GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 27 Jan, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

77वां गणतंत्र दिवस

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन 26 जनवरी 2026 नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मनाया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • महत्‍व : 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ(प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया)
  • विषय-वस्तु : ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’
  • प्रमुख आकर्षण : भारत का प्रथम स्वदेशी मल्टी-कैलिबर रॉकेट लॉन्चर सिस्टम 'सूर्यास्त्र', 'भैरव' लाइट कमांडो बटालियन एवं भारतीय सेना का बार 'बैटल एरे' (Battle Array)
  • 1923 के 'बंदे मातरम एल्बम' की ऐतिहासिक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं
  • मुख्य अतिथि : उर्सुला वॉन डेर लेयेन: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष एवं एंटोनियो कोस्टा: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष
  • कुल झांकियां : 30 (17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से एवं 13 झांकियां विभिन्न मंत्रालयों, विभागों की)
  • झांकियों का विषय : 'स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्' और 'समृद्धि का मंत्र -आत्मनिर्भर भारत'

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी और उनका विषय :

  • असम : अशारिकांडी: असम का टेराकोटा शिल्प ग्राम
  • छत्तीसगढ़ : स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्
  • गुजरात : स्वदेशी का मंत्र: आत्मनिर्भरता – स्वतंत्रता: वंदे मातरम्
  • हिमाचल प्रदेश : देवभूमि, वीरभूमि
  • जम्मू एवं कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के हस्तशिल्प एवं लोक नृत्य।
  • केरल : वॉटर मेट्रो एवं 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल
  • महाराष्ट्र : गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का आह्वान
  • मणिपुर : समृद्धि की ओर: कृषि क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों तक
  • नागालैंड : हॉर्नबिल महोत्सव: संस्कृति, पर्यटन एवं आत्मनिर्भरता
  • ओडिशा : मिट्टी से सिलिकॉन तक: परंपरा में निहित, नवाचार के साथ प्रगति
  • पुदुचेरी : शिल्प, संस्कृति की समृद्ध विरासत एवं ऑरोविल की परिकल्पना
  • राजस्थान : मरुस्थल की स्वर्णिम छाप: बीकानेर स्वर्ण कला (उस्ता कला)
  • तमिलनाडु : समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत
  • उत्तर प्रदेश – बुंदेलखंड की संस्कृति
  • पश्चिम बंगाल : भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बंगाल
  • मध्य प्रदेश : पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर
  • पंजाब : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी के 350 वर्ष
    • 77वें गणतंत्र दिवस पर 131 पद्म पुरस्कार प्रदान किये गए। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण तथा 113 पद्म श्री पुरस्कार सम्मिलित हैं।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और सुरक्षाकर्मियों के लिए कुल 70 वीरता पुरस्कारों (Gallantry Awards) और 301 रक्षा अलंकरणों (Distinguished Service Decorations) को मंजूरी दी है

ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ASC अर्जुन’ की तैनाती : भारतीय रेलवे

  • भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के लिए विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर ‘ASC अर्जुन’ नामक एक ह्यूमनॉइड रोबोट तैनात किया।
  • यह ह्यूमनॉइड रोबोट घुसपैठ का पता लगाने के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) , एआई-आधारित भीड़ निगरानी और आरपीएफ नियंत्रण कक्षों के लिए वास्तविक समय में अलर्ट उत्पन्न करने की क्षमता से लैस है।
  • यह अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगु में स्वचालित सार्वजनिक घोषणाएं भी कर सकता है , जिससे यात्रियों को सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायता मिलती है।

भारतीय रेलवे :

  • पहली यात्री रेलगाड़ी: 16 अप्रैल 1853, मुंबई (बोरीबंदर) से थाने, 34 किमी
  • पहली मालगाड़ी: 1851, रुड़की से पिरान कलियर (भाप इंजन द्वारा)
  • पहली मेट्रो रेल सेवा: 1984, कोलकाता
  • पहली हाई स्पीड ट्रेन (सेमी हाई स्पीड): 2019, वंदे भारत एक्सप्रेस (नई दिल्ली-वाराणसी)
  • पहली लक्जरी ट्रेन: 1982, पैलेस ऑन व्हील्स
  • पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन: 1925, बॉम्बे वीटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से कुर्ला तक
  • पहली डीजल इंजन वाली ट्रेन: 1957, दिल्ली-झांसी
  • पहली लंबी दूरी की ट्रेन: पंजाब मेल (1912, बॉम्बे से पेशावर)
  • पहली कम्प्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली : 1986, नई दिल्ली

भारत पर्व 2026 का उद्घाटन

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली के लाल किले में छह दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति और पर्यटन महोत्सव भारत पर्व 2026 का उद्घाटन किया।
  • इस आयोजन में 34 राज्य पर्यटन मण्‍डप, 24 केंद्रीय मंत्रालयों के स्टॉल और देशभर के प्रमुख संस्थान और संगठन भाग ले रहे हैं।

राज्‍य समाचार

समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश 2026 : उत्तराखंड

  • उत्तराखंड सरकार ने 27 जनवरी 2026 को समान नागरिक संहिता (UCC) संशोधन अध्यादेश 2026 को आधिकारिक रूप से लागू किया।
  • UCC लागू होने से पहले, विवाहों का पंजीकरण उत्तराखंड अनिवार्य विवाह पंजीकरण अधिनियम 2010 के तहत किया जाता था। पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन थी।
  • UCC के तहत अब लगभग 100 प्रतिशत विवाह पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

समान नागरिक संहिता (UCC) :

