GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 26 Dec, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2025 को लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया।

अटल बिहारी वाजपेयी :

  • भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष
  • जन्म : 25 दिसंबर 1924, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
  • निधन : 16 अगस्त 2018, नई दिल्ली
  • पहचान : प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार और भारतीय राजनीति के 'भीष्म पितामह'

प्रधानमंत्री कार्यकाल :

  • 1996: मात्र 13 दिन
  • 1998-1999: 13 महीने
  • 1999-2004: पूरा 5 साल का कार्यकाल

प्रमुख पद : 

  • भारतीय जनसंघ (1951–1977)
  • भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष (1980-86)
  • विदेश मंत्री (1977-79)
  • 10 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा सदस्य
  • ऐतिहासिक निर्णय :
  • पोखरण-II (1998): परमाणु परीक्षण
  • लाहौर बस यात्रा (1999): शांति पहल
  • कारगिल विजय: सशक्त सैन्य नेतृत्व
  • प्रमुख योजनाएँ
  • स्वर्णिम चतुर्भुज: राष्ट्रीय राजमार्ग विकास
  • PMGSY: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
  • सर्व शिक्षा अभियान: प्राथमिक शिक्षा का विस्तार

प्रमुख योजनाएँ :

  • स्वर्णिम चतुर्भुज: राष्ट्रीय राजमार्ग विकास
  • PMGSY: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
  • सर्व शिक्षा अभियान: प्राथमिक शिक्षा का विस्तार
  • विशेष दिवस : 25 दिसंबर (जन्मदिन) - 'सुशासन दिवस'

दो पूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला भारतीय महानगर

  • नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) पर 25 दिसंबर 2025 से वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के साथ मुंबई भारत का पहला ऐसा महानगर बन गया, जहां दो पूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।
  • पहले छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अकेला था, अब NMIA ने क्षमता दोगुनी कर दी।

भारत के प्रमुख हवाई अड्डे :

हवाई अड्डे का नाम स्थान
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई
केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बेंगलुरु
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता

भारत के संविधान का संताली भाषा प्रकाशन

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति भवन में भारत के संविधान का संताली भाषा (ओल चिकी लिपि) में आधिकारिक अनुवाद और डिजिटल संस्करण जारी किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • लिपि: ओल चिकी (Ol Chiki) - यह संताली भाषा की आधिकारिक लिपि है, जिसे 1925 में पंडित रघुनाथ मुर्मू द्वारा विकसित किया गया था
  • प्रारूप: राष्ट्रपति ने इसके भौतिक संस्करण (Hard Copy) के साथ-साथ एक डिजिटल संस्करण भी जारी किया, ताकि इसे मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से आसानी से पढ़ा जा सके
  • उद्देश्य: संविधान की पहुँच देश के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों तक सुनिश्चित करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना
  • संवैधानिक समावेशिता: संताली भाषा भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल है
  • संवैधानिक स्थिति: संताली भाषा भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है। इसे 2003 के 92वें संविधान संशोधन अधिनियम के माध्यम से जोड़ा गया था।
  • अनुच्छेद 394A: यह अनुच्छेद राष्ट्रपति को संविधान के आधिकारिक भाषाई अनुवाद प्रकाशित करने की शक्ति प्रदान करता है
  • भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार , पूरे देश में 70 लाख से अधिक लोग संताली भाषा बोलते हैं

आतंकवाद-रोधी सम्मेलन का उद्घाटन : नई दिल्ली

  • गृह मंत्री अमित शाह ने 26 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा आयोजित दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जीरो टॉलरेंस' दृष्टिकोण के तहत उभरते खतरों पर रणनीति बनाने का मंच है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) :

  • अंग्रेज़ी नाम: National Investigation Agency (NIA)
  • स्थापना: 31 दिसंबर 2008
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • पृष्ठभूमि: इसका गठन 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद किया गया था
  • यह राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत कार्य करती है
  • मंत्रालय: यह केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के प्रशासनिक नियंत्रण में आती है

