GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 07 Feb, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

MCP सर्वर का बीटा संस्करण लॉन्च

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने अपने eSankhyiki पोर्टल के लिए मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (MCP) सर्वर का बीटा संस्करण लॉन्च किया।
  • MCP एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो उपयोगकर्ता को अपने एआई टूल्स और एप्लिकेशन के ज़रिए सीधे डेटासेट से जोड़ने करने की सुविधा देती है।

eSankhyiki (ई-सांख्यिकी) पोर्टल :

  • भारत सरकार का एक केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म है, जिसे आधिकारिक सांख्यिकीय आंकड़ों के प्रबंधन और प्रसार के लिए विकसित किया गया है
  • लान्‍च : वर्ष 2024 में

पोर्टल को दो प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है:

  • डेटा कैटलॉग मॉड्यूल (Data Catalogue): यह मंत्रालय की प्रमुख डेटा संपत्तियों को एक स्थान पर सूचीबद्ध करता है। इसमें 2291 से अधिक डेटासेट शामिल हैं, जिन्हें उपयोगकर्ता आसानी से खोज और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • मैक्रो इंडिकेटर्स मॉड्यूल (Macro Indicators): यह प्रमुख आर्थिक संकेतकों (जैसे CPI, IIP, और राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी) का 'टाइम-सीरीज' डेटा प्रदान करता है। इसमें डेटा को फ़िल्टर करने और विज़ुअलाइज़ (चार्ट/ग्राफ) करने की सुविधा है।

'बस्तर पांडुम महोत्सव' का उद्घाटन

  • 'बस्तर पांडुम महोत्सव' का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर मंडल मुख्यालय जगदलपुर में किया गया।

'बस्तर पांडुम महोत्सव' :

  • आयोजन का स्वरूप: यह महोत्सव तीन चरणों में आयोजित किया जाता है: ग्राम पंचायत स्तर, विकास खंड/जिला स्तर और अंत में संभाग व राज्य स्तरीय समापन समारोह।
  • प्रतियोगिताएं: इस वर्ष 12 सांस्कृतिक विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें 84 टीमों के 700 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं।
  • प्रमुख विधाएं: आदिवासी नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक व्यंजन, स्वदेशी वाद्य यंत्र, हस्तशिल्प, आदिवासी नाटक और पारंपरिक वेशभूषा।

केंद्र सरकार, नागालैंड सरकार और ENPO के बीच समझौता

  • केंद्र सरकार, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ENPO) ने फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी (FNTA) के गठन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • समझौते का उद्देश्‍य : नागालैंड के छह पिछड़े जिलों में फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी (FNTA) के गठन के लिए
  • शामिल छह जिले : तुएनसांग, मोन, किपहिरे, लोंगलेंग, नोकलक और शमाटोर
  • शक्तियों का हस्तांतरण : इस समझौते के तहत 46 विषयों (जैसे– भूमि, ग्रामीण विकास, कृषि आदि) से संबंधित शक्तियां FNTA को सौंपी जाएंगी

'फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी' (FNTA) :

  • आवश्यकता क्‍यों : नागालैंड के इतिहास में एक ऐतिहासिक प्रशासनिक सुधार है
  • पृष्‍ठभूमि : ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ENPO) वर्ष 2010 से 'फ्रंटियर नागालैंड' नामक अलग राज्य की मांग कर रहा था। केंद्र सरकार ने "अद्वितीय व्यवस्था" के तहत FNTA का प्रस्ताव दिया ताकि विभाजन के बिना विकास सुनिश्चित हो सके
  • प्रशासनिक ढांचा: FNTA में कुल 49 सदस्य होंगे। इनमें से 40 सदस्य प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने जाएंगे, जबकि 9 सदस्यों को राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाएगा
  • वित्तीय स्वायत्तता: केंद्र सरकार इन क्षेत्रों के विकास के लिए सीधे FNTA को बजट आवंटित करेगी, जो राज्य के सामान्य बजट से अलग होगा
  • संवैधानिक स्थिति: समझौते में स्पष्ट किया गया है कि FNTA की स्थापना से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371(A) पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
  • मुख्यालय: इसका सचिवालय पूर्वी नागालैंड के किसी प्रमुख जिले (संभवतः तुएनसांग) में स्थापित किया जाएगा, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे

