21 January, 2026
GK Update
Fri 23 Jan, 2026
राष्ट्रीय समाचार
24वां पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

- 24वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (PIFF 2026) का आयोजन 15-22 जनवरी 2026 तक किया गया, जिसका मुख्य आकर्षण गुरू दत्त की जन्म शताब्दी थी।
सम्बन्धित तथ्य :
नोट : PIFF की स्थापना 2002 में हुई थी और इसे FIAPF (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) से मान्यता प्राप्त है |
प्रधानमंत्री मोदी केरल के दौरे पर : जनवरी 2026

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी 2026 से केरल के दौरे पर रहेंगे।
- इस दौरान, वे तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ का उद्घाटन करेंगे।
केरल :
|
|
MSDE और WEF के बीच समझौता

- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया, जिसका उद्देश्य भारत के कौशल तथा तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रणाली को मजबूत करना है।
- यह समझौता दावोस (स्विट्जरलैंड) में आयोजित 56वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व आर्थिक मंच (WEF) :
|
विश्व आर्थिक मंच (WEF) का 56वां वार्षिक सम्मेलन :
|
तेलंगाना सरकार के विश्व आर्थिक मंच में समझौते

- तेलंगाना सरकार ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच में कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करते हुए लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया।
- रश्मी ग्रुप ने तेलंगाना में एक इस्पात उत्पादन इकाई में 12,500 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जबकि लॉरियल ने घोषणा की कि वह लगभग 3,500 करोड़ रुपये के प्रारंभिक निवेश के साथ नवंबर में हैदराबाद में अपने ब्यूटी टेक हब का उद्घाटन करेगी।
तेलंगाना :
|
|
भारतीय डाक विभाग राजस्व लक्ष्य

- भारतीय डाक विभाग ने चालू वित्त वर्ष में 17 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है।
- यह पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
बीमा कंपनियों और NABARD के वेतन संशोधन को मंजूरी

- केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों और राष्ट्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के वेतन संशोधन को मंजूरी दी।
- भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में भी संशोधन को मंजूरी दी गई है।
- इन उपायों से लगभग 46,322 कर्मचारियों, 23,570 पेंशनभोगियों और 23,260 पारिवारिक पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।
- सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन में संशोधन पहली अगस्त, 2022 से प्रभावी होगा। कुल वेतन वृद्धि 12.41 प्रतिशत होगी, जिसमें मौजूदा मूल वेतन और महंगाई भत्ता में 14 प्रतिशत की वृद्धि शामिल है।
रिर्पोट एवं सूचकांक
DARPG द्वारा NeSDA का 32वां मासिक संस्करण

- प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण आकलन (NeSDA) का 32वां मासिक संस्करण (जनवरी 2026) जारी किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
98वां ऑस्कर पुरस्कार नामांकन

- ऑस्कर पुरस्कार समारोह के 98वें संस्करण के लिए नामांकन घोषित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व में प्रथम AI कानून लागू : दक्षिण कोरिया

- दक्षिण कोरिया ने जनवरी 2026 में विश्व का पहला व्यापक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कानून आधिकारिक रूप से लागू किया।
- यह कानून उच्च-जोखिम AI सिस्टम्स (जैसे स्वास्थ्य, परिवहन, वित्त) पर मानवीय निगरानी, पारदर्शिता और लेबलिंग अनिवार्य करता है।
- AI-जनित सामग्री (डीपफेक, छवियाँ) पर वॉटरमार्क या स्पष्ट चिह्न अनिवार्य हैं, साथ ही स्टार्टअप्स को 1 वर्ष की छूट दी गई है।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
208 अतिरिक्त कार्बन-गहन उद्योगों के लिए GHG अधिसूचित

- केन्द्र सरकार ने जनवरी 2026 में जलवायु परिवर्तन से निपटने और नेट-जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 208 अतिरिक्त कार्बन-गहन उद्योगों के लिए ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन गहनता लक्ष्य अधिसूचित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कोलकाता विद्यासागर सेतु निर्बाध मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला पहला दूरसंचार ऑपरेटर

- भारती एयरटेल (Bharti Airtel) कोलकाता विद्यासागर सेतु (जिसे दूसरे हुगली पुल के नाम से भी जाना जाता है) पर निर्बाध मोबाइल कनेक्टिविटी और हाई-स्पीड डेटा नेटवर्क प्रदान करने वाला देश का पहला दूरसंचार ऑपरेटर बना गया है।
- यह पहल पश्चिम बंगाल सरकार, पश्चिम बंगाल पुलिस यातायात विभाग और हुगली नदी पुल आयुक्तों के सहयोग से कार्यान्वित की गई।
- इस पहल के तहत, एयरटेल ने पूरे पुल पर 1.3 किलोमीटर फाइबर बिछाया और छह खंभों पर नेटवर्क एंटीना स्थापित किया गया।
फुजियामा के सौर सेल संयंत्र का शुभारंभ : उत्तर प्रदेश

