15 January, 2026
GK Update
Thu 15 Jan, 2026
राष्ट्रीय समाचार
CSPOC 2026

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (CSPOC 2026) का शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रमुख विषय:
भारत इससे पहले 1971, 1986 और 2010 में इस प्रतिष्ठित सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है |
NPS वात्सल्य योजना

- पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नाबालिगों की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए NPS वात्सल्य योजना दिशानिर्देश 2025 जारी किया।
- यह योजना केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित हुई और 18 सितंबर 2024 को लॉन्च की गई थी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सौर ऊर्जा से चलने वाली प्रथम मोबाइल एटीएम वैन लॉन्च

- त्रिपुरा ग्रामीण बैंक (TGB) भारत का पहला ऐसा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) बन गया है जिसने सौर ऊर्जा से चलने वाली मोबाइल एटीएम वैन लॉन्च की है।
सम्बन्धित तथ्य :
त्रिपुरा :
|
बामनवास कंकर पंचायत

- राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की बामनवास कंकर पंचायत को राज्य की पहली पूर्णतः जैविक कृषि पद्धति अपनाने का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
इज़राइल ने 7 संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों से हटने की घोषणा की

- राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के तहत 66 वैश्विक निकायों और समझौतों से हटने का आदेश दिया है। इसमें पेरिस जलवायु समझौता, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनेस्को (UNESCO) जैसे महत्वपूर्ण निकाय शामिल हैं।
- अमेरिका के नक्शेकदम पर चलते हुए, इज़राइल ने भी 7 संयुक्त राष्ट्र (UN) एजेंसियों से हटने की घोषणा की है।
- इज़राइल का आरोप है कि ये एजेंसियां (जैसे UNRWA और UNHRC) उसके खिलाफ पक्षपाती हैं और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले तत्वों के प्रति नरम रुख रखती हैं।
महत्वपूर्ण दिवस
78वां भारतीय सेना दिवस

- 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा द्वारा अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभालने की स्मृति में प्रतिवर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।
- 78वें भारतीय सेना दिवस परेड का आयोजन पहली बार जयपुर में किया गया।
भारतीय सेना (Indian Army) :
कमान संरचना (Commands) :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
दिसंबर 2025 में भारत का थोक मूल्य सूचकांक

- दिसंबर 2025 में भारत की थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर 0.83% पर पहुंच गई, जो आठ महीनों के उच्चतम स्तर पर है।
- दिसंबर 2025 में भारत की खुदरा महंगाई (CPI आधारित) दर पिछले महीने (नवंबर के 0.71%) के मुकाबले बढ़कर 1.33% के स्तर पर पहुंच गई। यह लगातार चौथा महीना है जब यह RBI की निचली सहनशील सीमा (2%) से नीचे रही।
सम्बन्धित तथ्य :
|
वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक थोक महगाई :
|
वित्त वर्ष 2025–26 में अब तक रिटेल महंगाई :
|
पर्यावरण समाचार
सबसे गर्म वर्ष : WMO

- विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 पिछले 176 वर्षों (1850-2025) के रिकॉर्ड में तीसरा सबसे गर्म वर्ष रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
'निर्यात तैयारी सूचकांक (EPI) का चौथा संस्करण

- नीति आयोग द्वारा 14 जनवरी 2026 को जारी 'निर्यात तैयारी सूचकांक (EPI) 2024' (चौथा संस्करण) भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की निर्यात क्षमताओं का एक विस्तृत मूल्यांकन है।
- यह सूचकांक भारत के 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर के व्यापारिक निर्यात के लक्ष्य और 'विकसित भारत @2047' के विज़न के अनुरूप तैयार किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
1. प्रमुख रैंकिंग (Top Rankings)
2. मूल्यांकन के चार स्तंभ (Four Pillars of Assessment)
3. EPI 2024 की नई विशेषताएं
4. महत्वपूर्ण निष्कर्ष :
|
'ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट 2026

- विश्व बैंक (World Bank) ने अपनी 'ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्स' (Global Economic Prospects) रिपोर्ट 2026 में भारत की जीडीपी वृद्धि के अनुमान को संशोधित किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
वृद्धि के प्रमुख कारण (Drivers of Growth) :
तुलनात्मक अनुमान:
|
सम्मान और पुरस्कार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव पुरस्कार 2025

- भारतीय सेना की मेजर स्वाति शांता कुमार को दक्षिण सूडान में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र महासचिव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
संयुक्त राष्ट्र (United Nations – UN):
|
'टाइगर ऑफ मार्शल आर्ट्स' उपाधि

- जनसेना पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को 'टाइगर ऑफ मार्शल आर्ट्स' (Tiger of Martial Arts) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
नियुक्तियां
राकेश अग्रवाल

- वरिष्ठ IPS अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कला और संस्कृति
'पोंगल' पर्व

- तमिलनाडु और दुनिया भर में बसे तमिल भाषी लोग 14 से 17 जनवरी 2026 तक 'पोंगल' का त्यौहार मना रहे हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
600 जीत हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज कोच

- टाम्पा बे लाइटनिंग (Tampa Bay Lightning) के मुख्य कोच जॉन कूपर (Jon Cooper) ने 12 जनवरी 2026 को नेशनल हॉकी लीग (NHL) के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|