PMUY के तहत लाभ पाने वाले लोगों की संख्या 2025 में

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत लाभ पाने वाले लोगों की संख्या 2025 में बढ़कर 10.25 करोड़ हो गई है।
  • PMUY के तहत सरकार गरीब परिवारों को 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी देती है और एक साल में एक परिवार अधिकतम नौ सिलेंडर्स पर यह सब्सिडी ले सकता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • एलपीजी की खपत बढ़ी है; प्रति परिवार औसत सिलेंडर 2019-20 में 3 से बढ़कर 2024-25 में 4.47 हो गया है और 2025-26 में इसके 4.85 तक पहुंचने का अनुमान है
  • सरकार ने 2025-26 में 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन मंजूर किया है
  • बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कवरेज बढ़ा; सेफ्टी चेक अभियान में 12.12 करोड़ निरीक्षण, 4.65 करोड़ होज बदले
  • पेट्रोलियम इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है; 90,000 से अधिक रिटेल आउटलेट डिजिटल हुए, 307 क्षेत्रों में सीजीडी कवरेज, 1.57 करोड़ पीएनजी कनेक्शन और 8,400 से अधिक सीएनजी स्टेशन स्थापित किए गए हैं

राज्‍य समाचार

ओडिशा की प्रथम महिला मुख्य सचिव

  • वरिष्ठ IAS अधिकारी अनु गर्ग को ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वे 1991 बैच की ओडिशा कैडर की IAS अधिकारी हैं तथा उन्होंने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (संयुक्त राज्य अमेरिका) से पब्लिक हेल्थ में मास्टर डिग्री (MPH) प्राप्त की है।
  • अनु गर्ग पूर्व में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में संयुक्त सचिव के रूप में 2012 से 2015 तक सेवाएं दे चुकी हैं। वे ओडिशा की पहली महिला विकास आयुक्त भी रही हैं।
  • वे 1990 बैच के IAS अधिकारी मनोज आहूजा का स्थान लेंगी, जो 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनका कार्यकाल मार्च 2029 तक निर्धारित है।
  • ओडिशा :
  • स्थापना: 1 अप्रैल 1936 (बिहार से अलग होकर)
  • राजधानी: भुवनेश्वर (इसे 'मंदिरों का शहर' भी कहा जाता है)
  • प्रमुख नदियाँ: महानदी (ओडिशा की सबसे बड़ी नदी), ब्राह्मणी, वैतरणी और सुवर्णरेखा
  • चिल्का झील: यह भारत की सबसे बड़ी खारी पानी की झील और एक प्रसिद्ध रामसर साइट है
  • सर्वोच्च शिखर: देवमाली (कोरापुट जिला)
  • शास्त्रीय नृत्य: ओड़िशी
  • प्रमुख मंदिर:
  • जगन्नाथ मंदिर (पुरी): यहाँ की वार्षिक रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है
  • कोणार्क सूर्य मंदिर: यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (इसे 'ब्लैक पैगोडा' भी कहा जाता है)
  • लिंगराज मंदिर: भुवनेश्वर में स्थित

किशमिश अनुसंधान के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने की योजना को मंजूरी : महाराष्ट्र

  • शिवाजी विश्वविद्यालय की सीनेट ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में किशमिश अनुसंधान के लिए एक विशेष केंद्र स्थापित करने की योजना को मंजूरी दी।
  • महाराष्ट्र का सांगली जिला देश में अंगूर और किशमिश उत्पादन का बड़ा केंद्र माना जाता है।
  • सांगली (महाराष्ट्र) की किशमिश को भारत सरकार से भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिल चुका है, जो इसे 2016 में प्राप्त हुआ था।

महाराष्ट्र :

