतान: भारत के NPCI International और मलेशिया के PayNet के बीच डिजिटल भुगतान लिंकेज स्थापित करने के लिए सहयोग की घोषणा की गई।
- ऊर्जा और नवीकरणीय स्रोत: अक्षय ऊर्जा, सौर ऊर्जा परियोजनाओं और ग्रीन हाइड्रोजन में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
- अन्य क्षेत्र: इसके अलावा आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल, पर्यटन, लोक प्रशासन में सुधार, और तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा (TVET) जैसे क्षेत्रों में भी एमओयू (MoUs) पर हस्ताक्षर किया
मलेशिया :
स्थिति: दक्षिण-पूर्व एशिया
राजधानी: कुआलालंपुर
आधिकारिक भाषा : मलय
शासन प्रणाली: संवैधानिक राजतंत्र
राष्ट्राध्यक्ष: यांग दी-पर्तुआन आगोंग (राजा)
सरकार प्रमुख: प्रधानमंत्री
पड़ोसी देश: थाईलैंड, इंडोनेशिया, ब्रुनेई, सिंगापुर
समुद्र: दक्षिण चीन सागर
मुद्रा: मलेशियन रिंग्गिट (MYR)
|
रक्षा समाचार
भारतीय सेना और IDFC फर्स्ट बैंक के बीच समझौता

- सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को विशेष बैंकिंग सेवाएं और बेहतर बीमा लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय सेना और IDFC फर्स्ट बैंक ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- समझौता ज्ञापन की अवधि : फरवरी 2029 तक तीन साल के लिए
- बीमा कवर: ₹60 लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (PAI) कवर बिना अनिवार्य वेतन/पेंशन क्रेडिट के उपलब्ध है, जो मासिक क्रेडिट से जुड़ा हुआ है।
- हवाई दुर्घटना बीमा: ₹1 करोड़ तक का हवाई दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा
- अतिरिक्त कवर: ₹35 लाख का अतिरिक्त नामांकित व्यक्ति कवर (Nominee Cover) और ₹4 लाख तक का उच्च शिक्षा कवर शामिल है
- कल्याण सहायता: बेटी के विवाह के लिए ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी
- यह समझौता 'Honour FIRST' डिफेंस अकाउंट के माध्यम से शून्य शेष (Zero Balance) बचत खाते और असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन जैसी प्रीमियम सेवाएं प्रदान करता है
- नोट : भारतीय सेना ने पूर्व में 2022 में भी अग्निवीरों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए IDFC फर्स्ट बैंक सहित 11 बैंकों के साथ समझौते किए थे, लेकिन यह नया 2026 का समझौता विशेष रूप से अगले तीन वर्षों के लिए बीमा और कल्याणकारी लाभों को बढ़ाने पर केंद्रित है
IDFC फर्स्ट बैंक :
- यह बैंक 18 दिसंबर, 2018 को तत्कालीन IDFC बैंक और कैपिटल फर्स्ट (Capital First) के विलय के बाद अस्तित्व में आया
- मुख्यालय : मुंबई
- प्रबंध निदेशक (MD) और CEO : वी. वैद्यनाथन
- मूल संस्था: Infrastructure Development Finance Company (IDFC)
- टैगलाइन / स्लोगन: “Always You First”
|
12-लेन वाला पैदल सेना हथियार प्रशिक्षण सिम्युलेटर स्थापित : म्यांमार

