15 December, 2025
GK Update
Mon 22 Dec, 2025
राष्ट्रीय समाचार
‘शक्ति स्कॉलर्स: एनसीडब्ल्यू की यंग रिसर्च फेलोशिप’ कार्यक्रम

- राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ‘शक्ति स्कॉलर्स: एनसीडब्ल्यू की यंग रिसर्च फेलोशिप’ कार्यक्रम की शुरुआत की है, जो युवा शोधकर्ताओं को महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर नीति-उन्मुख शोध के लिए प्रोत्साहित करता है।
- यह पहल 21-30 वर्ष आयु वर्ग के भारतीय नागरिकों के लिए खुली है, जिन्हें 6 माह के लिए 1 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।
- कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, लिंग हिंसा, साइबर सुरक्षा, POSH अधिनियम, नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और कार्य-जीवन संतुलन जैसे विषय शामिल हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) :
|
|
शांति विधेयक, 2025’

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र में पारित ‘भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (शांति) विधेयक, 2025’ को मंजूरी दे दी है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
G RAM G Bill, 2025

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने "विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक-जी-राम-जी-2025" (VB-G RAM G Bill, 2025) को मंज़ूरी दी।
- यह एक्ट ग्रामीण परिवारों के लिए हर वित्तीय वर्ष में वैधानिक मज़दूरी रोज़गार गारंटी को 125 दिन तक बढ़ाता है।
- यह एक्ट महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी एक्ट -मनरेगा 2005 की जगह लाया गया है।
तीन पवित्र शहर घोषित : पंजाब

- पंजाब सरकार ने अमृतसर (वाल्ड सिटी सहित), श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित किया।
- पंजाब के राज्यपाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी, जो श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित विशेष विधानसभा सत्र में पारित हुआ था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत-न्यूजीलैंड FTA पर वार्ता संपन्न

- भारत और न्यूजीलैंड ने 22 दिसंबर 2025 को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न होने की घोषणा की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन ने टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान इस सफलता की आधिकारिक घोषणा की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अमरीकी प्रशासन ने 30 राजनयिकों को वापस बुलाया

- अमरीकी प्रशासन ने विदेशों में अमरीकी दूतावासों में राजदूत और अन्य वरिष्ठ पद के लगभग 30 राजनयिकों को वापस बुलाया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
फ्रांस नया विमानवाहक पोत बनाएगा

- फ्रांस 30 लड़ाकू विमानों और दो हजार नौसैनिकों की क्षमता वाला एक नया विमानवाहक पोत बनाएगा।
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह घोषणा की।
- पोत के वर्ष 2038 तक तैयार होने की उम्मीद है।
- यह वर्ष 2001 के पुराने चार्ल्स डी गॉल विमानवाहक पोत की जगह लेगा।
फ्रांस :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
संचार लेखा दिवस

- भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा (IP&TAFS) ने अपना 51वाँ स्थापना दिवस, संचार वित्त लेखा दिवस के रूप में मनाया तथा इस अवसर पर कम्युनिकेशन फाइनेंस समिट 2025 का आयोजन किया।
भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा (IP&TAFS) :
मुख्य भूमिका और जिम्मेदारियाँ :
|
राष्ट्रीय गणित दिवस

- भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
श्रीनिवास रामानुजन:
|
रक्षा समाचार
DRDO और RRU के बीच समझौता

- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) ने रक्षा तथा आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं प्रौद्योगिकी विकास के सहयोग को मजबूत बनाने हेतु एक MoU पर हस्ताक्षर किया।
- यह समझौता दोनों संस्थाओं के बीच संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, संकाय एवं छात्र विनिमय तथा कार्यशालाओं को बढ़ावा देगा।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :
|
|
खेल समाचार
विश्व बैडमिंटन टूर फाइनल्स 2025

- बैडमिंटन में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने ट्टी की भारतीय जोड़ी ने चीन के हांगचोओ में आयोजित विश्व बैडमिंटन टूर फाइनल्स में कांस्य पदक जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
|
124वीं एमेच्योर चैंपियनशिप ऑफ इंडिया

- नोएडा के गोल्फर सुखमन सिंह ने कोलकाता के टॉलीगंज क्लब में इंडियन गोल्फ यूनियन (IGU) द्वारा आयोजित 124वीं एमेच्योर चैंपियनशिप ऑफ इंडिया का खिताब जीता।
- 36 होल के फाइनल में सुखमन ने हरियाणा के हरमन सचदेवा को 29वें होल पर 7-अप की अजेय बढ़त बनाकर हराया।
सम्बन्धित तथ्य :
भारतीय गोल्फ यूनियन (IGU) :
|
चर्चित व्यक्ति
स्मृति मंधाना

- स्मृति मंधाना महिला T20I क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाली प्रथम भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं।
- उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I मैच में 25 रनों की पारी खेलते हुए यह आंकड़ा पार किया।
- विश्व स्तर पर वे न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4716 रन) के बाद दूसरी हैं।
मिची बेंथौस

- जर्मन एयरोस्पेस इंजीनियर माइकेला बेंथौस (मिची बेंथौस) पैराप्लेजिया से ग्रस्त होकर व्हीलचेयर उपयोगकर्ता के रूप में अंतरिक्ष यात्रा करने वाली पहली व्यक्ति बन गई हैं।
- उन्होंने 20 दिसंबर 2025 को ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड NS-37 मिशन पर वेस्ट टेक्सास से उड़ान भरी, जो कार्मान लाइन (100 किमी) पार कर माइक्रोग्रैविटी का अनुभव प्रदान करता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|









