15 December, 2025
GK Update
Tue 23 Dec, 2025
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय सेना और NSUT के बीच समझौता

- भारतीय सेना ने नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT) के साथ सॉफ्टवेयर और एआई-आधारित समाधानों के विकास के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
- समझौते के तहत, एनएसयूटी के छात्र और संकाय सदस्य व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए सेना की "वास्तविक समस्या-समाधान परियोजनाओं" में भाग लेंगे।
WHO का दूसरा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा शिखर सम्मेलन

- विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक परंपरागत चिकित्सा शिखर सम्मेलन का समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने योग में प्रशिक्षण पर डब्ल्यूएचओ की तकनीकी रिपोर्ट और पुस्तक “जड़ों से वैश्विक पहुँच तक: आयुष में बदलाव के 11 साल” जारी की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
दूसरा वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन :
शिखर सम्मेलन के प्रमुख परिणाम और घोषणाएँ:
|
दो दिवसीय पेसा महोत्सव

- पंचायती राज मंत्रालय ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 23 दिसंबर 2025 को विशाखापत्तनम में दो दिवसीय पेसा महोत्सव का शुभारंभ किया।
पेसा अधिनियम 1996 :
|
श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह से प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत पैकेज

- भारत श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में सहायता के लिए साढे़ चार सौ मिलियन डॉलर का पैकेज प्रदान करेगा।
- इस पैकेज में साढे़ तीन सौ मिलियन डॉलर की रियायती ऋण लाइन और 100 मिलियन डॉलर का अनुदान शामिल है, जिसका उद्देश्य चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में सहायता करना है।
रक्षा समाचार
पनडुब्बी रोधी उथले पानी का जहाज 'अंजदीप'

- भारतीय नौसेना में तीसरा पनडुब्बी रोधी उथले पानी का जहाज 'अंजदीप' को 22 दिसंबर 2025 को चेन्नई में शामिल किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
हथियार और सेंसर :
|
IOL और फ्रांसीसी कंपनी सैफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस के साथ दो समझौते पर हस्ताक्षर

- इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) ने भारत में युद्ध के लिए महत्वपूर्ण दो सक्षम प्रणालियां (सिग्मा 30N डिजिटल रिंग लेजर जाइरो इनर्शियल नेविगेशन प्रणाली एवं CM3-MR डायरेक्ट फायरिंग साइट) विकसित करने के उद्देश्य से फ्रांसीसी कंपनी सैफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस के साथ दो समझौते पर हस्ताक्षर किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सिग्मा 30N (SIGMA 30N) डिजिटल रिंग लेजर जाइरो :
CM3-MR डायरेक्ट फायरिंग साइट :
|
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय किसान दिवस

- पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।
पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह :
|
नियुक्तियां
आनंद वरदराजन

- स्टारबक्स ने भारतीय मूल के आनंद वरदराजन को अपना नया मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) और कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
- अमेज़न (Amazon): स्टारबक्स में शामिल होने से पहले उन्होंने लगभग 19 साल अमेज़न में बिताए। वहां उन्होंने अमेज़न के वैश्विक ग्रोसरी बिजनेस (Whole Foods Market और Amazon Fresh) के लिए टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन का नेतृत्व किया।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक में वृद्धि

- नवंबर 2025 में आठ प्रमुख उद्योगों (कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली) के सूचकांक में नवंबर 2024 की तुलना में 1.8% की वृद्धि हुई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रबी फसलों की बुआई की प्रगति की रिपोर्ट

- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के रबी फसलों के अंतर्गत की गई बुआई की प्रगति की रिपोर्ट के अनुसार, देश में रबी सीजन 2025-26 के लिए अब तक 580 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें बोई जा चुकी हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से लगभग 8 लाख हेक्टेयर अधिक है।
- गेहूं, दालों (चना, मसूर, मटर) और तिलहनों (सरसों, राई) में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि धान और कुछ मोटे अनाजों में मामूली कमी आई है। कुल बुआई पिछले वर्ष से 10-12% अधिक हो चुकी है, जो खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि का संकेत देती है।
भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले छह तिमाहियों में सबसे तेज़ वृद्धि

- भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में घरेलू मांग में मजबूती के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले छह तिमाहियों में सबसे तेज़ वृद्धि हुई है।
- जुलाई से सितंबर के बीच भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर छह तिमाहियों में सबसे अधिक आठ दशमलव दो प्रतिशत रही।
- पिछली तिमाही में यह सात दशमलव आठ प्रतिशत थी।
रिर्पोट एवं सूचकांक
'भारत में उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण: संभावनाएं, अवसर और नीतिगत संस्तुतियां'

- नीति आयोग ने 22 दिसंबर 2025 को 'भारत में उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण: संभावनाएं, अवसर और नीतिगत संस्तुतियां' शीर्षक से एक व्यापक रिपोर्ट जारी की।
- यह रिपोर्ट भारत को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने के लिए रणनीतिक सुझाव देती है।
सम्बन्धित तथ्य :
|









