01 April, 2026
GK Update
Fri 02 Jan, 2026
राष्ट्रीय समाचार
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन

- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर 15 अगस्त 2027 से परिचालन शुरू हो सकती है।
- यह 508 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर जापानी शिंकानसेन तकनीक पर आधारित है, जो 320 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगा।
- शुरुआती चरण में सूरत-बिलिमोरा खंड (लगभग 50 किमी) चालू होगा, जो मुंबई-अहमदाबाद यात्रा को 2 घंटे में पूरा करेगा।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 9 वर्ष पूरे

- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) ने 1 जनवरी 2026 को अपने 9 वर्ष पूरा किया, जिसे 1 जनवरी 2017 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
सम्बन्धित तथ्य :
योजना के तहत मिलने वाला लाभ :
|
राज्य समाचार
'कुशावती' बनाने की घोषणा : गोवा

- गोवा सरकार ने राज्य का तीसरा जिला 'कुशावती' बनाने की घोषणा की है।
- यह नाम स्थानीय कुशावती नदी के नाम पर रखा गया है, जो इस क्षेत्र से गुजरती है।
सम्बन्धित तथ्य :
अब गोवा में जिलों की स्थिति :
कुशावती नदी :
|
पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला मुख्य सचिव

- 1994 बैच की IAS अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।
- उन्होंने 1 जनवरी 2026 से राज्य का मुख्य सचिव पद भार ग्रहण किया।
- इन्होंने निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज पंत (1991 बैच) का स्थान लिया है जिन्हें सीएम का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया।
- नंदिनी चक्रवर्ती इससे पहले गृह, हिल्स और पर्यटन विभाग की सचिव थीं।
पश्चिम बंगाल :
|
|
इंडियन AI रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की शुरुआत

- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से गिफ्ट सिटी में इंडियन AI रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (IAIRO) की शुरुआत होगी।
- यह भारत का पहला राज्य-नेतृत्व वाला एआई अनुसंधान संगठन होगा।
सम्बन्धित तथ्य :
गुजरात :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
एक ही मोबाइल लॉन्चर से दो 'प्रलय' मिसाइलों का सफल सल्वो लॉन्च

- DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण सीमा (ITR) से स्वदेशी प्रलय मिसाइल की दो मिसाइलों का एक ही लांचर से सल्वो लॉन्च सफलतापूर्वक किया।
सम्बन्धित तथ्य :
'प्रलय' मिसाइल :
|
SSLV के तीसरे चरण के उन्नत संस्करण का सफल स्टेटिक ग्राउंड टेस्ट

- इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) के तीसरे चरण (SS3) के उन्नत संस्करण का सफल स्टेटिक ग्राउंड टेस्ट किया।
- यह परीक्षण SSLV की पेलोड क्षमता में 90 किलोग्राम की वृद्धि सुनिश्चित करता है।
परीक्षण की मुख्य विशेषताएं
|
पाथजेनी का विकास

- वैज्ञानिकों ने एक नवीन कम्प्यूटेशनल फ्रेमवर्क विकसित किया है, जिसका नाम पाथजेनी (PathGennie) है।
- इसे चिकित्सा और जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) के क्षेत्र में बीमारियों के उपचार को अधिक सटीक बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा

- BSNL ने 1 जनवरी 2026 को देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किलों में वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) सेवाएं शुरू की।
- VoWiFi ग्राहकों को कम सिग्नल या नो-सिग्नल क्षेत्रों जैसे घरों, कार्यालयों, बेसमेंट्स और ग्रामीण इलाकों में वाई-फाई के माध्यम से वॉइस कॉल और मैसेजिंग की सुविधा देती है।
- मौजूदा मोबाइल नंबर और डायलर से कॉल होती है, बिना थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत। यह आईपी मल्टीमीडिया सबसिस्टम (IMS) पर आधारित है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) :
|
|
नियुक्तियां
नागेश कपूर : उप वायु सेना प्रमुख

- एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 जनवरी 2026 को भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) का पदभार ग्रहण किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
तेजिंदर सिंह

- एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने 1 जनवरी 2026 को भारतीय वायु सेना के दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (SWAC), गांधीनगर के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (AOC-in-C) का पदभार ग्रहण किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सीतापल्ली श्रीनिवास

- एयर मार्शल सीतापल्ली श्रीनिवास ने 1 जनवरी 2026 को भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान (HQTC), बेंगलुरु के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (AOC-in-C) का पदभार ग्रहण किया।
भारतीय वायु सेना :
|
तरुण गर्ग

- हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने तरुण गर्ग को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया।
अर्थव्यस्था तथा बैंकिंग
Ind-Aus ECTA लागू

- भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ECTA) के तहत 1 जनवरी 2026 से भारत के सभी निर्यात पर ऑस्ट्रेलिया में शुल्क समाप्त हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कुल वस्तु और सेवा कर : दिसंबर 2025

- दिसंबर 2025 में भारत का कुल वस्तु और सेवा कर (GST) संग्रह ₹1,74,550 करोड़ रहा।
दिसंबर 2025 GST संग्रह :
|
|
UPI का कुल लेन-देन : दिसंबर2025

- एकीकृत भुगतान प्रणाली (UPI) ने दिसंबर में 29% की वृद्धि के साथ 21 अरब 63 करोड़ लेन देन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ

- अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्य-पूर्व और अरब जगत सबसे खतरनाक क्षेत्र था, जहां मुख्य रूप से संघर्ष रिपोर्टिंग के कारण 74 मौतें हुईं, जो वैश्विक कुल मौतों का लगभग 58 प्रतिशत है।
- वर्ष 2025 पत्रकारिता के लिए सबसे घातक वर्षों में से एक बन गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
यूरो जोन का 21वां सदस्य : बुल्गारिया

- बुल्गारिया ने नए वर्ष के पहले दिन यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में स्वीकार किया और यूरो जोन का 21वां सदस्य बन गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|









