GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 04 Jan, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

25 फसलों की 184 नई किस्मों के उद्घाटन

  • कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित बेहतर गुणवत्‍ता वाली 25 फसलों की 184 नई किस्मों के उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर उन्‍होंने कहां कि वर्ष 2025 में भारत का चावल उत्‍पादन डेढ सौ मिलियन टन से अधिक रहा।

वर्ष 2025 में खाद्यान्न का उत्पादन :

  • कुल खाद्यान्न का उत्पादन : 357.73 मिलियन टन
  • खरीफ उत्पादन (अनुमानित): खरीफ सत्र (2025-26) के लिए 173.33 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान
  • प्रमुख फसलें:
  • चावल: 150.18 मिलियन टन (रिकॉर्ड)।
  • गेहूं: 117.94 मिलियन टन (रिकॉर्ड)।
  • पोषक/मोटे अनाज: 63.92 मिलियन टन (रिकॉर्ड)
  • तिलहन: कुल तिलहन उत्पादन 42.98 मिलियन टन रहा, जिसमें सोयाबीन और मूंगफली ने रिकॉर्ड बनाया।
  • लक्ष्य: 2025-26 के लिए रबी मौसम का कुल खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य 362.5 मिलियन टन निर्धारित किया गया है

राज्‍य समाचार

वर्ष 2026 का प्रथम जल्लीकट्टू

  • तमिलनाडु में वर्ष 2026 का प्रथम जल्लीकट्टू पुदुकोट्टई जिले के थचनकुरिची (Thachankurichi) गांव में 3 जनवरी, 2026 (शनिवार) को शुरू हुआ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: थचनकुरिची, गंधर्वकोट्टई तालुका, पुदुकोट्टई जिला
  • महत्व: यह राज्य में जल्लीकट्टू सीज़न की शुरुआत का प्रतीक है और तमिलनाडु की सांस्कृतिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है
  • आयोजन: इस बार भी 'पुनिता विन्नेरप्पु अन्नाई आलय तिरुविझा' (Punitha Vinnappar Anai Alayam Thiruvizha) नामक धार्मिक उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें 800 बैलों और 300 खिलाड़ियों (तामिल वीरों) ने भाग लिया
  • पुरस्कार: प्रतिभागियों और बैल मालिकों के लिए मोटरसाइकिल, साइकिल और बर्तन जैसे पुरस्कार रखे गए थे।

कानूनी विवाद और सुप्रीम कोर्ट का फैसला :

  • 2014: सुप्रीम कोर्ट ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था
  • 2017: तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन (मरीना बीच आंदोलन) हुए, जिसके बाद राज्य सरकार ने विशेष अध्यादेश लाकर इसे कानूनी मान्यता दी
  • मई 2023 का फैसला: सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने तमिलनाडु सरकार के कानून को बरकरार रखा और जल्लीकट्टू को हरी झंडी दे दी, यह मानते हुए कि यह तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है
  • प्रमुख आयोजन स्थल : अलंगनल्लूर (यहाँ का खेल दुनिया भर में प्रसिद्ध है), पालामेडु, अवनीयपुरम

आठवें राज्य वेतन आयोग का गठन करने वाला पहला राज्य

  • असम आठवें राज्य वेतन आयोग का गठन करने वाला पहला राज्य बन गया है।
  • 8वां वेतन आयोग सैलरी और पेंशन में संशोधन करेगा।

असम :

  • राजधानी: दिसपुर
  • सबसे बड़ा शहर: गुवाहाटी
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • क्षेत्र: उत्तर–पूर्व भारत
  • सीमावर्ती राज्य: अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा: भूटान, बांग्लादेश
  • प्रमुख नदी: ब्रह्मपुत्र (और बराक नदी)
  • राष्ट्रीय उद्यान: काजीरंगा, मानस, नामेरी
  • लोकनृत्य: बिहू
  • पर्व: बिहू (रंगाली, कोंगाली, भोगाली)
  • प्रसिद्ध पशु: एक सींग वाला गैंडा

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

राष्ट्रपति चुनाव : गिनी

  • गिनी के सैन्य शासक जनरल मामाडी डौम्बौया ने राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत (लगभग 86.72%) से जीत हासिल की।

गिनी :

