GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 24 Jan, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

‘ग्रंथ कुटीर’ का उद्घाटन

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में ‘ग्रंथ कुटीर’ का उद्घाटन किया, जिसमें 11 भारतीय शास्त्रीय भाषाओं की लगभग 50 पांडुलिपियाँ और 2,300 पुस्तकें संग्रहीत हैं।
  • इस संग्रह में महाकाव्य, दर्शन, भाषा विज्ञान, इतिहास, शासन, विज्ञान और धार्मिक साहित्य जैसे विषयों के साथ-साथ इन्हीं भाषाओं में भारत का संविधान भी शामिल है।

आठ परियोजनाओं का उद्घाटन

  • पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 23 जनवरी 2026 को त्रिपुरा में 365 करोड़ रुपये लागत की आठ परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • इनमें 270 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और 95 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र :

  • इसे 'अष्टलक्ष्मी' (आठ राज्यों का समूह) कहा जाता है
  • इसमें सात बहनें (Seven Sisters) और एक भाई (सिक्किम) शामिल हैं : अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम
  • चिकन नेक : यह पतला गलियारा पूर्वोत्तर को शेष भारत से जोड़ता है
  • सीमाएँ: यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (चीन, म्यांमार, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल) से घिरा है, जो इसे 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का केंद्र बनाता है।
  • प्रमुख नदी: ब्रह्मपुत्र, जिसे तिब्बत में 'यारलुंग सांगपो' कहा जाता है, यहाँ की जीवनरेखा है
  • पूर्वोत्तर परिषद (NEC): इसका मुख्यालय शिलांग में है, जो इन राज्यों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नोडल एजेंसी है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

'राष्ट्रीय बालिका दिवस'

  • संपूर्ण भारत में बालिका-सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 24 जनवरी को 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आरंभ: इसकी शुरुआत 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर मुद्दों से निपटने के लिए की गई थी।

बालिकाओं के विकास हेतु प्रमुख पहल :

  • "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" (BBBP) : इसे वर्ष 2015 में शुरू किया गया था, इसका मुख्‍य उद्देश्‍य बालिकाओं के जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें शोषण से बचाना और सामाजिक-वित्तीय स्वतंत्रता दिलाना है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): इसे 22 जनवरी 2015 को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत शुरू किया गया था, यह भारत सरकार द्वारा अधिसूचित एक लघु बचत योजना है। इसके तहत जमा पर सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित दरों पर ब्याज दिया जाता है और राशि का भुगतान योजना के नियमों के अनुसार किया जाता है। वर्तमान में, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत ब्याज दर 8.2% है। शुरुआत से अब तक 4.53 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं और कुल जमा राशि 3.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक है (दिसंबर 2025 तक)
  • मिशन शक्ति : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 में (1 अप्रैल 2022 से प्रभावी) 15वें वित्त आयोग अवधि (2021–26) के लिए एक एकीकृत छत्र योजना के रूप में शुरू किया गया, इसके लिए केंद्रीय बजट 2025–26 में 3,150 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है

इसके अंतर्गत दो प्रमुख उप-योजनाएँ शामिल हैं:

  • संबल : (वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा नारी अदालतों को शामिल करते हुए सुरक्षा और संरक्षा पर केंद्रित)
  • सामर्थ्य: (प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, शक्ति सदन, सखी निवास तथा संकल्प हब सहित सशक्तिकरण पर केंद्रित।
  • समग्र शिक्षा : इसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किया गया था,
  • उड़ान : उड़ान एक नवाचारी पहल है, जिसे वर्ष 2014 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शिक्षा मंत्रालय के मार्गदर्शन में शुरू किया गया।
  • युवा किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं का पोषण (NAVYA) : सोनभद्र, उत्तर प्रदेश में 24 जून 2025 को शुरू की गई नव्‍या महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) की संयुक्त पायलट पहल है। यह 19 राज्यों के 27 आकांक्षी और पूर्वोत्तर जिलों में 16–18 वर्ष की किशोरियों (कम से कम कक्षा 10 उत्तीर्ण) को लक्षित करती है।
  • UDISE रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024–2025 की अवधि में माध्यमिक स्तर पर बालिकाओं का सकल नामांकन अनुपात (GER) 80.2 प्रतिशत तक पहुँच गया है।
  • जनवरी 2026 तक, देशभर में कुल 2,153 बाल विवाहों को रोका गया है और 60,262 बाल विवाह निषेध अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