- भारतीय सेना के सिम्युलेटर विकास प्रभाग (SDD) की मोबाइल प्रशिक्षण टीम ने बाहतू स्थित म्यांमार सेना के 'कॉम्बैट फोर्सेस स्कूल' में 12-लेन वाला पैदल सेना हथियार प्रशिक्षण सिम्युलेटर (IWTS) स्थापित और संचालित किया।
- यह कदम 'भारत-म्यांमार मैत्री' के तहत क्षमता निर्माण के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है
भारतीय सेना :
- वर्तमान सेना प्रमुख (COAS): जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना के 30वें प्रमुख हैं
- आदर्श वाक्य (Motto): 'सेवा परमो धर्म:' (Service Before Self)
- मुख्यालय: नई दिल्ली
भारतीय सेना को प्रशासनिक और परिचालन सुगमता के लिए 7 कमांड में बांटा गया है
- उत्तरी कमान: उधमपुर
- दक्षिणी कमान: पुणे
- पूर्वी कमान: कोलकाता
- पश्चिमी कमान: चंडीमंदिर
- मध्य कमान: लखनऊ
- दक्षिण-पश्चिमी कमान: जयपुर
- प्रशिक्षण कमान (ARTRAC): शिमला
- सेना दिवस: 15 जनवरी, 2026 की मुख्य परेड जयपुर, राजस्थान में आयोजित की गई थी
|
खेल समाचार
पैरा थ्रोबॉल राष्ट्रीय महासंघ कप 2026

- झुंझुनू में आयोजित पैरा थ्रोबॉल राष्ट्रीय महासंघ कप 2026 में आंध्र प्रदेश की पुरुष टीम और झारखंड की महिला टीम ने क्रमशः खिताबी जीत हासिल की।
सम्बन्धित तथ्य :
- आयोजन स्थल: राजस्थान के झुंझुनू में स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर में
- विजेता (पुरुष वर्ग): आंध्र प्रदेश की पुरुष टीम ने लगातार दूसरे वर्ष (2025 और 2026) खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने तेलंगाना को हराया।
- विजेता (महिला वर्ग): झारखंड की महिला टीम ने फाइनल में मेजबान राजस्थान को 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीता
- अन्य स्थान: पुरुष वर्ग में हरियाणा ने कांस्य (तीसरा स्थान) जीता, जबकि झारखंड चौथे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में तेलंगाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- महत्व: इस टूर्नामेंट को मलेशिया में होने वाली दूसरी एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी इस्तेमाल किया गया
- आयोजन का उद्घाटन पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी श्री असलम शेर खान द्वारा किया गया
|
12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026

- चीन के तियानजिन शहर में आयोजित आयोजित 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल 5 पदकों के साथ 6वां स्थान हासिल किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- स्थान: तियानजिन, चीन
- समय: 6 से 8 फरवरी 2026
- भारतीय टीम का नेतृत्व: तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉटपुट)
- भारत के पदक : कुल- 5
- स्वर्ण पदक विजेता : तेजस्विन शंकर, पुरुषों की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में
- नोट :- शंकर ने 5,993 अंक हासिल कर एक नया राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड बनाया, जो 2021 में अमरीका में बनाए गए उनके पिछले रिकार्ड 5,650 अंकों से अधिक है
भारत के अन्य पदक :
- तजिंदरपाल सिंह तूर (रजत): पुरुषों की शॉट पुट (Shot Put) स्पर्धा में
- पूजा (रजत): महिलाओं की ऊंची कूद (High Jump) में
- जे आदर्श राम (कांस्य): पुरुषों की ऊंची कूद में (यह प्रतियोगिता में भारत का पहला पदक था)
- अंसी सोजन (कांस्य): महिलाओं की लंबी कूद (Long Jump) में
- शीर्ष देश: मेजबान देश चीन 10 स्वर्ण सहित कुल 34 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा।
- भारतीय दल: इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व 17 सदस्यीय दल ने किया
- एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत 2004 में हुई थी और यह एशिया की सबसे बड़ी इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता है
|
"79वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी 2025-26)"