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता का उल्लेख किया गया है।
  • यह राज्य के नीति के निदेशक तत्व (DPSP) का अंग है।
  • अनुच्छेद 44 के अनुसार ‘‘राज्य, भारत के समस्त राज्यक्षेत्र में नागरिकों के लिये एक समान सिविल संहिता प्राप्त कराने का प्रयास करेगा।’’
  • गौरतलब है कि निदेशक तत्व कानूनी रूप से प्रवर्तनीय नहीं होते हैं, लेकिन नीति निर्माण में राज्य का मार्गदर्शन करते हैं।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारत-यूरोपीय संघ FTA

  • भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और यूरोपीय संघ ने 27 जनवरी 2025 को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप दिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने इस समझौते को मदर ऑफ ऑल डील्‍स बताया।
  • यूरोपीय संघ, वस्तुओं के मामले में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
  • वित्त वर्ष 2024-25 में यूरोपीय संघ के साथ भारत का कुल वस्तु व्यापार लगभग 136 अरब डॉलर का था, जिसमें निर्यात लगभग 76 अरब डॉलर और आयात 60 अरब डॉलर था।
  • यूरोपीय संघ : स्थापना: 1 नवंबर 1993 (मास्ट्रिख़्ट संधि के तहत), मुख्यालय: ब्रसेल्स (बेल्जियम), सदस्य देश: 27

चर्चित व्‍यक्ति

इंद्रजीत सिंह बिंद्रा

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व प्रेसिडेंट इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) :

  • भारत में क्रिकेट खेल का प्रमुख राष्ट्रीय शासी निकाय है
  • स्थापना: 1928
  • मुख्यालय: मुंबई
  • अध्यक्ष: मिथुन मन्हास
  • उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला

महत्‍वपूर्ण दिवस

'ऊर्जा सप्ताह 2026'

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जनवरी को दक्षिण गोवा में आयोजित होने वाले भारत 'ऊर्जा सप्ताह 2026' के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन: 27-30 जनवरी 2026, गोवा (ONGC-एडवांस्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बेतुल)
  • आयोजक: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार (फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री - FIPI और dmg इवेंट्स के साथ)।
  • उद्देश्य: ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता (Sustainability), और निवेश को बढ़ावा देना। यह भारत के 2030 तक उत्सर्जन तीव्रता को 45% कम करने और 2070 तक नेट-जीरो के लक्ष्य से जुड़ा है।
  • मुख्‍य विषय : विकास को ऊर्जा देना, अर्थव्यवस्थाओं को सुरक्षित करना और जीवन को समृद्ध बनाना
  • इसमें 11 विशिष्ट विषयगत क्षेत्र (Thematic Zones) शामिल हैं, जिनमें 'मेक इन इंडिया', हाइड्रोजन, जैव ईंधन और पहली बार 'परमाणु ऊर्जा' और 'सतत विमानन ईंधन' (SAF) पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया और 2030 तक तेल और गैस क्षेत्र में $100 बिलियन के निवेश का लक्ष्य दोहराया।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

प्रति वर्ष 16,000 से अधिक नई प्रजातियों की खोज

  • यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के अध्ययन (2015-2020 डेटा) के अनुसार, वैज्ञानिक प्रति वर्ष 16,000 से अधिक नई प्रजातियों की खोज कर रहे हैं, जो अब तक की सबसे तेज़ दर है।
  • इसमें 10,000 से अधिक जीव (मुख्यतः कीट), 2,500 पौधे और 2,000 कवक शामिल हैं।
  • यह खोज दर प्रति वर्ष लगभग 10 विलुप्त प्रजातियों के रिकॉर्ड की तुलना में बहुत अधिक है।

विश्‍व की सबसे पुरानी गुफा की खोज

  • इंडोनेशिया के सुलावेसी के पास मुना द्वीप पर स्थित लियांग मेटानडुनो गुफा में एक हाथ का स्टेंसिल मिला है, जो कम से कम 67,800 वर्ष पुराना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य:

  • यह कलाकृति लाल रंग के पिगमेंट को हाथ पर फूंककर बनाई गई थी, जिससे दीवार पर हाथ की एक नकारात्मक छाप बन गई।
  • इस स्टेंसिल में उंगलियों के सिरों को जानबूझकर नुकीला या पतला बनाया गया है, जो संभवतः मानव और जानवरों के बीच गहरे संबंध या किसी प्रतीकात्मक अर्थ को दर्शाता है।
  • यह शोध नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
  • इससे पहले सबसे पुरानी गुफा कला का रिकॉर्ड स्पेन के एक हैंड स्टेंसिल के नाम था, जिसकी उम्र करीब 66,700 साल मानी जाती थी

खेल समाचार

KIWG 2026 : छठा संस्‍करण

  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG) 2026 के छठे संस्करण का आयोजन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्घाटन : लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता द्वारा नवांग दोरजे स्टोबदान (NDS) स्टेडियम में
  • आयोजन प्राधिकरण: लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की देखरेख में
  • इसमें पहली बार फिगर स्केटिंग को शामिल किया गया

टीम चैंपियनशिप (पदक तालिका) :

  • हरियाणा: कुल 4 स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना
  • लद्दाख: मेजबान टीम 2 स्वर्ण और 5 रजत पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही
  • महाराष्ट्र: 2 स्वर्ण और 3 रजत के साथ तीसरे स्थान पर रहा
  • तेलंगाना: 2 स्वर्ण और 2 रजत के साथ चौथे स्थान पर रहा
  • आइस हॉकी (पुरुष): भारतीय सेना (Indian Army) ने रोमांचक फाइनल में चंडीगढ़ को 3-2 से हराकर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा। चंडीगढ़ को रजत और लद्दाख को कांस्य पदक मिला
  • आइस हॉकी (महिला): आईटीबीपी (ITBP) ने अतिरिक्त समय (extra time) में लद्दाख को हराकर स्वर्ण पदक जीता

 

Latest Courses