GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 08 Feb, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

भारतीय विमानन प्राधिकरण (AAI) और ‘भारत टैक्सी’ के बीच समझौता

  • भारतीय विमानन प्राधिकरण (AAI) ने हवाई अड्डों पर विनियमित और यात्री-अनुकूल कैब सेवाएं शुरू करने के उद्देश्‍य से ‘भारत टैक्सी’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • 'भारत टैक्सी' भारत का पहला सहकारी-आधारित (Cooperative-based) राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा 5 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में किया गया था।

भारतीय विमानन प्राधिकरण (AAI) :

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1995
  • गठन: राष्ट्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण (NAA) और अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण (IAAI) के विलय से
  • अधिनियम: Airports Authority of India Act, 1994
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • प्रशासनिक मंत्रालय: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

भारत-सेशेल्स व्यापार गोलमेज सम्मेलन

  • भारत-सेशेल्स व्यापार गोलमेज सम्मेलन का आयोजन मुंबई में किया गया।
  • यह सम्मेलन सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की पांच दिवसीय भारत यात्रा के दौरान आयोजित हुआ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नेतृत्व: सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और भारत के केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा
  • प्रमुख क्षेत्र: समुद्री व्यापार, ब्लू इकोनॉमी, बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास
  • आयोजक: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से
  • सेशेल्स :
  • स्थिति: हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश
  • महाद्वीप: अफ्रीका
  • राजधानी: विक्टोरिया
  • मुद्रा: सेशेल्स रुपया (SCR)

Anti-Drone सुरक्षा प्रणाली शुरू करने वाला प्रथम बंदरगाह

  • वी.ओ. चिदंबरनार (VOC) बंदरगाह प्राधिकरण, तूतीकोरिन, उन्नत ड्रोन-रोधी (Anti-Drone) सुरक्षा प्रणाली शुरू करने वाला भारत का पहला बंदरगाह बन गया है।

विशेषताएं :

  • उन्नत तकनीक: यह प्रणाली रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) और रडार-आधारित ड्रोन डिटेक्शन एवं जैमिंग सिस्टम का एक एकीकृत रूप है।
  • सुरक्षा कवरेज: यह प्रणाली 360-डिग्री कवरेज और सर्वदिशात्मक (Omnidirectional) सुरक्षा प्रदान करती है।
  • प्रभावी सीमा: यह 5 किलोमीटर तक की प्रभावी रेंज के साथ अनाधिकृत ड्रोनों का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने और उन्हें बेअसर करने में सक्षम है।
  • सहयोग: इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए बंदरगाह प्राधिकरण ने भारत सरकार के उद्यम सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है
  • वी.ओ. चिदंबरनार (VOC) बंदरगाह प्राधिकरण :
  • पूर्व नाम : तूतीकोरिन पोर्ट ट्रस्ट(2011 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी वी.ओ. चिदंबरनार के नाम पर रखा गया)
  • स्थान : तमिलनाडु के थूथुकुडी (तूतीकोरिन) में
  • स्थिति : भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर मन्नार की खाड़ी में रणनीतिक रूप से स्थित है
  • 11 जुलाई 1974 को भारत का 10वां प्रमुख बंदरगाह घोषित किया गया था

राज्‍य समाचार

महाराष्ट्र पंचायत चुनाव

  • महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों में कल कुल 68.28% मतदान हुआ।
  • परभणी में सबसे ज़्यादा 74.89% और रत्नागिरी में सबसे कम 55.79% मतदान हुआ।

पंचायती राज व्यवस्था :

  • ग्रामीण स्तर पर स्थानीय स्वशासन की एक प्रणाली है
  • जनक: भारत में स्थानीय स्वशासन का जनक लॉर्ड रिपन को माना जाता है
  • शुरुआत: स्वतंत्र भारत में पहली बार पंचायती राज व्यवस्था 2 अक्टूबर 1959 को राजस्थान के नागौर जिले में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा शुरू की गई थी
  • संविधानिक दर्जा: 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के माध्यम से पंचायतों को संवैधानिक मान्यता मिली

