GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 03 Feb, 2026

रार्ष्‍टीय समाचार

रबी फसलों की बुआई का कुल रकबा : 30 जनवरी 2026 तक

  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 30 जनवरी 2026 तक देशभर में रबी फसलों की बुआई का कुल रकबा 676.84 लाख हेक्टेयर तक पहुँच गया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 2.40% अधिक है।
  • इस सीजन में गेहूं की बुआई में सबसे अधिक वृद्धि (लगभग 334.17 लाख हेक्टेयर से अधिक) हुई है, जबकि दलहन का रकबा भी बढ़कर 137-139 लाख हेक्टेयर के बीच पहुँच गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल रबी रकबा: 676.84 लाख हेक्टेयर
  • गेहूं: 334.17 लाख हेक्टेयर से अधिक
  • दलहन: 137.55 लाख हेक्टेयर से ऊपर
  • तिलहन: 97 लाख हेक्टेयर से अधिक
  • मोटे अनाज (श्रीअन्न): 61 लाख हेक्टेयर

'बायो-फार्मा शक्ति' योजना का प्रस्ताव : केन्‍द्रीय बजट 2026-27

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में भारत को फार्मा क्षेत्र में एक वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए 'बायो-फार्मा शक्ति' (Biopharma SHAKTI) योजना का प्रस्ताव रखा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • बजट आवंटन: इस योजना के लिए अगले पाँच वर्षों के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • मुख्य उद्देश्य: इसका प्राथमिक लक्ष्य भारत को बायोलॉजिक्स (Biologics) और बायोसिमिलर (Biosimilars) दवाओं के उत्पादन के लिए एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र (Global Hub) बनाना है।
  • SHAKTI का अर्थ: इसका पूरा नाम "Strategy for Healthcare Advancement through Knowledge, Technology, and Innovation" (ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल में प्रगति की रणनीति) है।
  • तीन नए राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NIPERs) स्थापित किए जाएंगे और सात मौजूदा संस्थानों का अपग्रेडेशन किया जाएगा।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

CSocD64 का 64वां सत्र

  • संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (CSocD64) के 64वें सत्र का आयोजन 2 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मुख्य विषय : "समन्वित, न्यायसंगत और समावेशी नीतियों के माध्यम से सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाना"
  • अध्यक्षता: यूक्रेन की राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि क्रिस्टीना हायोविशिन द्वारा
  • भारत की भागीदारी: भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर कर रही हैं। उन्होंने भारत के "सबका साथ, सबका विकास" के सिद्धांत और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर साझा किया

संयुक्त राष्ट्र :

  • स्थापना तिथि: 1945
  • संयुक्त राष्ट्र दिवस: 24 अक्टूबर
  • मुख्यालय : न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
  • कुल सदस्य देश: 193
  • नवीनतम सदस्य: दक्षिण सूडान (2011)
  • संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अंग : 5

मेड इन इंडिया उत्‍पादों पर 18% टैरिफ

  • अमरीकी राष्‍ट्रपति डनॉल्‍ड ट्रंप ने मेड इन इंडिया उत्‍पादों पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत पर पहले कुल 50% टैरिफ लागू था, जिसमें 25% 'रेसिप्रोकल टैरिफ' और 25% रूस से तेल खरीदने के कारण लगाया गया 'दंडात्मक टैरिफ' शामिल था। अब इसे घटाकर मात्र 18% कर दिया गया है।
  • राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करने और इसके बजाय अमेरिका या वेनेजुएला से तेल आयात करने पर सहमत हो गया है।
  • दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक $500 बिलियन से अधिक तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

‘प्रोजेक्ट वॉल्ट’ का शुभारंभ

  • अमरीकी राष्‍ट्रपति डनॉल्‍ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट वॉल्ट’ का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्‍य अमेरिका में दुर्लभ खनिजों जैसे कोबाल्ट, लिथियम, गैलियम और ग्रेफाइट की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

प्रोजेक्ट वॉल्ट :

  • परियोजना का कुल बजट : $12 बिलियन (लगभग ₹1 लाख करोड़) है।
  • फंडिंग मॉडल: अमेरिकी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक (EXIM Bank) से $10 बिलियन का ऋण और निजी क्षेत्र से लगभग $1.67 से $2 बिलियन