नोट : ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइज़ेशन (ENPO), जो नगालैंड के छह पूर्वी ज़िलों की आठ मान्यता प्राप्त नगा जनजातियों का शीर्ष संगठन

रक्षा समाचार

24वीं भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह की पूर्ण बैठक

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से 24वीं भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह (JTG) की पूर्ण बैठक की मेजबानी की।
  • स्‍थान : नई दिल्‍ली
  • सह-अध्यक्षता: भारतीय पक्ष का नेतृत्व DRDO की महानिदेशक डॉ. चंद्रिका कौशिक द्वारा एवं अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सहायक रक्षा सचिव माइकल फ्रांसिस डोड द्वारा
  • उद्देश्य: रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना और महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों (iCET) में नवाचार को बढ़ावा देना

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :

  • रक्षा मंत्रालय की एक प्रमुख रक्षा अनुसंधान संस्था है
  • स्थापना: 1958
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य: "बलस्य मूलं विज्ञानम्" (शक्ति का स्रोत विज्ञान है)
  • वर्तमान अध्यक्ष: डॉ. समीर वी. कामत, कार्यकाल मई 2026 तक बढ़ाया गया है

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

मौद्रिक नीति समिति की बैठक : फरवरी 2026

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 6 फरवरी, 2026 को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक के परिणामों की घोषणा की।

प्रमुख नीतिगत दरें और घोषणाएं :

  • रेपो रेट: 5.25% पर अपरिवर्तित
  • नीतिगत रुख (Stance): 'न्यूट्रल' बरकरार रखा गया है (5:1 बहुमत से)
  • SDF दर: 5.00% पर स्थिर
  • MSF और बैंक दर: 5.50% पर स्थिर
  • GDP वृद्धि (FY 2025-26): वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.4% कर दिया गया है (पिछला अनुमान 7.3% था)।
  • मुद्रास्फीति (Inflation): वित्त वर्ष 2025-26 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति (CPI) का अनुमान 2.1% पर संशोधित किया गया है।
  • अगले वर्ष का अनुमान (FY 2026-27): पहली तिमाही (Q1) के लिए GDP विकास दर 6.9% और दूसरी तिमाही (Q2) के लिए 7% रहने का अनुमान है
  • MSME ऋण: बिना गारंटी वाले (collateral-free) ऋण की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है

घरेलू स्तर पर फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों का उत्पादन : मासिक आधार पर

  • जनवरी 2026 में घरेलू स्तर पर फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों का उत्पादन बढ़कर 15.76 लाख मीट्रिक टन रहा।

उर्वरक (Fertilizers) :

  • वे पदार्थ हैं जो मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाकर पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं
  • पौधों को 17 आवश्यक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिन्हें मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है:

मुख्य/स्थूल पोषक तत्व (Macronutrients):

  • प्राथमिक: नाइट्रोजन (N), फास्फोरस (P), पोटेशियम (K)
  • द्वितीयक: कैल्शियम (Ca), मैग्नीशियम (Mg), सल्फर (S)

सूक्ष्म पोषक तत्व (Micronutrients):

  • लोहा (Fe), मैंगनीज (Mn), बोरॉन (B), जस्ता (Zn), तांबा (Cu), मोलिब्डेनम (Mo), क्लोरीन (Cl), और निकेल (Ni)
  • वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए, उर्वरक विभाग को अनुमानित 1.71 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध आवंटन किया गया है
रूफटॉप सोलर फाइनेंस कार्यक्रम : एक्सिस बैंक

  • एक्सिस बैंक ने लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर करने में सहायता के लिए रूफटॉप सोलर फाइनेंस नामक एक नया कार्यक्रम शुरू किया है।

ऋण योजना की मुख्य विशेषताएं:

