GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 11 Jan, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

दो नई सेवाओं की घोषणा : भारतीय डाक

  • केंद्रीय संचार मंत्रालय ने भारतीय डाक की दो नई सेवाएं ‘स्पीड पोस्ट 24’ और ‘स्पीड पोस्ट 48’ की घोषणा की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्पीड पोस्ट 24: इस सेवा के तहत महत्वपूर्ण दस्तावेजों और पार्सल की डिलीवरी बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जाएगी। शुरुआत में यह सुविधा मुख्य रूप से बड़े मेट्रो शहरों और प्रमुख मार्गों पर उपलब्ध होगी।
  • स्पीड पोस्ट 48: यह सेवा अन्य मार्गों और क्षेत्रों के लिए होगी, जहाँ 48 घंटे के भीतर डिलीवरी की गारंटी दी जाएगी।

भारतीय डाक :

  • डाक सेवा की शुरुआत : 1766,लॉर्ड क्लाइव द्वारा
  • डाकघरों को संगठित : वारेन हेस्टिंग्स, 1774
  • नियमित डाक प्रणाली की स्थापना : 1766
  • कलकत्ता GPO की स्थापना : 1774
  • मद्रास GPO की स्थापना : 1786
  • बॉम्बे GPO की स्थापना : 1794

विशाखापत्तनम बंदरगाह प्राधिकरण की कई परियोजनाओं की आधारशिला

  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 10 जनवरी 2026 को विशाखापत्तनम में विशाखापत्तनम बंदरगाह प्राधिकरण (VPA) की ₹230 करोड़ से अधिक की चार प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

परियोजनाओं का मुख्य विवरण :

  • LPG बर्थ पर अग्निशमन सुविधाओं का उन्नयन: ₹52.23 करोड़ की लागत से OISD मानदंडों के अनुरूप सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत किया जाएगा।
  • ORS ड्राई डॉक का आधुनिकीकरण: ₹35.87 करोड़ के निवेश से जहाजों की मरम्मत (ship repair) और राजस्व सृजन के लिए डॉक को आधुनिक बनाया जाएगा।
  • प्रशासनिक भवन (डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन): हरित भवन (Green Building) मानकों के अनुसार ₹97.70 करोड़ की लागत से G+9 प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा।
  • आवासीय परिसर (Harbour Park): भूमि मुद्रीकरण और कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए ₹44.20 करोड़ की लागत से आवासीय अपार्टमेंट बनाए जाएंगे

‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ :

  • पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया एक रणनीतिक खाका (Blueprint) है
  • मुख्य उद्देश्य : अगले दशक में भारत के समुद्री क्षेत्र (Maritime Sector) को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाना
  • इसे 2021 में लॉन्च किया गया था और अब इसे 'अमृत काल विजन 2047' के बड़े लक्ष्य के शुरुआती चरण के रूप में देखा जा रहा है

मुख्य उद्देश्य और लक्ष्य :

  • विश्व स्तरीय बंदरगाह: भारत में 3 'मेगा पोर्ट्स' विकसित करना जिनकी क्षमता 300 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) से अधिक हो
  • जहाज निर्माण और मरम्मत: भारत को जहाज निर्माण (Shipbuilding) में दुनिया के शीर्ष 5 देशों में शामिल करना और जहाज मरम्मत (Ship Repair) के लिए वैश्विक केंद्र बनाना

प्रमुख स्तंभ (Key Pillars) :

  • मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 मुख्य रूप से 10 स्तंभों पर आधारित है, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:
  • सर्वश्रेष्ठ बुनियादी ढांचा: बंदरगाहों का आधुनिकीकरण और डिजिटल परिवर्तन (Smart Ports)
  • ग्रीन मैरीटाइम सेक्टर: बंदरगाहों पर नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के उपयोग को 60% से अधिक तक ले जाना
  • सुरक्षा और स्थिरता: 'जीरो एक्सीडेंट' सुरक्षा कार्यक्रम और उत्सर्जन में कमी
  • रोजगार सृजन: इस क्षेत्र के माध्यम से लगभग 20 लाख नए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करना