भारत-नॉर्वे के बीच 12वीं FOC

  • भारत-नॉर्वे के बीच 12वीं विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) बैठक का आयोजन ओस्लो, नॉर्वे में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सह-अध्यक्षता: भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज द्वारा एवं नॉर्वेजियन पक्ष का नेतृत्व वहां के विदेश मंत्रालय के महासचिव टोरगेइर लार्सन द्वारा
  • प्रमुख क्षेत्र: दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और नीली अर्थव्यवस्था, चक्रीय अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), अंतरिक्ष, शिक्षा और आर्कटिक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

नॉर्वे

  • राजधानी: ओस्लो (Oslo)
  • आधिकारिक नाम : किंगडम ऑफ नॉर्वे
  • महाद्वीप: यूरोप
  • क्षेत्र: उत्तरी यूरोप (स्कैंडिनेविया)
  • मुद्रा: नॉर्वेजियन क्रोन (NOK)
  • सीमाएँ: स्वीडन, फ़िनलैंड, रूस
  • भाषा : नॉर्वेजियन (Bokmål और Nynorsk)
  • अपने 'फ्योर्ड्स' (Fjords), ऊंचे पहाड़ों और मिडनाइट सन (आधी रात का सूरज) के लिए प्रसिद्ध है
  • नोबेल शांति पुरस्कार: दुनिया के बाकी नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम (स्वीडन) में दिए जाते हैं, लेकिन नोबेल शांति पुरस्कार विशेष रूप से ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है
  • नॉर्वे में 'एलेमैन्सरेट' (Allemannsretten) कानून है, जो हर व्यक्ति को प्रकृति में कहीं भी घूमने और टेंट लगाने की आजादी देता है

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

देशव्यापी प्रवासन सर्वेक्षण की घोषणा

  • सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जुलाई 2026 से जून 2027 तक एक व्यापक देशव्यापी प्रवासन (Migration) सर्वेक्षण आयोजित करने की घोषणा की
  • इस सर्वेक्षण का उद्देश्य ग्रामीण-शहरी प्रवास, मौसमी प्रवास और प्रवासियों के रोजगार प्रोफाइलों पर अद्यतन आंकड़े एकत्र करना है, जो नीति निर्माण में सहायक होंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अवधि: यह सर्वेक्षण एक साल तक चलेगा (जुलाई 2026 से जून 2027)
  • कवरेज: पूरे भारत के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यह सर्वे किया जाएगा (अंडमान और निकोबार के कुछ दुर्गम क्षेत्रों को छोड़कर)
  • महत्व: यह सर्वेक्षण नीति निर्माताओं को शहरी नियोजन, आवास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं बनाने में सहायता करेगा
  • अल्पकालिक प्रवासन: 15 दिनों से लेकर 6 महीने तक के लिए काम की तलाश में बाहर जाने वालों को भी इसमें शामिल किया जाएगा
  • आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) 2020–21 के अनुसार, भारत में कुल प्रवासन दर 28.9% आंकी गई।
  • अखिल भारतीय स्तर पर पुरुषों में प्रवासन दर 10.7% जबकि महिलाओं में 47.9% रही।
  • महिलाओं में विवाह (86.8%) प्रवासन का प्रमुख कारण रहा, जबकि पुरुषों में रोज़गार या बेहतर रोज़गार की तलाश (22.8%) मुख्य कारण रही

यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) को मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा

  • रक्षा मंत्रालय ने यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) को मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा देने की मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • YIL ने मात्र 4 वर्षों के भीतर एक सरकारी संगठन से लाभ कमाने वाली कॉर्पोरेट इकाई में सफलतापूर्वक परिवर्तन किया है।
  • इस दर्जे के मिलने के बाद अब YIL का बोर्ड सरकार की पूर्व मंजूरी के बिना नए प्रोजेक्ट्स और आधुनिकीकरण के लिए ₹500 करोड़ तक का पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) कर सकेगा।
  • कंपनी की बिक्री वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही में ₹956.32 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में ₹3,108.79 करोड़ हो गई है।
  • इसी अवधि के दौरान कंपनी का निर्यात शून्य से बढ़कर ₹321.77 करोड़ तक पहुँच गया है।
  • प्रमुख उत्पाद: YIL मुख्य रूप से कार्बन फाइबर कंपोजिट, गोला-बारूद के असेंबली उत्पाद, बख्तरबंद वाहनों के पुर्जे, आर्टिलरी गन और मुख्य युद्धक टैंकों (MBTs) के लिए पुर्जे बनाती है

