GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 06 Jan, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

'नेटवर्किंग व डेटा-केंद्रितता का वर्ष' : 2026

  • भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर वर्ष 2026 को 'नेटवर्किंग व डेटा-केंद्रितता का वर्ष' (Year of Networking and Data Centricity) घोषित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: इसका मुख्य लक्ष्य भारतीय सेना को एक भविष्य के लिए तैयार (Future-ready) और तकनीक-संचालित बल बनाना है, जिसमें डेटा को एक महत्वपूर्ण लड़ाकू संपत्ति (Combat Asset) के रूप में देखा जाएगा
  • नेतृत्व: यह घोषणा थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा की गई है।
  • प्रमुख फोकस: इस वर्ष के दौरान सैन्य बुनियादी ढांचे में कनेक्टिविटी को मजबूत करने, रियल-टाइम निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने और सभी प्लेटफ़ॉर्मों पर तत्काल डेटा साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा
  • परिवर्तन का दशक: यह पहल सेना के 'परिवर्तन के दशक' (2023-2032) का एक हिस्सा है।
  • पूर्ववर्ती वर्ष: इससे पहले सेना ने 2023 को 'परिवर्तन का वर्ष' और 2024 को 'प्रौद्योगिकी अवशोषण का वर्ष' (Year of Technology Absorption) घोषित किया था।

भारतीय सेना (Indian Army) :

  • सर्वोच्च कमांडर: भारत के राष्ट्रपति भारतीय सेना के सर्वोच्च कमांडर होते हैं
  • थल सेनाध्यक्ष (COAS): वर्तमान में जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारत के 30वें थल सेनाध्यक्ष हैं (कार्यकाल 30 जून 2024 से शुरू)
  • मुख्यालय: भारतीय सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • आदर्श वाक्य: "सेवा परमो धर्म:" (Service Before Self)

कमान संरचना (Commands) :

  • उत्तरी कमान: उधमपुर (जम्मू और कश्मीर)
  • पश्चिमी कमान: चंडीमंदिर (हरियाणा)
  • पूर्वी कमान: कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  • दक्षिणी कमान: पुणे (महाराष्ट्र)
  • मध्य कमान: लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
  • दक्षिण-पश्चिमी कमान: जयपुर (राजस्थान)
  • प्रशिक्षण कमान (ARTRAC): शिमला (हिमाचल प्रदेश)
  • थल सेना दिवस: प्रतिवर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है

नोट :- अंडमान और निकोबार कमान (ANC): यह भारत की एकमात्र 'ट्राई-सर्विस' (Tri-service) कमान है, जहाँ सेना, नौसेना और वायु सेना तीनों एक साथ काम करती हैं। इसका मुख्यालय पोर्ट ब्लेयर में है

सबसे बड़े एकीकृत अंतर्देशीय रेनबो ट्राउट मछली फार्म का उद्घाटन

  • देश के सबसे बड़े एकीकृत अंतर्देशीय रेनबो ट्राउट मछली फार्म का उद्घाटन तेलंगाना में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्घाटन: केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के कंदुकुर मंडल में
  • विशेषता: यह भारत का पहला व्यावसायिक-स्तरीय उष्णकटिबंधीय (Tropical) रेनबो ट्राउट फार्म है। आमतौर पर ठंडे पानी में रहने वाली ट्राउट मछली को अब उन्नत RAS (Recirculating Aquaculture System) तकनीक की मदद से दक्कन के पठार जैसी गर्म जलवायु में भी पाला जा सकेगा।
  • निवेश और क्षमता: इसे स्टार्टअप स्मार्ट ग्रीन एक्वाकल्चर द्वारा लगभग 50 करोड़ रुपये ($6 मिलियन) के निवेश से स्थापित किया गया है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,200 मीट्रिक टन है।
  • सुविधाएं: 7 एकड़ में फैले इस फार्म में 5 एकड़ का हैचरी (Hatchery) क्षेत्र, 2 एकड़ का ग्रो-आउट फार्म और एक प्रसंस्करण (Processing) संयंत्र शामिल है।
  • महत्‍व : रेनबो ट्राउट आमतौर पर ठंडे पानी (जैसे कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड) में पाई जाने वाली मछली है। तेलंगाना जैसे गर्म राज्य में इसे सफलतापूर्वक पालना वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार का बेहतरीन उदाहरण है।