NIDMS का शुभारंभ

  • केंद्रीय गृहमंत्री ने NSG के मानेसर ट्रेनिंग सेंटर में NIDMS का वर्चुअल शुभारंभ किया।
  • यह प्लेटफॉर्म आतंकवादी घटनाओं में विस्फोटक उपकरणों (IED) से संबंधित डेटा संग्रहण, विश्लेषण और साझाकरण के लिए AI-संचालित राष्ट्रीय डेटाबेस है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • NIDMS NSG के नेशनल बॉम्ब डेटा सेंटर द्वारा विकसित है, जिसमें RRU, IIT-दिल्ली, NIA और I4C का सहयोग शामिल है।
  • यह राज्य पुलिस, CAPF, ATS और NIA को वास्तविक समय डेटा प्रदान कर जांच को तेज करता है।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

दूसरे बेली ब्रिज के उद्घाटन : श्रीलंका

  • भारत ने चक्रवात दित्वाह से प्रभावित श्रीलंका में ऑपरेशन सागर बंधु के तहत दूसरा बेली ब्रिज उद्घाटित किया, जो किलिनोच्ची जिले (उत्तरी प्रांत) में 120 फुट लंबा डुअल कैरिजवे है।
  • भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि इस उद्घाटन के साथ ही श्रीलंका के पुनर्निर्माण के लिए भारत द्वारा दिए जा रहे 450 करोड़ डॉलर के सहायता पैकेज की औपचारिक शुरुआत भी हो गई है।
  • सागर बंधु अभियान के अंतर्गत भारत ने श्रीलंका को आपदा के बाद सहायता प्रदान करते हुए 228 टन बेली ब्रिज निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई।

श्रीलंका :

  • राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (विधायी राजधानी)
  • मुख्य शहर: कोलंबो (व्यावसायिक राजधानी)
  • महाद्वीप: एशिया (दक्षिण एशिया)
  • राजकीय भाषाएँ: सिंहला और तमिल
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया (Sri Lankan Rupee - LKR)

'विल फॉर पीस 2026'

  • चीन, रूस और ईरान ने अमेरिकी धमकियों के बीच दक्षिण अफ्रीका के समुद्री क्षेत्र में 'विल फॉर पीस 2026' नामक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू किया।
  • यह BRICS प्लस पहल का हिस्सा है, जो 10-17 जनवरी तक चलेगा और समुद्री सुरक्षा, संयुक्त संचालन तथा शिपिंग रूट्स की रक्षा पर केंद्रित है।

​सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस अभ्यास की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका द्वारा की जा रहा है।
  • अभ्यास में ब्राजील, मिस्र और इथियोपिया पर्यवेक्षक हैं।
  • यह अभ्‍यास अमेरिकी टैरिफ नीतियों और ईरान पर दबाव के जवाब में BRICS देशों की एकजुटता का प्रदर्शन माना जा रहा है।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

चालू वित्त वर्ष 2025-26 में चीन को निर्यात

  • चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से नवंबर तक भारत का चीन को निर्यात 33% बढ़कर 12.22 अरब डॉलर हो गया, जो चार वर्षों का उच्चतम स्तर है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रमुख निर्यातित वस्तुएं: निर्यात में इस उछाल का मुख्य कारण लौह अयस्क (Iron Ore), समुद्री उत्पाद (Marine Products), मसाले और रसायनों की बढ़ती मांग है।
  • आयात की स्थिति: इसी अवधि (अप्रैल-नवंबर 2025) में चीन से भारत का आयात भी 10.61% बढ़कर 75.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
  • व्यापार घाटा: निर्यात में 33% की महत्वपूर्ण वृद्धि के बावजूद, चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) बढ़कर 63.09 अरब डॉलर हो गया है, क्योंकि आयात की कुल मात्रा निर्यात की तुलना में बहुत अधिक है।
  • भारत ने अप्रैल से नवंबर 2024- 25 के दौरान 9.2 अरब डालर मूल्य का सामान्य निर्यात किया

चीन :

  • राजधानी : बीजिंग
  • आधिकारिक भाषा: मंदारिन चीनी
  • मुद्रा : रेनमिन्बी (RMB) / युआन
  • राष्ट्रीय दिवस :1 अक्टूबर
  • चीन 14 देशों से सीमा साझा करता है
  • प्रमुख नदी : यांग्त्ज़ी नदी, एशिया की सबसे लंबी नदी