भारत सरकार द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSEs) को उनके वित्तीय प्रदर्शन, लाभ और निवेश क्षमता के आधार पर स्वायत्तता देने के लिए महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न का दर्जा दिया जाता है।

महारत्न :

  • पात्रता: नवरत्न स्टेटस, भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग, पिछले 3 वर्षों में औसत 25,000 करोड़ का टर्नओवर, 15,000 करोड़ की नेटवर्थ और 5,000 करोड़ का शुद्ध लाभ
  • स्वायत्तता: 5,000 करोड़ रुपये या कुल संपत्ति के 15% तक का निवेश करने की स्वतंत्रता
  • उदाहरण: भेल (BHEL), सेल (SAIL), ओएनजीसी (ONGC), एचएएल (HAL)

नवरत्न (Navratna):

  • पात्रता: मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा, 'Miniratna-I' स्टेटस, पिछले 5 में से 3 साल उत्कृष्ट/बहुत अच्छा प्रदर्शन
  • स्वायत्तता: 1,000 करोड़ रुपये तक के निवेश की स्वतंत्रता

मिनीरत्न श्रेणी-I (Miniratna Category-I):

  • पात्रता: लगातार 3 साल का मुनाफा और एक वर्ष में ₹30 करोड़ या उससे अधिक का कर-पूर्व लाभ (या पिछले 3 वर्षों में लगातार लाभ)
  • स्वायत्तता: ₹500 करोड़ या अपनी कुल संपत्ति के बराबर (जो कम हो) का पूंजीगत व्यय

मिनीरत्न श्रेणी-II (Miniratna Category-II):

  • पात्रता: लगातार 3 साल से लाभ में हों और पॉजिटिव नेटवर्थ हो
  • स्वायत्तता: ₹300 करोड़ या अपनी कुल संपत्ति के 50% के बराबर (जो कम हो) तक का निवेश

यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) :

  • स्थापना: 15 अक्टूबर 2021
  • गठन का आधार: ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड (OFB) के पुनर्गठन के बाद
  • प्रकृति: भारत सरकार का रक्षा क्षेत्र का CPSE
  • प्रशासनिक मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence)
  • मुख्यालय: नागपुर, महाराष्ट्र
  • इसके अंतर्गत 8 रक्षा निर्माण कारखाने शामिल हैं

UPI का ऐतिहासिक लेनदेन : जनवरी 2026

  • नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल लेनदेन मूल्य: ₹28.33 लाख करोड़ (अब तक का सर्वोच्च स्तर), यह दिसंबर 2025 के ₹27.97 लाख करोड़ के मुकाबले लगभग 21% की मासिक वृद्धि दर्शाता है।
  • दैनिक औसत: जनवरी में प्रतिदिन औसतन 70 करोड़ लेनदेन हुए, जिनका औसत मूल्य लगभग ₹91,400 करोड़ रहा
  • वृद्धि दर: दिसंबर 2025 (₹27.97 लाख करोड़) की तुलना में मूल्य के लिहाज से 21% की मासिक वृद्धि दर्ज की गई है
  • अकेले जनवरी 2026 में, भारतीयों ने 21.7 अरब यूपीआई लेनदेन किए, जिनका मूल्य 28.33 लाख करोड़ रुपये था - जो दिसंबर की तुलना में अधिक है और पिछले वर्ष की तुलना में 28 प्रतिशत की ठोस वृद्धि दर्शाता है

