15 December, 2025
GK Update
Fri 19 Dec, 2025
राष्ट्रीय समाचार
अठारहवीं लोकसभा का छठा सत्र

- अठारहवीं लोकसभा का छठा सत्र 19 दिसम्बर 2025 को समाप्त हुआ।
पारित विधेयक : (i) मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025 (ii) केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 (iii) स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 (iv) विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2025 (v) निरसन एवं संशोधन विधेयक, 2025 (vi) सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानून में संशोधन) विधेयक, 2025 (vii) भारत के रूपांतरण हेतु परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन एवं संवर्धन विधेयक, 2025 (viii) विकसित भारत - रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन (ग्रामीण): वीबी - जी राम जी ( विकसित भारत- जी राम जी) विधेयक, 2025
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत-ओमान CEPA समझौता

- भारत और ओमान ने 18 दिसम्बर 2025 को व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अमरीकी अंतरिक्ष श्रेष्ठता संबंधी आदेश

- अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अंतरिक्ष में अमरीकी प्रभुत्व को मजबूत करने और पृथ्वी से परे राष्ट्रीय सुरक्षा, वाणिज्यिक और तकनीकी क्षमताओं के विस्तार के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किया।
- नई नीति के अन्तर्गत, अमरीका 2028 तक नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम के माध्यम से चंद्रमा पर मानव वापसी को प्राथमिकता दे रहा है।
राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (NDAA) कानून

- अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के हस्ताक्षर के साथ वित्तीय वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (NDAA) कानून बन गया।
- यह अधिनियम एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा चीन की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और क्वाड के साथ अमरीका के मजबूत संबंधों पर जोर देता है।
- इस अधिनियम में 2008 में हुए नागरिक परमाणु समझौते के तहत परमाणु दायित्व नियमों के अमरीका-भारत साझा मूल्यांकन का आह्वान किया गया है।
- इसके तहत भारत को स्पष्ट रूप से अमरीका के एक प्रमुख सहयोगी के रूप में मान्यता दी गई है।
रिर्पोट एंव सूचकांक
‘ग्लोबल AI वाइब्रेंसी टूल (GVT) रिपोर्ट 2025

- स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 'ह्यूमन-सेंटर्ड AI इंस्टीट्यूट' (HAI) द्वारा जारी ‘ग्लोबल AI वाइब्रेंसी टूल (GVT) रिपोर्ट 2025 के अनुसार, AI के क्षेत्र में भारत 21.59 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
‘ऑर्डर ऑफ ओमान’

- ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया।
- 18 दिसंबर 2025 को मस्कट में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने यह सम्मान प्रदान किया, जो भारत-ओमान संबंधों में उनके योगदान के लिए था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025

- फोटोनिक्स ओडिसी नाम की एक भारतीय टीम नासा के सैटेलाइट इंटरनेट संकल्पना अंतर्राष्ट्रीय स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025 की विजेता बनी।
- फोटोनिक्स ओडिसी ने दूरस्थ क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड पहुंच का विस्तार करने के लिए एक स्वतंत्र, चरणबद्ध उपग्रह इंटरनेट अवसंरचना का प्रस्ताव रखा और इसे पुरस्कार मिला।
|
2012 में शुरू हुआ इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज, नासा का वार्षिक वैश्विक हैकाथॉन है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर के नागरिकों को एजेंसी के खुले डेटा का उपयोग करके वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने में शामिल करना है। |
राज्य समाचार
जम्मू-कश्मीर का प्रथम जेन जेड डाकघर

- जम्मू-कश्मीर का प्रथम जेन जेड डाकघर AIIMS विजयपुर परिसर में 17 दिसंबर 2025 को उद्घाटित हुआ।
- इसका उद्घाटन AIIMSविजयपुर के कार्यकारी निदेशक प्रो. शक्ति कुमार गुप्ता और जम्मू-कश्मीर सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल डीएसवीआर मूर्ति ने किया।
- यह भारत का पहला AIIMS है जहाँ जेन जेड अवधारणा लागू हुई।
सम्बन्धित तथ्य :
|
मुंबई का प्रथम 'जेन जी डाकघर'