कर्पूरी ठाकुर की जयंती

  • भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाई जाती है, इस वर्ष उनकी 101वीं जयंती मनाई गई।

कर्पूरी ठाकुर :

  • जन्म: 24 जनवरी 1924
  • जन्म स्थान: समस्तीपुर, बिहार
  • मृत्यु: 17 फरवरी 1988
  • उपनाम: जननायक
  • पार्टी: समाजवादी आंदोलन (समाजवादी नेता)
  • बिहार के मुख्यमंत्री (दो बार) : पहली बार: 1970–1971, दूसरी बार: 1977–1979
  • पिछड़े वर्गों के आरक्षण को लागू करने में अग्रणी भूमिका
  • शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु मैट्रिक तक शिक्षा निःशुल्क की
  • भारत रत्न (2024) : मरणोपरांत

 

राज्‍य समाचार

तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध : ओडिशा

  • ओडिशा सरकार ने गुटखा, पान मसाला और सभी तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रतिबंधित उत्पाद: इस बैन में गुटखा, पान मसाला, जर्दा, खैनी और सुगंधित/फ्लेवर्ड चबाने वाले तंबाकू के सभी रूप शामिल हैं
  • प्रतिबन्‍ध : निर्माण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, भंडारण, परिवहन और वितरण पर

ओडिशा :

  • स्थापना दिवस: 1 अप्रैल (उत्कल दिवस)
  • राजधानी: भुवनेश्वर (इसे 'भारत की खेल राजधानी' और 'मंदिरों का शहर' भी कहा जाता है)
  • तटरेखा: लगभग 480 किमी लंबी (बंगाल की खाड़ी के साथ)
  • प्रमुख नदियाँ: महानदी (सबसे बड़ी), ब्राह्मणी और वैतरणी
  • चिल्का झील: यह एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून है और भारत का पहला रामसर स्थल है
  • हीराकुंड बांध: महानदी पर स्थित विश्‍व के सबसे लंबे मिट्टी के बांधों में से एक है
  • भारत का सबसे बड़ा लौह अयस्क (Iron Ore) उत्पादक राज्य है
  • शास्त्रीय नृत्य: 'ओडिसी'
  • विश्व धरोहर स्थल: कोणार्क का सूर्य मंदिर
  • जगन्नाथ पुरी: चार धामों में से एक, जहाँ वार्षिक 'रथ यात्रा' का आयोजन होता है

‘उत्तर प्रदेश दिवस'

  • प्रतिवर्ष 24 जनवरी को ‘उत्तर प्रदेश दिवस' मनाया जाता है, इसी दिन वर्ष 1950 में 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की शुरुआत 2018 में तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में
  • इस वर्ष की थीम : "विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश"
  • इस अवसर पर 'एक जनपद एक उत्पाद' (ODOP) की सफलता के बाद 'एक जनपद एक व्यंजन' (ODOC) योजना का भी शुभारंभ किया गया
  • नोट: राज्य अपनी स्थापना के 77 वर्ष (1950 से 2026) पूरे कर रहा है, लेकिन 'उत्तर प्रदेश दिवस' के रूप में इसे मनाने का यह 9वाँ वर्ष है।
  • 'एक जनपद-एक व्यंजन' (ODOC) योजना में शामिल प्रमुख व्यंजन : मथुरा: पेड़ा, अलीगढ़: चमचम, मैनपुरी: सोनपापड़ी, हाथरस: रबड़ी, वाराणसी: लौंगलता, बाराबंकी: चंद्रकला, अमेठी: समोसा, आजमगढ़: सफेद गाजर का हलवा, लखनऊ: कबाब, बिरयानी और रेवड़ी, प्रतापगढ़: आंवला के उत्पाद (मुरब्बा, लड्डू)

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारतीय वस्त्र उद्योग में वृध्दि

  • भारतीय वस्त्र उद्योग वर्ष 2014 में 8.40 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर अब लगभग 16 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
  • घरेलू बाजार 6 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 तक 13 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
  • निर्यात में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

भारत का कपड़ा क्षेत्र :

  • लक्ष्‍य : 2030 तक 100 अरब डॉलर के निर्यात के साथ 250 अरब डॉलर का घरेलू बाजार बनना
  • वर्तमान योगदान:
  • भारतीय वस्त्र उद्योग का GDP में योगदान – लगभग 2%
  • वैश्विक व्यापार में हिस्सेदारी – 4.1%
  • भारत विश्व का छठा सबसे बड़ा वस्त्र निर्यातक है
  • हाल ही में वस्त्र मंत्रालय ने जिला-आधारित वस्त्र परिवर्तन पहल की शुरूआत की, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक जिले को एक स्वतंत्र कपड़ा निर्यात हब के रूप में विकसित करना है

