21 January, 2026
GK Update
Fri 30 Jan, 2026
राष्ट्रीय समाचार
बैकुंठ और उरकुरा के बीच चौथी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी : नागपुर

- रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर-रायपुर-नागपुर मुख्य लाइन पर बैकुंठ और उरकुरा के बीच 26.40 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन के निर्माण को ₹426.01 करोड़ की लागत से मंजूरी दी।
- यह परियोजना मुंबई-हावड़ा हाई-डेंसिटी कॉरिडोर पर भीड़ कम करने, माल ढुलाई (14.25 मिलियन टन अतिरिक्त) बढ़ाने और ट्रेनों की गति में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 100 मीटर लंबा 'मेक इन इंडिया' स्टील ब्रिज पूरा

- भारतीय रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अहमदाबाद जिले में भूमिगत मेट्रो सुरंग के ऊपर 100 मीटर लंबे 'मेक इन इंडिया' स्टील पुल का निर्माण पूरा किया।
- गुजरात में नियोजित कुल 17 स्टील पुलों में से यह 13वां स्टील ब्रिज है।
बुलेट ट्रेन परियोजना :
|
12वां SIFFCY का आयोजन

- 12वें स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रन एंड यूथ (SIFFCY) का आयोजन दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
स्टार्टअप इनक्यूबेटर और 'SHE NARRATES' अभियान की शुरुआत

- MEESCHOOL (Media & Entertainment E-School) ने तेलंगाना सरकार के सहयोग से सिने स्टार्टअप इनक्यूबेटर और 'SHE NARRATES' नामक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'संपूर्णता अभियान 2.0' का शुभारंभ

- नीति आयोग ने 28 जनवरी 2026 को 'संपूर्णता अभियान 2.0' का औपचारिक शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत के प्रथम एआई-सक्षम राज्य विश्वविद्यालय के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ

- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), गूगल क्लाउड और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU), मेरठ ने मिलकर भारत के प्रथम एआई-सक्षम राज्य विश्वविद्यालय के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।
- इस परियोजना में गूगल क्लाउड के Gemini Enterprise प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा।
'मुख्यमंत्री एति कोली दुती पाट' योजना का शुभारंभ

- असम सरकार ने चाय बागान श्रमिकों के सम्मान और कल्याण के लिए 'मुख्यमंत्री एति कोली दुती पाट' योजना का शुभारंभ किया।
- योजना के तहत राज्य के 6 लाख से अधिक चाय बागान श्रमिकों को ₹5,000 की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाएगी।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26

- केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत किया, जिसे कुल 16 विस्तृत अध्यायों में विभाजित किया गया है।
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 की प्रमुख बातें :
|
आर्थिक वृद्धि और जीडीपी (GDP) अनुमान :
प्रमुख आर्थिक संकेतक :
क्षेत्रवार प्रदर्शन (Sectoral Performance) :
|
भारत की 127वीं यूनिकॉर्न कंपनी

- सॉफ्टबैंक समर्थित फिनटेक फर्म जसपे (Juspay) वेस्टब्रिज कैपिटल से सीरीज D फंडिंग के तहत 1.2 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 50 मिलियन डॉलर जुटाकर 2026 का प्रथम एवं भारत की 127वीं यूनिकॉर्न कंपनी बन गई।
सम्बन्धित तथ्य :
यूनिकॉर्न :
शब्दावली :
|
पुरस्कार और सम्मान
सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता और सर्वश्रेष्ठ झांकी पुरस्कार : गणतंत्र दिवस परेड 2026

- केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गणतंत्र दिवस परेड 2026 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता और सर्वश्रेष्ठ झांकी पुरस्कार प्रदान किया।
सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता और सर्वश्रेष्ठ झांकी पुरस्कार :
सर्वश्रेष्ठ झांकी (राज्य और केंद्र शासित प्रदेश) :
जनता की पसंद (Popular Choice Awards - MyGov) :
|
चर्चित व्यक्ति
माइकल नोब्स

- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी और भारत की पुरुष हॉकी टीम के पूर्व मुख्य कोच माइकल नोब्स का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
हॉकी :
महत्वपूर्ण शब्दावली :
|
महत्वपूर्ण दिवस
'शहीद दिवस'

- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को 'शहीद दिवस' मनाया जाता है।
- 30 जनवरी, 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि है।
महात्मा गांधी :
प्रमुख सिद्धांत :
महत्वपूर्ण आंदोलन :
चर्चित उपाधियाँ :
|