त्रि-स्तरीय ढांचा (Three-tier Structure) :

  • बलवंत राय मेहता समिति (1957) की सिफारिश पर भारत में त्रि-स्तरीय प्रणाली अपनाई गई
  • ग्राम पंचायत: ग्राम स्तर पर (मुखिया: सरपंच/प्रधान)
  • पंचायत समिति: ब्लॉक (मध्यवर्ती) स्तर पर
  • जिला परिषद: जिला स्तर पर
  • चुनाव: पंचायतों का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। कार्यकाल समाप्त होने से पहले या भंग होने के 6 माह के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है
  • आरक्षण: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिलाओं (कम से कम 1/3 सीटें) के लिए सीटों का आरक्षण अनिवार्य है
  • विषय: संविधान की 11वीं अनुसूची में पंचायतों के कार्य के लिए 29 विषय (जैसे कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा) निर्धारित किए गए हैं।

महत्वपूर्ण अनुच्छेद और समितियां :

  • अनुच्छेद 40: राज्य सरकारों को ग्राम पंचायतों के गठन का निर्देश देता है।
  • भाग IX (अनुच्छेद 243 से 243-O): पंचायती राज से संबंधित विस्तृत संवैधानिक प्रावधान इसी भाग में हैं।
  • समितियाँ: अशोक मेहता समिति (1977), जी.वी.के. राव समिति (1985), एल.एम. सिंघवी समिति (1986), और पी.के. थुंगन समिति (1988) ने इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

'तमिलनाडु शहरी हरियाली नीति 2026' का अनावरण

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य की पहली 'तमिलनाडु शहरी हरियाली नीति 2026' का अनावरण किया।
  • इस नीति का मुख्य उद्देश्य शहरों को जलवायु परिवर्तन के प्रति अधिक लचीला, रहने योग्य और टिकाऊ बनाना है।

विशेषताएं :

  • प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय (ULB) को अपने कुल भौगोलिक क्षेत्र का कम से कम 15% हिस्सा 'ग्रीन कवर' के रूप में बनाए रखने का प्रयास करना होगा
  • नीति के तहत पेड़ों, शहरी जंगलों, पार्कों और वेटलैंड्स (आर्द्रभूमि) को शहर की योजना और विकास में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा
  • नगर प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग के तहत एक समर्पित 'अर्बन फॉरेस्ट विंग' (Urban Forest Wing) की स्थापना की जाएगी
  • राज्य '3-30-300' शहरी हरित जीवनक्षमता दिशानिर्देश और 'सिंगापुर इंडेक्स' (शहर जैव विविधता सूचकांक) जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाएगा
  • हरियाली परियोजनाओं के लिए अमृत (AMRUT), स्मार्ट सिटी मिशन और ग्रीन तमिलनाडु मिशन जैसी मौजूदा योजनाओं से धन जुटाया जाएगा। निगरानी के लिए डिजिटल डैशबोर्ड और जियो-टैगिंग का उपयोग होगा।
  • यह हरित तमिलनाडु मिशन के राज्य के समग्र हरित आवरण को 23.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने के लक्ष्य का समर्थन करती है।

तमिलनाडु :

  • स्थापना: 1 नवंबर 1956.
  • राजधानी: चेन्नई (जिसे 'दक्षिण एशिया का डेट्रायट' कहा जाता है)
  • आधिकारिक भाषा: तमिल (विश्‍व की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक) और अंग्रेजी
  • राजकीय पशु: नीलगिरी तहर
  • राजकीय पक्षी: मरकत कपोत
  • राजकीय वृक्ष: ताड़ का पेड़
  • राजकीय फूल: कंदल या 'ग्लोरियोसा लिली'
  • राजकीय फल: कटहल
  • राजकीय खेल: कबड्डी
  • राजकीय प्रतीक चिन्ह: श्रीविल्लीपुत्तुर मंदिर का गोपुरम
  • शास्त्रीय नृत्य: भरतनाट्यम, जिसकी उत्पत्ति यहाँ के मंदिरों में हुई.
  • प्रमुख त्यौहार: पोंगल (प्रमुख फसल उत्सव), पुथंडु (तमिल नव वर्ष).