  • राजधानी: कोनाक्री (Conakry) – यह देश का सबसे बड़ा शहर और मुख्य बंदरगाह भी है
  • मुद्रा: गिनी फ़्रैंक (GNF)
  • भौगोलिक स्थिति: यह पश्चिम अफ्रीका में अटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है। इसकी सीमाएँ गिनी-बिसाऊ, सेनेगल, माली, आइवरी कोस्ट, लाइबेरिया और सिएरा लियोन से लगती हैं
  • गिनी को "अफ्रीका का जल टॉवर" कहा जाता है, क्योंकि पश्चिम अफ्रीका की तीन प्रमुख नदियाँ— नाइजर, सेनेगल और गाम्बिया —यहीं के पहाड़ों (फोटा जालोन हाइलैंड्स) से निकलती हैं
  • सैन्य शासन: सितंबर 2021 में एक तख्तापलट के बाद जनरल मामाडी डौम्बौया सत्ता में आए थे

'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व'

  • अमेरिकी सेना ने 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' के तहत 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया।
  • ऑपरेशन में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई।
  • ट्रंप ने वेनेजुएला पर अस्थायी अमेरिकी नियंत्रण की घोषणा की, जबकि मादुरो के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा चलेगा।
  • वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्स को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त करने का आदेश दिया

वेनेजुएला :

  • महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका
  • राजधानी: कराकस
  • मुद्रा: बोलिवर सोबेरानो
  • भौगोलिक स्थिति: उत्तर में कैरिबियन सागर, पूर्व में गुयाना, दक्षिण में ब्राजील और पश्चिम में कोलंबिया स्थित
  • राष्ट्रीय दिवस: 5 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस, 1811 में स्पेन से)
  • सिमोन बोलिवर को देश का राष्ट्रीय नायक माना जाता है
  • एंजेल फॉल्स (Angel Falls): विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात, (ऊंचाई: 979 मीटर)। यह 'कनाइमा नेशनल पार्क' में स्थित है।
  • ओरिनोको नदी: प्रमुख नदी
  • कैटालम्बो लाइटनिंग: मारकाइबो झील के ऊपर दुनिया की सबसे अधिक बिजली कड़कने वाली घटना होती है
  • राष्ट्रीय नृत्य: जोरपो

29.77 अरब डॉलर का सामान्य राज्य बजट : ओमान

  • ओमान ने 2026 के लिए 29.77 अरब डॉलर का सामान्य राज्य बजट स्वीकृत किया।
  • इसमें लगभग 31.15 अरब डॉलर के सार्वजनिक व्यय का अनुमान है और लगभग 4 प्रतिशत आर्थिक विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इसमें 2030 तक 4 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखने वाले आर्थिक कार्यक्रम के अगले चरण की भी शुरुआत की गई है।
  • बजट में एक दशमलव तीन-आठ अरब डॉलर के घाटे का अनुमान है, जो सकल घरेलू उत्पाद का एक दशमलव तीन प्रतिशत है।
  • ओमान ओपेक का सदस्य है और खाड़ी क्षेत्र के छोटे तेल उत्पादकों में से एक है ।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व ब्रेल दिवस

  • नेत्रहीन और आंशिक रुप से दृष्टि बाधित लोगों के लिए संचार माध्यम के रूप में ब्रेल के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है।

खेल समाचार

72वां राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 4 जनवरी 2026 को वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।

72वां सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) :

  • स्थान: डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  • तिथि: 4 जनवरी से 11 जनवरी, 2026
  • उद्घाटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से)
  • भागीदारी: 28 राज्यों और संस्थानों से 58 टीमें, 1000 से अधिक खिलाड़ी
  • आयोजक: वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन, वाराणसी

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किया

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने BCCI के निर्देश पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किया।
  • KKR ने IPL 2025 नीलामी में उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वे IPL 2026 (मार्च 2026 से) में हिस्सा नहीं लेंगे।

डकार रैली 2026

  • डकार रैली 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए संजय टाकले ने भारतीय मोटरस्पोर्ट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
  • उन्होंने रैली के शुरुआती दौर में उच्च औसत गति वाले ग्रुप H3 में पहला स्थान और कार श्रेणी में 35वां स्थान हासिल किया।

Latest Courses