"इंडिया स्किल्स एक्सेलेरेटर"

  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने भारत में "इंडिया स्किल्स एक्सेलेरेटर" (Skill Accelerator) के शुभारंभ को सराहा है, जो 45 राष्ट्रीय एक्सेलेरेटरों के वैश्विक नेटवर्क को मजबूत करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विश्व आर्थिक मंच के अनुसार, ‘रीस्किलिंग रेवोल्यूशन’ पहल विश्व स्तर पर 8 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंची है।
  • इस पहल के तहत, 25 से अधिक प्रौद्योगिकी कंपनियों ने एआई टूल्स, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों तक पहुंच प्रदान करके 12 करोड़ श्रमिकों का समर्थन करने का वादा किया है।
  • स्किल एक्सेलेरेटर (Skill Accelerator) :
  • एक ऐसा मंच है जहाँ सरकार, उद्योग और नागरिक समाज मिलकर काम करते हैं ताकि कार्यबल को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार किया जा सके

PLI योजना के चौथे चरण में 5 कंपनियों का चयन

  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने व्हाइट गुड्स (वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, डिशवॉशर, एयर कंडीशनर) के लिए PLI योजना के चौथे चरण में 5 कंपनियों का चयन किया ।
  • इन कंपनियों ने 863 करोड़ रुपये निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ये कंपनियां एयर कंडीशनर के पुर्जों का निर्माण करती हैं।
  • वित्त वर्ष 2027-28 तक इनसे कुल आठ हजार तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादन और 1 हजार 799 अतिरिक्त प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
  • अब तक PLI योजना के अंतर्गत कुल 85 कंपनियों का चयन किया जा चुका है।
  • इन कंपनियों से योजना अवधि के दौरान 11 हजार 198 करोड़ रुपये के निवेश और 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपये के संचयी उत्पादन की उम्मीद है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : जनवरी, 2026

  • 16 जनवरी, 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 701.36 अरब डॉलर हो गया।

विदेशी मुद्रा भंडार की वर्तमान स्थिति (जनवरी 2026) :

  • कुल विदेशी मुद्रा भंडार : 701 अरब डॉलर
  • विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA) : 508.50 अरब डॉलर
  • स्वर्ण भंडार : 117.40 अरब डॉलर से अधिक
  • विशेष आहरण अधिकार (SDR) : 18.70 अरब डॉलर
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में स्थिति : 4.68 अरब डॉलर

पुरस्‍कार और सम्‍मान

वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 (2026)

  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने वीर गाथा के पांचवें संस्‍करण के सुपर सौ पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • चयन : राष्ट्रीय स्तर पर तीन श्रेणियों के अंतर्गत 18 देशों के 91 विद्यालयों में से
  • पुरस्कार : प्रत्येक विजेता को दस हजार रुपये एवं इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर
  • इस वर्ष लगभग एक लाख 92 हजार विद्यालयों के करीब एक करोड़ 92 लाख छात्रों ने इसमें भाग लिया
  • वर्ष 2021 में शुरुआत के बाद से अब तक सबसे अधिक भागीदारी
  • वीर गाथा पुरस्कार रक्षा और शिक्षा मंत्रालयों की एक संयुक्त पहल है

सुभाष चंद्र बोस राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्‍कार 2026

  • लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्‍के को सुभाष चंद्र बोस राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्‍कार 2026 के लिए चुना गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • संस्थागत श्रेणी : सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) को ग्राम पंचायत स्तर तक आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने और 'आपदा मित्र' स्वयंसेवकों की प्रभावी तैनाती के लिए
  • व्यक्तिगत श्रेणी : लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के (भारतीय सेना) को वर्ष 2024 के वायनाड (केरल) भूस्खलन के दौरान राहत कार्यों का नेतृत्व करने और रिकॉर्ड समय में बेली ब्रिज बनाने के लिए
  • घोषणा की तिथि: प्रतिवर्ष 23 जनवरी (नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती)

पुरस्कार राशि:

  • संस्थान के लिए: ₹51 लाख नगद और एक प्रमाण पत्र। (इस राशि का उपयोग केवल आपदा प्रबंधन गतिविधियों के लिए किया जा सकता है)
  • व्यक्तिगत श्रेणी के लिए: ₹5 लाख नगद और एक प्रमाण पत्र

 

Latest Courses