'ऑपरेशन शस्त्र'

  • दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें साझा करने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन शस्त्र शुरू किया और 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

कम्युनिटी प्रोग्राम, सेलामत दातंग मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम कुआलालंपुर में एक कम्युनिटी प्रोग्राम, सेलामत दातंग मोदी जी में हिस्सा लिया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7-8 फरवरी 2026 की मलेशिया यात्रा पर हैं।

मलेशिया :

  • स्थिति: दक्षिण-पूर्व एशिया
  • राजधानी: कुआलालंपुर
  • आधिकारिक भाषा : मलय
  • शासन प्रणाली: संवैधानिक राजतंत्र
  • राष्ट्राध्यक्ष: यांग दी-पर्तुआन आगोंग (राजा)
  • सरकार प्रमुख: प्रधानमंत्री
  • पड़ोसी देश: थाईलैंड, इंडोनेशिया, ब्रुनेई, सिंगापुर
  • समुद्र: दक्षिण चीन सागर
  • मुद्रा: मलेशियन रिंग्गिट (MYR)

 

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

PGCIL के दो अन्य मौजूदा सहायक कंपनियों में विलय को मंजूरी

  • कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की 17 पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के दो अन्य मौजूदा सहायक कंपनियों में विलय को आधिकारिक मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विलय की संरचना: इस विलय को दो अलग-अलग 'कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट' के तहत मंजूरी दी गई है:
  • स्कीम ग्रुप-A: इसमें 12 सहायक कंपनियों का विलय POWERGRID Khavda II-C Transmission Limited में किया जा रहा है।
  • स्कीम ग्रुप-B: इसमें 5 सहायक कंपनियों का विलय POWERGRID Vataman Transmission Limited में किया जा रहा है।
  • प्रभाव: यह विलय सभी शेयरधारकों और लेनदारों के लिए बाध्यकारी है और 1 अप्रैल, 2024 से कानूनी रूप से लागू माना जाएगा

कला और संस्‍कृति

देवनीमोरी अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी

  • गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबो में भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लिया।
  • 4 फरवरी को भारत से लाए गए ये अवशेष वर्तमान में गंगारामया मंदिर में प्रदर्शित हैं।
  • प्रतिनिधिमंडल ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा आयोजित “फ्रेंड्स ऑफ आईबीसी रीयूनियन” में भी भाग लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: ये अवशेष गुजरात के अरावली जिले में स्थित देवनीमोरी (Devni Mori) पुरातात्विक स्थल से प्राप्त हुए थे। इनकी खोज 1957 में प्रसिद्ध पुरातत्वविद् प्रो. एस. एन. चौधरी ने की थी।
  • विशेष विवरण: अवशेषों को एक हरे रंग के शिस्ट (Green Schist) के कलश में रखा गया है, जिस पर ब्राह्मी लिपि और संस्कृत भाषा में "दशबल शरीर निलय" (भगवान बुद्ध के शरीर के अवशेषों का निवास) अंकित है।
  • बुध्‍द के प्रमुख अवशेष प्राप्‍त स्‍थल :
  • देवनीमोरी (Devni Mori), गुजरात: हाल ही में चर्चा में रहे ये अवशेष 1963 में एक स्तूप से प्राप्त हुए थे। यहाँ एक कलश मिला था जिस पर "दशबल शरीर निलय" अंकित है।
  • पिपरहवा (Piprahwa), उत्तर प्रदेश: इसे बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु के रूप में पहचाना जाता है। यहाँ 1898 में विलियम पेपे द्वारा अस्थि अवशेष और रत्नों से भरे कलश खोजे गए थे।
  • वैशाली (Vaishali), बिहार: यहाँ के 'अभिषेक पुष्करणी' के पास स्थित स्तूप से बुद्ध के अस्थि अवशेष प्राप्त हुए थे, जो लिच्छवियों के हिस्से के माने जाते हैं।
  • सारनाथ : मूलगंध कुटी विहार में बुद्ध के पवित्र अवशेष सुरक्षित हैं, जहाँ उन्होंने अपना पहला उपदेश दिया था।
  • सांची (Sanchi), मध्य प्रदेश: यहाँ के स्तूपों में बुद्ध के प्रमुख शिष्यों (सारिपुत्र और महामोग्लान) के अवशेष पाए गए हैं।
  • कुशीनगर (Kushinagar), उत्तर प्रदेश: यहाँ बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। यहाँ के रामाभर स्तूप को उनका श्मशान स्थल माना जाता है, जहाँ से अवशेष एकत्र किए गए थे।
  • श्रीलंका: कैंडी स्थित दलादा मालिगावा (Dalada Maligawa) में भगवान बुद्ध का पवित्र दंत अवशेष (Tooth Relic) सुरक्षित है।
  • चीन: फामेंसी मठ में बुद्ध की अंगुली की हड्डी के अवशेष होने की मान्यता है।

