New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




सोमालीलैंड को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा

Tue 30 Dec, 2025

संदर्भ :

  • इजरायल सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में औपचारिक मान्यता देने वाला प्रथम देश बन गया है।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • मान्यता देने के साथ इजरायल विश्‍व का प्रथम संयुक्त राष्ट्र (UN) सदस्य देश बन गया, जिसने अलगाववादी क्षेत्र को मान्यता दी
  • संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर : इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विदेश मंत्री गिदोन सार ने सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही के साथ
  • यह घोषणा "अब्राहम समझौतों की भावना" में की गई, जिसमें राजदूतों की नियुक्ति और दूतावास खोलने की योजना शामिल है
  • यह घटना अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र और मध्य पूर्व की भू-राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव है

सोमालीलैंड का पृष्ठभूमि :

  • सोमालीलैंड सोमालिया का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र है, जो 1991 में सोमालिया के गृहयुद्ध के दौरान अलग हो गया।
  • यह पूर्व ब्रिटिश प्रोटेक्टोरेट था, जो 1960 में 5 दिन के लिए स्वतंत्र रहा था – उस समय इजरायल सहित 35 देशों ने इसे मान्यता दी थी।
  • 1991 से सोमालीलैंड ने अपनी मुद्रा, पासपोर्ट, पुलिस और सरकार चलाई है, और यह क्षेत्र अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण व स्थिर रहा है (सोमालिया की तुलना में)।
  • लेकिन अब तक किसी UN सदस्य देश ने इसे औपचारिक मान्यता नहीं दी थी। यह अदन की खाड़ी पर रणनीतिक स्थिति में है, जो लाल सागर और हिंद महासागर के लिए महत्वपूर्ण है।

इजरायल के इस कदम के कारण :

  • रणनीतिक लाभ: सोमालीलैंड यमन के करीब है, जहां इजरायल हूती विद्रोहियों (ईरान समर्थित) के खिलाफ हवाई हमले कर रहा है। यह क्षेत्र इजरायल को हूतियों की निगरानी, खुफिया जानकारी और संभावित सैन्य आधार प्रदान कर सकता है।
  • अब्राहम समझौते का विस्तार: 2020 में ट्रंप प्रशासन द्वारा शुरू किए गए समझौतों में इजरायल ने कई मुस्लिम देशों (UAE, बहरीन, मोरक्को आदि) से संबंध सामान्य किए। सोमालीलैंड (सुन्नी मुस्लिम बहुल) को मान्यता देकर इजरायल मुस्लिम दुनिया में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है।
  • आर्थिक सहयोग: इजरायल ने कृषि, स्वास्थ्य, तकनीक और अर्थव्यवस्था में तत्काल सहयोग की बात कही।
  • ऐतिहासिक संबंध: 1960 में इजरायल ने सोमालीलैंड को मान्यता दी थी, और हाल के वर्षों में मोसाद ने गुप्त संबंध विकसित किए।
  • कुछ रिपोर्ट्स में गाजा से विस्थापित फिलिस्तीनियों को बसाने की चर्चा भी जुड़ी है, लेकिन यह विवादास्पद है

Latest Courses