- फुजियामा पावर सिस्टम्स ने उत्तर प्रदेश के दादरी में 300 करोड़ रुपये की लागत से सौर सेल संयंत्र का शुभारंभ किया।
- कंपनी वर्तमान में कुल 1.6 गीगावाट सौर पैनल निर्माण क्षमता के साथ काम कर रही है, जिसमें से 1.2 गीगावाट दादरी में स्थित है।
लाभांश घोषित करने वाला देश प्रथम प्लेटफॉर्म

- रिसीवेबल्स एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (RXIL) भारत में लाभांश घोषित करने और उसका भुगतान करने वाला देश का पहला TReDS (Trade Receivables Discounting System) प्लेटफॉर्म बन गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण दिवस
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती

- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती प्रतिवर्ष 23 जनवरी को मनाई जाती है।
- संस्कृति मंत्रालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 जनवरी से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पराक्रम दिवस 2026 का आयोजन किया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस :
|
|
चर्चित व्यक्ति
कीर्तिदा मेकानी

- भारतीय मूल की प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और सिंगापुर की 'ट्री लेडी' के रूप में विख्यात कीर्तिदा मेकानी का 19 जनवरी, 2026 को सिंगापुर में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
नियुक्तियां
करुणाकरण अज़ीसुर

- गार्जियन इंडिया ऑपरेशंस प्राइवेट लिमिटेड ने करुणाकरण अज़ीसुर को भारत प्रमुख (कंट्री हेड – इंडिया) नियुक्त किया।
- वे मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) की भूमिका भी जारी रखेंगे, जो द गार्जियन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ऑफ अमेरिका के वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) के लिए डिजिटल समाधान, IT सेवाएँ और नवाचार प्रदान करता है। अज़ीसुर माइकल प्रेस्टिलियो (चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर) को रिपोर्ट करेंगे।
नुमबेओ सुरक्षा सूचकांक 2026

- द्वारा जारी: नुमबेओ
- कवर किए गए कुल शहर: 304
- शीर्ष 3 सबसे सुरक्षित शहर (विश्व स्तर पर): क़िंगदाओ, शेडोंग (चीन) (स्कोर: 89.2); अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) (88.9); दोहा (कतर)(84.5)
- भारत के शीर्ष 3 सबसे सुरक्षित शहर: मंगलुरु (कर्नाटक) (रैंक 46; स्कोर: 74.4); अहमदाबाद (गुजरात) (रैंक 87, 68.5); जयपुर (राजस्थान) (रैंक 106, 65.3)।
- शीर्ष 3 सबसे सुरक्षित देश: UAE – 86.0; कतर – 84.8; अंडोरा – 84.8
ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 रिपोर्ट 2026

- दुनिया के 500 सबसे मूल्यवान और मजबूत ब्रांडों की एक वार्षिक रैंकिंग है
- दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड: Apple (एप्पल) ने लगातार शीर्ष स्थान बनाए रखा है।
- TCS और इंफोसिस: भारतीय आईटी सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन मजबूत रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) वैश्विक स्तर पर दूसरी और इंफोसिस (Infosys) तीसरी सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड बनी रही।
टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026

- यह रैंकिंग 11 अलग-अलग शैक्षणिक विषयों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों का आकलन करती है।
- भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), बेंगलुरु: यह 'भौतिक विज्ञान' (Physical Sciences) और 'इंजीनियरिंग' विषयों में भारत का अग्रणी संस्थान बना हुआ है
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन (IICDEM-2026)

- आयोजक: भारत निर्वाचन आयोग (ECI)।
- तिथि: 21 से 23 जनवरी 2026।
- स्थान: भारत मंडपम, नई दिल्ली।
- थीम: "एक समावेशी, शांतिपूर्ण, सुदृढ़ और सतत विश्व के लिए लोकतंत्र" (Democracy for an Inclusive, Peaceful, Robust and Sustainable World)
- प्रमुख घटनाएँ और घोषणाएँ:
- ECINET का शुभारंभ: ECI ने चुनाव संबंधी सभी सेवाओं के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINET लॉन्च किया, जो नागरिकों और अधिकारियों के लिए एक सुरक्षित मंच है।
- अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: 42 देशों के EMBs के प्रमुख, राजदूत और उच्चायुक्त शामिल हुए।
- द्विपक्षीय चर्चाएँ: भारत ने मालदीव और फिजी सहित कई देशों के साथ चुनाव प्रबंधन पर अनुभव और तकनीकी सहयोग साझा करने के लिए द्विपक्षीय बैठकें कीं।
- मुख्य विषय: प्लेनरी सत्र और थीमैटिक सत्रों में वैश्विक चुनावी चुनौतियों, नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा हुई।