रेनबो ट्राउट (Rainbow Trout) :

  • ठंडे पानी की एक्सॉटिक (विदेशी) प्रजाति है
  • इसे भारत में शीत जल मत्स्य पालन के अंतर्गत रखा जाता है
  • वैज्ञानिक नाम: Oncorhynchus mykiss
  • प्राकृतिक आवास: ठंडे और स्वच्छ मीठे पानी की नदियाँ व झीलें
  • मूल क्षेत्र: उत्तरी अमेरिका
  • भारत में पालन: मुख्यतः हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम तथा अब तेलंगाना में भी

प्रमुख विशेषताएँ:

  • शरीर के किनारे इंद्रधनुषी (Rainbow) रंग की पट्टी पाई जाती है
  • तेज़ी से बढ़ने वाली मछली
  • ठंडे पानी (10–20°C) में सर्वाधिक उपयुक्त
  • उच्च प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर

सौर सेल अंशांकन

  • भारत सौर सेल अंशांकन के लिए राष्ट्रीय प्राथमिक मानक सुविधा स्थापित करने वाला विश्‍व का 5वां देश (अन्‍य : अमेरिका, जर्मनी, जापान और चीन) बना।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्घाटन: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा नई दिल्ली में CSIR-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (NPL) के 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर
  • अभिजात वर्ग में शामिल: भारत अब उन विशिष्ट देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास अपनी प्राथमिक सौर अंशांकन प्रयोगशाला है। अन्य चार देश अमेरिका, जर्मनी, जापान और चीन हैं।
  • विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: NPL के वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत की इस सुविधा में माप की अनिश्चितता (uncertainty level) केवल 0.35% है, जो विश्व में सबसे कम है। तुलना के लिए, चीन में यह 0.9%, जापान में 0.6% और अमेरिका व जर्मनी में 0.4% है।

लाभ:

  • अब भारतीय सौर सेल निर्माताओं को उच्च-परिशुद्धता अंशांकन के लिए विदेशी प्रयोगशालाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और सौर परियोजनाओं में निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।
  • एक और उपलब्धि: इसी अवसर पर मंत्री महोदय ने विश्व की दूसरी सबसे बड़ी 'राष्ट्रीय पर्यावरण मानक प्रयोगशाला' (NESL) का भी उद्घाटन किया, जो वायु प्रदूषण निगरानी उपकरणों के परीक्षण और प्रमाणन का कार्य करेगी।

"खुत्बात-ए-मोदी: लाल किले की फ़सील से" नामक पुस्तक का विमोचन

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने "खुत्बात-ए-मोदी: लाल किले की फ़सील से" नामक पुस्तक का विमोचन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पुस्तक की विषय-वस्तु: यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 से 2025 के बीच स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से दिए गए भाषणों का एक विशेष संकलन है
  • भाषा: यह पुस्तक उर्दू भाषा में प्रकाशित की गई है, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के विजन और सरकार की प्राथमिकताओं को उर्दू पाठकों तक पहुँचाना और भाषाई समावेशिता (linguistic inclusion) को बढ़ावा देना है।
  • प्रकाशक: इसे शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक राष्ट्रीय संस्थान, राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद (NCPUL), नई दिल्ली द्वारा
  • मुख्य विषय: पुस्तक में प्रधानमंत्री के भाषणों के माध्यम से 'अंत्योदय', 'स्वच्छ भारत', 'गरीब कल्याण', 'राष्ट्रीय एकता' और 'विकसित भारत' जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनके विचारों को संकलित किया गया है।