- IIT बॉम्बे के पावई कैंपस में मुंबई के प्रथम 'जेन जी डाकघर' का उद्घाटन किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी'

- झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहली बार 'सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT)' का खिताब जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) :
|
महत्वपूर्ण दिवस
गोवा मुक्ति दिवस

- 1961 में भारतीय सेना के 'ऑपरेशन विजय' के तहत पुर्तगाली शासन से गोवा, दमन और दीव की मुक्ति की स्मृति में प्रतिवर्ष 19 दिसम्बर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।
गोवा मुक्ति दिवस :
पुर्तगाली शासन:
ऑपरेशन विजय:
गोवा सामान्य जानकारी :
|
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान और रोशन सिंह का शहादत दिवस

- पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान और रोशन सिंह का शहादत दिवस 19 दिसंबर को मनाया जाता है।
- 19 दिसंबर 1927 को ब्रिटिश सरकार ने इन्हें काकोरी कांड (9 अगस्त 1925) के लिए फाँसी दी।
- राम प्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर जेल, अशफ़ाक उल्ला खाँ को फैजाबाद जेल और ठाकुर रोशन सिंह को नैनी सेंट्रल जेल (इलाहाबाद) में फाँसी हुई।
सम्बन्धित तथ्य :
नोट: चौथे क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को तय समय से दो दिन पहले यानी 17 दिसंबर 1927 को गोंडा जेल में फांसी दे दी गई थी। |
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
RRB के लिए नए 'लोगो' का अनावरण

- भारत सरकार ने 18 दिसंबर 2025 को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) के लिए एक सिंगल और यूनिफाइड (एकीकृत) ब्रांड पहचान और नए 'लोगो' का अनावरण किया है।
- यह कदम देश के ग्रामीण बैंकिंग ढांचे को अधिक आधुनिक और पहचान योग्य बनाने के लिए उठाया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
नए लोगो के प्रतीक और अर्थ :
रंगों का महत्व :
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) :
|
IDFC FIRST ग्लोबल बचत खाता' लॉन्च

- IDFC FIRST बैंक ने 17 दिसंबर 2025 को गुजरात की GIFT सिटी (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी) में अपनी बैंकिंग यूनिट के माध्यम से 'IDFC FIRST ग्लोबल बचत खाता' लॉन्च किया।
- यह खाता विशेष रूप से उन NRIs के लिए है जो भारत के साथ अपनी बैंकिंग बढ़ाना चाहते हैं लेकिन मुद्रा के उतार-चढ़ाव (Currency fluctuation) का जोखिम नहीं लेना चाहते।
सम्बन्धित तथ्य :
आकर्षक ब्याज दरें (दिसंबर 2025 तक) :
|
'भारत के शीर्ष 200 स्व-निर्मित उद्यमियों' की सूची का तीसरा संस्करण जारी

- IDFC FIRST प्राइवेट बैंकिंग और हुरुन इंडिया (Hurun India) ने 18 दिसंबर 2025 को 'भारत के शीर्ष 200 स्व-निर्मित उद्यमियों' (Top 200 Self-made Entrepreneurs of the Millennia 2025) की सूची का तीसरा संस्करण जारी किया।
शीर्ष 3 उद्यमी और कंपनियाँ :
| रैंक | संस्थापक का नाम | कंपनी का नाम (मुख्य ब्रांड) | मूल्यांकन (करोड़ ₹ में) |
| 1 | दीपिंदर गोयल | Eternal (Zomato/Blinkit) | ₹3,20,700 |
| 2 | राधाकिशन दमानी | Avenue Supermarts (DMart) | ₹2,97,800 |
| 3 | राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल | InterGlobe Aviation (IndiGo) | ₹2,19,300 |