  • राजधानी: मुंबई (Mumbai)
  • उप-राजधानी: नागपुर (शीतकालीन सत्र)
  • स्थापना दिवस: 1 मई 1960 (महाराष्ट्र दिवस)
  • राज्य गीत: जय जय महाराष्ट्र माझा
  • मुख्य नदियाँ: गोदावरी, कृष्णा, भीमा, तापी, पैनगंगा
  • लोकनृत्य: लावणी, तमाशा
  • प्रमुख त्योहार: गणेश चतुर्थी, गुढ़ी पड़वा, दिवाली
  • पारंपरिक भोजन: पूरणपोली, वड़ा पाव, मिसल पाव
  • मुंबई भारत की वित्तीय राजधानी

प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG)

  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित स्वर्गीय बीआर यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम (बहतराई स्टेडियम) में प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) 2026 के लोगो, थीम सॉन्ग और शुभंकर का औपचारिक अनावरण किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन स्थल: प्रथम KITG का आयोजन भुवनेश्वर, ओडिशा में स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) डीम्ड यूनिवर्सिटी के परिसर में किया गया था।
  • अनावरण: लोगो, थीम सॉन्ग और शुभंकर का औपचारिक अनावरण भी भुवनेश्वर में किया गया था, जिसमें ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री और खेल मंत्री मौजूद थे।
  • शुभंकर: इन खेलों का शुभंकर 'धुमसा' (Dhumsa) था, जो एक पारंपरिक जनजातीय वाद्य यंत्र है और जनजातीय भावना का प्रतीक है।
  • उद्देश्य: इन खेलों का उद्देश्य भारत की जनजातीय आबादी के बीच खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें बढ़ावा देना था।
  • पहला संस्करण 14 फरवरी, 2026 को बिलासपुर में निर्धारित है
  • खेलों के पहले संस्करण में सात प्रतिस्पर्धी खेल शामिल होंगे : तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, तैराकी और भारोत्तोलन

खेलो इंडिया के विभिन्न आयोजन :

  • लो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG): इसके 7 संस्करण हो चुके हैं। सातवां संस्करण जनवरी 2025 में बिहार में आयोजित किया गया था।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG): इसके 5 संस्करण पूरे हो चुके हैं। 5वां संस्करण 2025 में हरियाणा में आयोजित किया गया।
  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG): इसके 6 संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। इसका छठा संस्करण 2025 में गुलमर्ग और लेह में हुआ।
  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स (KIPG): इसके 2 संस्करण हो चुके हैं। दूसरा संस्करण नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित किया गया।
  • खेलो इंडिया बीच गेम्स: इसका पहला संस्करण 2024 में दीव (घोघला बीच) में हुआ था।
  • खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स: इसके तहत विभिन्न राज्यों (जैसे जम्मू-कश्मीर और केरल) में वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल्स का आयोजन किया गया है

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

चंद्रमा पर एक स्थायी ऊर्जा स्रोत स्थापित करने की योजना की घोषणा

  • रूस की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने 2036 तक चंद्रमा पर एक स्थायी ऊर्जा स्रोत, संभवतः एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र, स्थापित करने की योजना की घोषणा की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: यह संयंत्र चंद्रमा पर भविष्य के मिशनों के लिए बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, जिसमें चंद्र रोवर्स, वैज्ञानिक वेधशालाएं और अन्य बुनियादी ढांचे शामिल हैं।
  • चीन के साथ सहयोग: रूस इस परियोजना पर चीन के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह संयंत्र उनके प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (ILRS) का मुख्य ऊर्जा केंद्र होगा।
  • परमाणु ऊर्जा का चयन: चंद्रमा पर लंबी रातें (लगभग 14 पृथ्वी दिवस) होती हैं, जहां सौर ऊर्जा पर्याप्त नहीं होती। परमाणु ऊर्जा ही एकमात्र विश्वसनीय विकल्प है जो लगातार ऊर्जा प्रदान कर सकता है।
  • प्रमुख अनुबंध: रोस्कोस्मोस ने इस संयंत्र के निर्माण के लिए एयरोस्पेस कंपनी NPO लावोचकिन (Lavochkin) के साथ एक सरकारी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे 2025 से 2036 के बीच पूरा किया जाएगा।
  • विशेषज्ञ संस्थाएं: इस परियोजना में रूस की परमाणु ऊर्जा एजेंसी रोसाटॉम (Rosatom) और प्रमुख परमाणु अनुसंधान संस्थान कुरचटोव संस्थान (Kurchatov Institute) भी शामिल हैं।