बायो-बिटुमेन का उत्पादन करने वाला विश्‍व का प्रथम देश

  • भारत व्यावसायिक स्तर पर बायो-बिटुमेन का उत्पादन करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
  • इसका उत्पादन मुख्य रूप से कृषि अवशेषों (जैसे धान की पराली) और अन्य जैविक कचरे से किया जा रहा है, जो 'वेस्ट टू वेल्थ' मिशन को बढ़ावा देता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कृषि अपशिष्ट को ऑक्सीजन-रहित वातावरण में गर्म कर बायो-ऑयल निकाला जाता है, जिसे पारंपरिक बिटुमेन में 15% तक मिलाया जाता है।
  • CSIR-CRRI और CSIR-Dehradun द्वारा विकसित यह स्वदेशी तकनीक जीरो-वेस्ट मॉडल अपनाती है, जहां बायो-चार खाद और बायो-गैस ऊर्जा के रूप में उपयोग होता है।
  • लाभ और प्रभाव : पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण में कमी, विदेशी मुद्रा की 4,500 करोड़ रुपये सालाना बचत, सड़कों की मजबूती और रखरखाव लागत में 25-30% गिरावट। जोराहाट-शिलांग एक्सप्रेसवे पर सफल परीक्षण हो चुका है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

लाल बहादुर शास्त्री की 50वीं पुण्यतिथि

  • प्रतिवर्ष 11 जनवरी को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई (इस वर्ष की 50वीं पुण्यतिथि) जाती है।

लाल बहादुर शास्त्री :

  • जन्म: 2 अक्टूबर 1904
  • जन्म स्थान: मुगलसराय (वर्तमान में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर), उत्तर प्रदेश
  • मृत्यु: 11 जनवरी 1966
  • मृत्यु स्थान: ताशकंद, उज़्बेकिस्तान (तत्कालीन सोवियत संघ)
  • पद: भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री
  • कार्यकाल: 9 जून 1964 – 11 जनवरी 1966
  • पूर्ववर्ती: जवाहरलाल नेहरू
  • उत्तराधिकारी: इंदिरा गांधी
  • ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया

 

  • 1965 के भारत–पाक युद्ध के समय राष्ट्र का नेतृत्व
  • हरित क्रांति और श्वेत क्रांति को प्रोत्साहन
  • सार्वजनिक जीवन में सादगी और ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध
  • ताशकंद समझौता (1966) भारत और पाकिस्तान के बीच
  • खाद्य संकट के समय सप्ताह में एक दिन उपवास का आह्वान
  • राष्ट्रीय एकता और अनुशासन पर विशेष बल
  • भारत रत्न (मरणोपरांत, 1966)

राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस

  • प्रतिवर्ष 11 जनवरी को राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने, पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा और रोकथाम उपायों पर केंद्रित रहता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • थीम (Theme) : "मजबूत संबंध, उज्ज्वल भविष्य" (Stronger Connections. Stronger Futures.)
  • इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में 2007 में हुई थी।
  • तब से, यह वैश्विक स्तर पर मानव तस्करी के खिलाफ लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बन गया है।
  • नीला रंग (Blue Color): मानव तस्करी के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए इस दिन अक्सर नीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं या 'ब्लू हार्ट' का उपयोग किया जाता है।
  • भारत में प्रावधान: भारत के संविधान का अनुच्छेद 23 मानव तस्करी और जबरन श्रम को प्रतिबंधित करता है।
  • भारत सरकार की समृद्धि योजना, POCSO अधिनियम और उचित व्यापार योजना पीड़ितों के पुनर्वास में सहायक हैं।

नोट : प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को ‘विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: नागरिकों और युवाओं को जागरूक कर सड़क सुरक्षा को एक जन आंदोलन बनाना और दुर्घटनाओं को कम करना है
  • प्रथम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 1989 में मनाया गया था
  • सड़क सुरक्षा प्रयासों को तेज करने के लिए इसे 2021 में एक महीने तक के लिए विस्तारित किया गया
  • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (RSM): पहला राष्ट्रीय RSM 2021 में मनाया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय चारागाह और पशुपालक वर्ष

  • संयुक्त राष्ट्र ने खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के नेतृत्व में 2026 को 'रेंजलैंड और पशुपालकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष' घोषित किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वर्ष 2026 के अन्य थीम है: अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष, और सतत विकास के लिए स्वयंसेवकों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
  • पहल की अगुवाई : मंगोलिया द्वारा,फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) इन महत्त्वपूर्ण इकोसिस्टम और उनके रखवालों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लीड एजेंसी के तौर पर काम करेगा।
  • रेंजलैंड के मुख्य उदाहरण मध्य एशिया के स्टेपी, अफ्रीकी सवाना, यूरोप में आल्प्स और पाइरेनीज़, दक्षिण अमेरिका में एंडीज़ और संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्रेट प्लेन्स
  • 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष (International Year of Women Farmers) और सतत विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक वर्ष (International Year of Volunteers for Sustainable Development) के रूप में भी मनाया जा रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2027 को सतत और लचीले पर्यटन के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष और ताजिकिस्तान की एक पहल के आधार पर कानूनी साक्षरता के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया है।
  • 2029 को क्षुद्रग्रह जागरूकता और ग्रह रक्षा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।

