21 January, 2026
GK Update
Wed 21 Jan, 2026
राष्ट्रीय समाचार
केंद्रीय मोटर वाहन (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026

- राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल शुल्क अनुपालन को मजबूत करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 14 जनवरी, 2026 को केंद्रीय मोटर वाहन (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया गया था।
|
भारतीय रेलवे की एक स्टेशन एक उत्पाद योजना

- रेल मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रेलवे की वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (OSOP) स्कीम अब 2,000 से अधिक स्टेशनों पर सक्रिय है, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
- 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' (OSOP) योजना से वर्तमान में, 1.32 लाख से अधिक लाभार्थियों को इसके जरिए सीधे बाजार मिला है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और कारीगरों की आय में वृद्धि हुई है।
|
एक स्टेशन एक उत्पाद (OSOP)
|
राज्य विशेष समाचार
महाराष्ट्र ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में 19 MoU पर साइन किए

- दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही दिन 14.50 लाख करोड़ रुपये के 19 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं ।
- ये इन्वेस्टमेंट राज्य को $5 ट्रिलियन की इकॉनमी में बदलने के लिए विकसित महाराष्ट्र 2047 विज़न के साथ जुड़े हुए हैं ।
पंजाब का पहला डॉग सैंक्चुअरी

- पंजाब की पहली डॉग सैंक्चुअरी (Dog Sanctuary) का उद्घाटन लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में किया गया है।
- यहाँ कुत्तों के रहने के साथ-साथ उनके टीकाकरण और नसबंदी (Sterilization) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि उनकी आबादी को नियंत्रित किया जा सके और इसका उद्देश्य शहर में कुत्तों के काटने की घटनाओं को कम करना है ।
पंजाब पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू किया

- पंजाब पुलिस ने पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए 'ऑपरेशन परहार' शुरू किया ताकि राज्य को गैंगस्टर-फ्री बनाया जा सके।
- पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और गैंगस्टरों के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए राज्यव्यापी 'ऑपरेशन प्रहार' (Operation Prahaar) शुरू किया है।
पंजाब
|
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
यूरोप में चीन का सबसे बड़ा दूतावास

- ब्रिटिश सरकार ने लंदन स्थित ऐतिहासिक रॉयल मिंट कोर्ट (Royal Mint Court) साइट पर चीन को अपना नया दूतावास बनाने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
- निर्माण पूरा होने के बाद, यह यूरोप में चीन का सबसे बड़ा राजनयिक मिशन होगा।
चीन
|
शिखर सम्मेलन
IICDEM 2026

- चुनाव आयोग ने नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IICDEM) 2026 होस्ट किया।
|
मुख्य विशेषताएं
अन्य तथ्य
|
एआई इम्पैक्ट समिट 2026

- इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026, 16 से 20 फरवरी, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा।
- यह ग्लोबल साउथ (Global South) में आयोजित होने वाला अपनी तरह का पहला वैश्विक AI शिखर सम्मेलन है।
|
कोर फ्रेमवर्क यह समिट तीन बुनियादी स्तंभों ( सूत्र ) और सात थीम वाले चक्र के आस-पास बना है:
चक्र:
|
गोलमेज सम्मेलन

- भारत के मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली में 83 पार्टनर देशों के राजदूतों और हाई कमिश्नरों के साथ एक हाई-लेवल राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
- इस राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के चेयरपर्सन केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह) थे।
|
भागीदारी एशिया, अफ्रीका, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, ओशिनिया और लैटिन अमेरिका के 83 देशों के राजदूतों के अलावा, इस इवेंट में ये लोग शामिल हैं:
|
UMEX और SimTEX 2026

- अनमैन्ड सिस्टम्स एग्जीबिशन (UMEX) और सिमुलेशन एंड ट्रेनिंग एग्जीबिशन ( SimTEX ) का 7वां
महत्वपूर्ण दिवस
मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर का राज्य स्थापना दिवस

- मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर ने 21 जनवरी को अपना 54वां राज्य दिवस मनाया।
- तीनों राज्यों को नॉर्थ ईस्टर्न एरियाज़ (रीऑर्गेनाइज़ेशन) एक्ट, 1971 के तहत राज्य का दर्जा मिला , जो 21 जनवरी, 1972 को लागू हुआ।
|
पुस्तकें और लेखक
'एज ऑफ़ एनलाइटनमेंट: महात्मा गांधीज़ विज़न’ पुस्तक

- वाइस प्रेसिडेंट सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महादेव देसाई लाइब्रेरी एक्सटेंशन का उद्घाटन किया और 'एज ऑफ़ एनलाइटनमेंट: महात्मा गांधीज़ विज़न' किताब रिलीज़ की।
- "एज ऑफ़ एनलाइटनमेंट: महात्मा गांधीज़ विज़न" प्रो. डॉ. शंकर कुमार सान्याल की लिखी एक बायोग्राफिकल और फिलॉसॉफिकल किताब है।
'चैलिस ऑफ एम्ब्रोसिया: राम जन्मभूमि-चैलेंज एंड रिस्पॉन्स': पुस्तक

- वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में भारत सरकार के पूर्व सेक्रेटरी सुरेंद्र कुमार पचौरी की लिखी किताब 'चैलिस ऑफ एम्ब्रोसिया: राम जन्मभूमि-चैलेंज एंड रिस्पॉन्स' लॉन्च की।
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
सिडबी को इक्विटी समर्थन

- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी मदद को मंज़ूरी दे दी है।
|
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी)
|
चर्चित व्यक्ति
सुनीता विलियम्स

- NASA की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स 27 साल की शानदार सर्विस के बाद स्पेस एजेंसी से रिटायर हो गईं।
सुनीता विलियम्स के बारे में
|
पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी
कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया है।
अधिसूचना विवरण
|
इसमें उदयपुर, पाली और राजसमंद जिलों के 94 गांव शामिल हैं ।
राजस्थान के प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्य
|
खेल
अमेलिया वाल्वरडे

- ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने कोस्टा रिका की अमेलिया वाल्वरडे को भारतीय सीनियर महिला टीम का हेड कोच बनाने की घोषणा की है।