महत्‍वपूर्ण दिवस

‘वीर बाल दिवस’

  • गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों (साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह) की वीर शहादत की पावन स्मृति और उनके अद्वितीय बलिदान के सम्मान में प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • घोषणा: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2022 में
  • श्रद्धांजलि: साहिबजादों (गुरु गोविंद सिंह के सुपुत्रों) के साहस को

चार साहिबज़ादे :

बड़े साहिबजादे :

  • बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह
  • शहीद : 1704, चमकौर युध्‍द

छोटे साहिबजादे :

  • बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह
  • इस्लाम अपनाने से इनकार
  • सरहिंद में दिवार में चिनवाया गया (26 दिसंबर 1704)
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।
  • इस वर्ष 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया

स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह की जयंती

  • प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह की जयंती मनाई जाती है।
  • अनाथ हो जाने के बाद अमृतसर के खालसा अनाथालय में पले, जहां उनका नाम शेर सिंह से उधम सिंह हो गया।
  • वे गदर पार्टी से जुड़े और भगत सिंह से प्रेरित होकर क्रांतिकारी बने।

शहीद उधम सिंह :

  • जन्म तिथि: 26 दिसंबर 1899
  • जन्म स्थान: सुनाम, जिला संगरूर, पंजाब
  • जयंती: प्रतिवर्ष 26 दिसंबर
  • मृत्यु (शहादत): 31 जुलाई 1940
  • मृत्यु स्थान: पेंटनविल जेल, लंदन (फांसी)
  • जलियांवाला बाग हत्याकांड (1919) के प्रत्यक्षदर्शी
  • इस नरसंहार का बदला लेने का संकल्प लिया
  • 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में
  • माइकल ओ’डायर (पंजाब का पूर्व गवर्नर) की गोली मारकर हत्या की
  • ब्रिटिश साम्राज्यवाद के प्रबल विरोधी
  • क्रांतिकारी संगठन गदर पार्टी से जुड़े
  • गिरफ्तारी के बाद अपना नाम “राम मोहम्मद सिंह आज़ाद” बताया
  • भारत की एकता का प्रतीक

चर्चित व्‍यक्ति

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का निधन

  • त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का 26 दिसंबर 2025 को निधन हो गया।
  • वे 72-75 वर्ष की आयु में बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक के बाद उपचाररत थे।
  • सेन ने 1988 में धरमनगर नगर पंचायत उपाध्यक्ष के रूप में राजनीति शुरू की, लंबे समय कांग्रेस में रहे।
  • 2008, 2013 में कांग्रेस से और 2018, 2023 में भाजपा से धरमनगर विधायक बने; 2023 से अध्यक्ष।

कला और संस्‍कृति

प्राचीन पत्थर की भूलभुलैया की खोज

  • महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बोरमणी घास के मैदान में पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन पत्थर की भूलभुलैया की खोज की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आकार और संरचना: यह भूलभुलैया लगभग 50 फीट गुणा 50 फीट के क्षेत्र में फैली हुई है। इसमें 15 संकेंद्रित घेरे (concentric circuits) हैं, जो भारत में अब तक खोजी गई किसी भी गोलाकार भूलभुलैया में सबसे अधिक हैं।
  • चक्रव्यूह से तुलना: इसकी बनावट भारतीय महाकाव्यों में वर्णित जटिल सैन्य संरचना 'चक्रव्यूह' से काफी मेल खाती है।
  • ऐतिहासिक काल: यह संरचना लगभग 2,000 वर्ष पुरानी मानी जा रही है, जो दक्कन के सातवाहन राजवंश (1वीं - 3वीं शताब्दी ईस्वी) के समय की है।

 

Latest Courses