राष्ट्रीय समाचार
ICAR और NDDB के बीच समझौता ज्ञापन

- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया, , जिसका उद्देश्य संपूर्ण डेयरी क्षेत्र में बहुविषयक अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
- हस्ताक्षरकर्ता: ICAR के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. राघवेंद्र भट्टा और NDDB के कार्यकारी निदेशक (संचालन) एस. रेगुपति
- महत्व: ICAR के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट ने इसे 'संस्थागत सिलोस' को तोड़ने और एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने वाला एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) :
- स्वायत्त संस्था: हाँ
- स्थापना : 16 जुलाई, 1929( 'इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च' के रूप में)
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- प्रशासनिक मंत्रालय: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
- प्रकृति: कृषि अनुसंधान, शिक्षा एवं विस्तार (Extension) से जुड़ी राष्ट्रीय शीर्ष संस्था
|
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) :
- स्थापना: 1965(लाल बहादुर शास्त्री के विजन और डॉ. वर्गीज कुरियन (भारत के मिल्क मैन) के नेतृत्व में )
- मुख्यालय: आणंद, गुजरात
- संवैधानिक स्थिति: यह संसद के एक अधिनियम (NDDB अधिनियम 1987) द्वारा स्थापित एक 'राष्ट्रीय महत्व का संस्थान'
- प्रशासनिक मंत्रालय: मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय
|
|
आतंकवाद-रोधी उपायों पर आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक

- आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM-Plus) के अंतर्गत आतंकवाद-रोधी उपायों और आंतकवाद से निपटने की अंतिम योजना पर विशेषज्ञ कार्य समूह (EWG) की 16वीं बैठक का आयोजन 14-16 जनवरी तक नई दिल्ली में किया जाएगा।
सम्बन्धित तथ्य :
- सह-अध्यक्ष: इस 16वीं बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और मलेशिया मिलकर कर रहे हैं
- प्रतिभागी: इसमें 11 आसियान सदस्य देशों (जैसे इंडोनेशिया, वियतनाम, सिंगापुर आदि) और 7 संवाद साझेदार देशों (ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और न्यूजीलैंड) के प्रतिनिधि शामिल हैं।
- उद्देश्य: आतंकवाद के बदलते स्वरूप से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना और 'टेबल टॉप एक्सरसाइज' (TTX) के लिए अंतिम योजना बनाना
- टेबल टॉप एक्सरसाइज (TTX): इसकी मेजबानी 2026 में मलेशिया द्वारा की जाएगी। (14 जनवरी को इसके लिए अंतिम योजना सम्मेलन आयोजित किया गया)
- फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (FTX): यह एक बड़ा जमीनी सैन्य अभ्यास होगा, जिसकी मेजबानी 2027 में भारत (मिजोरम के काउंटर इंसर्जेंसी स्कूल में) करेगा
- ADMM-Plus के सहयोग के 7 मुख्य क्षेत्र: समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी (वर्तमान बैठक का विषय), मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR), शांति स्थापना अभियान, सैन्य चिकित्सा, मानवीय माइन एक्शन (बारूदी सुरंग हटाना), साइबर सुरक्षा
|
भारत में 2025 में 167 बाघों की मृत्यु हुई : NTCA रिर्पोट

- राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा है कि भारत में 2025 में 167 बाघों की मृत्यु हुई, जिनमें 31 शावक शामिल हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- 'भारत में बाघों की स्थिति: सह-शिकारी और शिकार-2022' रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 3,682 बाघ हैं। भारत में बाघों की सबसे अधिक मृत्यु 2023 में 182, उसके बाद 2024 में 126 और 2022 में 122 दर्ज की गई।
- 2022 के अनुमानों से बाघों की वार्षिक वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत रही, जो प्राकृतिक नुकसान और मृत्यु दर की भरपाई करती है। 2006 में मात्र 1,411 बाघों से बढ़कर 2022 में बाघों की संख्या 3,682 हो गई, जिससे यह विश्व के लगभग 75 प्रतिशत जंगली बाघों का घर बन गया।
- भारत सरकार द्वारा 1973 में शुरू की गई 'प्रोजेक्ट टाइगर' और 2006 से इसे लागू कर रहे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रयासों के कारण बाघों की आबादी में लगातार वृद्धि देखी गई है
|
जम्मू-कश्मीर में शक्सगाम घाटी

- सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में शक्सगाम घाटी के संबंध में वर्ष 1963 में चीन और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते को अवैध बताया।
जम्मू-कश्मीर में शक्सगाम घाटी :
- भौगोलिक स्थिति: यह घाटी हिमालय के काराकोरम पर्वतमाला के उत्तर में स्थित है। यह लगभग 5,180 वर्ग किमी का क्षेत्र है, जो तकनीकी रूप से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का हिस्सा है।
- अवैध हस्तांतरण (1963): वर्ष 1947 में पाकिस्तान ने इस पर अवैध कब्जा किया था। बाद में, 1963 में पाकिस्तान-चीन सीमा समझौते के तहत पाकिस्तान ने इसे चीन को सौंप दिया।
- यह घाटी सियाचिन ग्लेशियर (दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र) के ठीक ऊपर स्थित है।
|
समय सीमा हटाने पर सहमति