  • बिना गारंटी वाला ऋण (Collateral-Free): एमएसएमई बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे ₹10 लाख से ₹2 करोड़ तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
  • लचीली अवधि: इस योजना के तहत पुनर्भुगतान की अवधि 4 से 7 वर्ष के बीच है, जिससे व्यवसायों को अपने नकदी प्रवाह (cash flow) के अनुसार भुगतान करने में आसानी होती है।
  • उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य एमएसएमई को सौर ऊर्जा अपनाने में मदद करना है ताकि वे अपने परिचालन खर्चों (operating expenses) को कम कर सकें और ऊर्जा लागत पर बेहतर नियंत्रण पा सकें।
  • साझेदारी: बैंक ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) और लागत में पारदर्शिता के लिए एक तकनीकी भागीदार के साथ सहयोग किया है

नियुक्तियां

रोहित ऋषि

  • रोहित ऋषि ने सरकारी स्वामित्व वाली इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) में निदेशक (Director) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
  • इससे पहले, ऋषि बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कार्यकारी निदेशक के पद पर थे।

इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) :

  • भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली एक प्रमुख वित्तीय संस्था है
  • स्थापना : 2006
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • यह भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पास एक NBFC-IFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी) के रूप में पंजीकृत है

पुस्‍तकें और लेखक

भारत लॉ हाउस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तीन पुस्‍तकों का विमोचन

  • भारत लॉ हाउस प्राइवेट लिमिटेड ने एडवोकेट सुरेश शर्मा और एडवोकेट वरुण शर्मा द्वारा लिखित तीन ज्ञानवर्धक पुस्तकों का विमोचन किया।

पुस्‍तक :

  • GST: Search, Seizure, Summons and Arrest: यह पुस्तक GST कानून के प्रवर्तन (enforcement) पहलुओं पर विस्तृत और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।
  • GST Litigation – A Practical Guide: यह GST मुकदमेबाजी की जटिलताओं को सुलझाने और पेशेवरों के लिए एक मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करती है।
  • The First-Generation Lawyer: एडवोकेट वरुण शर्मा द्वारा लिखित यह एक संस्मरण है, जो बिना किसी पारिवारिक कानूनी पृष्ठभूमि के इस पेशे में करियर बनाने की चुनौतियों और अनुभवों को साझा करता है।

अन्‍य जानकारी :

  • आयोजन स्थल: फॉर्च्यून सिलेक्ट एक्सोटिका, नवी मुंबई
  • मुख्य अतिथि: माननीय श्री विनायक हरीश विश्वास, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (Belapur)
  • मेजबान: श्री रवि पुलियानी, निदेशक, भारत लॉ हाउस प्राइवेट लिमिटेड

खेल समाचार

'अंडर-19 ICC विश्व कप 2026'

  • भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर 'अंडर-19 ICC विश्व कप 2026' का खिताब जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मेजबान: ज़िम्बाब्वे और नामीबिया
  • अवधि: 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026
  • विजेता: भारत (6वां खिताब)
  • उपविजेता: इंग्लैंड
  • प्रारूप: 16 टीमें, कुल 41 मैच (ग्रुप स्टेज, सुपर सिक्स और नॉकआउट)
  • भारत का स्कोर : 411/9 (50 ओवर)
  • ग्लैंड का स्कोर : 311 (40.2 ओवर)
  • 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' : वैभव सूर्यवंशी
  • सर्वाधिक रन: इंग्लैंड के बेन मेयस (444 रन)
  • सर्वाधिक विकेट: मैनी लम्सडेन (16 विकेट)

प्रतिभागी टीमें और समूह (Groups) :

  • ग्रुप A: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जापान
  • ग्रुप B: भारत, बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड, अमेरिका
  • ग्रुप C: इंग्लैंड, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे (मेजबान), स्कॉटलैंड
  • ग्रुप D: अफ़गानिस्तान, दक्षिण अफ़्रीका, वेस्टइंडीज़, तंजानिया (डेब्यू)

 

Latest Courses