- सर्विसेज ने केरल को 1-0 से हराकर "79वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी 2025-26)" का खिताब जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
- आयोजन स्थल: ढाकुआखाना फुटबॉल स्टेडियम, असम
- विजेता: सर्विसेज ने केरल को हराकर अपना 8वां खिताब जीता
- प्रतियोगिता का स्वरूप: टूर्नामेंट का आयोजन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) द्वारा किया गया। इसमें 35 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 12 टीमें फाइनल राउंड के लिए चुनी गईं
- मैच स्कोरर: सर्विसेज के लिए फाइनल का एकमात्र और विजयी गोल अभिषेक पवार ने 109वें मिनट में किया
- गत विजेता: सर्विसेज ने पिछले वर्ष (2023-24) भी गोवा को हराकर खिताब जीता था, हालाँकि बीच में 78वां संस्करण (2024-25) पश्चिम बंगाल ने जीता था
संतोष ट्रॉफी :
- स्थापना: 1941, इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन (IFA) द्वारा
- नामकरण: महाराजा सर मन्मथ नाथ रॉय चौधरी (संतोष के महाराजा, जो अब बांग्लादेश में है) के नाम पर
- आयोजक: ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) द्वारा
- सबसे सफल टीम: पश्चिम बंगाल सबसे सफल टीम है, जिसने रिकॉर्ड 33 बार यह खिताब जीता है
- अन्य प्रमुख टीमें: पंजाब (8 खिताब), सर्विसेज (8 खिताब) और केरल (7 खिताब) अन्य प्रमुख विजेता टीमें हैं
- विजेता को संतोष ट्रॉफी दी जाती है।
- उप-विजेता (Runners-up) को कमला गुप्ता ट्रॉफी मिलती है।
- तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को संपांगी कप दिया जाता है
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) :
- स्थापना: 1937 को शिमला (हिमाचल प्रदेश)
- मुख्यालय: 'फुटबॉल हाउस', द्वारका, नई दिल्ली
- संबद्धता: यह FIFA (1948 से) और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC, 1954 से) का सदस्य है
- अध्यक्ष: कल्याण चौबे (सितंबर 2022 से)
|
'एशियाई राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप 2026'

- नई दिल्ली में में आयोजित 'एशियाई राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप 2026' में भारत के अर्जुन बाबूता और एलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- इस जोड़ी ने फाइनल में 505 का स्कोर बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड और चैंपियनशिप रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- हिमांशु ढिल्लों और शांभवी क्षीरसागर ने इसी स्पर्धा के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
'एशियाई राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप 2026' :
- आयोजन स्थल: डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली
- प्रतियोगिता का आयोजन : 2 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक
- प्रतिभागी: इसमें एशिया के 20 देशों के लगभग 315 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, विशेष रूप से, चीन और पाकिस्तान इस संस्करण में शामिल नहीं हैं
- मेजबान: नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा
|
महत्वपूर्ण दिवस
अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस

- प्रतिवर्ष फरवरी माह के दूसरे सोमवार (इस वर्ष 9 फरवरी को) को अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस इंटरनेशनल ब्यूरो फॉर एपिलेप्सी (IBE) और इंटरनेशनल लीग अगेंस्ट एपिलेप्सी (ILAE) द्वारा शुरू किया गया ताकि मिर्गी रोग के प्रति जागरूकता बढ़े, कलंक कम हो और प्रभावित लोगों को समर्थन मिले।
मिर्गी :
- एक न्यूरोलॉजिकल विकार है जिसमें मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि (electrical activity) असामान्य हो जाती है, जिससे व्यक्ति को बार-बार दौरे (seizures) पड़ते हैं
- दौरे के प्रकार: मिर्गी के दौरे कई तरह के हो सकते हैं। जैसे फोकल सीज़र (मस्तिष्क के एक हिस्से से शुरू), जनरलाइज़्ड सीज़र (पूरे मस्तिष्क को प्रभावित करना), और एब्सेंस सीज़र (जिसमें व्यक्ति कुछ सेकंड के लिए शून्य में देखने लगता है)।
- जांच: निदान के लिए डॉक्टर मुख्य रूप से EEG (इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम) और मस्तिष्क के MRI या CT स्कैन का उपयोग करते हैं।
|