- सरकार के हस्तक्षेप के बाद प्रमुख डिलीवरी कम्पनियों ने 10 मिनट की डिलीवरी सेवा की समय सीमा हटाने पर सहमति जताई।
- सहमति देने वाली कंपनियां: Zomato (Blinkit), Swiggy (Instamart) और Zepto जैसी प्रमुख कंपनियों ने सरकार के साथ बैठक के बाद अपनी सेवाओं में बदलाव करने पर सहमति जताई है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
मुस्लिम ब्रदरहुड की तीन प्रमुख मिडिल-ईस्ट शाखा आतंकवादी संगठन घोषित

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने मुस्लिम ब्रदरहुड की तीन प्रमुख मिडिल-ईस्ट शाखाओं को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
- ये शाखाएं मिस्र (Egypt), जॉर्डन (Jordan) और लेबनान (Lebanon) की हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- घोषणा का आधार: अमेरिकी विदेश मंत्रालय (State Department) और वित्त मंत्रालय (Treasury Department) ने कहा कि ये गुट अमेरिका और उसके हितों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।
प्रतिबंध का स्वरूप:
- लेबनान की शाखा को 'विदेशी आतंकवादी संगठन' (FTO) की श्रेणी में रखा गया है।
- मिस्र और जॉर्डन की शाखाओं को 'विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी' (SDGT) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, उन पर हमास को समर्थन देने का आरोप है।
- कार्यकारी आदेश: यह कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा नवंबर 2025 में हस्ताक्षरित कार्यकारी आदेश (Executive Order 14362) के तहत की गई है।
मुस्लिम ब्रदरहुड :
- विश्व के सबसे पुराने, बड़े और प्रभावशाली इस्लामी आंदोलनों में से एक है
- स्थापना: 1928 में मिस्र में एक स्कूल शिक्षक हसन अल-बन्ना द्वारा
- मुख्य नारा : "इस्लाम ही समाधान है"
- कई देशों (जैसे मिस्र, सऊदी अरब, यूएई और अब अमेरिका की कुछ शाखाएं) ने इसे 'आतंकवादी संगठन' घोषित कर रखा है।
|
ईरान से व्यापार करने वाले देश को अतिरिक्त टैरिफ

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 जनवरी 2026 को घोषणा की कि ईरान से व्यापार करने वाले किसी भी देश को अमेरिका के साथ सभी व्यापार पर 25% अतिरिक्त टैरिफ देना होगा।
सम्बन्धित तथ्य :
- भारत में वित्त वर्ष 2024- 25 में ईरान को 1.24 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया जबकि 0.44 अरब डॉलर का सामान ईरान से आयात किया इस तरह दोनों देशों के बीच 1.68 अरब डॉलर का कुल द्विपक्षीय कारोबार हो रहा है
- भारत से ईरान को चावल ,चाय, चीनी ,दवाएं ,मानव निर्मित स्टेपल फाइबर ,आर्टिफिशियल ज्वेलरी ,बिजली की मशीनरी आदि का निर्यात होता है
- डोनाल्ड ट्रंप के इस नए फरमान से भारत पर व्यापक असर पड़ने की आशंका ,50% पहले से ही झेल रहे भारत पर कुल टैरिफ हो सकता है 75%
|
राज्य समाचार
DIC और UPDESCO के बीच समझौता ज्ञापन

- इंडियाएआई (IndiaAI) मिशन के तहत उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) और उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPDESCO) के बीच एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
- हस्ताक्षरकर्ता : उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रधान सचिव अनुराग यादव और इंडियाएआई मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिंह
- उद्देश्य: उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख 'एआई हब' के रूप में स्थापित करना और प्रशासन से लेकर नागरिक सेवाओं तक एआई का लाभ पहुँचाना।
- लखनऊ एआई सिटी: इस समझौते का एक प्रमुख हिस्सा लखनऊ में प्रस्तावित भारत की पहली 'एआई सिटी' (AI City) के विकास में सहयोग करना है।
- इंडियाएआई मिशन के तहत, उत्तर प्रदेश में कुल 65 डेटा और एआई लैब्स स्थापित करने की योजना बनाई गई है, जिसमें लखनऊ और गोरखपुर स्थित एनआईईएलआईटी केंद्रों में दो इंडियाएआई डेटा और एआई लैब्स पहले से ही परिचालन में हैं, जबकि पीलीभीत में एक उद्योग भागीदार द्वारा एक डेटा और एआई लैब की स्थापना की गई है
- इसके अलावा, 49 डेटा और एआई लैब्स को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है और कार्यान्वयन कार्य शुरू हो चुका है।
|
खेल समाचार
हॉकी इंडिया और तेलंगाना सरकार के बीच समझौता