9वां पक्षी महोत्सव : गोवा

  • गोवा के 9वें पक्षी महोत्सव का आयोजन वालपोई के सत्तारी में किया गया।
  • इस तीन दिवसीय उत्सव का मुख्य आकर्षण 'गोवा पक्षी एटलस' (Goa Bird Atlas) का विमोचन रहा, जिसे जारी करने वाला गोवा, केरल के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस कार्यक्रम में "गोवा के पक्षी: कोंकणी नामकरण - ओलाख सुकनायंची" नामक पुस्तक का विमोचन भी हुआ, जिसने स्थानीय भाषा में पक्षी जगत के दस्तावेजीकरण और प्रचार-प्रसार में योगदान दिया।
  • इसका आयोजन म्हादेई वन्यजीव अभयारण्य में किया गया और इसकी थीम "शानदार म्हादेई" रखी गई थी।
  • शुभंकर (Mascot): इस वर्ष का शुभंकर 'मालाबार बार्बेट' (Malabar Barbet) पक्षी था, जो पश्चिमी घाट का स्थानिक पक्षी है।
  • आयोजनकर्ता: गोवा वन विभाग द्वारा आयोजित इस उत्सव का उद्घाटन गोवा के मुख्य सचिव सी. कंडावेलू ने किया

खेल समाचार

SAFF अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2026

  • दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता।

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2026 :

  • विजेता : भारत
  • उपविजेता : बांग्लादेश
  • मेजबान देश : नेपाल (पोखरा रंगशाला स्टेडियम)
  • प्रतिभागी टीमें : 4 (भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान)
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: मुन्नी (भारत)
  • फेयर प्ले अवार्ड: भारत
  • शीर्ष स्कोरर: अल्पी अख्तर (7 गोल - बांग्लादेश)
  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: अल्पी अख्तर (बांग्लादेश)

 

 

विविध

"विश्‍व की सबसे बड़ी आइसक्रीम सोशल पार्टी"

  • अरुण आइसक्रीम ने हैदराबाद में 5,113 बच्चों को एक साथ लाकर "विश्‍व की सबसे बड़ी आइसक्रीम सोशल पार्टी" का आयोजन किया और एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पिछला रिकॉर्ड तोड़ा: इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के सालेर्नो (Salerno) में बना था, जहाँ 2019 में 962 लोगों ने हिस्सा लिया था।
  • उत्पाद: बच्चों ने अरुण आइसक्रीम के ब्लैककरंट और स्ट्रॉबेरी बार, कारमेल सैंडविच और चॉकलेट कोन जैसे लोकप्रिय फ्लेवर्स का आनंद लिया।
  • आधिकारिक मान्यता: Guinness World Records के प्रतिनिधि रिचर्ड विलियम स्टेनिंग ने इस रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से मान्यता दी और Hatsun Agro Product Ltd के वाइस चेयरमैन सी. सत्यन को प्रमाण पत्र सौंपा।

 

Latest Courses