GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 29 Dec, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

अरावली पर्वतमाला की परिभाषा से संबंधित फैसले पर रोक : सुप्रीम कोर्ट

  • सुप्रीम कोर्ट ने 29 दिसंबर 2025 को अरावली पर्वतमाला की परिभाषा से संबंधित अपने पिछले महीने (20 नवंबर 2025) के फैसले पर रोक लगा दी है।
  • कोर्ट ने माना कि इस मामले में अभी भी कई "गंभीर अस्पष्टताएं" हैं, जिनका वैज्ञानिक समाधान जरूरी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

विवाद का मुख्य कारण: '100 मीटर का नियम' :

  • ऊंचाई: केवल वही पहाड़ 'अरावली' माने जाएंगे जिनकी ऊंचाई स्थानीय धरातल से 100 मीटर या उससे अधिक है।
  • दूरी: दो पहाड़ियों के बीच की दूरी 500 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • चिंता का विषय: विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों ने चेतावनी दी कि यदि यह परिभाषा लागू हुई, तो अरावली का लगभग 90% हिस्सा संरक्षण के दायरे से बाहर हो जाएगा, जिससे वहां धड़ल्ले से खनन (Mining) शुरू हो सकता है

सुप्रीम कोर्ट का ताज़ा हस्तक्षेप (29 दिसंबर 2025) :

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेते हुए इस आदेश पर रोक लगाई
  • अरावली पर्वतमाला चार प्रमुख राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई है: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात

अरावली रेंज :

  • अर्थ: 'अरावली' संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है 'पर्वतों की रेखा'
  • क्षेत्र: यह उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित है। यह दक्षिण-पश्चिम दिशा में गुजरात (पालनपुर) से शुरू होकर राजस्थान और हरियाणा से होते हुए दिल्ली तक फैली हुई है।
  • सर्वोच्च शिखर: गुरु शिखर (Guru Shikhar), माउंट आबू (सिरोही, राजस्थान) में, ऊंचाई 1,722 मीटर(5,650 फीट)

INS वाघशीर में यात्रा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 दिसम्बर 2025 को कर्नाटक के कारवार नौसेना अड्डे पर भारतीय नौसेना की स्वदेशी कालवरी श्रेणी की पनडुब्बी INS वाघशीर में यात्रा की ।

INS वाघशीर :

  • INS वाघशीर प्रोजेक्ट-75 (P-75) के तहत निर्मित छठी और अंतिम स्कॉर्पीन (Scorpene) श्रेणी की पनडुब्बी है
  • यह एक डीजल-इलेक्ट्रिक हमलावर पनडुब्बी है
  • INS वाघशीर के साथ ही प्रोजेक्ट-75 की सभी 6 पनडुब्बियाँ अब भारतीय नौसेना का हिस्सा हैं : INS कलवरी (INS Kalvari), INS खांडेरी (INS Khanderi), INS करंज (INS Karanj), INS वेला (INS Vela), INS वागीर (INS Vagir), INS वाघशीर (INS Vagsheer)

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025

  • SBI की शोध रिर्पोट के अनुमान के अनुसार, विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत राज्यों को पिछले 7 वर्षों के औसत आवंटन की तुलना में 17,000 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त होने की संभावना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 21 दिसंबर 2025 को इस विधेयक को मंजूरी दी
  • विधेयक ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा, 2005) का स्‍थान लिया है
  • विधेयक प्रत्‍येक वित्‍तीय वर्ष में ऐसे ग्रामीण परिवारों को, जिनके वयस्‍क सदस्‍य स्‍वेच्‍छा से बिना कौशल वाले काम के लिए तैयार हैं, 125 दिन की मजदूरी वाले रोजगार की गारंटी देता है

फंडिंग मॉडल :

  • राज्यों के लिए : 60 : 40
  • पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्य : 90 : 10
  • केंद्र शासित प्रदेशों (बिना विधानसभा वाले) के लिए 100% खर्च केंद्र उठाएगा

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

आईटीविस्मा टीका इस्तेमाल करने वाली दुनिया की पहली अस्पताल

  • अबू धाबी का शेख खलीफा मेडिकल सिटी (SKMC) स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) रोग के इलाज के लिए ITVISMA (onasemnogene abeparvovec) जीन थेरेपी का इस्तेमाल करने वाला दुनिया का पहला अस्पताल बन गया है।
  • यह एकल खुराक वाली जीन थेरेपी Novartis द्वारा विकसित की गई है, जो 2 वर्ष से अधिक उम्र के SMA रोगियों में SMN1 जीन की कमी को लक्षित करती है।
  • UAE में 25 नवंबर 2025 को तेजी से अनुमति मिली, जो अमेरिका के बाद पहला देश है।