चर्चित व्‍यक्ति

कबाक यानो

  • भारतीय पर्वतारोही कबाक यानो ने अर्जेंटीना में स्थित दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी माउंट एकांकागुआ (6,961 मीटर/22,831 फीट) पर तिरंगा फहराकर एतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
  • यह उनके 'सेवन समिट्स' (सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियाँ) लक्ष्य की चौथी सफल चढ़ाई है।
  • इससे पहले वे माउंट एवरेस्ट (एशिया), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका) और माउंट एल्ब्रस (यूरोप) फतह कर चुकी हैं।
  • कबाक यानो अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं।

माउंट एकांकागुआ :

  • पर्वतमाला: एंडीज (Andes)
  • यह दक्षिण अमरीका की सबसे ऊंची चोटी है
  • ऊँचाई: यह समुद्र तल से 6,961 मीटर (22,831 फीट) ऊँचा है
  • स्थान: यह अर्जेंटीना के मेंडोज़ा प्रांत में, चिली की सीमा के पास एंडीज पर्वतमाला में स्थित है
  • महत्व: यह एशिया के बाहर विश्‍व का सबसे ऊँचा पर्वत है और 'सेवन समिट्स' (सात महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियाँ) में से एक है।
  • ज्वालामुखी मूल: यह एक विलुप्त ज्वालामुखी है, लेकिन वर्तमान में यह सक्रिय नहीं है
  • शिखर: इसके दो मुख्य शिखर हैं—उत्तरी और दक्षिणी, जो आपस में एक रिज (Cresta del Guanaco) द्वारा जुड़े हुए हैं
  • पहली चढ़ाई: सबसे पहले मैथियास जुरब्रिगेन (Matthias Zurbriggen) ने 1897 में इसके शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी
  • यहाँ चलने वाली बर्फीली हवाओं को "वाइट विंड" (White Wind) कहा जाता है

पुरस्‍कार और सम्‍मान

क्राफ़ोर्ड पुरस्कार 2026

  • भारतीय मूल के जलवायु वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन को भू-विज्ञान में क्राफ़ोर्ड पुरस्कार 2026 से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रमुख शोध: रामनाथन ने 1975 में खोजा था कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs) कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में 10,000 गुना अधिक प्रभावी ढंग से गर्मी को सोखते हैं। उन्होंने 'एटमॉस्फेरिक ब्राउन क्लाउड' (ABC) और उनके वैश्विक तापमान पर प्रभाव को भी उजागर किया है।
  • प्रभाव: उनके शोध ने ग्लोबल वार्मिंग को लेकर दुनिया की समझ को बदल दिया और मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणीय समझौतों की नींव रखी
  • पृष्ठभूमि: मदुरै (तमिलनाडु) में जन्मे रामनाथन, वर्तमान में कैलिफोर्निया, सैन डिएगो में स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशनोग्राफी में प्रोफेसर एमेरिटस हैं
  • सम्मान समारोह: यह पुरस्कार 18-20 मई 2026 को स्टॉकहोम और लुंड में आयोजित 'क्राफ़ोर्ड डेज़' के दौरान स्वीडन के राजा कार्ल XVI गुस्ताफ द्वारा प्रदान किया जाएगा

क्राफोर्ड पुरस्कार :

  • विश्‍व के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मानों में से एक है
  • अक्सर उन क्षेत्रों का "नोबेल पुरस्कार" कहा जाता है जिन्हें नोबेल श्रेणियों में शामिल नहीं किया गया है
  • स्थापना: 1980 में स्वीडिश उद्योगपति होल्गर क्राफोर्ड और उनकी पत्नी अन्ना-ग्रेटा क्राफोर्ड द्वारा
  • प्रदान किया जाता है: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा (वही संस्था जो भौतिकी और रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार देती है)
  • पुरस्कार राशि: वर्ष 2026 के लिए पुरस्कार राशि 80 लाख स्वीडिश क्रोनर (लगभग 9 लाख डॉलर) तय की गई है
  • प्रदान करने का समय: विजेताओं की घोषणा हर साल जनवरी के मध्य में होती है और पुरस्कार अप्रैल या मई में 'क्राफोर्ड डेज़' के दौरान स्वीडन के राजा द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • प्रथम पुरस्कार: यह पहली बार 1982 में गणित के क्षेत्र में दिया गया था

 

Latest Courses