पुस्‍तकें और लेखक

 

'हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोरड'

  • गोवा के मुख्यमंत्री ने ANI के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश की पुस्तक 'हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोरड' के नए संस्करण का विमोचन किया।
  • यह पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम के उन गुमनाम नायकों को समर्पित है, जिनका योगदान इतिहास के पन्नों में उपेक्षित रहा।

खेल समाचार

फीफा विश्व कप 2026

  • खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ब्राजील के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी गिल्बर्टो डिसिल्वा के साथ नई दिल्‍ली में फीफा विश्व कप 2026 ट्रॉफी का अनावरण किया।
  • इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी की भारत में तीन दिन की यात्रा का शुभारंभ हुआ।

फीफा विश्व कप 2026 :

  • यह पहली बार होगा कि टूर्नामेंट की मेजबानी तीन देश मिलकर करेंगे और इसमें 48 टीमें भाग लेंगी।
  • मेजबान देश: संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको
  • तारीखें: टूर्नामेंट 11 जून से शुरू होगा और फाइनल 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा।
  • टीमें: यह पहला विश्व कप होगा जिसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी (पहले 32 टीमें थीं)।
  • मैच: कुल 104 मैच 39 दिनों में 16 विभिन्न शहरों में खेले जाएंगे
  • ग्रुप चरण: टीमों को चार-चार के 12 समूहों (Groups) में बांटा जाएगा।
  • नॉकआउट चरण: प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें, साथ ही सभी ग्रुपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली आठ तीसरे स्थान की टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई करेंगी।
  • मेजबान के रूप में क्वालीफाई: मेजबान देश अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको ने टूर्नामेंट के लिए स्वतः ही क्वालीफाई कर लिया है।

'47वीं जूनियर बॉयज़ नेशनल हैंडबॉल चैम्पियनशिप'

  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वोदय विद्यालय में '47वीं जूनियर बॉयज़ नेशनल हैंडबॉल चैम्पियनशिप' का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्‍थान : स्थान: सर्वोदय को-एड विद्यालय, पीतमपुरा, नई दिल्ली
  • अवधि: यह चैम्पियनशिप 10 जनवरी से 14 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जा रही है
  • आयोजक: इसका आयोजन हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (HFI) और दिल्ली हैंडबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।
  • पुरस्कार राशि: मुख्यमंत्री ने विजेता टीम के लिए ₹1 लाख के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (HFI) :

  • स्थापना: 1972
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • खेल: हैंडबॉल(एक इनडोर टीम खेल है, जिसमें दो टीमें गेंद को हाथों से पास करके विरोधी टीम के गोल में डालने का प्रयास करती हैं।)
  • वर्तमान अध्यक्ष: महेश कुमार

महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26

  • एसजी पाइपर्स ने श्राची बंगाल टाइगर्स को हराकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का खिताब जीता।
  • टूर्नामेंट 28 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ और 10 जनवरी 2026 को रांची में फाइनल खेला गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • चैंपियन: SG Pipers
  • उपविजेता: Shrachi Bengal Tigers
  • फाइनल स्कोर: मैच निर्धारित समय में 1-1 से बराबर रहा, जिसके बाद SG Pipers ने शूटआउट में 3-2 से जीत हासिल की।
  • स्थान: टूर्नामेंट के सभी मैच रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए।
  • टीमें: इस सीज़न में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें Ranchi Royals और JSW Soorma Hockey Club भी शामिल थीं।
  • प्रारूप: लीग डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेली गई, जिसमें शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचीं
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : नवनीत कौर, SG Pipers
  • सर्वाधिक गोल : अगस्टिना गोरज़ेलनी, Shrachi Bengal Tigers
  • विजेता राशि : ₹1.5 करोड़
  • फेयरप्ले अवार्ड : रांची रॉयल्स

 

Latest Courses