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) :

  • कारण: यह 'सर्वाइवल मोटर न्यूरॉन 1' (SMN1) नामक जीन की कमी या खराबी के कारण होता है
  • प्रभाव: इसमें रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क की नसें धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं, जिससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इससे बच्चे को बैठने, चलने और यहाँ तक कि सांस लेने और खाना निगलने में भी समस्या होती है
  • प्रकार: SMA टाइप-1 सबसे गंभीर होता है जो शिशुओं में पाया जाता है

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

Ind-Aus ECTA की तीसरी वर्षगांठ

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (Ind-Aus ECTA) की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 1 जनवरी 2026 से ऑस्ट्रेलिया भारत के 100% निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह भारत का पहला ऐसा व्यापार समझौता है जिसमें किसी विकसित देश ने भारत के 100% उत्पादों के लिए अपने बाजार को पूरी तरह शुल्क-मुक्त कर दिया है।
  • इससे पहले 98.3% टैरिफ लाइनों पर शुल्क शून्य था, जो अब पूर्ण रूप से 100% हो जाएगा।
  • 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय निर्यात में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ECTA लागू हुआ : 2 अप्रैल 2022, हस्ताक्षर(लागू : 29 दिसंबर 2022)
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य : वर्ष 2030 तक 100 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि : इक्रा

  • रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुमान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.4% रह सकती है, जो वित्त वर्ष 2024-25 की 6.5% से ज्यादा है।

खेल समाचार

87वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

  • सूर्या करिश्मा तामिरी ने विजयवाड़ा में आयोजित 87वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में तन्वी पात्री को हराकर खिताब जीता।

2025 फिडे (FIDE) विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप

  • कतर के दोहा में आयोजित 2025 फिडे (FIDE) विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के रैपिड वर्ग में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

अर्जुन एरिगैसी (पुरुष वर्ग) :

  • उपलब्धि: अर्जुन ने पुरुष (ओपन) रैपिड वर्ग में कांस्य पदक जीता
  • महत्व: अर्जुन एरिगैसी वर्तमान में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 5 में शामिल हैं और उनकी यह जीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी निरंतरता को दर्शाती है

कोनेरू हम्पी (महिला वर्ग)

  • उपलब्धि: पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी ने महिला रैपिड वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया

टूर्नामेंट का सारांश (रैपिड वर्ग) :

  • कार्लसन ने 10.5 अंकों के साथ अपना छठा विश्व रैपिड शतरंज खिताब जीता
  • व्लादिस्लाव आर्टेमिएव 105.5 के स्कोर के साथ दूसरे और एरिगैसी 98 के स्कोर के साथ तीसरे स्‍थान पर रह

सन्यास की घोषणा

  • न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डग ब्रैसवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रत्‍येक प्रारूप से सन्यास की घोषणा की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 35 वर्षीय ऑलराउंडर डग ने न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट मैच, 21 वनडे और 20 टी-20 मैच खेले हैं।
  • इन मैचों में उन्होंने 120 विकेट लिए और 915 रन बनाए।
  • 12 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान, ब्रैसवेल ने वर्ष 2011 में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की टेस्ट जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को 7 रन से ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी।

BWF एथलीट आयोग का नया अध्यक्ष

  • भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) एथलीट आयोग का नया अध्यक्ष (Chair) चुना गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कार्यकाल: सिंधु का यह कार्यकाल 2026 से 2029 तक (चार वर्ष) के लिए होगा
  • यूरोपीय खेलों में रजत पदक जीतने वाली नीदरलैंड की देबोरा जिल भारतीय बैडमिंटन स्टार की उप-प्रतिनिधि होंगी।
  • सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड फैमिली काउंसिल की सदस्य के रूप में भी कार्य करेंगी।

चर्चित व्‍यक्ति

अभिनेत्री और गायिका ब्रिगिट बार्डोट

  • फ्रांस की अभिनेत्री और गायिका ब्रिगिट बार्डोट का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • बार्डोट को 1956 में फिल्म एंड गॉड क्रिएटेड वुमन से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई थी।
  • 1970 के दशक के शुरू में उन्होंने अभिनय से संन्यास ले लिया और राजनीति में सक्रिय हो गईं तथा पशु अधिकारों की मुखर समर्थक बन गईं।

ह्यू मॉरिस

  • इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • मॉरिस एक कुशल सलामी बल्लेबाज थे, जिन्होंने 1991 में तीन टेस्ट मैच जीते और दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के दौरों पर इंग्लैंड ए. टीम की कप्तानी भी की।
  • मॉरिस ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी कार्य किया।

Latest Courses