- हॉकी इंडिया ने महिला 2026 हॉकी विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी के लिए तेलंगाना सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर 2026 :
- आयोजन की तिथि : 8 से 14 मार्च, 2026
- मेजबान शहर : हैदराबाद, भारत
- स्टेडियम : गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी हॉकी स्टेडियम
- भागीदार : भारत, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया
|
- शीर्ष तीन टीम अगले वर्ष 15 से 30 अगस्त तक होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वॉलीफाई करेंगी।
- विश्वकप बेल्जियम और नीदरलैंड्स में आयोजित होगा।
- हॉकी इंडिया के अध्यक्ष : दिलीप टिर्की
|
एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

- ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
एलिसा हीली :
- भूमिका : विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान
- विश्व कप खिताब : 6 बार टी20 विश्व कप, 2 बार वनडे विश्व कप विजेता
- डेब्यू : 2010 (न्यूजीलैंड के खिलाफ)
- विशेष रिकॉर्ड : वनडे विश्व कप फाइनल (2022) में 170 रनों की रिकॉर्ड पारी
- पुरस्कार : ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2018), बेलिंडा क्लार्क अवार्ड
|
दो समर्पित समितियों का गठन करने की सलाह

- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों (NSF) को अपने संबंधित संगठनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय संबंध और ‘मेक इन इंडिया इन स्पोर्ट्स' पर समर्पित समितियां गठित करने की सलाह दी है।
सम्बन्धित तथ्य :
- अंतरराष्ट्रीय संबंध समिति (International Relations Committee): इसका काम वैश्विक खेल निकायों (जैसे IOC, FIFA, FIH आदि) में भारत के प्रतिनिधित्व को बढ़ाना, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए पैरवी करना और विदेशी कोचों व विशेषज्ञों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा।
- ‘मेक इन इंडिया इन स्पोर्ट्स’ समिति (Make in India in Sports Committee): इसका मुख्य उद्देश्य खेल उपकरणों (Sports Equipment) के आयात पर निर्भरता कम करना और भारत को खेल निर्माण का वैश्विक हब बनाना है।
|
इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026

- इंडिया ओपन 2026 (Yonex-Sunrise India Open) बैडमिंटन टूर्नामेंट वर्तमान में नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
- यह टूर्नामेंट BWF वर्ल्ड टूर का एक महत्वपूर्ण सुपर 750 (Super 750) इवेंट है।
इंडिया ओपन 2026 :
- अवधि : 13 जनवरी से 18 जनवरी, 2026
- स्थान : इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम, नई दिल्ली
- कुल पुरस्कार राशि : 950,000 अमेरिकी डॉलर
- स्तर : BWF वर्ल्ड टूर सुपर 750
- इस वर्ष टूर्नामेंट को के.डी. जाधव हॉल से बदलकर बड़े इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में स्थानांतरित किया गया है। इसका मुख्य कारण इसी वर्ष अगस्त में होने वाली BWF विश्व चैंपियनशिप 2026 की तैयारी है, जो इसी मैदान पर आयोजित होगी
- भारतीय अभियान का नेतृत्व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु, लक्ष्य सेन, और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी - चिराग शेट्टी की जोड़ी कर रही है
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
रंगीन शॉकवेव: औरिगा तारामंडल में

- खगोलविदों ने औरिगा तारामंडल (Auriga constellation) में पृथ्वी से लगभग 730 प्रकाश-वर्ष दूर एक श्वेत बौने तारे (white dwarf) से रंगीन शॉकवेव (shockwave) निकलते हुए देखी है।
- यह एक अद्वितीय और रहस्यमय घटना है क्योंकि यह बिना गैस डिस्क (gas disk) के बन रही है और वैज्ञानिकों को इसके पीछे के तंत्र को समझने में कठिनाई हो रही है।
- यह मृत तारों के व्यवहार के बारे में हमारी समझ को चुनौती देती है।
मुख्य बातें:
- स्थान: औरिगा तारामंडल (Auriga), पृथ्वी से लगभग 730 प्रकाश-वर्ष दूर।
- तारा: यह एक श्वेत बौना (white dwarf) है, जो सूर्य जैसे तारे के जीवन-चक्र का अंतिम चरण है, और यह अपने साथी तारे से गैस खींच रहा है।
- घटना: यह तारा अंतरिक्ष में घूमते हुए धनुष-आकार की शॉकवेव (bow shock) बना रहा है, जो एक जहाज के आगे बनने वाली लहर के समान है, और यह रंगीन दिखती है क्योंकि यह अंतरतारकीय गैस (interstellar gas) से टकराती है।
- रहस्य: आमतौर पर ऐसी शॉकवेव तब बनती है जब कोई तारा गैस की डिस्क से गैस खींचता है, लेकिन इस मामले में कोई डिस्क नहीं है, फिर भी यह शानदार और रंगीन डिस्प्ले बन रहा है, जिससे वैज्ञानिक हैरान हैं।
- महत्व: यह खोज मृत तारों और उनके आस-पास के वातावरण के साथ उनकी बातचीत के बारे में हमारी वर्तमान समझ को बदल सकती है और खगोल विज्ञान के लिए एक बड़ी पहेली है।
|