भारत की शास्त्रीय भाषाओं में 55 साहित्यिक कृतियों का विमोचन

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 6 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में भारत की शास्त्रीय भाषाओं में 55 साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: इन कृतियों का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' विजन के तहत किया गया है, ताकि भारत की समृद्ध भाषाई विरासत और प्राचीन ज्ञान को आम नागरिकों और युवाओं तक पहुँचाया जा सके।
  • शामिल भाषाएँ: ये 55 पुस्तकें भारत की अधिसूचित शास्त्रीय भाषाओं (Classical Languages) में प्रकाशित की गई हैं, जिनमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओडिया, संस्कृत, मराठी, पाली और प्राकृत शामिल हैं।
  • प्रकाशन: इन पुस्तकों को विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों जैसे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भारतीय भाषा समिति और अन्य क्षेत्रीय भाषा संस्थानों के सहयोग से तैयार और प्रकाशित किया गया है।
  • विषय-वस्तु: इन रचनाओं में प्राचीन भारतीय महाकाव्य, दर्शन, व्याकरण और महत्वपूर्ण क्लासिक साहित्य के अनुवाद और आधुनिक संस्करण शामिल हैं

जनजातीय कार्य मंत्रालय और ONGC के बीच समझौता

  • जनजातीय कार्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता ज्ञापन कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व समर्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के बुनियादी ढांचे के विकास और क्षमता निर्माण के लिए किया जा रहा है।
  • इस समझौते के अन्‍तर्गत ONGC की ओर से EMRS को सुदृढ़ बनाने के लिए 28 करोड़ रुपया दिया जाएगा।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (Eklavya Model Residential Schools - EMRS) :

  • उद्देश्य : दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति (ST) के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना (कक्षा 6-12)
  • शुरुआत: 1997-98
  • मंत्रालय: यह जनजातीय कार्य मंत्रालय
  • सुविधाएँ: मुफ्त शिक्षा, आवास, भोजन, किताबें, वर्दी, आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, खेल के मैदान, कंप्यूटर लैब, आदि।
  • पाठ्यक्रम: ये विद्यालय CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से संबद्ध होते हैं

राज्‍य समाचार

मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित : उत्तर प्रदेश

  • भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के बाद मतदाता सूची का मसौदा (Draft Electoral Roll) जारी किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारी संख्या में नाम हटाए गए: शुद्धिकरण प्रक्रिया के तहत राज्य की कुल सूची से लगभग 2.89 करोड़ नाम हटा दिए गए हैं
  • वर्तमान मतदाताओं की संख्या: मसौदा सूची के अनुसार, अब उत्तर प्रदेश में कुल 12.55 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जबकि पहले यह संख्या 15.44 करोड़ थी।
  • मृत मतदाताओं की संख्या 46 लाख से अधिक है।
  • मौजूदा मतदाता सूची के 81 दशमलव तीन प्रतिशत मतदाताओं ने नई मसौदा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है

दिल्ली सरकार और RBI के बीच समझौता

  • दिल्ली सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • RBI की भूमिका: इस समझौते के तहत RBI अब दिल्ली सरकार के लिए बैंकर, ऋण प्रबंधक और वित्तीय एजेंट के रूप में कार्य करेगा।
  • प्रभावी तिथि: यह व्यवस्था 9 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी

चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड

  • केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने 5 जनवरी 2026 को अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन किश्तवाड़ जिले में चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (CVPPPL) की तीन प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • निरीक्षण और समीक्षा: मंत्री ने पाकल दुल (1000 मेगावाट), किरू (624 मेगावाट) और क्वार (540 मेगावाट) जलविद्युत परियोजनाओं के कार्य स्थलों का दौरा किया और अधिकारियों व ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक की।
  • पाकल दुल और किरू परियोजना: इन्हें दिसंबर 2026 तक चालू (commission) करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • क्वार परियोजना: इसे मार्च 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है
  • अन्य परियोजनाओं की समीक्षा: इससे पहले 4 जनवरी 2026 को उन्होंने सलाल, सावलकोट और रतले जलविद्युत परियोजनाओं की भी प्रगति का जायजा लिया था।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

श्रीलंका की पर्यटन क्षेत्र में वापसी

  • श्रीलंका ने वर्ष 2025 में पर्यटन क्षेत्र में भारतीय पर्यटकों की बदौलत जोरदार वापसी की है।
  • पिछले वर्ष कुल पर्यटक आगमन रिकॉर्ड 23 लाख से अधिक रहा।
  • इसने साल 2018 के पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विजिथा हेरथ ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र से 2025 में तीन अरब 20 करोड़ डॉलर का राजस्व अर्जित हुआ।
  • पांच लाख तीस हजार से अधिक भारतीय श्रीलंका पहुंचे।
  • यह कुल आगमन का 27 प्रतिशत था।
  • इसके बाद ब्रिटेन 9 प्रतिशत और रूस से 8 प्रतिशत पर्यटक आए।
  • लक्ष्य : वर्ष 2026 तक 30 लाख पर्यटकों के आगमन का

चर्चित व्‍यक्ति

पुलकित देसाई

  • पुलकित देसाई को न्यू जर्सी के पार्सिपनी टाउनशिप का पहला भारतीय मूल का महापौर चुना गया।

सम्बन्धित तथ्य : 

  • प्रथम भारतीय मूल के महापौर: पुलकित देसाई पार्सिपनी टाउनशिप के पहले भारतीय और एशियाई मूल के महापौर बने हैं
  • चुनावी जीत: डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में, उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के मौजूदा महापौर जेम्स बारबेरियो (James Barberio) को एक बेहद कड़े मुकाबले में हराया। अंतिम परिणामों में उनकी जीत का अंतर केवल 80 वोटों का रहा (देसाई: 9,978 बनाम बारबेरियो: 9,898)
  • पृष्ठभूमि: देसाई एक अमेरिकी मरीन कॉर्प्स (US Marine Corps) के अनुभवी (veteran) सैनिक रहे हैं और उन्होंने 'ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म' के दौरान सेवा दी थी। राजनीति में आने से पहले वे लगभग 30 वर्षों तक प्रौद्योगिकी और साइबर सुरक्षा क्षेत्र में कार्यरत थे
  • ऐतिहासिक परिषद: उनके साथ ही दिया पटेल भी टाउनशिप परिषद के लिए चुनी गई हैं, जो इस परिषद में चुनी जाने वाली भारतीय मूल की पहली नेताओं में से एक हैं

सुरेश कलमाड़ी का निधन

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

राजनीतिक करियर :

  • दल: वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के वरिष्ठ नेता थे।
  • सांसद: उन्होंने पुणे लोकसभा सीट का कई बार प्रतिनिधित्व किया।
  • मंत्री पद: वे केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके थे
  • IOA अध्यक्ष: कलमाड़ी 1996 से 2011 तक भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष रहे
  • एशियाई एथलेटिक्स: वे एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन के भी लंबे समय तक अध्यक्ष रहे और खेल जगत में उनकी गहरी पैठ थी

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व युद्ध अनाथ दिवस

  • युद्धों या संघर्षों से अनाथ हुए बच्चों की दुर्दशा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 6 जनवरी को विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: इस दिवस का मुख्य उद्देश्य युद्धों, नागरिक संघर्षों और सशस्त्र हिंसा के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की दुर्दशा के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाना है।
  • इतिहास: युद्ध से प्रभावित बच्चों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये SOS एनफैंट्स एन डेट्रेस द्वारा शुरू किया गया । 1945 के बाद युद्ध में अनाथ हुए बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करने के लिये वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई

 

Latest Courses